Archive | January 31st, 2019

संगम तट पर हुई काशी क्षेत्र के लोकसभा संयोजको की बैठक

Posted on 31 January 2019 by admin

यागराज/लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के सेक्टर संयोजको की बैठक प्रयागराज कुंभ क्षेत्र सेक्टर 6 स्थित भारतीय जनता पार्टी शिविर में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा काशी क्षेत्र के सुलतानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर एवं प्रयागराज लोकसभाओं के संयोजकों की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्गदर्शन किया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों सें संगम क्षेत्र गूंज उठा। photo-2
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बैठक में कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष में भय का माहौल व्याप्त है। अवसरवादी बेमेल गठबंधन करके भाजपा को विजय से रोक नहीं सकते हैं। हमारे पास नेता और नीति दोनों है जिसे देश की जनता का व्यापक  समर्थन प्राप्त है। ईवीएम मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों को ईवीएम से होने वाले चुनाव में विजय मिलती है तब वह ईवीएम का विरोध नहीं करती हैं लेकिन चुनाव हारने पर सारा दोष ईवीएम पर मढ देतीं हैं। निसन्देह ही ईवीएम के चलते चुनाव प्रक्रिया आसान और निष्पक्ष हुई है। बूथ कैप्चरिंग समाप्त हुई और बाहुबल से चुनाव जीतने वालों को गहरा धक्का लगा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सौ में साठ हमारा है बाकी में बटवारा है। उन्होंने कहा लगता है कि उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा का चुनाव योगी बनाम ढोंगी होगा। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसके फलस्वरूप जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। खनन घोटाला खुलने पर भ्रष्टाचारी डरे सहमे हुए हैं। अखिलेश सरकार सैफई महोत्सव करवाती रही जबकि योगी जी की सरकार में कुंभ महोत्सव हो रहा है। उन्हांेने कहा कि यदि योगी जी एवं मोदी जी ने जनता के लिए कुछ ना किया होता तो सारा विपक्ष एक ना हो गया होता।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल जी के सपनों के भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा विरोधियों के कुचक्र को तोड़कर हम पुनः 2019 में केंद्र में सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद विनोद सोनकर पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक संजय गुप्ता, विक्रामाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, नीलम करवरिया आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर फहराएगी पार्टी का झण्डा

Posted on 31 January 2019 by admin

लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने पचास लाख़ कार्यकर्ता परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना का खाका खींचा। पचास लाख़ छतों पर फहराएगें भाजपा का ध्वज और दीवार पर ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘‘ लिखा हुआ स्टीकर चिपकाएगंें। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अभियान में जुटेगंे। ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार‘‘ के उद्घोष से आगे बढ़ेगी भाजपा की चुनावी रफ्तार।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान से एक-एक कार्यकर्ताओं के परिवार तक पहुंचकर जनसंपर्क करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके साथ ही घर की छतों पर भाजपा झण्डे लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश का वातावरण भाजपामय करेगें। प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की लगभग पचास लाख़ की सूची है, जिनके परिवार तक संपर्क के लिए भाजपा 12 फरवरी से ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान प्रारम्भ कर रही है।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान से कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की कार्ययोजना तैयार की और भाजपा की सतत संपर्क की परम्परा को आगे बढ़ाया। 12 फरवरी से 2 मार्च तक संपर्क के साथ ही भाजपा झण्डों से पूरे प्रदेश को भाजपामय करने के लिए ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान आगे बढेगा। फिर एक बार मोदी सरकार के उद्घोष के साथ भाजपा टोलियां अभियान में आगे बढ़ेगी। संासद, विधायक, अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अभियान के माध्यम से परिवारों तक पहुंचकर  घर की छतों पर भाजपा का झण्डा फहराएगें। इसके साथ ही प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अभियान पर निकलेगें और कार्यकर्ताओं के घरों की दीवारों पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाएगेें। राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र, जिला, मण्डल व बूथ के पदाधिकारियों के परिवार तक पहुंचकर भाजपा का झण्डा अभियान के दौरान लहराया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संपर्क करते हुए आगामी चुनाव में शंखनांद के साथ अभियान आगे बढ़ेगा।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य  एवं प्रकाश पाल को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments (0)

गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा यूपी के इतिहास की नई गाथा, प्रदेश के साथ ही साथ देश भी करेगा गौरव-जुगल किशोर

Posted on 31 January 2019 by admin

jugal-kisor-ji-bjp-spokepaerson-uttar-pradesh

गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा यूपी के इतिहास की नई गाथा, प्रदेश के साथ ही साथ देश भी करेगा गौरव-जुगल किशोर
लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बनाने का योगी आदित्यनाथ जी सरकार का फैसला ऐतिहासिक है और ये यूपी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 600 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ा जाएगा। इस गंगा एक्सप्रेस-वे को बनाने की लागत 36 हजार करोड़ रुपये होगी। यह दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा और उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ देश के लिए भी गौरव की बात होगा। श्री किशोर ने कहा कि 6,556 हेक्टेयर भूमि पर बनने जा रहे एक्सप्रेस-वे से देश की जनता को अब कम दूरी का सामना करना पड़ेगा और इससे विकास और रोजगार की नई संभावनाएँ भी पैदा होंगी। यह एक्सप्रेस-वे यूपी के पश्चिमी हिस्से को प्रयागराज से जोड़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि काफी दिनों से इस एक्सप्रेस-वे की जरूरत महसूस की जा रही थी, पिछली सरकारों ने कहा जरूर पर माँ गंगा के तट को विकास की राह से जोड़ने का कभी कोई प्रयास नहीं किया। अब इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा प्रदेश और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा। श्री जुगल किशोर ने कहा कि गंगा-एक्सप्रेस-वे मेरठ-अमरोहा-बुलंदशहर-बदायूं-शाहजहांपुर-कन्नौज-उन्नाव-रायबरेली- प्रतापगढ सहित प्रयागराज पहुंचेगा। प्रदेश सरकार इस एक्सप्रेस-वे का काम बहुत जल्द ही शुरू करने जा रही है।
श्री जुगल किशोर ने कहा कि छह लेन का यह एक्सप्रेस वे प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी इससे विस्तार मिलेगा और आम जनता को इससे काफी सहूलियत मिलेंगी। बहुत ही कम समय में लंबी दूरी तय करके हम अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। श्री जुगल किशोर ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सरकार के कामों में देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदल रही है। पिछली सरकारों के कारनामों के चलते उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जाना जाता था। आज उत्तर प्रदेश को यहाँ हो रहे विकास कार्यो से  जाना जा रहा है और इसके लिए योगी जी बधाई के पात्र हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in