Archive | September, 2013

मंसूरी समाज के मेघावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Posted on 05 September 2013 by admin

  • शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नही बढ़ सकता-जावेद इकबाल मंसूरी

मंसूरी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था जमीअतुल मंसूर द्वारा आज ए-ब्लाक कामनहाॅल दारूलशफा में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मंसूरी समाज के एक दर्जन से अधिक मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।  edited-jamitul-mansoor-samman-photo-04-sep-13

समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि आज के यह मेघावी छात्र-छात्राएं आगे चलकर मंसूरी समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होने कहा कि शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नही बढ़ सकता है। उन्होंने मंसूरी समाज के लोगों को ईद की बधाई देते हुए यह आहवान किया कि एक समय भूंखे रहकर भी अपने बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं।

समारोह में बोलते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डाॅ आर.ए.उस्मानी ने कहा कि केन्द्र सरकार को सच्चर कमीशन की सिफारिशों को पूरी तरह से तत्काल लागू करना चाहिए। अगर यह सिफारिशें केन्द्र सरकार लागू कर दे ंतो पिछड़े मुसलमानों की दशा में काफी सुधार होगा। उन्होने समारोह में सम्मानित होने वाले मंसूरी समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वह और लगन से पढ़ाई में जुट जायें।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के जिला अध्यक्ष फारूख मंसूरी ने सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि जमीअतुल मंसूर की ताकत तेजी से बढ़ रही है और संगठन प्रदेश के अधिकांश जिलों में मजबूती से काम कर रहा है।

समारोह का संचालन कर रहे प्रदेशिक उपाध्यक्ष हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने मंसूरी समाज की एकता पर बल दिया। समारोह को पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक मंसूरी, प्रदेशिक महामंत्री नौशाद आलम मंसूरी, जिला अध्यक्ष फारूख मंसूरी, इम्तियाज रसूल मंसूरी, अहतिशाम अली मंसूरी, मासूम मंसूरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

समारोह में जिन मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें मो0 अमन, मो0 अनस, दुअँा परवीन, सना परवीन, मो0 मुजम्मिल, आशिया फरहीन, शारिक कमाल, मो0 जावेद मंसूरी, सुम्बुला वारसी, सूफिया इस्लाम सना नईम, इन्सरा उस्मान, जोया परवीन, मन्नान उस्मानी आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

देहली मुबारकपुर की घटना पर हिन्दू महासभा आगबबूला

Posted on 05 September 2013 by admin

  • पीडि़तों का हाल जानने घटनास्थल जायेगा हिन्दू महासभा का प्रतिनिधि दल
  • राज्यपाल को ज्ञापन देकर करेगी सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग

अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने अमेठी के देहली मुबारकपुर की घटना पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुये इस मामले में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाया है कि इस घटना के पीडि़तों की समुचित मदद करने के बजाय मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते प्रदेश सरकार इस मामले को न सिर्फ दबाने की कोशिश में लग गयी है बल्कि आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हिन्दू महासभा ने हिन्दु परिवारों के जलाये गये घरों के पीडि़तों के हाल जानने के लिये एक प्रतिनिधि मण्डल भेजने का निर्णय लेते हुये कहा है कि देहली मुबारकपुर की घटना के साथ मौजूदा सपा सरकार में अब तक हुये राज्य के विभिन्न हिस्सों में साम्प्रदायिक दंगों की जानकारी के साथ प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन देकर सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगी। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ ने कहा कि देहली मुबारकपुरक की घटना में मारे गये लोगों के पीडि़त परिवार को महज पांच लाख रूपये के दिये गये मुआवजे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये मांग की है कि इस घटना में मारे गये व्यक्ति के परिवार वालों को कम से कम 25 लाख रूपये, घायलों के निःशुल्क ईलाज के साथ-साथ पांच-पांच लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये और जलाये गये घरों का शीघ्र पुनर्निर्माण कर उन्हें बसाया जाये इसके साथ ही एक परिवार की अपहृत की गयी लड़की का शीघ्र पता लगाया जाये। पार्टी अध्यक्ष ने देहली मुबारकपुर की घटना की वजह जानबूझ कर जमीनी रंजिश का रूप देने का आरोप लगाते हुये कहा है इस घटना वजह की वास्तविकता प्रदेश सरकार और दलितों के हितों का राग अलापने वाली बहुजन समाज पार्टी और दलित के घर बैठकर खाना खाने का नाटक करने वाले कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी सहित अन्य दलों को अच्छी तरह पता है। महज मुस्लिम वोटों के लालच में इस घटना में प्रभावित हुये हिन्दु परिवारों का कोई सुध नहीं ले रहा है और कुंडली मारकर चुपचाप बैठे हुये है। दूसरी ओर हिन्दू महासभा की प्रदेश संयोजक रीता राय ने इस मामले को पुरजोर के साथ उठाने के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करनी शुरू कर दी है और कहा कि देहली मुबारकपुर की घटना सहित मौजूदा सपा सरकार दौरान हुये साम्प्रदायिक झगड़ों में पीडि़त हिन्दु परिवारों को न्याय दिलाने के लिये हिन्दू महासभा सड़कों पर उतरेगी।

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें: रीता राय- संयोजक अ0भा0 हिन्दू महासभा उ0प्र0 मो0-9935518747

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी

Posted on 05 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर समस्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जारी अपने बधाई सन्देश में देश के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति, डा0 राधाकृष्णन को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि देश के भावी कर्णधारों को सुशिक्षित एवं सुसंस्कृत करने का दायित्व हमारे शिक्षकों का है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक अपनी समृद्ध परम्परा के अनुरूप मानवीय मूल्यों की प्रतिस्थापना हेतु सक्रिय भूमिका का निर्वाह करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 72,78,261 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 05 September 2013 by admin

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 72,78,261 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्नवत है-

क्र.सं. नाम धनराशि

1 महामंत्री, कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, मऊ 19600

2 निदेशक, कोषागार उ0प्र0, लखनऊ 5200

3 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ 530480

4 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, मऊ 11069

5 उपनिदेशक (प्रशासन/विपणन) राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उ0प्र0, फैजाबाद 132109

6 जिला पूर्ति अधिकारी, मऊ 12183

7 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मऊ 25955

8 वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी (नलकूप), कार्यालय मुख्य अभियन्ता सिंचाई विभाग, वाराणसी 117400

9 अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0, हाथरस 26300

10 खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ 401990

11 डाॅ0 जे0पी0 पाण्डेय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, उन्नाव 180000

12 अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर 25000

13 खण्ड शिक्षा अधिकारी, कोपागंज, मऊ 441800

14 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,एटा 4840010

15 कार्य प्रबंधक, सिंचाई कार्यशाला खण्ड, बरेली 64400

16 मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उन्नाव 115800

17 प्रधानाध्यापक, श्रीमती बसन्त कु0मि0ल0मा0वि0 पिढ़वल घोसी, मऊ 9826

18 प्रधानाध्यापक, निकुम्भ विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल बकवल, मऊ 9000

19 प्रधानाध्यापक, जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिछौर करौंदी, मऊ 11700

20 प्रधानाध्यापक, किसान जूनियर हाईस्कूल रघौली घोसी, मऊ 7190

21 प्रधानाध्यापक, ए0जे0के0 बालिका जू0हाईस्कूल रसराय गंगा पब्वी, मऊ 7500

22 प्रधानाध्यापिका, दीनदयाल बालिका जू0हाईस्कूल भेलउर चंगेरी, मऊ 5683

23 प्रधानाचार्य, सर श्री राम इण्टर काॅलेज दौराला, मेरठ 10350

24 प्रधानाचार्य, सीता भारती हायर सेकेण्ड्री स्कूल जयदेवी नगर, मेरठ शहर 7000

25 प्राधानाचार्य,  गांधी इण्टर काॅलेज चण्डौस, अलीगढ़ 23009

26 प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज परीक्षितगढ़, मेरठ 26080

27 प्रधानाचार्य, जय किसान कन्या इण्टर काॅलेज दुल्हैड़ा, मेरठ 5420

28 प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर काॅलेज हस्तिनापुर, मेरठ 21810

29 प्रधानाचार्य, श्री अनन्तदेव राय आरती देवी पूर्वमा0वि0 राजेन्द्र नगर, मऊ 6923

30 प्रधानाचार्य, श्री आत्मानन्द जैन हायर सेकेण्ड्री स्कूल हस्तिनापुर, मेरठ 11825

31 प्रधानाचार्य, कृपाराम जनता इण्टर काॅलेज सरूरपुर खुर्द, मेरठ 18400

32 प्रधानाध्यापक, वसीयतुल उच्चतर मा0जू0हाईस्कूल बैसवाड घोसी, मऊ 11355

33 प्रधानाचार्य, के0के0 इण्टर काॅलेज, मेरठ 25300

34 प्रधानाध्यापक, प्रबंद्ध अम्बेडकर यांत्रिक विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ 13753

35 प्रधानाचार्य, श्री गांधी इण्टर काॅलेज डौराली, मेरठ 5800

36 प्रधानाचार्य, श्रीमती सुशीला देवी वनस्थली बालिका इ0का0 परतापुर, मेरठ 10430

37 प्रधानाचार्य, जनता इण्टर काॅलेज खरखैदा, मेरठ 41000

38 प्रधानाचार्य, अशोक इण्टर काॅलेज सरावा, मेरठ 6660

39 प्रधानाचार्य, लोकप्रिय जनता इण्टर काॅलेज सिवाल खास, मेरठ 6750

40 प्रधानाचार्य, दुर्गाबाड़ी ए0वी0 कन्या इण्टर काॅलेज, मेरठ कैन्ट 21100

41 श्री जी0 सुदर्शन, टी0 नगर, चेन्नई, तमिलनाडु 5101

कुल योग 7278261ण्00

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं

Posted on 05 September 2013 by admin

  • अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर आज जनता दर्शन आयोजित किया गया। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने दुःख-दर्द और समस्याओं की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री को दी। फरियाद सुनने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री को स्वयं दिए। आज के कार्यक्रम में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में लोगों ने आर्थिक सहायता, कृषि पट्टे, विद्युत आपूर्ति, स्थानांतरण, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, पेय जल, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व, भू-अभिलेखों में अनियमितता, नौकरी तथा निजी इलाज आदि से सम्बन्धित समस्याओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सभी प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताईं, जिनपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक व सामूहिक हित से जुड़ी समस्याओं के सम्बन्ध में आवेदन पत्र दिए तथा जरूरी कदम उठाने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया।

edited-press-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 4 सितम्बर, 2013 को अपने सरकारी आवास  5, कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह तथा श्री आलोक कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पंधारी यादव सहित शासन व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों का अत्याचार, मौन अखिलेश सरकार

Posted on 05 September 2013 by admin

अखिलेश सरकार पूरे प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल पैदा कर रही है। पूरे प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के साथ मुसलमान अत्याचार कर रहे है। सरकार और प्रशासन उन्हे पूरा संरक्षण दे रहा है। अखिलेश सरकार मौन है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। edited-bjp_up_president_press_photo1

डा0 बाजपेयी ने कहा कि सुल्तानपुर/अमेठी के देहली मुबारकपुर गांव में सम्प्रदाय विशेष के लोगों का झगड़ा अनुसूचित जाति के बसपा कार्यकर्ता के साथ था। 31 अगस्त की रात को सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने उसे गोली मार दी। गांव में स्थित मस्जिद से ऐलान कर लोगों को उकसाया गया। फलस्वरूप गांव के कोटेदार द्वारा उपलब्ध कराये गये केरोसीन तेल से अनुसूचित जाति के लोगों के मकानों को जला दिया गया।

डा0 बाजपेयी ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में अमेठी पुलिस की भूमिका गैरजिम्मेदाराना रही। पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को घटना स्थल पर जाने से रोक दिया गया। कल मुझे भी घटना स्थल पर जाने से रोकने के लिए चार-चार जिलों का प्रशासन लगाया गया था जिससे सच सामने न आ सके। भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े प्रतिरोध के पश्चात पीडि़तों को जिलाधिकारी आवास पर बुलाकर मुझसे मिलाया गया।

डा0 बाजपेयी ने कहा पीडि़तों से मुलाकात के पश्चात वास्तविकता का पता चला। वहां अभी भी भय का वातावरण है। पीडि़तों को धमकियां मिल रही है। प्रशासनिक सहायता नाकाफी है। पीडि़तो ने बगल के गांव के स्कूल में शरण ले रखी है।

डा0 बाजपेयी ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि मृतक के आश्रितों को 20 लाख रूपया का मुआवजा दिया जाये। सभी पीडि़तों को इंदिरा आवास दिया जाये। मुआवजा मयसमान और वास्तविकता पर आधारित हो। लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाये।

edited-bjp_up_president_press_photo2डा0 बाजपेयी ने बताया कि सपा सरकार के 17 माह में 56 से अधिक दंगे हो चुके है। अभी कल ही शामली में साम्प्रदाय विशेष के लोगों ने बाल्मीकि समाज के युवक की हत्या कर दी। दो अगस्त को छेड़खानी का विरोध कर रहे दो नौजवानों की हत्या मुजफ्फरनगर में सम्प्रदाय विशेष द्वारा पुलिस की मौजूदगी में कर दिया गया। 27 जुलाई को मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर के विवाद में युवक की हत्या सम्प्रदाय विशेष के लोगों द्वारा कर दी गई।

डा0 बाजपेयी ने कहा कि सरकारी संरक्षण में पूरे प्रदेश में सम्प्रदाय विशेष के लोगों द्वारा आतंक का माहौल पैदा कर दिया गया है। अखिलेश सरकार प्रदेश को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना चाहती है। डा0 बाजपेयी ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के कार्यक्रम ढकोसला बताते हुए कहा कि आमजन का अपनी एक ही शिकायत को लेकर बार-बार जनता दर्शन में आना यह प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री के पास भी समस्याओं का कोई समाधान नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल श्री रामनरेश यादव जी की स्वर्गीय पत्नी की तेरहवी एवं शांति पाठ

Posted on 05 September 2013 by admin

मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रामनरेश यादव जी की स्वर्गीय पत्नी श्रीमती यादव की तेरहवी एवं शांति पाठ में मध्य प्रदेश के मुख्मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश महामंत्री श्री देवेन्द्र सिंह के साथ श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी भी उनके घर पहुच कर शांति पाठ में शामिल हुए।

edited-press-2उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 4 सितम्बर, 2013 को लखनऊ में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री रामनरेश यादव की दिवंगत पत्नी की तेरहवीं में सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

हाई कोर्ट के बेंच के क्षेत्राधिकार पर पीआईएल. सुनवाई जारी 05/09/2013

Posted on 05 September 2013 by admin

लखनऊ स्थित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में इसके दोनों बेंच के क्षेत्राधिकार के सम्बन्ध में दायर पीआईएल की सुनवाई कल ;05ध्09ध्2013 बृहस्पतिवारद्ध को भी होगी

आज इस मामले में जस्टिस इम्तियाज़ मुर्तजा और जस्टिस डी के उपाध्याय की बेंच के सामने लंबी बहस हुई जिसमें वादिनी के अधिवक्ता अशोक पाण्डेय ने अपने विभिन्न तर्क प्रस्तुत कियेण्

याचिका के अनुसार वर्तमान में दोनों बेंच का क्षेत्राधिकार संयुक्त प्रांत हाई कोर्ट एकीकरण ऑर्डर 1948 से संचालित होता है जिसके अनुसार लखनऊ बेंच को अवध का इलाका और इलाहाबाद बेंच को शेष इलाका हैण्

ठाकुर के अनुसार यह व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिपूर्ण और अनुचित है क्योंकि इसमें विभिन्न स्थानों से इलाहाबाद और लखनऊ की दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया है जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के वादकारी को इलाहाबाद जाने के लिए लखनऊ से गुजर कर जाना होता है

डॉ नूतन ठाकुर  ;वादिनी रु 094155.34525

अशोक पाण्डेय ;अधिवक्ता रु 094154.65438

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

नए मोड़ पर राजनीति

Posted on 05 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि देश की राजनीति एक नए मोड़ पर पहुॅच रही है। सांप्रदायिक ताकतें और उनका जातीय राजनीति करनेवालों से गठजोड़ एक बड़ा अभिशाप और धर्मनिरपेक्ष ताकतों के लिए आघात है। समाजवादी पार्टी का देश की राजनीति में सबसे मजबूत नेतृत्व है और अब सभी की निगाहें इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव पर टिकी हैं जो देश के करोड़ों किसानों, मुस्लिमों और गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियां ही अब नए विकल्प के रूप में स्वीकार्यता प्राप्त कर रही है।समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति अब देशव्यापी उत्सुकता है। कई राज्यों में इसके संगठन का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का झारखण्ड के दौरे पर भव्य स्वागत हुआ है। इसके पूर्व वे तथा श्री मुलायम सिह यादव आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश का दौरा कर वहां पार्टी संगठन को नई गति दे आए हैं। वहां हुई विशाल सभाओं से संकेत मिला है कि लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता कितनी बढ़ रही है। देश की राजनीति के दो तथाकथित राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से देश घरेलू और सीमा के मोर्चो पर विफल साबित हो रहा है। जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है। इन दलों के पास इनका कोई समाधान नहीं है। जनता अब अपनी समस्याओं के उत्तर चाहती है और विकल्प के रूप में तीसरी ताकतों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उत्तर प्रदेश में विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी है। सांप्रदायिकता से राजनीति को विषाक्त करनेवाली भाजपा के दिल्ली के रास्ते में समाजवादी पार्टी ने ही अवरोध खड़ा किया था और आज भी वहीं उसको सत्ता से दूर रखने में समर्थ है। जाति राजनीति की सिरमौर बसपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने ही संघर्ष कर उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। समाजवादी पार्टी ने देश के बाहर अन्य राज्यों में भी अपने प्रत्याशी उतारने का निश्चय कर लिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकांश प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं और उसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का है। मुख्यमंत्री की अन्य राज्यों की यात्राओं से समाजवादी पार्टी की ताकत लोकसभा चुनावों में ऐसी होगी कि बिना उसके सहयेाग के केन्द्र में कोई सरकार नहीं बन सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाने माने बहाई श्री अताउल्लाह रेज़वानी की हत्या का कारण धार्मिक विवाद था

Posted on 04 September 2013 by admin

सूचनाओं के अनुसार ज्ञात हुआ है कि ईरान के बहाई समुदाय के जाने माने सदस्य श्री अताउल्लाह रेज़वानी की निर्मम हत्या दक्षिणी ईरान में बन्दर अब्बास नामक तटीय शहर में की गई। यह घटना शनिवार 24 अगस्त 2013 को घटित हुई। उपलब्ध सूचना के अनुसार ऐसा माना जाता है इस हत्या के तार धार्मिक सूत्रों से जुड़े हैं।

माना जाता है कि श्री रेजवानी के सिर के पिछले भाग में गोली लगी और उनका पार्थिव शरीर बन्दर अब्बास के छोर पर रेलवे स्टेशन पर उनकी कार में मिला जहाँ पर वे अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचनाओं के अनुसार इस बात का संकेत मिलता है कि उनके हमलावरों ने जबरदस्ती उनको इस स्थान तक गाडी चलाकर आने पर विवश किया। उनका मृत शरीर तब पाया गया जब वे समय से घर नहीं पहुँचे और उनके लिए खोज की गयी।

श्री रेजवानी अपनी ईमानदारी व सहायता के लिए बन्दर अब्बास के लोगों मंे सम्मान व प्रेम से जाने जाते थे व एक प्रमुख बहाई थे। अपने युवा दिनों में वे विश्व विद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई से निष्कासित कर दिये गये थे क्योंकि वे एक बहाई थे। इसके बावजूद उन्होंने जल शुद्धिकरण में प्रवीण होने के कारण अपनी पहचान बनाई और कई शहरों में इस काम के लिए गए। हाल में ही इन्टेलिजेन्स मंत्रालय के ऐजन्टों के दबाव व धमकियों की वजह से उनको काम से निकाल दिया गया और जल शुद्धिकरण के उपकरण बेचने का काम ही करना पड़ा। यह एजेन्ट उनको शहर छोडने पर मजबूर कर रहे थे। कुछ ही दिन पहले से उनको टेलीफोन पर भी बुरी-बुरी धमकियाँ आने लगीं। ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्षों में कई बार वरिष्ठ स्थानीय धार्मिक व्यक्तियों ने वहाँ की आम जनता को बहाईयों के खिलाफ भड़काने वाले भाषण दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2013
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in