Archive | February 25th, 2012

अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए वे समाजवादी पार्टी पर आक्षेप कर रही हैं

Posted on 25 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि लूट और झूठ के सहारे अपनी सरकार चलानेवाली मुख्यमंत्री ने जनता के रूझान से कोई सबक नहीं सीखा है। जनता ने पांच साल तक उनके भ्रष्टाचार और अत्याचार को देखा है और अब वह उन्हें सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखाने में लग गई है। इससे हताश-निराश होकर वे अपना आपा खो बैैठी हैं और अनर्गल बयानबाजी पर उतर आई हैं। अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए वे समाजवादी पार्टी पर आक्षेप कर रही हैं और निराधार दावे कर रही हैं। समाजवादी पार्टी की मतदान के हर चरण में बढ़त उन्हें पच नही रही है।
केवल जमीन पर कब्जा, पत्थरों और दवाइयों की खरीद में कमीशन, पार्को, स्मारकों के नाम पर बजट की लूट के अलावा मुख्यमंत्री ने अपने पूरे कार्यकाल में कुछ नहीं किया अब वे केन्द्र पर उसका ठीकरा फोड़ रही है। कांग्रेस उनको दोशी ठहरा रही है।  दोनों मिली जुली कुश्ती का दंगल पेशकर जनता का मनोरंजन कर रहे हैं।  उन्हें अपने जमाने के अपराध नजर नहीं आते हंै। उल्टे वे समाजवादी पार्टी पर कानून व्यवस्था को लेकर हल्ला बोल रही है। सच क्या है, यह बताने की जरूरत नहीं है। माया मंत्रिमण्डल के आधा दर्जन से ऊपर मंत्री विधायक बलात्कार, हत्या और लूट के मामलों में सजा पाकर जेल में बंद है। दो दर्जन के करीब मंत्री लोकायुक्त की जांच में अथवा अन्य जंांच एजेसियों के शिकंजे में फंसे है जिन्हें सरकार से हटाने या फिर उनके टिकट काटने का नाटक कर मुख्यमंत्री ने अपने को पाक साफ दिखाने की कोशिश की है। लेकिन उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि पूरे पांच साल तक वे इन भ्रष्टाचारियों और लुटेरों को क्यों प्रश्रय दिए रही हैं।
मुख्यमंत्री अब चलते चलाते किसानों की बहुत हमदर्द बन रही हंै। जबकि हकीकत यह है कि उनके शासनकाल में ही किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। किसानों की खेती वाली जमीन पर जबरन कब्जा कर उसे बड़े बिल्डरों को मोटे कमीशन पर सौप देने का काम उन्होने धड़ल्ले से किया। विरोध में किसानों पर लाठियां बरसी और गोलियां चली। इसमें किसानों की मौतें हुई। किसानों को फसल के लागत बराबर भी दाम नहीं मिले। किसानो ंको खाद मंहगी और वह भी ब्लैक में खरीदनी पड़ी। धान-गेहूॅ किसान को अपनी फसल बिचैलियों को मजबूरी में बेचनी पड़ी।
बसपा सरकार और इसकी मुख्यमंत्री वास्तव में समाज के हर वर्ग के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार हैं। महिला मुख्यमंत्री के राज में दलित महिलाओं और यहां तक कि बच्चियों तक से बलात्कार हुए। गाजियाबाद में एक बच्ची के साथ बलात्कार की ताजा घटना है। थाने में हत्याएं हुई। स्वास्थ्य मिशन में भारी घोटाला हुआ और उसमें अब तक 6 अधिकारियों की जाने जा चुकी हेै। दलितों को केवल वोट  बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया। उन्हें पढ़ाई, इलाज और आवास तक की सुविधाएं नहीं मिली। विरोधियों पर झूठे मुकदमें दर्ज हुए। इस सबके बाद भी उन्हें यदि अपने समय का गुण्डाराज नहीं दिखता है तो माना जाएगा कि वे मोतियां बिन्द की षिकार है। अब तो जनता ही उनकी आंखे खोल देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी - चुनावी सभाएं

Posted on 25 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव 25 फरवरी,2012 को प्रबुद्धनगर में शामली विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री वीरेन्द्र सिंह के पक्ष में 11Û40 बजे वीवी डिग्री कालेज का मैदान, शामली में, मु्जफ्फरनगर जनपद के नुमाइश मैदान में 12Û50 बजे तथा गांधी पार्क का मैदान सहारनपुर में 2Û00 बजे समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बेाधित करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 25 फरवरी,2012 को बुलन्दशहर में 4 पंचशीलनगर और गाजियाबाद में 2-2 जनसभाएं करेगें। श्री यादव बुलन्दशहर जनपद में 10Û10 बजे शिकारपुर क्षेत्र के प्रत्याशी श्री मुकेश शर्मा के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सामने बारातघर के सामने का मैदान में, 11Û20 बजे अनूपशहर के क्षेत्र के श्री हिमायत अली के लिए जहाॅगीराबाद बाईपास विमला टाकीज के समीप का मैदान में, 12Û15 बजे सिकन्दराबाद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री बदरूल हसन के लिए कस्बा मोहाना में इन्टर कालेज का मैदान में तथा 12Û55 बजे स्याना क्षेत्र के ठा0 सुनील सिंह के पक्ष में शारदा फार्म हाउस मैदान, स्याना में चुनावी सभाएं करेगें।
दिनांक 25 फरवरी,2012 को ही श्री अखिलेश यादव पंचशीलनगर जनपद में 1Û35 बजे सुश्री किरन आर0सी0 जाटव के लिए जैन कन्या इन्टर कालेज का मैदान हापुड़ में तथा 3Û40 बजे गढ़मुक्तेश्वर से समाजवादी पार्टी के श्री मदन चैहान के लिए पुराना स्याना बस स्टैण्ड गढ़मुक्तेश्वर में मतदान की अपील करेगें। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनपद गाजियाबाद में 2Û20 बजे मुरादनगर से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री राजपाल त्यागी हेतु रामलीला ग्राउण्ड, राजनगर में और 3Û00 बजे मोदीनगर से श्री राम आसरे शर्मा के लिए मुल्तानमल मोदी डिग्री कालेज का मैदान, मोदीनगर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अफसर हुये हैरान जब चूहों ने की सुनियोजित हरकत

Posted on 25 February 2012 by admin

हरदोई नवीन गल्ला मण्डी में विधानसभा चुनाव की ईवीएम मशीने जो स्ट्रांग रूम में रखी थी उनके शटरों पर ताले और ताले के ऊपर लगाये गये कपड़े को सील करके रखा गया था। चूहों ने उसी सील को कुतर-कुतर कर तोड़ने की कोशिश की तो केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अपने अधिकारियों के साथ प्रशासन को भी सूचित किया जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग के आला अफसरों ने जब खबर मिली तो खलबली मचना स्वाभाविक था तुरन्त एएसपी तथा अपर जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी सबसे पहले मौके पर पहुँचे जाकर हकीकत देखी तब पाया कि सील तो सुरक्षित है तब उस सील के ऊपर लोहे की जाली लगाकर उसे और चूहों से सुरक्षित किया गया। गल्ला मण्डी में पीछे दुकानों को ही ईवीएम का स्ट्रांग रूम बनाकर उन्हीं में रखा गया था। दुकानों के शटरों को आसपास की मिट्टी और शटर में लगे तालों को कपड़े से बांधकर सील किया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जिम्मेदारी पर उन्हें वहाँ पर तैनात किया गया। गल्ला मण्डी में चूहों का प्रकोप रहता है चुहों के कुतरने से भौचक हुये सी0आई0एस0एफ0 जवानों की जब नजर पड़ी तो जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को शीघ्रता से सूचित किया गया। तब एसएसपी आर0के0श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एएसपी अनिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि भी पहुँच गये स्थिति का जायजा लिया और उस सील के ऊपर लोहे की जाली लगाकर उसे और सुरक्षित कर दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in