Archive | September 12th, 2017

नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर

Posted on 12 September 2017 by admin

photo_-1लखनऊ 11 सितम्बर 2017, भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा होटल ग्लोब पार्क निरालानगर में स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागों के विश्वधर्म सम्मेलन में दिये गए भाषण के 125 वर्ष पूरे होने पर नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने कहा कि भारत का पतन आम आदमी की उपेक्षा अपने अतीत को भूलना एवं धर्म में विकृत और शिक्षा के अभाव के कारण हुआ। भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, दूध दही की नदियां बहती थी, लोग राम राज्य कहते थे। लेकिन आम आदमी की उपेक्षा तथा अपने अतीत से सीख न लेने तथा सबको शिक्षा न मिल पाने महिलाओं का सशक्तिकरण न होने के कारण ही भारत को महान बनाने में बाधा है। भारत में जन्म लेना ही देवत्व है। त्याग को दिशा देने वाला कोई देश है तो भारत है यह वह भूमि है जिसमें निरन्तर महापुरूष जन्म लेते रहे है। अध्यात्म की खोज अगर कही हुई है तो भारत है, भारत ने ही सत्य और ज्ञान का प्रचार किया, बिना रक्त बहाये, बिना तलवार उठाये दुनिया का मार्ग दर्शन करता रहा है। अगर महान भारत बनने का स्वप्न साकार करना है तो हमें सोये भारत को जगाना है। एक स्वाभिमान भारत की राष्ट्रीयता की भावना को जगाना हैं। जाति धर्म समाज की ईशा द्वेष की भावना से हटाकर सबको एक सूत्र में बांधना होगा। तभी भारत आगे बढ़ सकेगा।शोषण मुक्त समरसता युक्त भारत बनाना होगा। लोगों में सेवा और त्याग की भावना जागृत करना होगा। मैं और मेरा परिवार मेरा घर से दूर सामाज निर्माण एवं सबके लिए काम करने की भावना उत्पन्न करना होगा। एक नरेन्द्र के ऐसे विचार थे और एक नरेन्द्र ऐसा कर रहे है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाईमोदी यही कर रहे हैं पिछले तीन साल के कार्यकाल को देखे तो लगता है लोग अपने बारे में नहीं समाज के बारे में, देश के बारे में सोच रहे है। आज लोग प्रश्न पूछते है, चर्चा करते है, बहस करते है, अपना देश कैसे बढ़ना चाहिए ऐसा सोच रहे है और ऐसे भारत के बदलाव के साक्षी बनना चाहते है। ऐसा जागृत भारत मोदी जी कारण दिखायी देता है। आज भारत के 125 करोड़ लोंगो के स्वाभिमान को मोदी जी ने जागृत किया है।photo_-2
श्री बसंल ने कहा कि इससे पहले अपने देश में ही रहकर देश की निन्दा करना देश, देश की बुराईयों करना और कमजोर भारत लोग कहा करते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं है जब अमेरिका के मेडिसीन स्क्वायर पर भारत माता की जय के नारे लगते है। विश्व के अन्य विभिन्न देशों में भारत माता की जय जयकार होती है तो देश का स्वाभिमान जागृत होता है। ऐसा पिछले तीन वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वजह से हुआ है। ऐसे कैसे भारत बढ़ सकता था या गर्व कर सकता था जब मुगलों का एतिहास पढाया जायेगा। हम भारत के आर्यो को विदेशी बताकर मूल भारतीय भावना से खिलवाड़ किया जाता रहा अपने इतिहास को देखा ही नहीं गया, शिक्षा में पढाया ही नहीं गया लेकिन आज ऐसा नही है। पहले देश की आबादी को अभिशाप माना जाता था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने उसी आबादी को ताकत के रूप में बदल दिया। दुनिया को जीना है तो भारत की 125 करोड़ जनसंख्या को देखना होगा। भारत की युवा शक्ति का योग्यता को पहचानना होगा। भारत से मित्रता करना होगा। मोदी जी ने देश को जगाने का काम किया है। पिछले तीन वर्षों में 106 योजनाएं चलाई गई है। जिसके द्वारा सबका साथ सबका विकास का विजन स्पष्ट होता है। भारत को आगे ले जाने के लिए सबको आगे आना होगा। 50 प्रतिशत महिलाओं की आबादी कोे सशक्त बनाना होगा। 20 प्रतिशत आबादी वाले उत्तर प्रदेश को भी आगे बढ़ना होगा। विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार करना होगा। भारत की आजादी के 70 साल बाद भी 17 हजार गांवो में बिजली नहीं थी। लेकिन पिछले तीन वर्षो में इनमें से 14 हजार गांवों में बिजली पहुॅच चुकी है। बिना भेदभाव के, जाति धर्म के समाज को आगे बढ़ना होगा तभी भारत महान होगा और आगे बढ़ पायेगा। हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान छेड़ा। जब हम स्वच्छ रहेगें तभी स्वस्थ रहेगें। अगर आज विदेशों में रेड कारपेट विछाकर मोदी जी का सम्मान किया जाता है तो यह मोदी जी का ही नहीं वरन् देश के 125 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। भारत की प्रतिभा का विदेशों में भी मान और सम्मान है आज विदेशों में भी भारतीय त्यौहार मानये जाते है, उन देशों में भारत का नागरिक भारत का ब्राण्ड एम्बेसडर है। photo_-3विवेकानन्द जी ने कहा था कि भारत को आगे बढना है तो स्वालम्बी भारत बनाना होगा। मोदी जी के आने के बाद मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया आदि योजनाओं के द्वारा स्वालम्बी भारत बनाने की दिशा मे कार्य किये जा रहे है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ब्रज बहादुर, विधायक नीरज बोरा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर, कार्यक्रम संयोजक दीपक मिश्रा, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कन्नौजिया, युवा मोर्चा महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, संतोष राय, महानगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, घनश्याम अग्रवाल, गायत्री प्रसाद द्विवेदी, खुर्सीद आलम, सौरभ शुक्ला, सौरभ बाल्मीकि सहित सैकेंडों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण

Posted on 12 September 2017 by admin

img-20170911-wa0049उन्नाव जनपद स्तरीय ऋण मोचन कार्यक्रम के अन्र्तगत नवीन मंडी स्थल उन्नाव में उत्तर प्रदेश के मा0 विधान अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी व प्रभारी मंत्री श्री रमापति शास्त्री, विधायक बांगर मऊ श्री कुलदीप सिंह सेंगर, जिलाधिकारी उन्नाव आदिती सिंह दीप प्रज्जवलित कर ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में

Comments (0)

रामचन्द्र कन्नौजिया को अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर हार्दिक बधाई

Posted on 12 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री विनोद सोनकर के द्वारा उत्तर प्रदेश अनुसूचित मौर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री रामचन्द्र कन्नौजिया को मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों में प्रशन्नता व्यक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री राम लाल जी, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर तथा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री विनोद सोनकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री रामचन्द्र कन्नौजिया को ढेर सारी बधाई प्रदान की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, गंगाराम भारती, अजय कन्नौजिया, संतोष सोनकर, चैधरी गंगाराम, फूलचन्द्र धानुक, अम्वरीश सोनकर आदि लोंगो ने बधाई दी है।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 12 September 2017 by admin

912 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह रहेंगे उपस्थित
लखनऊ 11 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 92 समस्याओं के शिकायती पत्र आये जिसमें लगभग 62 समस्याओं का निस्तारण टेलीफोन एवं पत्र के माध्यम से किया गया। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री शास्त्री ने सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 12 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

अवसाद से बाहर आएं अखिलेश - राकेश त्रिपाठी

Posted on 12 September 2017 by admin

rakesh-tripathiभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशीनगर में भाजपा सरकार पर लगाए गये आरोपों को अवसाद का परिणाम बताया। श्री त्रिपाठी ने पलटवार कर कहा कि अखिलेश यादव सच्चाई को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे है, उन्हें अवसाद से बाहर आना चाहिए। लोकसभा में मिली पराजय से यदि सपा ने सबक सीखा होता तो विधानसभा चुनाव में सपा की यह दुर्गति ना हुई होती। सपा शासनकाल में जिस तरह अराजकता का बोलबाला था, पत्रकारों पर पूरे देश में सर्वाधिक हमले उ0प्र0 में ही हुए। पत्रकारों को जलाकर मार डाला गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरोपी सपा नेताओं व अपराधियों के संरक्षण में लगे रहे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज अखिलेश यादव कर्नाटक की हत्या पर आंसू बहाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। सपा को जिसका साथ पंसद है उसी कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार है। अखिलेश अपने साथियों पर दबाव बनाएं कि वो हत्याकांड का खुलासा करें। अखिलेश यादव के बयान स्तरहीन हंै, हताशा और अवसाद से घिरे हुए है। अखिलेश जी को अपने परिवार को वक्त देना चाहिए ताकि पारिवारिक विवाद की उलझने सुलझा सकंे।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और योगी जी की सक्रियता ने अखिलेश यादव की घबराहट को बढ़ा दिया है। जीएसटी और नोटबंदी जैसे आर्थिक सुधार के बड़े कदमों को नकार कर अखिलेश अपने नकारे जाने के कारणों से और दूर जा रहे है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in