Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 06 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तमाम चुनावी वायदे पूरे कर दिये हैं और नए इरादों के साथ वे प्रदेश केा विकास का नया माडल बनाने मंे लगे हैं। बिजली, पानी, सड़क-पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के अलावा गाॅव-खेती-किसान को भी खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए योजनाएंे लागू की गई।
समाजवादी सरकार बनने के दिन से ही किंतु बसपा अध्यक्ष को निराधार बयान देने का रोग लग गया है। उन्हें इस प्रदेश में हो रही विकास की गतिविधियां नहीं दिखती हैं। वे न तो मेट्रो परियोजना की प्रगति पचा पा रही है और नहीं आई0टी0 हब, कैंसर अस्पताल, लैपटाप वितरण तथा गरीबों को छत देने वाली लोहिया ग्राम योजना। बेकार नोैजवानों को रोजगार दिलाने के लिए आवश्यक कौषल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है। बसपा अध्यक्ष को यह सब नहीं दिखाई देता है। उन्हें तो बस अपनी प्रतिमाओं, पार्को, स्मारकों के पत्थरों पर लूट में ही विकास के दर्शन होते हैं।
समाजवादी सरकार के कार्यकाल के प्रारम्भिक दो वर्षो में राज्य में 11872Û58 करोड़ रूपए का निवेश हुआ जिसमें कुल 7,76,831 लोगों के लिए प्रत्यक्ष तथा 1,49,729 परेाक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन सुनिश्चित हुआ है। गत तीन वर्षो में वर्ष 2015-16 के बजट में 75 प्रतिशत धनराशि कृषि क्षेत्र के लिए रखी गई। 7,57,000 किसानों का 1779 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया। मुफ्त सिंचाई, बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगाई गई। बेमोैसम बरसात के शिकार किसानों को 200 करोड़ रूपये की तत्काल सहायता मुख्यमंत्री जी ने दी। 5 लाख रूपए किसान बीमा का लाभ दिया। किसान बाजार की स्थापना के लिए 600 करोड़ रूपए दिये। गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1450 रूपए प्रति कुंतल घोषित। 45 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद के लिए 5045 क्रय केन्द्र स्थापित गन्ना किसानों का गन्ना रहने तक चीनी मिलें चालू रहेंगी। बकाया मूल्य भुगतान हेतु 1152 करोड़ रूपए दिए।
बसपा अध्यक्ष कभी चूंकि न तो जनता के बीच गई है और नहीं उनके लिए सड़क पर संघर्ष किया, इसलिए सड़क पर ‘‘साईकिल ट्रैक’’ देखना भी उन्हें गंवारा नहीं। उनके जमाने में सरकारी आवास कालिदास मार्ग की सड़क पर भी आम आदमी को सख्त मनाही थी। श्री अखिलेश यादव ने यह सड़क साइकिल वालों के लिए भी खोल दी है। यह बात उन्हें पच नहीं रही है। पर्यावरण सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य के लिए साइकिल यात्रा की आलोचना करके वे अपने ज्ञान का ही परिचय दे रही हैं।
बसपा अध्यक्ष को मालूम है कि उनका पाॅच साल का कार्यकाल अंधेर और लूटराज रहा हैै। जनता ने उन्हें इसीलिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। चूंकि श्री अखिलेश यादव ने सरकारी खजाने की लूट बंद कर दी है और पारदर्शी नीतियां अपनाई हैं, इससे जनता में उनके प्रति गहरा भरोसा बढ़ा है। प्रदेश में अब कभी जंगल राज लौटकर नहीं आयेगा। भ्रष्टाचारियों का डाक पता जेल होगा। इसीलिए ही तो बसपा नेता डरे-सहमे हैं। कुछ तो दल छोड़कर भागने की जुगत में लगेे हैं। बसपा अध्यक्ष को अब दूर दूर तक अपना भविष्य अंधेरे में दिख रहा है। इसलिए वे ऐसे अनर्गल बयान देकर अपना खाली वक्त काट रही हैं। यही उनकी हताशा और बौखलाहट का कारण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in