Archive | November 4th, 2012

पुलिस पर हो रहे लगातार हमले को यूपी की कानून-व्यवस्था के लिए घातक

Posted on 04 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस पर हो रहे लगातार हमले को यूपी की कानून-व्यवस्था के लिए घातक बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अपने हनक और इकबाल से अराजक तत्वों के मंसूबों को तोड़ती है, लेकिन जिस तरह राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पुलिस कर्मियों पर हमले हो रहे हैं, उससे सरकार की भी साख प्रभावित हो रही है। त्रिपाठी ने इस स्थिति के लिए सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार के रुख से ही पुलिस का मनोबल बढ़ता है, लेकिन पिछले सात माह से उन पर लगातार हमले हो रहे हैं।
राजधानी में सिपाही पर हमला और एक सिपाही को मामा भांजे द्वारा हेलमेट से पीटे जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के कुछ छुटभैए नेता भी जिस तरह थानों में घुसकर उपद्रव कर रहे हें और अभियुक्तों को छुड़ा ले जाते हैं, उससे भी सरकार की बदनामी बढ़ रही है। त्रिपाठी ने कहा कि जिस राज्य की पुलिस का इकबाल खत्म हो जाता है, वह राज्य माफियाओं की मुट्ठी में चला जाता है। पिछले दो दशक से भ्रष्टाचार और अराजकता की मार सह रहे यूपी को बदहाली से निजात दिलाने के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था की जरूरत है, लेकिन जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि यह कतई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक पखवारे बाद ही मुख्यमंत्री के गृह जिले इटावा में 28 मार्च को बनामई गांव में दबिश देने गये दरोगा पर जिस तरह हमला हुआ और उसके बाद लगातार इलाहाबाद के मेजा थाने में जिस तरह थाने में सपा नेता ने घुसकर एक अभियुक्त को छुडाया उससे पूरी व्यवस्था पंगु हो गयी और यह सिलसिला चल पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे तत्वों को काबू करने और उन पर सख्ती बरतने की मांग की है। त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों से भी अपना आचरण ठीक रखने की अपेक्षा की है ताकि उन पर हाथ उठाने की कोई हिम्मत न करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बी0एल0 जोशी से शिष्टाचार भेंट की।

Posted on 04 November 2012 by admin

up-cm-with-governor-meeting

Comments (0)

समाजवादी पार्टी में शामिल

Posted on 04 November 2012 by admin

rajesdra-chaudharyसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुॅवर देवेन्द्र सिंह यादव, पूर्व साॅसद को समाजवादी पार्टी में शामिल कर लिया है। इससे पूर्व कुॅवर देवेन्द्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भेंट की थी। कुॅवर देवेन्द्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की है।
कुॅवर देवेन्द्र सिंह यादव,एटा से दो बार साॅसद निर्वाचित हुए थे। वह दो बार विधायक भी रहे है। उन्होने किसानों एवं गरीब लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। कुॅवर साहब कई बार किसान आंदोलन में जेल भी गए है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं विधान परिषद के सदस्य रमेश यादव भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2012
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in