Categorized | लखनऊ.

नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर

Posted on 12 September 2017 by admin

photo_-1लखनऊ 11 सितम्बर 2017, भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा होटल ग्लोब पार्क निरालानगर में स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागों के विश्वधर्म सम्मेलन में दिये गए भाषण के 125 वर्ष पूरे होने पर नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने कहा कि भारत का पतन आम आदमी की उपेक्षा अपने अतीत को भूलना एवं धर्म में विकृत और शिक्षा के अभाव के कारण हुआ। भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, दूध दही की नदियां बहती थी, लोग राम राज्य कहते थे। लेकिन आम आदमी की उपेक्षा तथा अपने अतीत से सीख न लेने तथा सबको शिक्षा न मिल पाने महिलाओं का सशक्तिकरण न होने के कारण ही भारत को महान बनाने में बाधा है। भारत में जन्म लेना ही देवत्व है। त्याग को दिशा देने वाला कोई देश है तो भारत है यह वह भूमि है जिसमें निरन्तर महापुरूष जन्म लेते रहे है। अध्यात्म की खोज अगर कही हुई है तो भारत है, भारत ने ही सत्य और ज्ञान का प्रचार किया, बिना रक्त बहाये, बिना तलवार उठाये दुनिया का मार्ग दर्शन करता रहा है। अगर महान भारत बनने का स्वप्न साकार करना है तो हमें सोये भारत को जगाना है। एक स्वाभिमान भारत की राष्ट्रीयता की भावना को जगाना हैं। जाति धर्म समाज की ईशा द्वेष की भावना से हटाकर सबको एक सूत्र में बांधना होगा। तभी भारत आगे बढ़ सकेगा।शोषण मुक्त समरसता युक्त भारत बनाना होगा। लोगों में सेवा और त्याग की भावना जागृत करना होगा। मैं और मेरा परिवार मेरा घर से दूर सामाज निर्माण एवं सबके लिए काम करने की भावना उत्पन्न करना होगा। एक नरेन्द्र के ऐसे विचार थे और एक नरेन्द्र ऐसा कर रहे है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाईमोदी यही कर रहे हैं पिछले तीन साल के कार्यकाल को देखे तो लगता है लोग अपने बारे में नहीं समाज के बारे में, देश के बारे में सोच रहे है। आज लोग प्रश्न पूछते है, चर्चा करते है, बहस करते है, अपना देश कैसे बढ़ना चाहिए ऐसा सोच रहे है और ऐसे भारत के बदलाव के साक्षी बनना चाहते है। ऐसा जागृत भारत मोदी जी कारण दिखायी देता है। आज भारत के 125 करोड़ लोंगो के स्वाभिमान को मोदी जी ने जागृत किया है।photo_-2
श्री बसंल ने कहा कि इससे पहले अपने देश में ही रहकर देश की निन्दा करना देश, देश की बुराईयों करना और कमजोर भारत लोग कहा करते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं है जब अमेरिका के मेडिसीन स्क्वायर पर भारत माता की जय के नारे लगते है। विश्व के अन्य विभिन्न देशों में भारत माता की जय जयकार होती है तो देश का स्वाभिमान जागृत होता है। ऐसा पिछले तीन वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वजह से हुआ है। ऐसे कैसे भारत बढ़ सकता था या गर्व कर सकता था जब मुगलों का एतिहास पढाया जायेगा। हम भारत के आर्यो को विदेशी बताकर मूल भारतीय भावना से खिलवाड़ किया जाता रहा अपने इतिहास को देखा ही नहीं गया, शिक्षा में पढाया ही नहीं गया लेकिन आज ऐसा नही है। पहले देश की आबादी को अभिशाप माना जाता था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने उसी आबादी को ताकत के रूप में बदल दिया। दुनिया को जीना है तो भारत की 125 करोड़ जनसंख्या को देखना होगा। भारत की युवा शक्ति का योग्यता को पहचानना होगा। भारत से मित्रता करना होगा। मोदी जी ने देश को जगाने का काम किया है। पिछले तीन वर्षों में 106 योजनाएं चलाई गई है। जिसके द्वारा सबका साथ सबका विकास का विजन स्पष्ट होता है। भारत को आगे ले जाने के लिए सबको आगे आना होगा। 50 प्रतिशत महिलाओं की आबादी कोे सशक्त बनाना होगा। 20 प्रतिशत आबादी वाले उत्तर प्रदेश को भी आगे बढ़ना होगा। विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार करना होगा। भारत की आजादी के 70 साल बाद भी 17 हजार गांवो में बिजली नहीं थी। लेकिन पिछले तीन वर्षो में इनमें से 14 हजार गांवों में बिजली पहुॅच चुकी है। बिना भेदभाव के, जाति धर्म के समाज को आगे बढ़ना होगा तभी भारत महान होगा और आगे बढ़ पायेगा। हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान छेड़ा। जब हम स्वच्छ रहेगें तभी स्वस्थ रहेगें। अगर आज विदेशों में रेड कारपेट विछाकर मोदी जी का सम्मान किया जाता है तो यह मोदी जी का ही नहीं वरन् देश के 125 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। भारत की प्रतिभा का विदेशों में भी मान और सम्मान है आज विदेशों में भी भारतीय त्यौहार मानये जाते है, उन देशों में भारत का नागरिक भारत का ब्राण्ड एम्बेसडर है। photo_-3विवेकानन्द जी ने कहा था कि भारत को आगे बढना है तो स्वालम्बी भारत बनाना होगा। मोदी जी के आने के बाद मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया आदि योजनाओं के द्वारा स्वालम्बी भारत बनाने की दिशा मे कार्य किये जा रहे है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ब्रज बहादुर, विधायक नीरज बोरा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर, कार्यक्रम संयोजक दीपक मिश्रा, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कन्नौजिया, युवा मोर्चा महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, संतोष राय, महानगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, घनश्याम अग्रवाल, गायत्री प्रसाद द्विवेदी, खुर्सीद आलम, सौरभ शुक्ला, सौरभ बाल्मीकि सहित सैकेंडों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in