Archive | January 4th, 2019

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और संगठन के कार्यक्रम बूथ तक हम सभी को पहुंचाना है - सुनील बंसल

Posted on 04 January 2019 by admin

लखनऊ 04 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी भूमिकाएं बदली है। पार्टी से जुड़े देवतुल्य कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि वह केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। पार्टी के पक्ष में जनता तक कैसे अपना संवाद संपर्क स्थापित करें। ताकि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। बूथ समितियों के पुनर्गठन पर जोर देकर आगामी पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय स्तर के अभियानों की समीक्षा कर बूथ स्तर पर तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किये जायंेगे। जिला पदाधिकारियों व क्षेत्रीय पदाधिकारियों कोे मंडल व बूथ स्तर पर प्रयास करना चाहिए। प्रवास कर बैठक आयोजित करके संगठन के हर कार्यक्रम और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। पार्टी के निष्ठावान व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मक राजनीति में फसने की जरूरत नहीं है। आपको पूरी सजगता के साथ पार्टी व सरकार का पक्ष रखना है। श्री बंसल ने फिरोजाबाद में ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में उक्त विचार व्यक्त किये।
प्रदेश महामंत्री व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सजगता व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विजय अभियान का सही भागीदार बना जा सकता है। मोदी जी और योगी जी सरकार विकास के एंजेडे पर आगे बढ़ रही है। अपनी अभी तक की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेतु का कार्य करे।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा0 भवानी सिंह जी ने पार्टी से जुड़ी हुई आगामी कार्य योजनाओं पर और कहां कि संगठन और सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू है। इसलिए सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यों का संयोजन बनाकर मजबूती के साथ कार्य करना है।
बैठक में सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजनीकांत महेश्वरी ने कहा कि सभी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी संजीदगी के साथ सक्रिय होना है। बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा संयोजक व विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

15 साल पर भारी योगी सरकार के दो साल, ऐतिहासिक बदलाव की राह पर यूपी - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 04 January 2019 by admin

पूर्वाचल और बुंदेलखंड विकास बोर्ड लिखेगा विकास की नई इबारत

लखनऊ 04 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक बदलाव की राह पर है। पिछले दो सालों के दौरान सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर और शानदार काम किए हैं। खासतौर पर गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में चल रही योजनाएं अब योगी जी के नेतृत्व में जमीन तक पहुंचने लगी हैं। गांव-गांव में हर जरूरतमंद परिवार को शौचालय, गरीबों को मुफ्त आवास देने के साथ ही साथ आयुष्मान भारत का बीमा कार्ड भी लोगों तक पहुंचने लगा है और लोगों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। विपक्ष के 15 सालों की तुलना की जाए तो योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के महज दो साल इस पर भारी हैं और हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में प्रदेश की योगी सरकार ने मील का पत्थर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री जी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी के प्रयासों से महज दो सालों के भीतर एक लाख 20 हजार मजरों तक बिजली पहुंचाई गई है। करीब 94 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए। करीब पचास लाख गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली दी गई। करीब 25 लाख जगहों को सोलर के जरिए प्रकाशित किया गया। केंद्र की इस जन कल्याणकारी योजना को शत प्रतिशत जमीन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश को सौभाग्यशाली प्रदेश का दर्जा दिया गया। ये अपने आप में गौरवशाली उपलब्धि है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास और धार देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के गठन का भी काम शुरू कर दिया है। इन दोनों बोर्डों के गठन के साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड में विकास की रफ्तार और तेज हो जाएगी। काफी वक्त से पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लोगों की तरफ से विकास बोर्ड की मांग की जा रही थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में भी वायदा किया था कि सरकार बनते ही दोनों क्षेत्रों के लिए बोर्ड बनाए जाएंगे। इस बोर्ड की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जी करेंगे जबकि दो उपाध्यक्षों के साथ ही 11 गैर सरकारी सदस्य और एक एक्सपर्ट भी इसमें शामिल होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पांच सालों की सरकार में अखिलेश यादव की सरकार महज 63 हजार गरीब परिवारों को मु्फ्त आवास दे पाई, जबकि योगी जी की सरकार ने महज दो सालों के भीतर 2 लाख गरीब परिवारों को आवास दिया है। यही नहीं घर-घर में शौचालय बनवा कर महिलाओं को सम्मान देने का भी काम किया है। उत्तर प्रदेश के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण हैं जब केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रदेश के हित के काम कर रही है। इसके परिणाम दिखने लगे हैं। इन्वेस्टर समिट के जरिए जहां प्रदेश को बड़ा निवेश मिला है तो वहीं रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होने जा रहे हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in