Categorized | लखनऊ.

17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

Posted on 06 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के अध्यक्ष/राज्यमंत्री डा0 राजपाल कश्यप ने संसद में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाने के लिए बधाई दी है और कहा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी पार्टी की विचारधारा में शामिल है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार को विधान सभा में पारित प्रस्ताव पर तत्काल अमल करना चाहिए। डा0 कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस सरकार लगातार इन 17 जातियों की उपेक्षा करती रही है और उनके हक मारती रही है। समाजवादी पार्टी लगातार 17 जातियों को हक मिलने तक उनकी लड़ती रहेगी। 17 जातियों पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ रहेगी। सांसद जयन्त चैधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहीद हेमराज के गांव में विकास कार्य तेजी से कराने की मांग की राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं मथुरा से लोकसभा सांसद श्री जयन्त चैधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को अनुस्मारक पत्र लिखकर शहीद हेमराज के गांव शेरनगर में विकास कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री गांव के सम्पूर्ण विकास, शहीद स्मारक, शहीद के नाम से मार्ग, प्रवेश द्वार, पार्क, हाईस्कूल, परिजनों को नौकरी तथा गांव को लोहिया ग्राम योजना में शामिल करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन जो कार्य शुरू किए गए थे वे आधे-अधूरे छोड़ दिए गए हैं। गांव को लोहिया ग्राम का दर्जा दिया गया था लेकिन उन मानकों पर विकास कार्य नहीं हुए। सांसद श्री जयन्त चैधरी ने 14 जनवरी 2013 को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मथुरा जनपद के गांव शेरनगर में शहीद हेमराज की स्मृति में डिग्री काॅलेज, चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय तथा छाता (राष्ट्रीय राजमार्ग 2) से वाया पैगांव-विशम्भरा से गांव शेरनगर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की थी।श्री जयन्त चैधरी ने कहा है कि शेरनगर पिछड़ा गांव है। यह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र के लोगों को 18 किमी दूर कोसीकलां जाना पड़ता है। शेरनगर निवासी लांस नायक हेमराज 08 जनवरी 2013 को जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर इलाके में शहीद हुए थे। उन्होंने कहा है कि ये कार्य साहसी अमर शहीद हेमराज की स्मृति में अर्पित हों तो शहीद को सम्मान, परिवार एवं क्षेत्र को शांति और देशभक्त नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in