Archive | December, 2013

प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम में अध्यक्ष नामित कर दिया है

Posted on 10 December 2013 by admin

प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम में अध्यक्ष नामित कर दिया है। साथ ही इस निगम के निदेशक मंडल में तीन गैर-सरकारी सदस्य भी नामित हुये हैं।
यह जानकारी नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने आज यहाँ दी। उन्हाेंने बताया कि वक़्फ़ विकास निगम के अध्यक्ष पद पर बदायूं के विधायक श्री आबिद रज़ा को नामित किया गया है। इस निगम के निदेशक मण्डल में ग़ैर-सरकारी सदस्य के रूप में लखनऊ के श्री इमरान अली खाँ सम्भल के श्री लुक़मान अहमद सादिक तथा रायबरेली के श्री राफे राना नामित किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेट्रो रेल परियोजना में अंश पूंजी के रूप में 50 करोड़ रूपये निवेश करने पर सहमति-

Posted on 10 December 2013 by admin

अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना में रू0 50 करोड़ रू0 अंश पूंजी के रूप में निवेश करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही उन्होने अंश पूंजी सम्बन्धी निर्णय के शासन से स्वीÑति के बाद 10 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष निवेश करने के निर्देश दिए हैं । श्री रंजन आज लाल बहादुर शास्त्री भवन के भू-तल सिथत अपने सभाकक्ष में यू0पी0एस0आर्इ0डी0सी0 के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने गेल गैस लि0, यू0पी0एस0आर्इ0डी0सी0 तथा अन्य संस्थानों के साथ मिलकर प्रदेश में गैस परियोजना पर काम  शुरू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान की । उन्होने भारत सरकार के उपक्रमों टेहरी हाइड्रो इलेकिट्रक विकास निगम (टी0एच0डी0सी0), बी0र्इ0एल0 (भारत इलेक्ट्रानिक्स लि0) तथा जनपद रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की एन्सलिरी यूनिट की स्थापना हेतु इनके साथ एम0ओ0यू0 निष्पादित किये जाने का भी निर्णय इस बैठक में लिया गया।

अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन द्वारा प्लासिटक सिटी, दिबियापुर जनपद औरैया में सेण्ट्रल इन्सटीटयूट आफ प्लासिटक इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी (सीपेट) को तकनीकी संस्थान बनाने हेतु पांच एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित कराये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्री मनोज सिंह, प्रबन्ध निदेशक यू0पी0एस0आर्इ0डी0सी0, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक सुशील कुमार यादव, वित्त विभाग के प्रतिनिधि के रूप में श्री राजीव श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक श्रीमती नीरजा Ñष्णा एवं कम्पनी सेकरेटरी यू0पी0एस0आर्इ0डी0सी0 श्री आर0के0 पुरवार उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी निलमिबत

Posted on 10 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पी0के0शर्मा तथा जनपद संत कबीर नगर की 07 मुख्य सेविकाओं एवं 01 कनिष्ठ लिपिक को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलमिबत कर दिया है।
यह जानकारी प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चौधरी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि श्री पी0के0शर्मा पर 500 से अधिक अध्यापकों के अनियमित एवं नियम विरूद्ध स्थानान्तरण के आरोप सिद्ध होने पर उन्हें निलमिबत किया गया है। उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग में पोषाहार की अवैध बिक्री रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर चलाये गये अभियान में जनपद संत कबीर नगर में कालाबाजारी करके बेचे जा रहे पोषाहार के 920 बैग संदिग्ध अवस्था में पकड़े गये जिनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच करायी गयी जिसमें मुख्य सेविकाओं एवं कनिष्ठ लिपिक की संलिप्तता पार्इ गयी।
श्री चौधरी ने बताया कि प्रदेश के भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवार्इ की जाती रहेगी, ताकि प्रदेश की जनता को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री विश्वकर्मा ने आज यहां इनिदरा भवन सिथत आयोग के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण मुददे पर सुनवार्इ के दौरान बताया कि

Posted on 10 December 2013 by admin

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रदेश के खेल, खाध एवं रसद, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, राजस्व, प्राविधिक शिक्षा व समग्र ग्राम्य विकास विभाग में अन्य पिछड़े वर्ग के लिये अनुमन्य आरक्षण एवं लाभप्रद योजनाओं विषय पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को आयोग में तलब कर सुनवार्इ की।
श्री विश्वकर्मा ने आज यहां इनिदरा भवन सिथत आयोग के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण मुददे पर सुनवार्इ के दौरान बताया कि शिकायत मिली है कि प्रदेश के स्पोर्टस कालेजों में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए प्रवेश एवं प्रशिक्षण में आरक्षण का प्रावधान नहीं है। इसकी जानकारी के लिए प्रमुख सचिव खेल विभाग को इन कालेजों में छात्रों के प्रवेश नियमावली सहित आयोग के समक्ष उपसिथत होने के निर्देश दिये गये। उन्होंने खाध एवं रसद आयुक्त को अम्बेडकर नगर एवं गोण्डा जनपद में दुकानों के आवंटन में पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण के तहत मिली दुकानों की सूची सहित आयोग के समक्ष आगामी सुनवार्इ में उपसिथत होने के निर्देश दिये। खाध एवं रसद अपर आयुक्त व विशेष सचिव ने आयोग को बताया कि अम्बेडकर नगर जनपद में 1083 दुकानों में से 292 पिछड़े वर्ग के लिये हैं जिसमें 48 शेष रहते हुये 244 दुकानों का आवंटन इस वर्ग को किया जा चुका है तथा गोण्डा जनपद में इस वर्ग के लिए 372 दुकानों में से 13 दुकानों का आवंटन अभी नहीं हो सका।

सुनवार्इ के दौरान पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र अनुदान निधि योजना के बारे में आयोग को बताया कि बी0आर0जी0एफ0 योजना शत-प्रतिशत केन्द्र पोषित है जिसमें उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों सहित देश भर के 250 जनपद इससे लाभानिवत हो रहे हैं। इस योजना में 80 प्रतिशत धनराशि ग्रामीण क्षेत्र में तथा 20 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के विकास हेतु आवंटित है। शिकायतों के तहत आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से पिछड़े वर्ग केी आवादी बाहुल्य क्षेत्रों में इस वर्ग के लोगों को लाभानिवत नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए प्रमुख सचिव नियोजन को योजना संबंधी भारत सरकार की गाइड लाइन सहित आयोग में उपसिथत होने के निर्देश उन्होंने दिये।
विशेष सचिव न्याय विभाग श्री अमर जीत त्रिपाठी द्वारा आयोग को प्रदेश में नोटरी के सृजित सम्पूर्ण पदों की संख्या तथा इसमें पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के प्रावधान विषय पर जानकारी न देने से आयोग के अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव न्याय को नोटरी एक्ट सहित प्रदेश में नोटरी के सम्पूर्ण पदों तथा इसमें वर्गवार नियुक्त कर्मचारियों की संख्या विवरण के साथ आयोग में प्रस्तुत होने के निर्देश दिये। सुनवार्इ के दौरान बेसिक शिक्षा, राजस्व व समग्र ग्राम्य विकास विभाग का कोर्इ अधिकारी आयोग में उपसिथत न होने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की तथा चेतावनी देते हुये कहा कि आयोग के समक्ष विभागों के सक्षम अधिकारी ही सम्पूर्ण जानकारी के साथ संबंधित आख्या प्रस्तुत करने के लिए उपसिथत हों।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 10 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि गन्ना किसानों के नाम पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा और रालोद की नौटंकी जगजाहिर हो चुकी है। किसानों की भलार्इ की बात तो इन्होने कभी सोची नहीं, उनकी परेशानियां बढ़ाने में जरूर दिलचस्पी ली है। किसानों के साथ धोखाधड़ी का यह खेल अब किसान भी समझने लगा है। समाजवादी पार्टी सरकार ने किसानों के हित में जो सख्त कदम उठाए उससे प्रदेश की लगभग 100 मिलें चालू हो गर्इ है। सरकार ने यह भी सुनिशिचत कर दिया है कि जब तक किसान के खेत में गन्ना रहेगा, पेरार्इ बंद नहीं होगी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव गन्ना किसानों के हालात को समझते हुए स्वयं केन्द्रीय कृषिमंत्री श्री शरद पवार द्वारा बुलार्इ गर्इ बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे और उन्होने गन्ना किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि केन्द्र सरकार केवल चीनी मिल मालिकों की समस्याओं पर ही विचार किए जाने तक सीमित न रहे बलिक किसानों के हितों को सर्वोपरि रखे। मुख्यमंत्री जी के आकंलन के अनुसार प्रदेश को गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 2 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा व्याज मुफत कर्ज मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव स्वयं किसान परिवार से हैं और उनके दु:खदर्द को भलीभांति समझते हैं यह सरकार किसानों की है।
लेकिन केन्द्र सरकार का ध्यान चीनी मिल मालिकों की तरफ ज्यादा है। केन्द्र सरकार की सिफारिश पर बैंक चीनी उधोग को 12 प्रतिशत व्याज दर पर कर्ज देना और 2 साल तक उस पर व्याज देय नहीं होगा। केन्द्र सरकार ने जिस तरह से गन्ना किसानों के मामले में लेटलतीफी दिखार्इ है वह गन्ना किसान और चीनी उधोग दोनों को बर्बादी के कगार तक पहुचाने के बाद दी गर्इ मदद है।
यह आश्चर्य की बात है कि जो दल उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के हितैषी बनकर आज घडि़याली आंसू बहा रहे है वे केन्द्र की सरकार में रहते हुए मौन साधे रहते हैं। उन्होने कभी प्रदेश के विकास की चिन्ता नहीं की। समाजवादी पार्टी ने बराबर  किसानों का हित चिन्तन किया है। कमीशन के लिए बसपा ने सरकार में रहते हुए दर्जनों चीनी मिले बेंच दी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने

Posted on 10 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष      डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक किये गये लाठीजार्च की कड़ी निन्दा की है। डा0 बाजपेयी ने कहा अखिलेश सरकार लोकतांत्रिक ढ़ंग से धरना प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर लाठीचार्ज करवाकर तानाशाही का परिचय दिया है।
उन्होने कहा राज्य में अखिलेश सरकार को सत्ता सम्भाले हुए लगभग डेढ़ वर्ष से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद शिक्षकों की समस्याओं पर राज्य सरकार ने कोर्इ ठोस कदम नही उठाये। जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व वित्त विहीन शिक्षकों से यह वायदा किया था कि सत्ता में आने पर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। लेकिन राज्य की सत्ता संभालते ही समाजवादी पार्टी अपने वादे को भूल गर्इ।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने शिक्षकों पर लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार तानाशाही बंद कर वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाकर उनकी मांगों को तत्काल पूरा करे। साथ ही शिक्षकों पर लाठीचार्ज के लिए दोषियों पर भी कड़ी कार्रवार्इ करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के कारागार मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां कहा कि

Posted on 09 December 2013 by admin

प्रदेश के कारागार मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान सभी को करना होता है लेकिन चुनावों के जो नतीजे आए हैं वे चिंता और चिंतन के विषय हैं। सांप्रदायिक ताकतो के इस उभार को देखते हुए लोकसभा चुनावों में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है। श्री मुलायम सिंह यादव इस दिशा में प्रयासरत हैं। उन्हीं के कारण उ0प्र0 में साम्प्रदायिक ताकत नहीं पनप सकी है। देश के समक्ष आज जो चुनौतिया हैं उनका सामना देश केा जोड़ने वाली ताकतें ही कर सकती हैं। सांप्रदायिक विचारधारा राष्ट्र की एकता अखंडता और धर्मनिरपक्षता के लिए खतरा है।
जिन राज्यों में भाजपा की बढ़त मिली है, उसके पीछे कांगे्रस की कुनीतिया हैं । उसी ने भाजपा को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांगे्रस ने केन्द्र मेंं अपने दो कार्यकाल में मंहगार्इ और भ्रष्टाचार के रिकार्ड कायम किए हैं। घोटालों ने देश की जनता को बहुत क्षुब्ध किया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को भी अनदेखा किया। जिस तरह से कांगे्रस ने देश पर अपनी गलत नीतिया थोपी है उसकी प्रतिक्रिया में जनता ने कागे्रस को नकारा है। इस नकारात्मक प्रतिक्रिया के परिणाम स्वरूप ही भाजपा को बढ़त मिली है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उदय कांगे्रस और भाजपा दोनों के प्रति जनविक्षोभ का परिणाम है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने केन्द्र सरकार से लगातार मंहगार्इ पर नियंत्रण के लिए डा0 लोहिया की दाम बांधों नीति अपनाने, सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशें  लागू करने, महिला आरक्षण बिल में सुधार करने, प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पर जोर न देने, मुसिलम नौजवानों और गरीबों, वंचितों को इंसाफ दिलाने की बारबार याद दिलार्इ लेकिन कांग्रेस ने कभी उस पर ध्यान नहीं दिया।
समाजवादी पार्टी ने धर्म निरपेक्षता की भावना को प्रोत्साहन के लिए कांगे्रस सरकार को कहा। लेकिन अपने सत्तामद में चूर कांगे्रस ने कोर्इ सही सलाह नही मानी। इसके बजाय कांगे्रस नेतृत्व ने जनता को लुभाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी। जनता ने कांगे्रस की खाध सुरक्षा बिल को चुनावी स्टंट माना। कांगे्रस ने धर्म निरपेक्षता को कमजोर किया है। केन्द्र में सत्ता के बाद भी कांगेस जनविरोधी नीतिया अपनाने से बाज नहीं आर्इ। कांगे्रस से नाराजगी का जिन तत्वों ने फायदा उठाकर अपना संख्या बल बढ़ाया है उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता ने उनको स्वीकार नहीं किया है। सिर्फ कांगे्रस को हटाया भर है। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा-कांगे्रस को भाव न देकर एक नए राजनीतिक विकल्प को सत्ता में बिठाने का काम करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने बताया

Posted on 09 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर 4 राज्यों के आम चुनाव में मिली जीत की खुशी में पटाखे दगा कर एवं लडडू बांटकर जश्न मनाया। इस खुशी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा लक्ष्मीकान्त बाजपेर्इ ने कहा 4 राज्यों मे भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता कांग्रेस से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहती है। कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों, महंगार्इ, भ्रष्टाचार ने आम आदमी को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को पूरी तरह उखाड़ कर फेंक देगी। इस आम चुनाव से यह भी स्पष्ट होता है कि देश की जनता विकास चाहती है और जनता ने भाजपा के विकास माडल को सराहा है और उस पर भरोसा जताया है। डा वाजपेर्इ ने कहा कुल लड़ी गर्इ विधानसभा की सीटों मे से 66 प्रतिशत सीटों पर भाजपा का चुनाव जीतना ऐतिहासिक है। कांग्रेस को कुल 23 प्रतिशत सीटों पर विजयी होना उसके पराभाव का संकेत है। भारतीय जनता पार्टी की जीत कांग्रेस की लगभग तीन गुनी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर विजयी राज्यों में भाजपा को मिली सफलता की खुशी में मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी लडडु बांटकर एवं ढोल नगाडे़ के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार 4 राज्यों मे भाजपा को सफलता मिली है उसी प्रकार उत्तरप्रदेश की जनता भी सपा की सरकार से और उसकी मुसिलम परस्त नीतियों से अब ऊब चुकी है जिसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा और भाजपा को लोकसभा चुनाव में उ.प्र. में सर्वाधिक सीटें जीतेगी। प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाटक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, विरेन्द तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, अनीता अग्रवाल, कमलावती सिंह, रूमाना सिद्धकी, मानसिंह, राहुल मिश्रा, अभिजात मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, मुकेश शर्मा, त्रिलोक अधिकारी, अवधेश गुप्ता, श्यामजी, साकेत शर्मा, माधुरी शुक्ला, नरेश सोनकर, सुनीता बंसल आदि

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा परमपूज्य भारतरत्न बाबा सहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके 58वें परिनिर्वाण दिवस

Posted on 07 December 2013 by admin

कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा परमपूज्य भारतरत्न बाबा सहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके 58वें परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर श्रद्धा-सुमन अर्पित; देश में एक जाति-विहीन समतामूलक मानवतावादी समाज की स्थापना के लिये बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग-तपस्या व अनेकों प्रकार की कुर्बानियाँ हमेशा ही प्रेरणा का श्रोत बनी रहेगी : बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा), चेयरपर्सन, बी.एस.पी. संसदीय दल एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी सुश्री मायावती ज    इस मौक़े पर ख़्ासतौर से बी.एस.पी. के लोगाें ने पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिये, इनको अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये व इनके कार्यों को भी याद किया, इन सभी लोगों का सुश्री मायावती जी द्वारा दिल से आभार प्रकट;;प्प्प्द्ध  दक्षिण अफ्रीका को सरकारी रंग व नस्लभेद के अभिशाप से मुक्त कराने वाले श्री नेलसन मण्डेला की आज ही के दिन हुर्इ मृत्यु कुदरत का एक इत्तिफाक, उनके निधन पर भी शोक व्यक्त व श्रद्धांजलि,
;प्टद्ध   अयोध्या के विवादित ढाँचा का 6 दिसम्बर को परिनिर्वाण दिवस के दिन विध्वंस करना एक गहरी साजिश एवं संविधान व बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के धर्मनिरपेक्ष सिद्धान्त व आदर्श की घोर अवहेलना,
;टद्ध      मुज़फ्फरनगर दंगा पीडि़त परिवारों के लगभग 50 मासूम बच्चों की मौत एक अत्यन्त गंभीर मानवीय त्रासदी का मामला, संसद में बी.एस.पी. द्वारा काम रोको नोटिस एवं केन्द्र सरकार से इस सम्बन्ध में प्रभावी कार्रवार्इ व मज़बूत क़दम उठाने की सुश्री मायावती जी की केन्द्र से माँग।

नर्इ दिल्ली, 6 दिसम्बर, 2013 : अपने भारत देश में ज़ात-पात व ऊँच-नीच के कारण यहाँ व्याप्त असमानता से ग्रस्त समाज में ख़्ाासकर दलितों, पिछड़ों एवं अन्य उपेक्षित वर्ग के लोगों को आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने के उनके बुनियादी मानवीय हक़ को संविधान व क़ानूनी तौर पर दिलाने का महान व युग-परिवर्तनीय कार्य करने के कारण उन सबके दिल-दिमाग़ में अत्यन्त आदरपूर्वक रचने व बसने वाले उनके मसीहा भारतरत्न, बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को, आज उनके 58वें परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी व कृतज्ञ, राष्ट्र ने अत्यन्त आदर व सम्मानपूर्वक स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संसद का शीतकालीन सत्र कल दिनांक 05 दिसम्बर से प्रारम्भ होने के कारण, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा), चेयरपर्सन, बी.एस.पी. संसदीय दल एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी इन दिनों दिल्ली में ही हैं और आज सुबह बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 58वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्होंनेे सबसे पहले आज सुबह 12, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नर्इ दिल्ली मेें स्थापित  बहुजन प्रेरणा केन्द्र में लगी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसी प्रेरणा केन्द्र में ही बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के रूके अधूरे कारवाँ को गति प्रदान करने वाले बामसेफ, डी.एस.-4 व बी.एस.पी. मूवमेन्ट के जन्मदाता एवं संस्थापक  मान्यवर श्री कांशीराम जी की असिथ कलश, उनकी वसीयत के मुताबिक, प्रतिष्ठापित है।

तदुपरान्त, सुश्री मायावती जी संसद भवन गयीं, जिसके प्रागंण में स्थापित बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद भवन परिसर में आयोजित इस श्रद्धा-सुमन कार्यक्रम के अवसर पर सांसदों आदि के साथ-साथ यहाँ पर काफी संख्या में अन्य प्रमुख लोग भी एकत्र थे, जो सुश्री मायावती जी को बड़ी उम्मीद व बहुत आदर भाव की नजर से देख रहे थे, मानो उनमें व उनके कार्यों में वे लोग बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का अक्स (प्रतिबिम्ब) देखते हो कि वही एक मात्र नेता हैं जो देश के दलितों, पिछड़ों व शोषितों एवं सर्वसमाज के गरीबों आदि का सही मायने में हित साधकर उनका कल्याण कर सकती हैं। सुश्री मायावती जी के साथ-साथ दिल्ली में मौजूद पार्टी के सभी सांसदों व कुछ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं उनके सपनों का सही मायने में जाति-विहीन समतामूलक मानवतावादी भारत, बी.एस.पी. मूवमेन्ट के माध्यम से, देश बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर इलेक्ट्रनिक व प्रिन्ट मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिन्होंने उनसे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। उन मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुये बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन कुमारी मायावती जी ने कहा कि भारत को एक जाति-विहीन समतामूलक मानवतावादी समाज बनाने के लिये बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग-तपस्या व अनेकों प्रकार की कुर्बानियाँ हमेशा ही प्रेरणा का श्रोत बनी रहेगी। देश के करोड़ों अनूसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के साथ-साथ अपरकास्ट समाज के ग़रीबों व पीडि़तों को मान-सम्मान का जीवन देने एवं उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिये बाबा साहेब डा. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया और जब आगे चलकर देश के आज़ाद होने पर संविधान निर्माण करने का शुभ-अवसर प्राप्त हुआ तो तब उन्होंने इन उपेक्षित वगोर्ं के लोगों को हर मामले में आत्म-सम्मान के साथ जीने का क़ानूनी अधिकार देकर उन्हें वोट के माध्यम से अपनी पसन्द की सरकार बनाने का भी मार्ग प्रशस्त किया, जिससे इन उपेक्षित वगोर्ं के लोगों में सम्मानपूर्वक जीने की एक नर्इ आशा जगी। इसी क्रम में  बी.एस.पी. मूवमेन्ट का कारवां भी अग्रसर है ताकि राजनैतिक सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके अपनी तकदीर सही तरीके से खुद यहाँ सवांरी जा सके।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यह कुदरत का एक इत्तिफाक ही है कि भारत में दलितों, शोषितों, पीडि़तों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का आज परिनिर्वाण दिवस है और आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका देश में रंगभेद का काफी ज़ोरदार तरीक़े से काफी डटकर विरोध करते हुये लगभग 27 वर्ष तक (अर्थात 10 हज़ार दिनों) तक जेल में रहकर मुल्क को आजाद कराने वाले वहाँ के पूर्व राष्ट्रपति श्री नेलसन मण्डेला के देहान्त की खबर मिली है, जिनके प्रति भी मैं अपनी व अपनी पार्टी की ओर से शोक व्यक्त करते हुये उन्हें भी श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूँ। बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की तरह ही श्री नेलसन मण्डेला का शोषित-पीडि़त व उपेक्षित समाज के उत्थान के लिये योगदान व कुर्बानी अविस्मरणीय व अतुलनीय है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर देश भर में लोग अपने-अपने तौर पर तथा बी.एस.पी. के लोग ख़्ाासतौर से अनेकों  कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्मरण करते हुये उन्हें शत-शत नमन कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बी.एस.पी. सरकार द्वारा निर्मित ऐतिहासिक विश्व-स्तरीय ”डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल” में भी लोगों ने बड़े पैमाने पर एकत्र होकर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर कोे अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ख़्ाासतौर से बी.एस.पी. के छोटे-बड़े जिम्मेंवार पदाधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सभी 75 जि़लों से बड़ी संख्या में आये बी.एस.पी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया और बाबा साहेब के कारवां को मंजि़ल तक पहुँचाने के लिये बी.एस.पी. मूवमेन्ट को तन, मन, धन से पूरा-पूरा सहयोग करने के अपने संकल्प को दोहराया, जिसके लिये सुश्री मायावती जी ने मीडिया के माध्यम से, उन सब लोगों का दिल से आभार प्रकट किया।

अपने इस संक्षिप्त सम्बोधन के बाद सुश्री मायावती जी ने मीडियाकर्मियों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर पूछे गये प्रश्नों के जवाब भी दिये। आज छ: दिसम्बर के दिन ही सन 1992 में अयोध्या में बाबारी मसिजद के विध्वंस के सम्बन्ध में मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि साम्प्रदायिक तत्वों ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्माण के दिन ही बाबरी मसिजद का विध्वंस करके अपनी घोर धर्मनिरपेक्षता- विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है, क्योंकि बाबा साहेब अपने देश में धर्मनिरपेक्षता के जर्बदस्त हिमायती थे और इसी कारण उन्होंने भारतीय संविधान की बुनियाद धर्मनिरपेक्षता की ठोस बुनियाद पर रखी थी, जो इन साम्प्रदायिक ताकतों को पसन्द नहीं व इससे वे लोग दु:खी हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विवादित ढाँचें का विध्वंस संविधान व उसकी धर्मनिरपेक्ष सिद्धान्त की खुली घोर अवहेलना है।

पशिचमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व शामली जिले में हुये दंगों के बाद वहाँ काफी तादाद में शिविरों में दयनीय जीवन व्यतीत करने वाले ग़रीब परिवारों के लगभग 50 बच्चों की मौत के सम्बन्ध में पूछे गये एक सावल के जवाब में सुश्री मायावती जी ने कहाकि यह सही है कि उनकी पार्टी बी.एस.पी. ने इस सम्बन्ध में संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित करके इस विषय पर चर्चा करने की नोटिस दी है, क्योंकि यह मानवीय त्र्रासदी से सम्बद्ध यह एक गम्भीर मामला है, जिसमें उत्तर प्रदेश सपा सरकार की घोर लापरवाही स्पष्ट तौर पर झलकती है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने कहा कि मुज़फ्फरनगर दंगा उत्तर प्रदेश सपा सरकार की घोर नाकामी तो है ही, परन्तु दंगा पीडि़त लोगों को दिन-प्रतिदिन की जरूरी चाजों कों उपलब्ध कराने व उनके पुनर्वास के लिये समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण शिविरों में रह रहे लगभग 50-60 हजार लोगों का जीवन नरक सा बन गया है, जिसको गम्भीरता से लेते हुये केन्द्र की सरकार को बिना समय गवांये प्रभावी तौर दख़्ाल देना चाहिये, ताकि मासूम लोगों की जिन्दगी बचायी जा सके। उत्तर प्रदेश की लापरवाह सरकार के खिलाफ भी केन्द्र सरकार को मज़बूत कदम उठाने की ज़रूरत है।

पशिचम बंगाल राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश श्री ए.के. गांगुली के विरूद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट को जाँच समिति दवारा एक प्रशिक्षु महिला वकील दवारा लगाये गये यौन उत्पीडन के आरोप को प्रथम दृष्टाया सही पाये जाने से सम्बनिधत एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में यह ज्यादा उचित होगा कि कानून को अपना काम करने दिया जाए। वैसे इस मामले में अगर जसिटस गांगुली नैतिकता के आधार पर स्वयं अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो यह ज्यादा बेहतर होगा।

उल्लेखनीय है कि बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में अब तक उत्तर प्रदेश में चार बार बनी उनकी सरकार में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए तथा उनके आदर-सम्मान में जनहित की अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम भी संचालित किये गये। इसके तहत अनुसूचित जातिजनजाति व पिछड़ा वर्ग एवं अन्य कमज़ोर वर्गों के लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए डा. अम्बेडकर ग्रामसभा विकास विभाग का गठन करते हुए इनकी आबादी बाहुल्य वाले गांवों की तरक्की और खुशहाली के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर ग्रामसभा विकास योजना काफी प्रभावी ढंग से चलायी गयी। इसके अलावा, 10 हज़ार डा. अम्बेडकर ग्रामों की अनुसूचित जाति की बसितयों में सोडियम लाइट लगाये गये। अम्बेडकर ग्राम सभाओं की प्रत्येक दलित बसितयों में बहुउíेशीय सामुदायिक केन्द्र बनाये गये। अनुसूचित जातिजनजाति वर्गों के लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराने के उददेश्य से डा. अम्बेडकर विशेष रोज़गार योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

इसी प्रकार, बाबा साहेब के सम्मान में आगरा विश्वविधालय का नामकरण बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर किया गया। इसी विश्वविधालय में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के नाम पर अम्बेडकर पीठ की भी स्थापना की गयी। डा. अम्बेडकर के नाम पर अनुसूचित जातिजनजाति कोचिंग सेन्टर की स्थापना जनपद अलीगढ़ और आगरा में की गयी। फै़ज़ाबाद मण्डल के अन्तर्गत अम्बेडकरनगर के नाम से नये जि़ले का गठन किया गया। वाराणसी में बाबा साहेब के नाम पर स्टेडियम का नामकरण तथा रामपुर में संग्रहालय व पुस्तकालय की स्थापना की गयी। इसके अलावा, जनपद बांदा में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कालेज, नोएडा तथा गे्रटर नोएडा में डा. भीमराव अम्बेडकर मल्टी सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल स्थापित कराये गये।
साथ ही, कानपुर में डा. अम्बेडकर इन्स्टीटयूट आफ टेक्नालाजी फार हैण्डीकैप्ड तथा जनपद आज़मगढ़ में डा. अम्बेडकर भवन का निर्माण कराया गया। जनपद मैनपुरी तथा क़न्नौज में डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविधालय की स्थापना की गयी। इसी प्रकार, लखनऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम तथा गे्रटर नोएडा में 500 सीटों वाले डा. अम्बेडकर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का निर्माण कराया गया। आगरा एवं गौतम बुद्ध नगर में डा. अम्बेडकर पार्क स्थापित किया गया। लखनऊ में डा. अम्बेडकर पर्यावरण म्यूजि़यम तथा डा. अम्बेडकर पर्यावरण परिसर का निर्माण कराया गया। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविधालय, लखनऊ में अम्बेडकर पीठ की स्थापना तथा प्रशासनिक भवन संकुल का निर्माण कराया गया है।

बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उददेश्य से ही बी.एस.पी. सरकार द्वारा लखनऊ में गोमती नदी के तट पर विश्व-स्तरीय  ”डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल” स्थापित किया गया है, जिसके अन्र्तगत डा. भीमराव अम्बेडकर विहार, डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन गैलरी, डा. भीमराव अम्बेडकर स्मारक दृश्य स्थल, डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन प्रतिबिम्ब स्थल तथा सामाजिक परिवर्तन संग्रहालय स्थापित है। इसके अलावा, डा. भीमराव अम्बेडकर गोमती पार्क का निर्माण और इस पार्क में डा. अम्बेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गयी। साथ ही, लखनऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-1, खण्ड-2, खण्ड-3 एवं डा. भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-4, डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल हेतु नवीनीकृत गोमती बि्रज, डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल हेतु ओवर बि्रज का निर्माण भी कराया गया। डा. भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-1 में बाबा साहेब की चहुँमुखी प्रतिमा की स्थापना की गयी है।

बी.एस.पी. सरकार द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर लघु उधमी प्रादेशिक पुरस्कार योजना, डा. अम्बेडकर नि:शुल्क बोरिंग योजना तथा डा. अम्बेडकर कृषि ऊर्जा सुधार योजना भी संचालित की गयी। इसके अलावा, लखनऊ में देश के सबसे बड़े सभागारों में एक डा. भीमराव अम्बेडकर सभागार का निर्माण तथा सभागार परिसर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी है। दिल्ली के नज़दीक नोएडा में भी भव्य ”राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल” स्थापित करके इसमें बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के साथ-साथ, देश में दलित एवं अन्य पिछड़े वगोर्ं में जन्मे अनेकों और महान सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों को भी पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवस्थापना सुविधाओं के लिए धनराशि स्वीकृत

Posted on 07 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत तीन नगर पंचायत-अकबरपुर (कानपुर देहात), शीशगढ़ (बरेली) तथा जफराबाद (जौनपुर) को अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 72.36 लाख रुपये व्याज रहित ऋण के रूप में स्वीकृत किये हैं। इसी प्रकार नगरीय सड़क सुधार योजना के अन्तर्गत 12 स्थानीय निकायों में सड़कों के निर्माण के लिए 461.50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2013
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in