Archive | April 6th, 2015

प्रेस विज्ञप्ति: मेडिकल कैम्प

Posted on 06 April 2015 by admin

महामना मालवीय मिशन, लखनऊ द्वारा गठिन महामना मेडीकल सेल की ओर से आज 5 अप्रैल, 2015 (रविवार) को एक मेडिकल जांच कैम्प का आयोजन मालवीय विद्या मंदिर, विवेक खंड 1, गोमती नगर में किया गया, जिसमें विद्यालय एवं बाल निकेतन के बच्चों, उनके अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ तथा उनके परिवार का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया गया।
इस कैम्प में मेडीकल सेल के अध्यक्ष डाॅ. डी.एस. शुक्ला (सर्जन), संयोजक डाॅ. के.पी. चन्द्रा (फिजीशियन), डाॅ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह (आॅर्थो), डाॅ. सुब्रत वर्मा (फिजीशियन), डाॅ. हर्षवर्धन (दंत रोग विशेषज्ञ), डाॅ. सुमित सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ), डाॅ. ऐ.के. माहेश्वरी (फिजीशियन) एवं उनकी सहयोगी टीम ने निःशुल्क सेवायें दी।
कैम्प से लगभग 200 व्यक्तियों ने लाभ उठाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 06 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनाक्रोश की बदौलत सत्ता से बेदखल हुई बसपा अध्यक्ष की हताशा बढ़ती ही जा रही है। जिस दिन से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, उन्हें प्रदेश में जंगल राज का भूत सताने लगा है और वे राष्ट्रपतिराज की गुहार लगाने से भी नहीं चूकती हैं। संविधान के प्राविधानों का न तो उन्हें ज्ञान है और नहीं वे उन्हें जानना चाहती हैं। इसलिए वे अनर्गल बयानबाजी करना ही अपनी बुद्धिमानी मानती है।
उत्तर प्रदेश में किसानों की तबाही पर बसपा अध्यक्ष का विलाप हास्यास्पद है क्योंकि अपने किसी भी मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने कभी किसानों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की सुध नहीं ली। उनका पूरा कार्यकाल शोषण, उत्पीड़न और लूट का रहा है। गन्ना किसानों को अपनी उपज तक जलानी पड़ गई थी। अगर किसान और आम जनता बिजली संकट से त्रस्त रहे हैं तो इसके लिए उनकी कार्यप्रणाली ही दोषी रही है क्योंकि उनके समय एक मेगावाट बिजली उत्पादित नहीं हुई।
सब जानते हैं कि बसपा राज में क्या होता था। खुद बसपा मुख्यमंत्री का बयान था कि उनकी पार्टी में 500 अपराधी हैं। उनके जन्मदिन पर जबरन चंदा वसूली में बसपा विधायकों द्वारा उत्पीड़न जान लेवा रहता था। बलात्कार और हत्या में कई बसपा विधायक और मंत्री जेल गये। थानों में बलात्कार और हत्याकर लाशें लटकाई गई।
जहाॅ तक बेमौसम की मार से परेशान किसानों का सवाल है, सब जानते हंै कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तत्काल राहत के लिए 200 करोड़ रूपए तो दिए ही जिलाधिकारियों को अलग से भी मदद में देर न करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दे रखा है कि अपराधियों की जगह जेल में होगी। कुछ सांप्रदायिक तत्वों ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कई बार उपद्रवों की साजिश रची, लेकिन हर बार शासन की सख्ती से वे विफल रहे। यदि बसपा ने प्रदेश में अराजकता पैदा करने की कोशिश की तो उससे भी सख्ती से निबटा जाएगा। मुख्यमंत्री जी संकीर्ण बातों और कामों में विश्वास नहीं करते हैं, वे विकास की धारा को अविरल बहने का मौका देना चाहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 06 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तमाम चुनावी वायदे पूरे कर दिये हैं और नए इरादों के साथ वे प्रदेश केा विकास का नया माडल बनाने मंे लगे हैं। बिजली, पानी, सड़क-पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के अलावा गाॅव-खेती-किसान को भी खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए योजनाएंे लागू की गई।
समाजवादी सरकार बनने के दिन से ही किंतु बसपा अध्यक्ष को निराधार बयान देने का रोग लग गया है। उन्हें इस प्रदेश में हो रही विकास की गतिविधियां नहीं दिखती हैं। वे न तो मेट्रो परियोजना की प्रगति पचा पा रही है और नहीं आई0टी0 हब, कैंसर अस्पताल, लैपटाप वितरण तथा गरीबों को छत देने वाली लोहिया ग्राम योजना। बेकार नोैजवानों को रोजगार दिलाने के लिए आवश्यक कौषल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है। बसपा अध्यक्ष को यह सब नहीं दिखाई देता है। उन्हें तो बस अपनी प्रतिमाओं, पार्को, स्मारकों के पत्थरों पर लूट में ही विकास के दर्शन होते हैं।
समाजवादी सरकार के कार्यकाल के प्रारम्भिक दो वर्षो में राज्य में 11872Û58 करोड़ रूपए का निवेश हुआ जिसमें कुल 7,76,831 लोगों के लिए प्रत्यक्ष तथा 1,49,729 परेाक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन सुनिश्चित हुआ है। गत तीन वर्षो में वर्ष 2015-16 के बजट में 75 प्रतिशत धनराशि कृषि क्षेत्र के लिए रखी गई। 7,57,000 किसानों का 1779 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया। मुफ्त सिंचाई, बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगाई गई। बेमोैसम बरसात के शिकार किसानों को 200 करोड़ रूपये की तत्काल सहायता मुख्यमंत्री जी ने दी। 5 लाख रूपए किसान बीमा का लाभ दिया। किसान बाजार की स्थापना के लिए 600 करोड़ रूपए दिये। गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1450 रूपए प्रति कुंतल घोषित। 45 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद के लिए 5045 क्रय केन्द्र स्थापित गन्ना किसानों का गन्ना रहने तक चीनी मिलें चालू रहेंगी। बकाया मूल्य भुगतान हेतु 1152 करोड़ रूपए दिए।
बसपा अध्यक्ष कभी चूंकि न तो जनता के बीच गई है और नहीं उनके लिए सड़क पर संघर्ष किया, इसलिए सड़क पर ‘‘साईकिल ट्रैक’’ देखना भी उन्हें गंवारा नहीं। उनके जमाने में सरकारी आवास कालिदास मार्ग की सड़क पर भी आम आदमी को सख्त मनाही थी। श्री अखिलेश यादव ने यह सड़क साइकिल वालों के लिए भी खोल दी है। यह बात उन्हें पच नहीं रही है। पर्यावरण सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य के लिए साइकिल यात्रा की आलोचना करके वे अपने ज्ञान का ही परिचय दे रही हैं।
बसपा अध्यक्ष को मालूम है कि उनका पाॅच साल का कार्यकाल अंधेर और लूटराज रहा हैै। जनता ने उन्हें इसीलिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। चूंकि श्री अखिलेश यादव ने सरकारी खजाने की लूट बंद कर दी है और पारदर्शी नीतियां अपनाई हैं, इससे जनता में उनके प्रति गहरा भरोसा बढ़ा है। प्रदेश में अब कभी जंगल राज लौटकर नहीं आयेगा। भ्रष्टाचारियों का डाक पता जेल होगा। इसीलिए ही तो बसपा नेता डरे-सहमे हैं। कुछ तो दल छोड़कर भागने की जुगत में लगेे हैं। बसपा अध्यक्ष को अब दूर दूर तक अपना भविष्य अंधेरे में दिख रहा है। इसलिए वे ऐसे अनर्गल बयान देकर अपना खाली वक्त काट रही हैं। यही उनकी हताशा और बौखलाहट का कारण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा का स्थापना दिवस कल

Posted on 06 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस कल दिनांक 6 अप्रैल को 4 बजे रामाधीन सिंह इण्टर कालेज बाबूगंज में मनाया जायेगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व सांसद लालजी टण्डन एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2015
M T W T F S S
« Mar   May »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in