Archive | September 24th, 2017

राज्यपाल से मिले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी

Posted on 24 September 2017 by admin

dsc_5525उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी ने शिष्टाचारिक भेंट की। श्री भैय्याजी जोशी राज्यपाल के पुराने परिचित हैं और संघ में रहते हुए दोनों ने काम किया है। इस अवसर पर श्री शिव नारायण क्षेत्र प्रचारक भी उपस्थित थे।

Comments (0)

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 24 September 2017 by admin

jan-sunvai-photo_1लखनऊ 24 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल उपस्थित रही।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति और छात्रों की संख्या बढाने के लिए सरकार के प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने है।
शिक्षामंत्री ने कहा कि जहां पर छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में समायोजन कर अनुपात को सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री अनुपमा जी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एंव मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।

Comments (0)

छेड़खानी की घटना पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपनाया है

Posted on 24 September 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि वाराणसी में हिन्दू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ गुरूवार की रात में हुई छेड़खानी की घटना पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपनाया है। छात्राओं के आक्रोश की अनदेखी हुई और प्रधानमंत्री जी के वाराणसी में रहते हुए बेटियों पर जिस बेदर्दी से लाठियां बरसी इससे भाजपा की संकीर्ण महिला विरोधी मानसिकता झलकती है।
सरकार ने अब तक विश्वविद्यालय में शांति स्थापना का कोई कदम नहीं उठाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने ठीक ही कहा है कि बल से नहीं बातचीत से समस्या का हल निकाला जाना चहिए। छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज निंदनीय है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर द्वारा विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील करने से स्थिति सुधरने वाली नहीं। जन प्रतिनिधियों को कैम्पस में जाने और छात्राओं से मिलने से रोकना स्थिति को बिगाड़ने वाला है और यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विश्वविद्यालय क्षेत्र में अराजकता की स्थिति के लिए वहां वाइस चांसलर पूरी तरह जिम्मेदार हैं जिन्होंने छात्राओं की सुरक्षा दिए जाने की मांग सुनना भी गंवारा नहीं किया। उल्टे उन पर उनके सुरक्षा गार्डों ने बेदर्दी से लाठियां भांजी जिसमें कई छात्राएं घायल हुई। इसके साथ ही पुलिस की छावनी बनाकर विश्वविद्यालय के हास्टल खाली कराने का भी तुगलकी फरमान जारी हो गया हैं। शनिवार की रात को बर्बरता की हद हो गई जब शांति मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। इसमें कुछ पत्रकार भी पुलिस की लाठियों के शिकार बने हैं।
वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय में जो हो रहा है वह भाजपा की जन विरोधी नीतियों का ही प्रदर्शन है। विश्वविद्यालयों की स्वायŸाता उनको चुभती हैं इसलिए जेएनयू से लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों में जानबूझकर एक साजिश के तहत शैक्षिक माहौल को प्रदूषित किया जा रहा है। जहां नौजवान अपनी आवाज उठाते हैं उन्हें कुचलने के लिए लाठी-गोली का सहारा लिया जाता है। पाठ्यक्रम में आरएसएस की दृष्टि से बदलाव किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात तो जब तब थोपते रहते हैं परन्तु उन्हें दो मिनट युवाओं की बात सुनने की फुर्सत नहीं होती हैं। वाराणसी में उनकी उपस्थिति के बावजूद उनका यही रवैया बना रहा ।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय दल 25 सितम्बर 2017 को वाराणसी पहुंचेगा

Posted on 24 September 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण में 23 सितम्बर 2017 की रात्रि में निहत्थे छात्राओं व छात्रो पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठी चार्ज की जांच हेतु समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय दल 25 सितम्बर 2017 को वाराणसी पहुंचेगा। श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रस्तुत करेंगे।
समाजवादी पार्टी के गठित जांच दल के सदस्य सर्वश्री शतरूद्र प्रकाश एम.एल.सी., श्री रामवृक्ष सिंह यादव एम.एल.सी, श्री प्रभूनारायन सिंह विधायक, श्रीमती लीलावती कुशवाहा एम.एल.सी, श्रीमती गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, श्री राहुल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा, डा0 पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष वाराणसी तथा श्री राजकुमार जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वाराणसी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in