संगम तट पर हुई काशी क्षेत्र के लोकसभा संयोजको की बैठक

Posted on 31 January 2019 by admin

यागराज/लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के सेक्टर संयोजको की बैठक प्रयागराज कुंभ क्षेत्र सेक्टर 6 स्थित भारतीय जनता पार्टी शिविर में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा काशी क्षेत्र के सुलतानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर एवं प्रयागराज लोकसभाओं के संयोजकों की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्गदर्शन किया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों सें संगम क्षेत्र गूंज उठा। photo-2
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बैठक में कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष में भय का माहौल व्याप्त है। अवसरवादी बेमेल गठबंधन करके भाजपा को विजय से रोक नहीं सकते हैं। हमारे पास नेता और नीति दोनों है जिसे देश की जनता का व्यापक  समर्थन प्राप्त है। ईवीएम मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों को ईवीएम से होने वाले चुनाव में विजय मिलती है तब वह ईवीएम का विरोध नहीं करती हैं लेकिन चुनाव हारने पर सारा दोष ईवीएम पर मढ देतीं हैं। निसन्देह ही ईवीएम के चलते चुनाव प्रक्रिया आसान और निष्पक्ष हुई है। बूथ कैप्चरिंग समाप्त हुई और बाहुबल से चुनाव जीतने वालों को गहरा धक्का लगा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सौ में साठ हमारा है बाकी में बटवारा है। उन्होंने कहा लगता है कि उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा का चुनाव योगी बनाम ढोंगी होगा। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसके फलस्वरूप जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। खनन घोटाला खुलने पर भ्रष्टाचारी डरे सहमे हुए हैं। अखिलेश सरकार सैफई महोत्सव करवाती रही जबकि योगी जी की सरकार में कुंभ महोत्सव हो रहा है। उन्हांेने कहा कि यदि योगी जी एवं मोदी जी ने जनता के लिए कुछ ना किया होता तो सारा विपक्ष एक ना हो गया होता।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल जी के सपनों के भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा विरोधियों के कुचक्र को तोड़कर हम पुनः 2019 में केंद्र में सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद विनोद सोनकर पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक संजय गुप्ता, विक्रामाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, नीलम करवरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in