Categorized | लखनऊ.

सिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच की

Posted on 28 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज एसिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच की। उन्होंने कहा कि समाज के अवांछित तत्वों द्वारा महिलाओं व किशोरियों पर एसिड़ से हमला अपराधिक और अमानवीय कृत्य है। दोषियों को कड़ा दण्ड मिलना चाहिए। जो एसिड़ पीड़िता हैं उनके साथ दयाभाव या कोरी सहानुभूति दिखाने की जगह उनके स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें आत्मनिर्भर और सहयोगी बनाने का काम करना चाहिए। 27-10-b
इस ‘अस्तित्व‘ फिल्म का निर्देशन एवं लेखन श्री आदिल पारी ने और फोटोग्राफी का निर्देशन सैयद कुदरत अली ने किया। इसमें प्रीति शुक्ला, कृष्ण कुमार तथा शिवम राय ने प्रभावशाली भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माण वाच इण्डिया प्रोडक्सन है जबकि इसका मीडिया पार्टनर मीडिया फोटोग्राफर क्लब, लखनऊ है।
मीडिया फोटोग्राफर क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष श्री एसएम पारी ने बताया कि श्री अखिलेश जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही एसिड पीड़िताओं की आर्थिक मदद हुई और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया गया। दो पीड़िताओं का उन्होंने इलाज भी कराया। एसिड पीड़ित महिलाओं द्वारा गोमतीनगर में शीरोज काफे संचालित किया जा रहा है। इसके लिए स्थान श्री अखिलेश जी ने ही मुहैया कराया था। उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए आज फिल्म यूनिट ने उनसे भेंट की।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी के साथ सर्वश्री अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in