Categorized | लखनऊ.

मुआवजा दिये जाने की मांग की

Posted on 29 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री राम नाईक को ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बर्बर लाठीचार्ज और उनसे पुलिस द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के सम्बंध में ज्ञापन देकर दमनकारी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने, गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रिहाई उनपर लगे मुकदमों की वापसी, गंभीर रूप से घायलों के उपचार की व्यवस्था तथा घायल कार्यकत्रियों को 2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रूपए मुआवजा दिये जाने की मांग की।
27-10-c ज्ञापन में कहा गया है कि इस दुःखद घटना के कारण पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलित हैं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल महोदय से महिलाओं पर दमनकारी कार्यवाही रोकने हेतु प्रभावी आदेश निर्गत करने की अपेक्षा की गई है।
राज्यपाल महोदय के संज्ञान में यह तथ्य भी लाया गया कि जबसे भाजपा सरकार सŸाा में आई है तभी से विगत 7 माह में चाहे शिक्षामित्र हों, रोजगार सेवक, दिव्यांग, विŸा विहीन शिक्षक, अनुदेशक, तथा बीपीएड छात्र सभी का लखनऊ आने पर उत्पीड़न किया गया है। इन वर्गों के साथ हमेशा भाजपा सरकार ने अन्याय किया है। लोकतंत्र में अहिंसक प्रदर्शनकारियों के साथ यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में नेता विरोधी दल विधानसभा श्री रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, तथा डा0 असीम यादव एवं डा0 राजपाल कश्यप, (एमएलसी) शामिल थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in