Archive | September, 2013

राज्य अध्यापक पुरस्कार-2012 से शिक्षक सम्मानित

Posted on 06 September 2013 by admin

  • भारत के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में
  • शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नितान्त आवश्यक -राम गोविन्द चैधरी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने कहा है कि शिखक ही भविष्य का निर्माता होता है। अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में इस उद्देश्य से देता है कि बच्चा अच्छी से अच्छी शिक्षा लेकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा। भारत के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में है।

श्री चैधरी आज यहाँ रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कालेज, इन्दिरा नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह में शिक्षकों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव भी शिक्षक रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री बने। पहलीबार मुख्य मंत्री बनते ही उन्हांेने सबसे पहले शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया और समस्याओं को हल किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से अपने दायित्वों को समझते हुए शिक्षण का कार्य करना चाहिये।  राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा श्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में नैतिकता का ह्रास हो रहा है। शिक्षक ही बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दे सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री कैलाश चैरसिया ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षक अपनी समस्याओं पर ध्यान न देकर शिक्षण पर ध्यान दें। राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा श्री वसीम अहमद ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार एक चाक चला कर मिट्टी के बर्तन को मन-चाहा रूप देता है। ठीक उसी तरह गुरुजन बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देकर नये समाज का निर्माण कर सकते हैं।  इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री विजय बहादुर पाल व राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा श्री विनोद कुमार सिंह ‘‘पंडित सिंह’’ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सचिव बेसिक शिक्षा श्री नीतीश्वर कुमार व माध्यमिक शिक्षा सचिव श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने राज्य पुरस्कारों से 17 बेसिक शिक्षकों को मेडल, शाल तथा 10 हजार रुपये का चेक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्रियों को लगने वाले मेनिनगोकोकल मेनिनजाईटिस टीकों की शेष खुराकें उत्तर प्रदेश को अविलम्ब उपलब्ध कराने का आग्रह

Posted on 06 September 2013 by admin

  • आज़म ने लिखा सलमान खुर्शीद व गुलाम नबी आजाद को पत्र

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने केंद्रीय विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद को अलग-अलग पत्र लिखकर प्रदेश से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों को लगने वाले मेनिनगोकोकल मेनिनजाईटिस (Meningococcal & Meningitis) टीके की शेष खुराकें बिना किसी विलम्ब के उत्तर प्रदेश को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

श्री आज़म खाँ ने अपने पत्रों में लिखा है कि सऊदी हुकूमत द्वारा हज यात्रियों को यह टीका लगाया जाना लाजि़मी कर दिया गया है। इस टीके के बिना कोई हज यात्री सऊदी अरब की हवाई यात्रा नहीं कर सकेगा। उन्होंने लिखा है कि अभी तक उत्तर प्रदेश को इन टीकों की सिर्फ 50 प्रतिशत खुराकें ही दी गयी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की उड़ानों का सिलसिला वाराणसी से आगामी 7 सितम्बर से तथा लखनऊ व दिल्ली से आगामी 9 सितम्बर से शुरू हो रहा है। टीकों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से प्रदेश के हज यात्री चिन्तित और परेशान हैं। यह स्थिति अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बात की कोई सम्भावना नजर नहीं आ रही है कि हज यात्रा शुरू होने से पूर्व प्रदेश को इस टीके की शेष खुराकों की आपूर्ति समय से हो पाएगी।

श्री आज़म खाँ ने लिखा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश की जरूरत के लिहाज से टीकों की पूरी खुराकें न उपलब्ध कराया जाना समझ से परे है। इसकी वजह से प्रदेश को प्रशासनिक समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राकेश जैन वाराणसी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मनोनीत

Posted on 06 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री ओ0पी0 सिंह, महानगर अध्यक्ष वाराणसी को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सचिव तथा ओ0पी0 सिंह के स्थान पर राकेश जैन वाराणसी को समाजवादी पार्टी वाराणसी का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।

उम्मीद की गई है कि उनके सहयेाग से समाजवादी पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में मजबूत होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

Posted on 06 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के अध्यक्ष/राज्यमंत्री डा0 राजपाल कश्यप ने संसद में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाने के लिए बधाई दी है और कहा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी पार्टी की विचारधारा में शामिल है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार को विधान सभा में पारित प्रस्ताव पर तत्काल अमल करना चाहिए। डा0 कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस सरकार लगातार इन 17 जातियों की उपेक्षा करती रही है और उनके हक मारती रही है। समाजवादी पार्टी लगातार 17 जातियों को हक मिलने तक उनकी लड़ती रहेगी। 17 जातियों पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ रहेगी। सांसद जयन्त चैधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहीद हेमराज के गांव में विकास कार्य तेजी से कराने की मांग की राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं मथुरा से लोकसभा सांसद श्री जयन्त चैधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को अनुस्मारक पत्र लिखकर शहीद हेमराज के गांव शेरनगर में विकास कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री गांव के सम्पूर्ण विकास, शहीद स्मारक, शहीद के नाम से मार्ग, प्रवेश द्वार, पार्क, हाईस्कूल, परिजनों को नौकरी तथा गांव को लोहिया ग्राम योजना में शामिल करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन जो कार्य शुरू किए गए थे वे आधे-अधूरे छोड़ दिए गए हैं। गांव को लोहिया ग्राम का दर्जा दिया गया था लेकिन उन मानकों पर विकास कार्य नहीं हुए। सांसद श्री जयन्त चैधरी ने 14 जनवरी 2013 को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मथुरा जनपद के गांव शेरनगर में शहीद हेमराज की स्मृति में डिग्री काॅलेज, चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय तथा छाता (राष्ट्रीय राजमार्ग 2) से वाया पैगांव-विशम्भरा से गांव शेरनगर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की थी।श्री जयन्त चैधरी ने कहा है कि शेरनगर पिछड़ा गांव है। यह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र के लोगों को 18 किमी दूर कोसीकलां जाना पड़ता है। शेरनगर निवासी लांस नायक हेमराज 08 जनवरी 2013 को जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर इलाके में शहीद हुए थे। उन्होंने कहा है कि ये कार्य साहसी अमर शहीद हेमराज की स्मृति में अर्पित हों तो शहीद को सम्मान, परिवार एवं क्षेत्र को शांति और देशभक्त नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पंडित बृजमोहन अवस्थी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कैम्प तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted on 06 September 2013 by admin

पं. बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान कुलपहाड़ के द्वारा प्रतिवर्ष की भाॅति इस वर्ष भी पंडित बृजमोहन अवस्थी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कैम्प तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बुन्देलखण्ड से सम्बन्ध रखने वाले समाजसेवी, लेखक तथा सांस्कृतिक कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पद्म श्री कलीम उल्ला खान ने की। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रभारी जिलाजज श्री उपाध्याय रहे। समारोह का संचालन संस्था के सचिव महेन्द्र अवस्थी भीष्म ने किया। edited-20130901_152137 इसी क्रम में इस वर्ष साहित्य, समाजसेवा के अतिरिक्त चिकित्सा, लोकगायक/लोककलाकार एवं महिला साहित्यकार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष अपने-अपने क्षेत्रों मंे नये-नये आयाम गढ़ने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री कलीम उल्ला खां, मलिहाबाद लखनऊ, साहित्य के क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार श्री बल्लभ सिद्धार्थ, मऊरानीपुर झांसी, महिला साहित्यकार कथाकार सुश्री शरद सिंह, सागर मध्यप्रदेश, चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. अवधेश कुमार दीक्षित, निदेशक जे.के. कैंसर संस्थान, कानपुर, लोकसंस्कृति के क्षेत्र में श्री राजेन्द्र कुमार चैबे मंचल, कुलपहाड़ महोबा को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवकीनंदन शान्त लखनऊ को साहित्य के क्षेत्र में एवं शिक्षाविद् श्री राधेलाल यादव, कुलपहाड़ (महोबा) को समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया था। इसी तरह वर्ष 2012 में कवि श्री भारतेन््रद अरजरिया इन्दु महोबा को साहित्य के क्षत्र में एक किन्नर गुरू सुश्री पायल सिंह, लखनऊ को समाजेसवा के क्षेत्र मे सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर बुन्देली लोककवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा।

edited-20130901_171005
सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Posted on 06 September 2013 by admin

edited-press-5x121

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 5 सितम्बर, 2013 को मोहरावादी, रांची (झारखण्ड) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए।

edited-20-5x10-eउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 5 सितम्बर, 2013 को मोहरावादी, रांची (झारखण्ड) में सपा कार्यकर्ता माला पहनाकर स्वागत करते हुए।

edited-13-5x10-e

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 5 सितम्बर, 2013 को मोहरावादी, रांची (झारखण्ड) में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर।

edited-press1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को 5 सितम्बर, 2013 को मोहरावादी, रांची (झारखण्ड) में सपा कार्यकर्ता प्रतीक चिन्ह् भेंट करते हुए।

edited-press-11

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को 5 सितम्बर, 2013 को मोहरावादी, रांची (झारखण्ड) में सपा कार्यकर्ता तलवार भेंट करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

Posted on 05 September 2013 by admin

edited-press-31

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी से शिष्टाचार भेंट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में आपको अपनी अर्जी पर 32954 साल करना पड़ सकता है इन्तजार

Posted on 05 September 2013 by admin

  • रू1 साल में जनता दर्शन में प्राप्त  22872 पत्र में से महज 6069 पत्र ही निस्तारित रू महज 26 प्रतिशत जनता दर्शन  मामलों का निस्तारण करा पाए  अखिलेश

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने बेहद जोरशोर से और लम्बे चौड़े बादों के साथ जनता दर्शन आयोजित करने की घोषणा की थी स अखिलेश यादव  तब से अब तक अधिकारियों को लोगों की  समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश लगातार देते रहे

है स पर शायद प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश के निर्देशों को गंभीरतापूर्वक कतई नहीं ले रहे हैं स  अखिलेश सरकार गठन के पहले साल हुए जनता दर्शन में प्राप्त मामलों में से महज 26 प्रतिशत  का ही निस्तारण हो पाना  तो यही बताता है स

दरअसल लखनऊ की सामाजिक कार्यकत्री उर्वशी शर्मा  ने अखिलेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दिनांक को मुख्यमंत्री कार्यालय में आर टी आई दायर कर एक वर्ष में हुए जनता दर्शन की तिथिओ ए जनता दर्शनों में प्राप्त आवेदनों और सरकार द्वारा निस्तारित आवेदनों के सम्बन्ध में सूचना मांगी थी सआरटीआई सूचना में मुख्यमंत्री के अनुसचिव योगेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने बीते मई माह में उर्वशी को बताया  कि पिछले साल मार्च में सपा के सत्तारूढ़ होने के बाद के एक साल में  सिर्फ सात बार ही जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ । पूर्ण सूचना न मिलने पर उर्वशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपील दायर की थी स

अपील पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव आलोक  कुमार ने उर्वशी को बताया है कि 15.03.12 से 14.03.13 तक की अवधि में माव मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित जनता दर्शन में कुल 22872 पत्र प्राप्त हुए एवं 6069 पत्र निस्तारित हुए स

उर्वशी कहती हैं कि  जनता दर्शन में प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के लोग आर्थिक मददए विकास कार्योंए पेंशन भुगतानए विकलांगों की समस्याएओंए ऋण उगाही पर रोक एपुलिस उत्पीडन ए जमीन से सम्बंधित  विवादए नौकरीए कानून.व्यवस्था जैसे संवेदनशील  मामलों  की शिकायतें लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ राजधानी आते है  परन्तु एक साल में महज 7 जनता दर्शन करा पाना और इन जनता दर्शनों में प्राप्त मामलों में से महज 26 प्रतिशत  का ही निस्तारण करा पाना सरकार की बड़ी नाकामी तो है ही साथ ही यह सरकारी योजनाओं की ढोल की पोल भी उजागर करता है स उर्वशी कहती हैं कि आंकड़ो के हिसाब से सरकार को एक दिन में महज 63 आवेदन प्राप्त हुए और सबाल उठाती हैं कि गोपन अनुभाग की दिनांक 13 अप्रैल 2013 की अधिसूचना के अनुसार 63 विभाग बाली सरकार 1 आवेदन प्रति विभाग प्रतिदिन निपटाती तो भी जनता दर्शन के शतप्रतिशत शिकायतकर्ताओं को  न्याय मिल जाता पर अखिलेश सरकार चार दिन प्रति शिकायत प्रति विभाग की बेहद सुस्त निस्तारण दर  पर काम कर रही है ए वह भी तब जब जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद आम जनता से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनते है और अधिकारियों को उनके निदान के लिये निर्देश देते हैं ए ऐसे में आम जनता को डाक से भेजे शिकायती पत्रों के निस्तारण की तो उम्मीद ही  छोड़ देनी चाहिए स

उर्वशी कहती है कि आंकड़ों के अनुसार इस निस्तारण दर पर 2011 की जनगणना के अनुसार 20 करोड़ जनसंख्या बाले उत्तर प्रदेश में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी अर्जी आज सरकार को दे तो सरकार को आख़िरी अर्जी निपटाने में 32954 वर्ष लग जायेंगे स  ऐसे में पेशे से इंजीनियर मुख्यमंत्री द्वारा जनता दर्शन की अर्जी के लिये ष्कोडिंग प्रणालीष् लागू कराने को महज ढकोसला बताते हुए उर्वशी ने मुख्यमंत्री से जमीनी स्तर पर ऐसे उपाय करने की अपील की है कि उत्तर प्रदेश का आम आदमी अपनी अर्जी का समाधान अपने जीवन में ही पा  सके

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूचना प्रसारण मंत्रालय. दूसरे समाचारपत्र का नाम लेने की बाध्यता नहीं कर सकते

Posted on 05 September 2013 by admin

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का यह स्पष्ट मत है कि प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर दूसरे अखबार और न्यूज़ चैनल के विषय में चर्चा करते समय उनका पूरा नाम लेने की बाध्यता नहीं की जा सकती हैण्

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा इस सम्बन्ध में दायर याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेशों के क्रम में निर्णय लेते हुए मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष का मत है कि प्रेस एवं पुस्तकों का पंजीयन अधिनियम 1867 की धारा 7 के अनुसार संपादक को यह सम्पूर्ण हक जान पड़ता है कि क्या छपा जाएण् अतः यह उचित नहीं दिखता कि समाचारपत्रों को दूसरे समाचारपत्रों के विषय में चर्चा करते समय उनका नाम लिखने की बाध्यता की जाएण् यह निर्णय समाचारपत्र के संपादक पर ही छोड़ा जाना चाहिए साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि उन्होंने सभी समाचारपत्रों को एक निश्चित समयसीमा तक अपने अभिलेख रखने हेतु दिशानिर्देश बनाए जाने का जो निवेदन किया गया थाए वैसा प्रस्ताव प्रेस एवं पुस्तकों का पंजीयन एवं प्रकाशन बिल की धारा 25 ;1द्ध में रखा जा रहा है जिसके अनुसार प्रत्येक समाचारपत्र को मांगे जाने पर आरएनआई को एक प्रति प्रदान किया जाना अनिवार्य होगाण्

संलग्न. सूचना प्रसारण मंत्रालय का आदेश

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

महाराष्ट्र के वारकरी सम्प्रदाय के संतों ने निकाली पदयात्रा,गिरफ्तार

Posted on 05 September 2013 by admin

महाराष्ट्र के वारकरी सम्प्रदाय के संतों ने बुधवार को फैजाबाद के रूदौली से 84 परिक्रमा शुरू की। संतों के एक जत्थे को रूदौली के भेलसर में सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा।   edited-vhp-04गिरफ्तार हुये सन्तों में महाराष्ट्र के वारकरी सम्प्रदाय के सन्त स्वामी गम्भरे महाराज, विट्ठल महाराज, तुनतुने महाराज, पेनोरो महाराज, सापोरे महाराज, स्वामी एकनाथ महाराज, घनश्याम महाराज तथा अयोध्या के महंत त्रिभुवनदास, महंत रामेश्वरदायाल व गोरखपुर के महंत रामउग्रदास शामिल है। वहीं दूसरा जत्था अपने निश्चित पड़ाव की ओर पहुँचने में सफल रहा जिसे सुरक्षाकर्मी नहीं पकड़ सके।

तीन सितम्बर को अमरगंज से चली यात्रा अमानीगंज पहुँची थी, जिसमें गोरक्ष प्रान्त के सन्त सम्मिलित थे। इन सन्तों की गिरफ्तारी के बाद बुद्धवार को प्रान्तः अपने गंतव्य की ओर सन्त चल पड़े जिन्हें रूदौली नहर पर पकड़ा गया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी हुई।

गिरफ्तार किये गये सन्त स्वामी गम्भरे जी महाराज ने कहा राम की निष्ठा हमारे हृदय में है और रहेगी। श्रीराम की मुक्ति के लिए अब संघर्ष ही एक मार्ग है। देश चुनौती के दौर से गुजर रहा है। सुलह और समझौता से बात बनने वाली नहीं, संसद में कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा मौन रहने से बाधाएं बनी रहेगी, मौन तोड़कर बाधा तोड़ना ही होगा। पद यात्रा शान्त पड़े समाज को जागृत करने का माध्यम है।

अयोध्या के सन्त महंत त्रिभुवनदास ने कहा 70 एकड़ प्राप्त करने के लिए पद यात्रा निकली है। अयोध्या धार्मिक चेतना का केन्द्र है इस नगर में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र में बाबर के नाम मस्जिद का निर्माण कभी नहीं होने दिया जायेगा और लाखों लोगों के द्वारा दिये गये बलिदान तथा रामभक्तों को कैसे स्वीकार होगा। 84 कोसी पद यात्रा के बाद एक बार पुनः सम्पूर्ण भारत में सन्त निकले और संसद पर दबाव बनाये। यह धार्मिक आन्दोलन श्रीराम को भव्य मंदिर आसिन करने के साथ धार्मिक पुनर्रूद्धार के लिए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2013
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in