Categorized | लखनऊ.

पार्टी ने कभी भी साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं किया

Posted on 04 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संसदीय कार्य मंत्री मो0 आजम खां द्वारा दिये गये बयान कि मोदी को आगे बढ़ाने में कंाग्रेस ने पैसे दिये थे, की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि श्री खां की मानसिकता कुण्ठित हो चुकी है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कंाग्रेस पार्टी ने कभी भी साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं किया। देश की एकता और अखंडता के लिए कंाग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस पार्टी पर इस तरह का मिथ्या और झूठा आरोप इनकी कुण्ठित मानसिकता का परिचायक है।
श्री सिंह ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को शायद यह नहीं भूलना चाहिए कि उ0प्र0 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी ने कई बार सरकार बनायी। इतना ही नहीं श्री कल्याण सिंह जैसे साम्प्रदायिक व्यक्ति के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया के गलबहियां आज भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि मोहम्मद आजम खां प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। इनके द्वारा इस तरह के बयान देना कतई शोभा नहीं देता है। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो गया है। प्रदेश में आये दिन हो रही हत्याएं, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार को रोकने में प्रदेश की सपा सरकार विफल साबित हो चुकी है। गोवंश की तस्करी जैसे दुष्कर्म में जिसकी संलिप्तता की खबरें समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हों, उस व्यक्ति को इस सरकार में राज्यमंत्री बनाकर सम्मानित किया जा रहा है। जनता में प्रदेश सरकार के विरूद्ध भीषण आक्रोश है। यही कारण है कि जनता का ध्यान हटाने ने के लिए श्री खां इस तरह के उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in