Archive | February 4th, 2013

मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

Posted on 04 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष पहली फरवरी से धरनारत शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संघ के प्रदेश महासचिव डा0 राम कैलाश यादव के नेतृत्व में मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद मा0 मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा। यह जानकारी संघ के प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने दी।
श्री खां ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव डा0 रामकैलाश यादव के अलावा प्रदेश प्रवक्ता केदार नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष गोरखपुर, छत्रपति शुक्ल मंडल मंत्री गोरखपुर सुदामा यादव, जिला महामंत्री गोरखपुर रामउग्रह यादव, जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर राणा रत्नेश्वर सिंह शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी ने कभी भी साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं किया

Posted on 04 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संसदीय कार्य मंत्री मो0 आजम खां द्वारा दिये गये बयान कि मोदी को आगे बढ़ाने में कंाग्रेस ने पैसे दिये थे, की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि श्री खां की मानसिकता कुण्ठित हो चुकी है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कंाग्रेस पार्टी ने कभी भी साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं किया। देश की एकता और अखंडता के लिए कंाग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस पार्टी पर इस तरह का मिथ्या और झूठा आरोप इनकी कुण्ठित मानसिकता का परिचायक है।
श्री सिंह ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को शायद यह नहीं भूलना चाहिए कि उ0प्र0 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी ने कई बार सरकार बनायी। इतना ही नहीं श्री कल्याण सिंह जैसे साम्प्रदायिक व्यक्ति के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया के गलबहियां आज भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि मोहम्मद आजम खां प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। इनके द्वारा इस तरह के बयान देना कतई शोभा नहीं देता है। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो गया है। प्रदेश में आये दिन हो रही हत्याएं, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार को रोकने में प्रदेश की सपा सरकार विफल साबित हो चुकी है। गोवंश की तस्करी जैसे दुष्कर्म में जिसकी संलिप्तता की खबरें समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हों, उस व्यक्ति को इस सरकार में राज्यमंत्री बनाकर सम्मानित किया जा रहा है। जनता में प्रदेश सरकार के विरूद्ध भीषण आक्रोश है। यही कारण है कि जनता का ध्यान हटाने ने के लिए श्री खां इस तरह के उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in