Archive | October, 2017

डाॅ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ जन्मशताब्दी समारोह सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी

Posted on 29 October 2017 by admin

डाॅ0 उपेन्द्र को निशंक साहित्य सम्मान-2017 से समादृत किया गया।

dsc_7612लखनऊ। आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2017 को डाॅ0 लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक‘ जन्मशताब्दी समारोह के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश हिन्दी के निराला सभागार में डाॅ0 सूर्य प्रसाद दीक्षित की अध्यक्षता में डाॅ0 उपेन्द्र को डाॅ0 लक्ष्मी शंकर मिश्र ‘निशंक‘ साहित्य सम्मान से समादृत करते हुए ग्यारह हजार रूपये की धनराशि, मानपत्र, स्मृति चिह्न उत्तरीय भंेट की गयी।
इस अवसर पर गणेश वन्दना व डाॅ0 लक्ष्मी शंकर मिश्र ‘निशंक‘ जी द्वारा रचित वाणी वन्दना माँ मुझको अपना वर दो की संगीतमयी प्रस्तुति श्रीमती रंजना दीवान द्वारा की गयी। तबले पर रीतेश ने सहयोग किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत डाॅ0 मुकुल मिश्र द्वारा किया गया। अभ्यागतों का स्वागत डाॅ0 कमला शंकर त्रिपाठी जी ने किया। डाॅ0 उपेन्द्र का परिचय श्री योगीन्द्र द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित डाॅ0 उपेन्द्र ने कहा - ऐसी संस्थाएँ और बड़ा काम करें महत्वपूर्ण कार्य करें। यह उम्र मान-सम्मान से निष्पेक्ष होने की उम्र है। निशंक जी ने सनेही जी को गुरू मान उनका आशीर्वाद मुझे भी मिला। सत्पुरुषों के साथ बैठने में महापुरुषों के साथ बैठने में आपको अनुभव होगा की आपने जो कुछ किताबों में पढ़ा उससे अधिक जीवन से सीखा जा सकता है। हिन्दी के स्वरूप को सुधारने का कार्य ऐसी संस्थाएँ कर सकती है।
अध्ययन संस्थान की ओर से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘निशंक सुरभि‘ तथा डाॅ. निशंक की काव्य कृति ‘ब्रज-जीवन’ का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ0 सदानन्दप्रसाद गुप्त, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने अपने सम्बोधन में कहा - डाॅ0 लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक‘ का स्मरण एक परम्परा का स्मरण है। कविता में विचार तत्व की प्रधानता आयी है। राग तत्व की कमी आयी है। आज मंच की कविता और पढ़ी जाने वाली कविता में दूरी आ गयी है। निशंक जी ने उत्तरछायावादी काव्यधारा के दौर में अपने को वाद मुक्त रखा। उन्होंने कवित्त और सवैया की परम्परा को आगे बढ़ाया। उन्होंने छन्द विरोध की चुनौती को स्वीकार किया। हिन्दी भाषा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा थी, वह स्तुत्य है। निशंक जी ऐसे रचनाकार थे जो हाट में बिकने वाले नहीं थे।
सभाध्यक्ष प्रो0 सूर्य प्रसाद दीक्षित जी ने कहा - निशंक जी ने आधुनिक युग में कवित्त और सवैया छन्द को जिन्दा करने का कार्य किया। यति, गति, स्वर, ताल का नमूना निशंक जी की कविताओं में मिलता है। उन्होेंने मंच की पवित्रता को जीवित रखने का प्रयास किया। आज कविता की पवित्रता को जीवित रखने की आवश्यकता है। निशंक जी ने कई संस्थाएँ स्थापित कीं और उनमें सक्रियता से गतिशीलता प्रदान की। उनकी हिन्दी सेवा भी उल्लेखनीय है।
डाॅ0 जितेन्द्र कुमार सिंह संजय के संचालन में प्रारम्भ हुए प्रथम सत्र में - डाॅ0 निशंक: सृजन के विविध आयाम’ विषय पर सार्थक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके अध्यक्ष आजमगढ़ से पधारे डाॅ0 कन्हैया सिंह थे।
कानपुर से पधारी डाॅ0 दया दीक्षित ने कहा- निशंक जी सृजन के साथ हिन्दी भाषा, हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए कृत संकल्प रहे। ‘साहित्यकारों के पत्र मेरे

-2-

नाम’ शीर्षक पुस्तक निशंक जी की अमूल्य कृति है। इन पत्रों के माध्यम से साहित्य की एक परम्परा सामने आती है। वे कहा करते थे कि मैं अनायास लिखता हूँ सध्यास नहीं लिखता। वे कहते थे मैं सदैव राममय रहा न काममय न नाममय। उनके द्वारा लिखे गये सम्पादकीय उनके मुखर और प्रखर व्यक्तित्व के प्रमाण है।
डाॅ0 गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’ ने कहा- ‘डाॅ0 निशंक राम चरित मानस का पाठ सुनकर बड़े हुए। उनका परिचय राष्ट्रीय संस्कृति काव्यधारा से हुआ। परम्परा की परिधि मे रहते हुए उन्होंने सदैव नवीन बात कहने का प्रयास किया।
इस अवसर पर डाॅ0 निशंक अध्ययन संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘लखनऊ के दिवंगत हिन्दी कवि’ खण्ड-एक पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ।
श्री आदित्य मिश्र ने कहा - निशंक जी ने गद्य साहित्य में कविता को जिया है। निशंक जी स्वाभिमान और सिद्धान्त के साथ काव्य साधना करने की प्रेरणा देते हैं। निशंक जी के संस्मरण स्वतः ही काव्यमय हो जाते हैं। उनके संस्मरण जीवन के यथार्थ को जोड़ने वाले हैं। अपने पत्र लेखन और संग्रहण के माध्यम से निशंक जी कविता के रस को जीवन धन मानते हैं।
सभाध्यक्ष डाॅ0 कन्हैया सिंह ने कहा - डाॅ0 लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक‘ अध्ययन संस्थान साहित्य की टूटी हुई कड़ी को जोड़ने का काम करते हैं। निशंक जी रसिक कवि-रसिक अध्यापक और आचार्य रहे हैं। उन्होेंने सनातन परम्परा में रूढ़ियों का विखड़न करते हुए कविता-कर्म किया। नये प्रतिमान स्थापित किये।
इस अवसर पर एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गयसा। वाणी वन्दना सुश्री सतरूपा पाण्डेय ने पढ़ी- लेखनी करती नमन है/शब्द के भण्डार दो/वीणा पाणी सरस्वती माँ!।
श्री अतुल वाजपेयी जी ने पढ़ा- है नवीन युग का ज्वलन्त उद्गांक्ष मुक्त/देश भक्ति भाव का संवाद वंदेमातरम्।
श्री रमेश रंजन मिश्र ने पढ़ा - मन ने पद्मावत पढ़ा जग कर सारी रैन/अक्षर-अक्षर तुम दिखे नैन हुए बैचेन/मन के मंगल भवन में पूर्ण हुए संस्कार/आँखों-आँखों भाँवरें पड़ी हजारों बार।
श्री दीनमोहम्मद दीन ने पढ़ा- हम रखे सम्मान देश का/और बढ़ाये मान देश का। सहन नहीं हम कर सकते हैं/पल भर को अपमान देश का।
श्री सरस कपूर, डाॅ0 शिवओम अम्बर, श्री राधाकृष्ण पथिक, श्री सतीश आर्य, डाॅ0 ओम निश्चल, सुश्री रूपा पाण्डेय ‘सतरूपा‘ ने भी काव्य पाठ किया। काव्य गोष्ठी का संचालन डाॅ0 शिव ओम अम्बर ने किया।
——————

Comments (0)

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रदत्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण-राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘

Posted on 29 October 2017 by admin

29 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन रहेंगे उपस्थित

photo-jan-sunvai_2लखनऊ 28 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेन्द्र सिंह ‘मोती सिंह जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहे। श्री सिंह ने कहा कि कुशीनगर में अन्र्राष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई जिलों में सामुदायिक केन्द्रों का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेन्द्र सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी सुबह 11 बजे से दोपरह 1 बजे तक जनसमस्याओ के समाधान में जुटे रहे।
श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल, व्यवसायिक शिक्षा व अन्य विभागों के प्रदत्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण कराए जा रहे है। अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम एवं सामुदायिक केन्द्रों के काम प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

बेहतरीन नगरीय जनजीवन ही भाजपा का मुद्दा-डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 October 2017 by admin

लखनऊ 28 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी बेहतरीन नगरीय जनजीवन के मुद्दों के साथ नगरीय निकाय चुनाव लडेगी। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा आगामी नगरीय चुनावों के नतीजे लोकसभा और विधानसभा चुनाव नतीजों की तरह सारे आंकडों, कयासों और हर सर्वेे से आगे निकलकर एकतरफा नतीजे होगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगरीय निकाय पर भाजपा की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों का निर्णय करेगी। कार्यकर्ता और विजय दोनों ही प्रत्याशी चयन का मापदण्ड होगें। चरणबद्ध प्रत्याशियों की घोषणा से कार्य का चरणबद्ध वर्गीकरण होगा। सभी को पता है भाजपा की सरकार शुद्ध नीयत से जनककल्याण के काम में जुटी है। व्यवसायी और नगरीय जीवन से जुड़ी समस्याएं भाजपा ही हल करेगी। भाजपा 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 विधानसभा चुनावों के अभूतपूर्व नतीजों के बाद पार्टी निकाय चुनावों में अभूतपूर्व हैट्रिक की ओर बढ़ रही है।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शहरों के समग्र विकास के लिए अमृत योजना, स्वच्छता अभियान, आउटररिंग रोड, खुले में शौच मुक्त अभियान, नदियों की सफाई एवं सभी को आवास मुहैया कराने की योजना की शुरूवात की जा चुकी है जो मूर्तरूप लेने लगी है। नगरों में स्लम एरिया का सुधार, शहरों में स्वस्थ्य योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन, तीर्थ स्थलों एवं पर्यटन स्थलों को विशेष दर्जा देकर नगरों को स्वच्छ सुन्दर बनाकर आधुनिकतम मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने का काम शुरू हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ता विजयी होकर नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के नगरीय विकास कार्य में जुटेंगे तो मोदी जी एवं योगी जी के मिशन के परिणाम आशा और उम्मीदों से बढ़कर आएगें। पारदर्शी, भ्रष्टाचार विहीन एवं स्वच्छता तथा विकास को समर्पित भाजपा जनप्रतिनिधि ही उत्तर प्रदेश की नगरीय दशा और दिशा बदलेगें।

Comments (0)

भारत में महिलाएं सबसे ज्यादा गरीब और पिछड़ी हुई हैं

Posted on 29 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत में महिलाएं सबसे ज्यादा गरीब और पिछड़ी हुई हैं। यह भी सच है कि महिलाओं से ही घर-परिवार संवरता है। इसलिए जब तक महिला आगे नहीं बढ़ेगी तब तक देष भी आगे नहीं बढ़ेगा। समाजवादी पार्टी महिलाओं की सामाजिक -आर्थिक तरक्की को प्राथमिकता में रखती है और इसके लिए बारबार संघर्ष करती रहेगी। गरीब महिलाओं का हर तरह से आर्थिक सहयोग किया जाएगा। संगठन में और सरकार बनने पर सरकार में भी उनको उचित सम्मान देने के लिए संकल्पित हैं।
28-10-b श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में महिला ऐक्टविस्ट सुश्री रंजना वर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में आई समाजवादी पेंशन से वंचित गरीब महिलाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र चैधरी, एमएलसी श्री राजेश यादव तथा दीपराज यादव, भूपेंद्र यादव, शैलेष आदि भी मौजूद थे। 28-10-e
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अभिनव प्रयास किए गए थे। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। उनको सुरक्षा देने के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, यूपी 100 पुलिस डायल सेवा के साथ प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 नं0 एम्बूलेंस सेवा चालू की गई थी। कन्याविद्याधन, लैपटाप वितरण के साथ उनको लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी दिए गए थे। खेलकूद में मेडल लाने वाली लड़कियों को नकद पुरस्कार और नौकरी दी गई।
श्री यादव ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी सरकार ने सबसे बड़ी योजना समाजवादी पेंशन योजना लागू की थी। इससे 55 लाख महिलाओं को 500 रूपए पेंशन मिलने लगी थी। भाजपा सरकार ने आते ही इसे बंद कर दिया। इससे गरीब महिलाओं की जिंदगी दूभर हो गई है। समाजवादी सरकार रहती तो पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार रूपए प्रतिमाह देने की व्यवस्था की जाती।
श्री अखिलेश यादव ने इस बात पर चिंता और क्षोम व्यक्त किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार, लूट, और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हंै। बच्चियों तक से दुष्कर्म हो रहा है। महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा खतरे में है। आंगनवाड़ी और रसोइयां महिलाओं के साथ अपमान जनक व्यवहार किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से पीड़ित महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार में उनके साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार की काम करने की नीयत ही नही है। समाजवादी सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किए थे उन्हें भी बंद कर दिया गया। कुछ योजनाओं का तो भाजपा मुख्यमंत्री दुबारा उद्घाटन कर रहे हैं। 99 प्रतिशत वे गरीब महिलाएं जो समाजवादी पेंशन से अपना घर चला रही थीं वे अब असहाय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। महिलाओं ने कहा वे अब 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए काम करेंगीं और भाजपा के झूठ तथा बहकावे की राजनीति का पर्दाफाश करेंगीं। उन्हें उम्मीद है कि अखिलेश जी के सŸाा में आते ही उनकी जिंदगी में खुशियां बहाल हो जाएगी।

Comments (0)

जनपद के जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग करेंगीं

Posted on 29 October 2017 by admin

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के सम्बन्ध में आगामी 31अक्टूबर 2017 को उ0प्र0 महिला कांग्रेस की प्रदेश भर की सभी जिला/शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपने-अपने जनपद के जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग करेंगीं।
उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती प्रतिमा सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अ0भा0 महिला कांग्रेस द्वारा 21मई, 2017 को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकसभा में इस बिल को पेश करने हेतु जनता का समर्थन लेने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया था।
श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएं भारत की आबादी का आधा हिस्सा हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने भारी प्रगति की है लेकिन अभी भी नीति बनाने और विधायी निकायों में इनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने प्रतिनिधित्व के अंतर को समझते हुए स्थानीय स्वराज्य स्तर पर भी महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए इसका बीड़ा उठाया और 73वें और 74वें संविधान संशोधन के मार्ग ने राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के मुद्दे को बल देकर उन्हें इन निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया इसे आगे बढ़ाते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी ने कई राज्यों की मदद से स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। पंचायत स्तर पर शासन के साथ महिलाओं के अनुभव से पता चला है कि नेतृत्व की स्थिति मंे महिलाएं जो निर्णय लेती हैं वो एक समावेशी समाज के निर्माण का कारण बनती हैं।

Comments (0)

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 29 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय के पूज्य पिताजी श्री देवनाथ पाण्डेय, उम्र लगभग 90 वर्ष, निवासी राजघाट, जनपद वाराणसी के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद एवं श्री प्रमोद तिवारी, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रवक्ता श्री अशोक सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 देवनाथ पाण्डेय के निर्धन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि स्व0 देवनाथ पाण्डेय अपने पीछे दो बेटे एवं चार बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
श्री हैदर ने बताया कि स्व0 देवनाथ पाण्डेय क्षेत्र से प्रमुख समाजसेवी, प्रमुख व्यवसायी के साथ ही गरीबांे और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आजीवन तत्पर रहे।

Comments (0)

‘‘रन फार नेशन’ का आयोजन किया गया

Posted on 29 October 2017 by admin

fb_img_1509179787857लखनऊ, 28 अक्टूबर । भगिनी निवेदिता के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय आहवान पर देश के सभी जिलों में शनिवार को ‘‘रन फार नेशन’ का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में राजधानी लखनऊ में 1090 चैराहे से मुख्यमंत्री आवास होते हुए 1090 पर दौड़ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजबहादुर, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी.सिंह, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित,एकेटीयू के कुलपति विनय पाठक, दयाशंकर सिंह और अवध प्रान्त के संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
fb_img_1509179800072-11090 चैराहे से लोहिया पथ पर मुख्यमंत्री आवास तक दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
इस दौड़ में अभाविप की लखनऊ महानगर की छात्रा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा लखनऊ के विभिन्न कालेज की छात्राओं ने भी दौड़ में भाग लिया।
अभाविप के प्रान्त संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने बताया कि आज पूरे देश में भगिनी निवेदिता की जयंती के अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने समाज की कुंठित मानसिकता को दूर करते हुए छात्राओं को दूर कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति लड़ने की क्षमता और संघर्ष की प्रेरणा उत्पन्न करने का काम दौड़ के माध्यम से किया है। अब छात्राएं भी बिना भय के अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने में संकोच नहीं करेंगी। भगिनी निवेदिता को आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से कोटि-कोटि अभिनंदन करने का काम किया है।
भाजपा के क्षेत्र संगठन मंत्री बृज बहादुर ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि भारत की 60 प्रतिशत आबादी युवा है। उसमें 30 प्रतिशत संख्या बहनों की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बहनों ने भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले अभाविप में बहनों की संख्या काफी कम होती थी आज यहां पर हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों ने समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया है।
दौड़ प्रथम स्थान वंदना, द्वितीय स्थान शबरीन और तृतीय स्थान उमा के साथ-साथ 50 छात्राओं को शील्ड और 1200 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राम स्वरूप मेमोरियल, उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय, नवयुग कन्या इण्टर कालेज, लखनऊ विश्वविद्यालय,अंसल कालेज,रामा डिग्री कालेज,शिया पीजी कालेज, मुमताज डिग्री कालेज,बीबीडी इंजीनियरिंग कालेज इत्यादि कालेज समेत तमाम स्कूल व कालेज की छात्राओं ने दौड़ में हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अभिलाष मिश्रा, प्रान्त संपर्क प्रमुख विनय सिंह, कार्यालय मंत्री हरदेव सिंह, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज, महानगर मंत्री सरदार गुरजीत सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्यम, जिला संयोजक आशुतोष समेत तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
भवदीय

Comments (0)

फाइल लटकाने वाले अधिकारियों को जवाबदेह बनाएगा ई-आफिस, भ्रष्टाचार पर भी लगेगा अंकुश-शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 29 October 2017 by admin

लखनऊ 28 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ई-आफिस एक अहम शुरूआत है और ई-आफिस से ना सिर्फ जनहित की फाइलों की रफ्तार तेज होगी बल्कि पूरी तरह पारदर्शिता भी आएगी। ई आफिस के जरिए विकास के काम में भी तेजी आएगी और यहां हर पत्रावली भी पूरी तरह सुरक्षित होगी। श्री त्रिपाठी ने ई आफिस की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोकने और आम लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध सरकार ही ई आफिस जैसा फैसला ले सकती है। पिछली सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़ी तमाम फाइलों के जलाए जाने की तमाम घटनाएं सामने आती रही हैं, ऐसे में ई आफिस से ऐसे तत्वों पर भी पूरी तरह लगाम लगेगी जो फाइलों में हेरफेर कर इन फाइलों को जलाने की कोशिश करते थे।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनसुनवाई के मामले हों या विकास से जुड़ी योजनाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अफसरों को जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने में जुटे हुए हैं। जानबूझ कर फाइल लटकाने वाले नौकरशाह उनके निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश की नौकरशाही की कार्यसंस्कृति बदलने की मुहीम में जुटी हुई है और ई आफिस इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि ई-आफिस की शुरूआत फिलहाल बीस विभागों के लिए शुरू की गई है और ये व्यवस्था अभी शासन स्तर पर होगी। अगले चरण में ई-आफिस की व्यवस्था 94 विभागों में की जाएगी और इसे निदेशालय स्तर पर लाया जाएगा। आगे चलकर इसे जिले स्तर पर लागू किया जाएगा। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनहित से लेकर आम लोगों की समस्याओं से जुड़ी फाइलों को लेकर हमेशा से ये धारणा रही है कि फाइलों की रफ्तार सुस्त होने के चलते काम अटकते रहते थे। जवाबदेही ना होने के चलते संबंधित अधिकारी फाइलों को बहुत दिनों तक रोके रखते थे और इसके चलते तमाम जरूरी काम भी समय से पूरे नहीं हो पाते थे। ऐसे में ई-आफिस की शुरूआत करके सरकार ने न सिर्फ अधिकारियों को जवाबदेह बनाया है बल्कि पूरी व्यवस्था को पारदर्शी भी बना दिया है। अब एक क्लिक पर पता चल सकेगा कि फाइल की प्रगति क्या है और फाइल पर संबंधित अधिकारियों का रूख क्या है। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और फाइलों का निस्तारण तेज रफ्तार से हो सकेगा।

Comments (0)

मुआवजा दिये जाने की मांग की

Posted on 29 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री राम नाईक को ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बर्बर लाठीचार्ज और उनसे पुलिस द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के सम्बंध में ज्ञापन देकर दमनकारी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने, गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रिहाई उनपर लगे मुकदमों की वापसी, गंभीर रूप से घायलों के उपचार की व्यवस्था तथा घायल कार्यकत्रियों को 2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रूपए मुआवजा दिये जाने की मांग की।
27-10-c ज्ञापन में कहा गया है कि इस दुःखद घटना के कारण पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलित हैं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल महोदय से महिलाओं पर दमनकारी कार्यवाही रोकने हेतु प्रभावी आदेश निर्गत करने की अपेक्षा की गई है।
राज्यपाल महोदय के संज्ञान में यह तथ्य भी लाया गया कि जबसे भाजपा सरकार सŸाा में आई है तभी से विगत 7 माह में चाहे शिक्षामित्र हों, रोजगार सेवक, दिव्यांग, विŸा विहीन शिक्षक, अनुदेशक, तथा बीपीएड छात्र सभी का लखनऊ आने पर उत्पीड़न किया गया है। इन वर्गों के साथ हमेशा भाजपा सरकार ने अन्याय किया है। लोकतंत्र में अहिंसक प्रदर्शनकारियों के साथ यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में नेता विरोधी दल विधानसभा श्री रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, तथा डा0 असीम यादव एवं डा0 राजपाल कश्यप, (एमएलसी) शामिल थे।

Comments (0)

सिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच की

Posted on 28 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज एसिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच की। उन्होंने कहा कि समाज के अवांछित तत्वों द्वारा महिलाओं व किशोरियों पर एसिड़ से हमला अपराधिक और अमानवीय कृत्य है। दोषियों को कड़ा दण्ड मिलना चाहिए। जो एसिड़ पीड़िता हैं उनके साथ दयाभाव या कोरी सहानुभूति दिखाने की जगह उनके स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें आत्मनिर्भर और सहयोगी बनाने का काम करना चाहिए। 27-10-b
इस ‘अस्तित्व‘ फिल्म का निर्देशन एवं लेखन श्री आदिल पारी ने और फोटोग्राफी का निर्देशन सैयद कुदरत अली ने किया। इसमें प्रीति शुक्ला, कृष्ण कुमार तथा शिवम राय ने प्रभावशाली भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माण वाच इण्डिया प्रोडक्सन है जबकि इसका मीडिया पार्टनर मीडिया फोटोग्राफर क्लब, लखनऊ है।
मीडिया फोटोग्राफर क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष श्री एसएम पारी ने बताया कि श्री अखिलेश जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही एसिड पीड़िताओं की आर्थिक मदद हुई और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया गया। दो पीड़िताओं का उन्होंने इलाज भी कराया। एसिड पीड़ित महिलाओं द्वारा गोमतीनगर में शीरोज काफे संचालित किया जा रहा है। इसके लिए स्थान श्री अखिलेश जी ने ही मुहैया कराया था। उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए आज फिल्म यूनिट ने उनसे भेंट की।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी के साथ सर्वश्री अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in