Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 12 September 2017 by admin

912 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह रहेंगे उपस्थित
लखनऊ 11 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 92 समस्याओं के शिकायती पत्र आये जिसमें लगभग 62 समस्याओं का निस्तारण टेलीफोन एवं पत्र के माध्यम से किया गया। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री शास्त्री ने सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 12 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in