Archive | September, 2013

उर्दू भाषा में प्रकाशित पुस्तक ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ का विमोचन आज

Posted on 08 September 2013 by admin

प्रख्यात साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ द्वारा लिखित एवं उर्दू भाषा में प्रकाशित पुस्तक ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ का भव्य विमोचन  8 सितम्बर, रविवार को अपरान्हः 3.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर आॅडिटोरियम में हो रहा है। इस भव्य समारोह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर डा. अनीस अंसारी, पूर्व आई.ए.एस. मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर पुस्तक का विमोचन करेंगे जबकि प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी विमोचन समारोह के संयोजक श्री प्रवीण शुक्ला ने है। श्री शुक्ला ने बताया कि विमोचन समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, प्रशासन आदि अनेक क्षेत्रों की मूर्धन्य हस्तियाँ, विभिन्न धर्मावलम्बी एवं लखनऊ शहर के तमाम गणमान्य नागरिक समारोह की गरिमा को बढ़ायेंगे।

श्री शुक्ला ने बताया कि पुस्तक ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ के शानदार विमोचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के उपरान्त पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ द्वारा लिखित ‘माता-पिता की आरती’ से होगा तथापि पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ के लेखन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन भी समारोह का विशेष आकर्षण होगा। इस अवसर पर उपस्थित तमाम मूर्धन्य विद्वान अपने सारगर्भित उद्बोधन में पुस्तक ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे साथ ही साथ आदर्श सामाजिक व्यवस्था में युवा पीढ़ी के योगदान की पुरजोर अपील करेंगे।

श्री शुक्ला ने बताया कि पुस्तक ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ विशेष रूप से किशोर व युवा पीढ़ी को एक नई राह दिखाने वाली प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसके माध्यम से पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने भावी पीढ़ी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर शून्य से शिखर पर पहुँचने की प्रेरणा देने का प्रयास किया है। उर्दू भाषा में प्रकाशित होने के कारण इस पुस्तक का महत्व और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि यह समाज के उर्दू पाठकों तक अपनी पहुंच बनायेगी, साथ ही मदरसों आदि में तालीम हासिल करने वाले छात्रों को भी आत्मविश्वास से लबालब करेगी।

श्री शुक्ला ने बताया कि उर्दू भाषा में प्रकाशित ‘जिद जुनून, जिन्दादिली’ पं. हरि की पूर्व पुस्तक ‘जागो, उठो, चलो’ का उर्दू तर्जुमा है। विदित हो कि पुस्तक ‘जागो, उठो, चलो’ बेहद लोकप्रिय रही है, जिसने किशोरों व युवाओं का खूब मार्गदर्शन किया। इस प्रेरणादायी पुस्तक का लोकार्पण प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने किया था जबकि नेपाल की जनता के लिए इस पुस्तक का लोकार्पण नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड ने काठमाण्डू में आयोजित एक भव्य समारोह में किया था जबकि मारीशस की जनता के लिए इसी पुस्तक का लोकापर्ण मारीशस के राष्ट्रपति महामहिम सर् अनिरुद्ध जगन्नाथ ने किया था।

श्री शुक्ला ने बताया कि पं. हरि की पुस्तक ‘जागो, उठो, चलो’ की देश-विदेश में अभूतपूर्व सफलता के बाद अब ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ भी सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। 8 सितम्बर को विमोचन के पश्चात यह पुस्तक लखनऊ के प्रमुख बुक स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी। कुल मिलाकर पं. शर्मा की यह नवीन पुस्तक साहित्य जगत में हलचल मचाने को पूरी तरह तैयार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि किसान महोत्सव 9 से अहमदाबाद में

Posted on 08 September 2013 by admin

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 9 सितम्बर से चार दिवसीय कृषि किसान महोत्सव का आयोजन करा रहे हैं। जिसमें किसानों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। प्रदेश के हजारों किसान सम्मेलन में शिरकत करने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन होगा। इस बात की जानकारी देेते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश दुबे ने बताया कि महोत्सव किसानों के लिए उन्नत व सस्ती खेती के साथ ही आधुनिकतम कृषि यंत्रों के उपयोग को प्राथमिकता दिए जाने पर चर्चा की जाएगी। महोत्सव में बताया जाएगा कि किस तरह गुजरात के किसानों ने आधुनिक तकनीक तथा सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर अपना स्तर उंचा उठाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान अब मोदी में अटल की छवि देखते हैंः दिनेश दुबे

Posted on 08 September 2013 by admin

भाजपा के शीर्ष पुरूष अटल विहारी वाजपेयी की राजनीतिक सक्रियता खत्म होने के बाद अब देश का किसान नरेन्द्र मोदी को उनके विकल्प के रूप में देख रहा हैं। देश का किसान चाहता है कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो अटल विहारी वाजपेयी का देश की नदियों को जोडने वाला उनका सपना पूरा हो सके क्योंकि किसानों के लिए पानी की कमी एक विकराल समस्या बन चुकी है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश दुबे ने यह बात दूसरे प्रदेशों के दौरे के दौरान मिले अनुभव के आधार पर यहां कही।

edited-dinesh-photo-1उल्लेखनीय है कि श्री दुबे इन दिनों नरेन्द्र मोदी के आहावन पर गुजरात में बनने वाली सरदार पटेल की 182 फुट उंची लौट प्रतिमा के लिए किसानों से लोहा एकत्र करने के लिए गांवों का दौरा कर रहेे हैं। श्री दुबे अब तक राजस्थान तथा झारखंड के दर्जनों गांवों के अलावा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी उन्नाव सीतपुर आगरा, कन्नौज बांदा कानुपर इटावा औरैया गौतमबु़द्व नगर दादरी समेत लगभग 300 गांवों के किसानों से मिल चुके हैं।

श्री दुबे ने बताया कि इस दौरान वह जिस किसी भी गांव में गये वहां किसानों ने नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री दुबे ने बताया कि रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जो माहौल था वही माहौल जनता में इस बार नरेन्द्र मोदी को लेकर है। किसान मोदी को जाति पांति से ऊपर उठकर वोट देने के लिए तैयार बैठा है क्योंकि हर किसान अपनी उन्नति गुजरात के किसानों की भांति करना चाहता है। उन्होंने कहा कि फूड सिक्योरिटी बिल व भूमि अधिग्रहण बिल यूपीए लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लाई है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में ऐसी व्यवस्था हो कि किसानों की जमीनों का हक बना रहे। जबकि फूड सिक्योरिटी बिल वोट सिक्योरिटी बिल बन गया है।

श्री दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तो कई किसानों ने जब सूरत के किसान परिवारों से सम्पर्क किया तो उन्हे मालूम हुआ कि यह किसान उत्तर प्रदेश के ही हैं जिन्होंने गुजरात में आकर अपने को बेहतर ढंग से स्थापित किया। यूपी के किसान गुजरात से अपने परिवारों को पैसा भेजने का काम कर रहे हैं जिसके कारण वह दोनों राज्यों में मजबूत हुए हैं। किसानों ने बताया कि उनके रिश्तेदार गुजरात में रहते हैं जो आर्थिक रूप् से काफी बेहतर हालत में हैं। श्री दुबे ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार 20 लाख किसान उत्तर प्रदेश, 10 लाख बिहार, 5 लाख मध्य प्रदेश, 5 लाख राजस्थान तथा लगभग 10 लाख बिहार व झारखण्ड के हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुजफ्फरनगर में हुई हिंसक घटना अत्यन्त दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण: मुख्यमंत्री

Posted on 08 September 2013 by admin

  • घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रु0 तथा
  • अन्य मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रु0 की आर्थिक सहायता
  • गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रु0 एवं सामान्य रूप से घायलों
  • को 20-20 हजार रु0 की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा
  • आई0जी0 कानून व्यवस्था एवं आई0जी0 मेरठ जोन
  • को मुजफ्फरनगर में कैम्प करने के निर्देश
  • घटना की गम्भीरता को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में आज हुई हिंसक घटना को अत्यन्त दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है तथा उनके इलाज हेतु बेहतर प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिए हैं।

श्री यादव ने कहा है कि हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखा जाए तथा शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार व दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए एवं सामान्य रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतक पत्रकार श्री राजेश वर्मा के परिजनों को उक्त सहायता के अलावा पांच लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता अर्थात् कुल 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए गृह विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 28 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में आज की घटना में पत्रकार सहित कुल 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 34 व्यक्ति घायल हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन 3 थाना क्षेत्रों-सिविल लाइन्स, कोतवाली तथा नई मण्डी में कफ्र्यू लगाया गया है। राज्य स्तर से 5 कंपनी पी0ए0सी0 एवं 5 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स अतिरिक्त भेजा गया है। आई0जी कानून व्यवस्था एवं आई0जी0 मेरठ जोन को स्थिति सामान्य होने तक मुजफ्फरनगर में कैम्प करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्धन वर्गाें के लिए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की शुरूआत

Posted on 08 September 2013 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।  edited-press2

मुख्यमंत्री आज यहां सुशान्त गोल्फ सिटी टाउनशिप में आर्थिक रूप से दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लाभार्थियों को आवास आवंटित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इन आवासीय भवनों का निर्माण अंसल ए0पी0आई0 द्वारा राज्य सरकार की हाईटेक टाउनशिप नीति की व्यवस्थानुसार किया गया है।

edited-press-32श्री यादव ने इस मौके पर 11 आवंटियों को चाभी सौंपकर आवासीय भवनों का स्वामित्व प्रदान किया। इन श्रेणियों के लोगों के लिए 180 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा संस्था द्वारा इस टाउनशिप में इन आय वर्गाें के लिए 10 हजार आवासीय भवन और बनाए जाएंगे, जिनके निर्माण कार्य का शुभारम्भ भी मुख्यमंत्री ने किया।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों के जीवन का एक लक्ष्य यह भी होता है कि उनका अपना घर हो। इसे हासिल करना एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है। शहरों में रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों, विशेष रूप से कमजोर व गरीब वर्गाें के लोगों को आवास की दिक्कत होती है। राज्य सरकार इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। निजी क्षेत्र के निर्माणकर्ताओं को भी इस समस्या के निदान में सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्हांेने आशा व्यक्त कि निर्धन वर्गाें के लिए आज जिन आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की शुरूआत हुई है, संस्था द्वारा उनका निर्माण समय से पूरा किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निर्धन वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इसके तहत शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए आसरा योजना संचालित की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आवासविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लोहिया ग्रामीण आवास योजना संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही तेजी से विकसित होने वाला एक महानगर भी है। उन्हांेने कहा कि दिल्ली से कलकत्ता के बीच लखनऊ सबसे बड़ा शहर है। इसे ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार लखनऊ के सुनियोजित विकास के लिए कार्य कर रही है।  edited-press-21

प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा सूचना श्री सदाकान्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आम जनता को कम लागत के मकान उपलब्ध कराने के विशेष निर्देश दिए हैं। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार हाउसिंग सेक्टर पर बहुत अधिक ध्यान दे रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इस क्षेत्र का विकास हो ताकि लोगों की आवासीय समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवास विकास परिषद, विभिन्न विकास प्राधिकरणों तथा निजी बिल्डरों के माध्यम से दुर्बल आय वर्ग एवं अल्प आय वर्ग के लिए लगभग 50 हजार आवास निर्मित कराए जाने का लक्ष्य है, जिसे आगामी वित्तीय वर्ष में दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ के चारों ओर विकास की अपार संभावना को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें चक गंजरिया की विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ मेट्रो रेल तथा आवास विकास परिषद की अवध विहार एवं वृन्दावन आवासीय योजनाएं शामिल हैं। इसके पूर्व, अंसल ए0पी0आई0 के अध्यक्ष श्री सुशील अंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0एन0 मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, श्री रविदास मेहरोत्रा एवं श्रीमती चन्द्रा रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनूप पाण्डेय (शास्त्रीनगर कालोनी गोरखपुर) को प्रदेश सचिव तथा राजेन्द्र पाण्डेय (गछियापुर, मधुबन मऊ) के सदस्य मनोनीत

Posted on 08 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में अनूप पाण्डेय (शास्त्रीनगर कालोनी गोरखपुर) को प्रदेश सचिव तथा राजेन्द्र पाण्डेय (गछियापुर, मधुबन मऊ) को सदस्य मनोनीत किया है। उनसे अपेक्षा की गई कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अरविन्द सिंह गोप की माताजी के निधन पर शोक

Posted on 08 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें धैर्यधारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश लम्बे समय से विकास के लिए तरस रहा है।

Posted on 08 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश लम्बे समय से विकास के लिए तरसता रहा हैं। कांग्रेस बसपा और भाजपा की सरकारों ने केवल अपने स्वार्थ साधे और जनहित की उपेक्षा की। बसपा के पांच साल के शासन में तो चारों तरफ लूट मची रही। जनता की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं रहा। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जो विकास की योजनाएं चलाई कालांतर में वे भी राजनीतिक विद्वेष की शिकार हो गई। जनता ने विकास विरोधी तत्वों को सबक सिखाया और उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश के विकास का नया एजेण्डा तय करते हुए राज्य के बुनियादी ढांचे को सुधारने का काम हाथ में लिया है जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे है।

भारतीय संविधान में संघ राज्य के संबंधों को स्पष्ट परिभाषित किया गया है। देश के निर्माण में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन खेद है कि केन्द्र की यूपीए-2 सरकार संघीय ढांचे की मूलभावना के प्रतिकूल आचरण कर रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार के विकास के रास्ते में उसकी ओर से जानबूझ कर अड़चनें डाली जा रही है। राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राज्य सरकार की केन्द्र से विशेष पैकेज की मांग भी पूरी नहीं की गई है। राज्य सरकार को केन्द्र से मिलनेवाले 44 हजार करोड़ रूपयों में से अब तक 7401Û43 करोड़ रूपए यानी मात्र 17 फीसद केन्द्रीय सहायता ही उपलब्ध हो सकी है।

यह अजीब बिडंबना है कि केन्द्र सरकार में प्रदेश के जो मंत्री है वे भी राज्य के विकास में रूचि नहीं ले रहे है। वे उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज में कमियां खोजने और इसको कठघरे में खड़ा करने में लगे रहते हंै। शायद उन्हें अपना यह संवैधानिक दायित्व भी याद नहीं रहा हैं कि चूॅकि उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हैं इस नाते इसकी विकास योजनाओं को सफल बनाने की उनकी भी जिम्मेदारी है। वे बदले की भावना से काम कर रहे हंै। मंहगाई और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी केन्द्र की कांग्रेस सरकार अब विकास विरोधी भी जनता की नजरों में बन रही है।

केन्द्र सरकार वित्तीय सहायता रोकने के लिए अजीबोगरीब आपत्तियां उठाती है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यदि यह पिछड़ा रहा तो देश के विकास का लक्ष्य अधूरा रहा जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेष में निवेश का वातावरण बनाने तथा विकास का माहौल तैयार करने का महत्वपूर्ण काम किया हैं। उन्होने यह भी तय कर रखा है कि केन्द्र की अंडं़ेगेबाजी के बावजूद प्रदेश के विकास का चक्र रूकेगा नहीं। इसीलिए यद्यपि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा योजना के अंतर्गत चालू समाजवादी एम्बुलेंस सेवा 108 के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी शब्द लगा होने से केन्द्रीय मदद रोक ली गई है, तथापि मुख्यमंत्री जी ने इसे राज्य के  संसाधन से चालू रखने का दृढ़ निश्चय कर रखा है।

केन्द्र सरकार में बैठे कांग्रेस के नेता यदि यह सोचते हैं कि समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यक्रमों में वे अवरोध पैदा कर सकेगें तो यह उनकी भूल होगी। समाजवादी पार्टी सरकार के साथ प्रदेश का पूर्ण बहुमत है और श्री अखिलेश यादव का समग्र विकास उसका संकल्प है। जनता सब देख रही है और जल्दी ही चुनावों में विकास विरोधी तत्वों को कड़ा सबक सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के फ्रन्टल संगठनों की बैठक

Posted on 08 September 2013 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री दिनांक 10सितम्बर को लखनऊ आ रहे हैं, जहां श्री मिस्त्री एवं उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री पूर्वान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के फ्रन्टल संगठनों की बैठक को सम्बोधित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 11सितम्बर को प्रातः मिर्जापुर पहुंचेंगे, जहां मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसी क्रम में श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 12सितम्बर को प्रातः राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के कंाग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री का टोने और टोटके पर विश्वास

Posted on 08 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नोएडा के स्थान पर दिल्ली में ‘नासकाम’ का उद्घाटन किया जाना, सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि उन लोगों का भी अपमान हैं जो देश के कोने-कोने एवं विदेशों से आकर यहां पर उद्योग स्थापित कर रहे हैं तथा स्थायी रूप से निवास करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कई बार नोएडा के कार्यक्रम को परिवर्तित किये जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि नोएडा से अधिक उन्हें टोने और टोटके पर विश्वास है। किन्तु यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश और देश का विकास टोने और टोटके से नहीं हो रहा है बल्कि इसमें मुख्य भूमिका विज्ञान और तकनीकी की है।

प्रवक्ता ने कहा कि खुद को हाईटेक तथा विदेश से शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अंधविश्वास को प्रमुखता दी है इससे सबसे अधिक निराशा प्रदेश के उन नौजवानों को है जो मेडिकल अथवा आईटी की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश का नोएडा बिजनेस तथा एजूकेशनल हब के रूप में स्थापित है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अप्रैल माह में नोएडा मेडिकल विश्वविद्यालय को शुरू करने हेतु उद्घाटन लखनऊ में अपने सरकारी आवास तथा मई माह में एशियन डेवलेपमेण्ट बैंक की बैठक में अपने प्रोटोकाल मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा को निवेशकों के साथ सरकार का पक्ष रखने हेतु भेजा गया। इतना ही नहीं यमुना एक्सप्रेस वे का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में अपने आवास पर ही किया गया।   प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि इसके पूर्व में भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने भी इन्हीं अंध विश्वासों को अपनाकर नोएडा का कार्यक्रम नहीं बनाया। अब प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए नोएडा जाने से परहेज कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2013
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in