Archive | February, 2013

प्रदेष में 8125 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 16 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेष में आज दिन में पावर कारपोरेषन द्वारा 8125 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2232 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 358 मेगावाट, अनपरा से 1052 मेगावाट, हरदुआगंज से 196 मेगावाट तथा पारीछा से 626 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 211 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेषन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3242 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेषन से 800 मेगावाट, रोजा से 810 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 359 मेगावाट तथा लैन्को से 471 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वसन्तोत्सव में विद्वानों ने किया संस्कृत भाषा को पढ़ने का आहवान

Posted on 16 February 2013 by admin

‘‘संस्कृत भाषा संस्कार, नैतिकता, प्रेम और सदाचार की भाषा है। संस्कृत का अध्ययन करने वाला व्यक्ति भविष्य में जीविका का साधन तो प्राप्त कर ही लेगा साथ ही उसे सुख एवं शान्ति भी प्राप्त होगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो0 ओम प्रकाश पाण्डेय ने ये विचार उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा वसन्त पंचती के अवसर पर आयोजित समारोह में व्यक्ति किये। इस अवसर पर विद्यान्त डिग्री कालेज के डा0 विजय कर्ण ने कहा कि प्राचीनतम होते हुए भी संस्कृत में आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के मूल सूत्र विद्यमान हैं। कानपुर से आई डा0 नवलता वर्मा ने कहा कि संस्कृत की लिपि देवनागरी है, इसमें शब्दों को जैसा लिखते हैं वैसा ही बोलते भी हैं। संस्थान के निदेशक श्री डी0 एस0 श्रीवास्तव ने भी संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर कक्षा 6 से इण्टर अथवा समकक्ष तक के छात्र/छात्राओं की बालकथा कौमुदी पुस्तक से संस्कृत वाचन तथा बी0 ए0 एवं एम0 ए0/समकक्ष छात्र/छात्राओं की शिवराज विजय एंव कादम्बरी के शुकनाशोपदेश से संस्कृत श्रुत लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम्भवी कर्ण को प्रथम, आदर्श विद्यामन्दिर  की छात्रा जया सिंह को द्वितीय तथा आदर्श विद्या मन्दिर के ही छात्र अविरल सिंह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सैट डोमनिक के उत्कर्ष सिंह को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 1000 रूपये, 800 रूपये, 500 रूप्ये तथा 300 रूपये की धनराशि के साथ प्रमाण पत्र एवं संस्थान द्वारा प्रकाशित बाल साहित्य की चार-चार पुस्तकें संस्थान के निदेशक श्री डी0 एस0 श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत छात्रों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों सहित प्रो0 ओम प्रकाश पाण्डेय, डा0 नवलता वर्मा, डा0 ब्रज भूषण ओझा तथा डा0 अशोक शतपथी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेले में शाही स्नान के दिन बी.एस.एफ. के उच्चाधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन

Posted on 16 February 2013 by admin

आज़म खाॅं सख्त नाराज़, प्रधान मंत्री को लिखा पत्र

इलाहाबाद में चल रहे कुम्भ के दौरान आज शाही स्नान के दिन बी.एस.एफ. के एक उच्च अधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों व अन्य नियमों का उल्लंघन किये जाने पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
प्रधानमंत्री को सम्बोधित अपने पत्र श्री आज़म खाॅं ने लिखा है कि उच्च न्यायालय ने निर्देंश दिये हैं कि शाही स्नान के दिन या विशेष मौकों पर कोई वी.आई.पी. मेला परिसर तथा स्नान स्थल पर नहीं जायेंगे और न ही उनके वाहन जायेंगे। लेकिन आज शाही स्नान के दिन प्रातःकाल बी.एस.एफ. के एक उच्च अधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय के इस आदेश का उल्लंघन किया गया और उत्तर प्रदेश सरकार को एक नयी परेशानी का सामना करने के लिए विवश किया गया। इतना बड़ा अधिकारी अपने रूतबे और पद का दुरूपयोग करेगा तो क्या स्थिति उत्पन्न होगी, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर हुयी दुर्घटना के बाद यह दूसरी घटना है जिसके फलस्वरूप मेला प्रशासन व प्रदेश सरकार को अप्रिय हालात का सामना करना पड़ा है।
अपने पत्र में श्री आज़म खाॅं ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह तत्काल इलेक्ट्राॅनिक मीडिया अथवा जो भी माध्यम वह उचित समझें उसके ज़रिये यह संदेश देने का कष्ट करें कि मेला परिसर में वी.आई.पी.,वी.वी.आई.पी., नेतागण, पूॅजीपति, कार्पोरेट जगत के लोग, अधिकारी व ब्यूरोके्रट सभी उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करें और कुम्भ मेला परिसर व स्नान स्थलों पर प्रदेश सरकार को सुचारू व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दें।
श्री खाॅं ने लिखा है कि कुम्भ मेले में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं, जिनके लिए सुचारू व्यवस्था करना, स्नान कराना और हिफ़ाजत के साथ उन्हें वापस लौटाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। विगत 10 फरवरी को इलाहाबाद स्टेशन पर हुयी अप्रिय घटना का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश सरकार की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसलिए यह बहुत ही ज़रूरी है कि कुम्भ के सिलसिले में उच्च न्यायालय के आदेशों व अन्य प्रचलित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Construction Work in Progress on KMC Varsity

Posted on 16 February 2013 by admin

Rs. 9.59 Cr. Handed Over to UPRNN

An amount of Rs. 9.59 crore has been made available to the UP Rajkiya Nirman Nigam (UPRNN) for constructing buildings of the Khwaja Muinuddin Chishti (KMC) Urdu, Arabi-Farsi University. So far, a total amount of Rs. 171 crore has been handed over to the UPRNN, which has been spent on construction works.

The Vice Chancellor of the university, Dr. Anis Ansari, gave this information here today. He said that the state government had so far made available Rs. 17.84 crore against the budget of Rs. 25 crore allocated in the current financial year. Of this released amount, Rs. 8.25 crore had been spent by the UPRNN. Keeping this in view, the remaining amount of Rs. 9.59 crore had also been released to the UPRNN. This amount is likely to be spent by the end of this month, he added.

Dr. Ansari said that sincere efforts were being made not only to get released the remaining 08 crore amount of the university’s annual budget of Rs. 25 crore, but also receive an additional fund of at least Rs. 150 crore from the state government.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रादेशिक पुष्प प्रदर्शनी के तहत गृह वाटिका एवं बंगलों की जजि़ंग 16 व 17 फरवरी को

Posted on 16 February 2013 by admin

दिनांक 23 व 24 फरवरी, 2013 को राजभवन के हरित प्रांगण में आयोजित की जा रही प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अन्तर्गत गृहवाटिका एवं बंगलों की जजि़ंग 16 व 17 फरवरी 2013 को निर्णायकों द्वारा की जायेगी।
यह जानकारी अवैतनिक सचिव, प्रादेशिक फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी समिति डा0 एस0बी0 शर्मा ने आज यहां दी है। उन्होंने कहा कि आयोजित की जा रही पुष्प प्रदर्शनी में गृहवाटिका एवं बंगलों की प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सेना, रेलवे, एच0ए0एल0, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास एवं विकास परिषद, एस0आई0सी0सी0एल0 सहारा शहर, लखनऊ, अंसल ए0पी0आई0, सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ तथा विभिन्न सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थान प्रतिभाग करेंगे।
डा0 शर्मा ने कहा कि जजि़ंग कार्य सम्पादित करने के लिए निर्णायक मण्डल में केन्द्रीय व प्रादेशिक स्तर के औद्यानिक संस्थानों के वैज्ञानिक, प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों एवं उद्यान विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर सहित कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय

Posted on 16 February 2013 by admin

चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत धनराशि का शीघ्र   उपयोग करने के निर्देश  - पारस नाथ यादव
प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने किसानों को आलू की फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए  विभागीय अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू भण्डारण एवं आलू के विपणन के लिए विभिन्न मण्डियों के दैनिक बाजार भाव की जानकारी उपलब्ध करायी जाय तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय, जिसमें टोल फ्री नम्बर की सुविधा भी उपलब्ध हो। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की समस्त स्वीकृत धनराशि का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिये हैं।
उद्यान मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनायें प्रदेश के किसानों की आर्थिक उन्नति में सहायक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत 2245 हेक्टेर फलों के बाग रोपण लक्ष्य के सापेक्ष 2093 हे0 में नये बागों का रोपण, 1190 हे0 में फूलों की खेती के लक्ष्य के सापेक्ष 747 हे0, 1700 हे0 में मसाला की खेती के सापेक्ष 1480 हे0 में कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्य परिषद द्वारा बागवानी में मशीनीकरण के 981 प्रस्ताव, पौधशाला स्थापना के 17 प्रोजेक्ट, ग्रीन हाउस व शेडनेट हाउस के 109 हजार वर्ग मीटर के प्रोजेक्ट, प्लाण्ट हेल्थ क्लीनिक के तीन प्रोजेक्ट, बीज विधायन केन्द्र की स्थापना के तीन प्रोजेक्ट, मशरूम इकाई के पांच प्रोजेक्ट, फ्रण्ट लाइन डिमाॅस्ट्रेशन के आठ प्रोजेक्ट, कोल्ड स्टोरेज  निर्माण के आठ प्रोजेक्ट, राइपेनिंग चैम्बर की स्थापना के तीन प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये हैं।
श्री यादव ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत 54.61 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिये  हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फल, पुष्प मसाला के क्षेत्र विस्तार के लिये 6506 हे0 क्षेत्रफल के लक्ष्य के सापेक्ष 4676 हे0 में तथा बीज उत्पादन के अन्तर्गत 190 हे0 के सापेक्ष 105.6 हे0 पूर्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिर्च, कद्दूवर्गीय फसलें, पातगोभी, टमाटर, प्याज की ख्ेाती के 3968 हे0 लक्ष्य के सापेक्ष 3101 हे0 में पूर्ति की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी में निर्माण कार्य प्रगति पर

Posted on 16 February 2013 by admin

निर्माण कार्यों के लिये निर्माण निगम को 9.59 करोड़ रुपये  उपलब्ध कराये गये

ख़्वाज़ा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी ने उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को 9.59 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी है। अब तक निर्माण निगम को 171 करोड़ रुपये की धनराशि युनिवर्सिटी में निर्माण कार्यों के लिये दी जा चुकी है जिसको निर्माण निगम ने निर्माण कार्यों पर खर्च कर लिया है।
यह जानकारी युनिवर्सिटी के वाइस चाॅसलर डा0 अनीस अंसारी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये के बजट के सापेक्ष अब तक 17.84 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये थे जिसमें से निर्माण निगम ने 8.25 करोड़ रुपये खर्च कर लिये हैं। इस खर्च को देखते हुए शेष 9.59 करोड़ रुपये निर्माण निगम को जारी किये गये हैं और आशा की गयी है कि निर्माण निगम इसी महीने में इस धनराशि को भी खर्च कर लेगा।
डा0 अंसारी ने बताया कि 25 करोड़ रुपये के बजट में से शेष 8 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के अतिरिक्त युनिवर्सिटी द्वारा यह कोशिश की गयी है कि इसी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार से प्रथम चरण के लिये कम से कम 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त की जा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साबरमती जेल में सुरंग खुदने की घटना की हो सीबीआई जांच

Posted on 15 February 2013 by admin

जेल में ही अभियुक्तों की फर्जी एनकाउंटर की आशंका
अभियुक्तों को गुजरात से बाहर किसी जेल में रखा जाए
लखनऊ 14 फरवरी 2013

रिहाई मंच ने साबरमती जेल में बंदियों द्वारा कथित तौर पर सुरंग खोदने के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह हास्यास्पद होने के साथ-साथ शक पैदा करता है कि जेल के भीतर किस प्रकार से बंदी सुरंग खोद सकते हैं। जबकि जेल के चप्पे-चप्पे की निगरानी जेल में भीतर तैनात कारागार पुलिस बल द्वारा की जाती है।
रिहाई मंच के अध्यक्ष एडवोकेट मुहम्मद शुएब और आवामी काउंसिल के महासचिव असद हयात ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कथित तौर पर दो महीने और उससे अधिक अवधि से सुरंग खोदी जा रही थी इसका पता जिस प्रकार से जेल अधिकारियों के संज्ञान में आने की कहानी बताई जा रही है, वह गढ़ी हुई प्रतीत होती है, क्योंकि कुछ जेल सूत्रों के हवाले से छपी खबरों में बताया गया है कि 6 महीने से तो कुछ में एक महीने से सुरंग खोदने की बात बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि खोदने के बाद निकली हुई मिट्टी कितनी तादाद में थी और कहा रखी जा रही थी और किन औजारों से खोदी जा रही थी इन सभी संन्दर्भाें में अन्र्तविरोधी बातें सामने आयीं हैं। ऐसे में इन प्रश्नों की गहरी जांच होनी चाहिए कि जेल अधिकारियों द्वारा यह पहले से क्यों नहीं जाना जा सका कि कोई सुरंग खोदी जा रही है? चूंकि अभियुक्तों के विरुद्ध जेल अधिकारियों का व्यवहार पहले से ही दोषूपर्ण और पक्षपातपूर्ण रहा है, जिसके तहत उनके ऊपर ईद की नवाज के दौरान हमला और जेल में बर्बर पिटाई की घटनाएं भी होती रहीं हैं। इसलिए संभव है कि अभियुक्तों के विरुद्ध उन्हें नुकसान पहुंचाने की नियत से यह मामला बनाया गया हो।
रिहाई मंच ने कहा कि अभियुक्तों को उनके वकीलों और परिजनों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है और वे अज्ञातवास की स्थिति में जेल में बंद हैं। यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। विशेषकर इन परिस्थितियों में जब यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि राज्य एजेंसियों द्वारा इन अभियुक्तों का ब्लास्ट के मामलों में झूठा अभियोजन किया गया है, तब ऐसे में सुरंग खोदने की यह नई कथित घटना का प्रकाश में आना राज्य एजेंसियों के एक अन्य कुत्सित प्रयास के रुप में देखा जाना चाहिए कि वे नहीं चाहतीं कि इनकों न्यायालय से जमानत मिले।
रिहाई मंच ने कहा कि साबरमती में बंद अभियुक्तों की सुरक्षा खतरे में है। मुमकिन है कि जेलों में उनकी हत्यांए कर दी जाएं और उन्हें आत्महत्या या भागते हुए दिखाकर एनकाउंटर बताया जाय। यदि सुरंग खोदने की घटना राज्य एजेंसियों का एक कुत्सित प्रयास है तो इन अभियुक्तों के पक्ष में यही न्याय होगा कि इन्हें गुजरात राज्य से बाहर किसी राज्य में रखा जाए और वहीं इनके मुकदमों की सुनवाई हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेष के आठ (08) क्षेत्रीय अध्यक्ष घोशित किये

Posted on 15 February 2013 by admin

लखनऊ 14 फरवरी, 2013

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष    डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने आज पार्टी के आठ (08) क्षेत्रीय अध्यक्ष घोशित किये है। गोरखपुर क्षेत्र में उपेन्द्र षुक्ला, काषी क्षेत्र में लक्ष्मण आचार्य, अवध क्षेत्र में मुकुट बिहारी, कानपुर क्षेत्र में बालचन्द्र मिश्रा, बृज क्षेत्र में पुरूशोत्तम खण्डेलवाल, बरेली क्षेत्र में बी0एल0 वर्मा, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बाबूराम निशाद तथा पष्चिम क्षेत्र में भूपेन्द्र सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने किया शिल्पग्राम का निरीक्षण

Posted on 15 February 2013 by admin

शिल्पग्राम में 19 से 28 फरवरी 2013 तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियो का जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा को निर्देश दिये कि भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा नही रहनी चाहिए। जल संस्थान के द्वारा पानी का पूर्ण प्रेशर न दिये जाने पर तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिल्पग्राम में पीने के पानी की व्यवस्था हेतु आर0ओ0 सिस्टम को देखा तथा लाइटिंग व्यवस्था के सम्बन्ध में पेड़ो पर भी फैंन्सी लाईटिंग कराने के निर्देश दिये शिल्पग्राम परिसर में छोटी छोटी कमियों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये । सुलभ शौचालय की तीनो यूनिटो की साफ सफाई, दुकानों को कतारों में लगाने के निर्देश दिये जिससे किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम के विद्युत सबस्टेशन को भी देखा और टोरन्ट पावर को निर्देश दिये कि महोत्सव आयोजन के दौरान ट्रिपिंग की समस्या नही होनी चाहिए जिस पर टोरन्ट पावर के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 400-400 के0बी0 के दो ट्रान्सर्फामर संचालित रहेगें यदि बिजली जायेगी भी तो मात्र 5 मिनट के अन्दर लाईट उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने मुक्ताकाशीय मंच के सामने बैरीकेडिंग की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि व्यवस्था इस प्रकार से होनी चाहिए जिससे सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य किसी को असुविधा न हो।उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि सम्मिट के दौरान जैसी साफ सफाई व्यवस्था की गयी थी उसी प्रकार से होनी चाहिए । क्योंकि इस दौरान भी ताज महोत्सव को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आयेगें जिसपर नगर निगम के पर्यावरण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सम्मिट जैसी साफ सफाई व्यवस्था के  लिए पूरे शहर को 52 सेक्टरों में बाटां गया है।
जिलाधिकारी ने नूरजहां प्रेक्षागृह का भी निरीक्षण किया जहा पर उन्होंने अन्दर अधिक भीड़ न हो उसके लिए नागरिक सुरक्षा के वालेंटियर्स की डयूटी लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूरे शिल्पग्राम परिसर का गहनता से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था, बेरीकेटिंग, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(प्रो0) राधाकृष्ण, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) प्रभान्शु श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार, अपर नगर मजिस्टेªट रेखा एस0 चैहान, क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा स्वर्णजीत कौर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, शिल्पग्राम के प्रबन्धक शैलेश मिश्रा, गजल गायक सुधीर नारायण सहित विभिन्न विभागोे के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in