Archive | October 6th, 2014

जिलाधिकारी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Posted on 06 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समाधान दिवस पर आज थाना कोतवाली देहात तथा कोतवाली लम्भुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी तथा थानाध्यक्ष लम्भुआ को लम्बित शिकायतों को तीन दिन के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने थाना कोतवाली देहात के निरीक्षण के दौरान पाया कि समाधान दिवस पर अब तक कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। निरीक्षण के समय मुरारपुर निवासी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि उनका नाली विवाद का मामला जो उन्होनें तहसील दिवस में दिया था अभी तक लम्बित है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लम्भुआ/प्रभारी अधिकारी तथा थानाध्यक्ष कोतवाली देहात को निर्देशित किया कि वे इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने लम्भुआ थाना कोतवाली में निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर अब तक कुल 168 शिकायतें प्राप्त हुयी थी जिसमें 163 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होनें अवशेष 5 शिकायतों को दो से तीन दिन के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं को भी सुना तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर निस्तारण के निर्देश दिये। थाना कोतवाली देहात में निरीक्षण के दौरान एस0डी0एम0 लम्भुआ राम विलास तथा एस0ओ0 आर0पी0शाही एवं लम्भुआ में तहसीलदार लम्भुआ महात्मा सिंह एवं थानाध्यक्ष पी0एन0 सक्सेना उपस्थित थे।
समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने थाना कोतवाली नगर तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी ने थाना कोतवाली कूरेभार का निरीक्षण किया तथा निस्तारण की समीक्षा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन गुम रही बिजली

Posted on 06 October 2014 by admin

ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन बिजली कटौती ने जिला प्रशासन की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। मेला शुरू होते ही बिजली की कटौती को लेकर एक पूजा समिति ने बवाल कर दिया। शहर के पोस्टआफिस चैराहे को जाम कर शासन व स्थानीय विधायक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घण्टे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शान्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी प्रत्येक वर्ष मेला शुरू होने के साथ-साथ तैयारी चलती रहती थी। पूरी पूजा व्यवस्था की नियंत्रण कमेटी केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के साथ महीने भर पहले प्रशासन की तैयारी बैठके होती है किन्तु हर साल तैयारी ढ़ाख के तीन पात हो जाते हैं। जिले में जो भी जिलाधिकारी मौजूदा रहता है वह अपने अच्छी तैयारियों की दुहाई देता रहता है। दुर्गापूजा महोत्सव शुरू होते ही प्रशासन व नगर पालिका की तैयारियों की पोल खुलने लगती है। इस बार जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कई तैयारियाँ बेहतर करने का प्रयास किया।
दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन कल रात केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति व जिला सुरक्षा संगठन मेला नियंत्रण कक्ष का शुभारम्भ इमरजेन्सी लालटेन की रोशनी में हुआ। इन दोनो शिविरों के शुभारम्भ के साथ ही दुर्गापूजा महोत्सव का शुभारम्भ माना जाता है। इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह की मौजूदगी में लोगों ने पहले दिन ही बिजली की कटौती से न सिर्फ कड़ी नाराजगी जताई बल्कि यह भी कहा कि बिजली विभाग जिन खराबियों की तैयारियों में आज लगा है उसे दो दिन पूर्व भी ठीक किया जा सकता था। बिजली विभाग की इस अव्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अपने सम्बोधन के दौरान व्यवस्था में शीघ्र सुधार का आश्वासन देकर बैठ गयी। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों की रात में क्लास भी ली। बिजली कटौती से समितियों की नाराजगी के चलते केन्द्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय व महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करके पूजा समिति के पक्ष में चले गये।
इधर जीएन रोड स्थित शारदा माता पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये और शहर के मूर्ति पण्डालों के पट को बंद करा दिया तथा पोस्ट आफिस चैराहे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घण्टे के बाद उपजिलाधिकारी सदर अमित सिंह के आश्वासन के बाद मामला शान्त हुआ। इस दौरान जाम लगा रहे पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने सरकार व स्थानीय विधायक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिदिन अलग-अलग प्रसादों का वितरण करेगा नव युवक दल

Posted on 06 October 2014 by admin

ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में नित नये पकवानों का प्रसाद परोसनों वाली स्वयंसेवी संस्था नव युवक दल की ओर से शाहगंज में भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। संस्था के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि संस्था इस साल अपने 25 वर्ष पूरे होने पर विविध आयोजन करेंगी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा भक्तों को इस वर्ष भी प्रतिदिन प्रसाद में अलग-अलग व्यजंनों का स्वाद मिलेगा। इस मौके पर प्रबन्धक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, विजय प्रधान, शीतला जायसवाल, के. दिनेश, राजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्गापूजा महोत्सव को सकुशल बनाने के लिए शिविर का शुभारम्भ

Posted on 06 October 2014 by admin

ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के सकुशल संचालन के लिए केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष एवं जिला सुरक्षा संगठन के शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने किया।
चैक में स्थापित दोनो शिविरो के उद्घाटन मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने दुर्गापूजा महोत्सव में हर स्तर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया और सभी को दुर्गापूजा व दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने कहा कि मेले में शान्ति व्यवस्था के लिए पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गयी है। बावजूद इसके लोगों का सहयोग प्रशासन के साथ जरूरी है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि अंधेरे से सबसे ज्यादा पुलिस विभाग घबराता हैं क्योंकि अंधेरा अपराध को मौका देता है। इसलिए हम सभी पूरे मेले भर बिजली की उपलब्धता चाहते हैं। जिला सुरक्षा संगठन के उपाध्यक्ष एवं कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि दुर्गापूजा महोत्सव हमेशा की तरह साम्प्रदायिक सौहार्द के माहौल में सम्पन्न होगा। यहां हमेशा ही मुस्लिमों के धार्मिक आयोजन में हिन्दु समुदाय और हिन्दु समुदाय के धार्मिक आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते और व्यवस्थाओं में सहयोग करते हैं। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, डाॅ. नैय्यर रजा जैदी, सरदार बलदेव सिंह, राधेश्याम गुप्ता, रज्जन सेठ, विन्नू पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, उपजिलाधिकारी सदर अमित सिंह, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य, प्रेम कुमार, विजय सेठ, दिनेश चैरसिया, जिला सुरक्षा संगठन के संयोजक सुन्दर लाल टण्डन, शिव नारायण तिवारी, भुलई राम, राशिद अली, जाहिद आब्दी, संजय बहादुर सिंह, आशीष अग्रवाल, सतीश तिवारी, इलियास, अशोक अग्रवाल, अरूण जायसवाल, विजय विद्रोही, जहीर जैदी, राम सागर गुप्ता, शंकर लाल अयोध्यावासी आदि मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जिला सुरक्षा संगठन के चार अलग-अलग वार्डो गभडि़या, बाधमण्डी, डिहवा, पंचरास्ता पर शिविरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर जाहिद आब्दी, जहीर जैदी, इलियास, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अहंकारी रावण का हुआ दहन

Posted on 06 October 2014 by admin

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा रामलीला मैदान में श्रीराम और रावण के धनुष युद्ध के बाद श्रीराम के एक अग्निबाण से अहंकारी रावण धू-धू कर जलने लगा। रावण के जलते ही लोग जयश्री के गगनभेदी नारे लगाये।
परम्परा के अनुसार पंचरास्ता स्थित ओवरब्रिज पर दोपहर रावण का पुतला खड़ा कर दिया गया। ओवरब्रिज मार्ग बंद कर दिया गया। दोपहर बाद रामलीला मैदान में श्रीराम-रावण की रामलीला हुई जिसके बाद दोनो अलग-अलग रास्तों से श्रीराम व रावण की झांकियां निकली। दोनों झांकियां आकर ओवरब्रिज पर मिली। जहाॅं पहले से मौजूद जिलाधिकारी अदिति सिंह, पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र, अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव बलदेव सिंह, संयोजक सुन्दर लाल टण्डन व रामलीला कमेटी की ओर से डाॅ. अरविन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भव्य जागरण का आयोजन आज

Posted on 06 October 2014 by admin

शिव शक्ति जागरण समिति द्वारा दसवें भव्य जागरण का आयोजन शिव चैक कुड़वार नाका पर आज सायंकाल 8 बजे से किया गया है।
विगत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी जागरण में रात्रि 11 बजे आमजनों द्वारा 1008 दीपों की महाआरती सम्पन्न होगी। माॅं का गुणगान एवं झांकी बादल ग्रुप इलाहाबाद द्वारा प्रदर्शित की जायेगी। माॅं के जागरण में कलकत्ता की मशहूर कथक नृत्यांकना शिल्पी बनर्जी द्वारा दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा एवं सतना मध्य प्रदेश की श्रद्धा पाण्डेय व वाराणसी के राजन तिवारी अपने गीतों से माॅं का गुणगान करेंगे। जागरण का संचालन एवं व्यवस्था अनिल द्विवेदी, अरविन्द सिन्हा, जतिन सिन्हा, राजू अग्रवाल, बबलू, अमित, मन्नू, अखिलेश मिश्र, शरद, श्रीप्रकाश मोहित आदि लोग करेगें। यह जानकारी सुधीर तिवारी मीडिया प्रभारी शिव शक्ति जागरण समिति शिव चैक कुड़वार नाका ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पदक विजेता का भव्य स्वागत आज

Posted on 06 October 2014 by admin

एशियाड खेलों में भारत को कांस्य पदक से नवाजने वाले सुलतानपुर जिले के कूरेभार कस्बा निवासी मो. आजाद का स्वागत जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ सुलतानपुर विधायक अनूप सण्डा करेगें। आज सुबह 10 बजे मो. आजाद रोड़वेज पर पहुंचेगें। जहां से वे डाॅ. लोहिया के मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिकोनियां पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में शिकरत करेगें। यह जानकारी कूरेभार प्रधान रामसुन्दर ने दी है।
बतातें चलें कि 25 सितम्बर को इंचियोन में चल रहे एशियाड खेलों में रोइंग के ओपन एट पुरूष वर्ग में चीन, जापान, भारत, ईरान व उजवेकिस्तान के मध्य हुए मुकाबले में भारतीय टीम के हिस्से में कांस्य पदक से नवाजा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यातायात निरीक्षक ने लगायी चेकिंग, कई वाहनों का किया चालान

Posted on 06 October 2014 by admin

दुर्गा महोत्सव में दर्शनार्थियों के लिए हो रही दिक्कतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छोटे-बड़े वाहनों को शहर के अन्दर प्रवेश न करने की हिदायत दी है। जिसको लेकर यातायात निरीक्षक ने अपने हमराहियों के साथ जगह-जगह चेकिंग लगाया। शनिवार की सुबह रोड़वेज स्थित यातायात बूथ पर निरीक्षक सुधांशू रंजन ने चेकिंग लगाया। जिसमें उन्होंने दर्जनों मोटरसाइकिल तथा चार पहिया वाहनों का चालान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

असत्य पर सत्य की जीत है दशहरा -जिलाधिकारी

Posted on 06 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने दशहरा का पर्व सकुशल सम्पन्न होने पर जनपदवासियों को दशहरा की बधाई दी है तथा कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का जीत का पर्व है। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कल दशहरे के अवसर पर नगर में आयोजित रामलीला मंचन का अवलोकन किया तथा रावण दहन के समय मौके पर उपस्थित रहकर शान्ति एवं सुरक्षा बनाये रखने हेतु अधिकारियों तथा पुलिस को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार सिंह, केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने इससे पूर्व सायं चैक घण्टाघर के पास केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के कैम्प एवं अपराध नियोजन समिति के कैम्प का उद्घाटन किया। उन्होनें नगर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव प्रारम्भ

Posted on 06 October 2014 by admin

देश भर में दुर्गा पूजा का समापन विजयादशमी के दिन हो जाता है वहीं सुलतानपुर जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा उसी दिन से प्रारम्भ होकर पूर्णिमा तक चलती है। महोत्सव भव्यता के मामले में कोलकाता के बाद दूसरे स्थान का गौरव लिए सुलतानपुर की दुर्गा पूजा अपने चरम पर है। पारम्परिक तौर पर विजयादशमी से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है लेकिन यहां मूर्ति विसर्जन 8 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक होगा। इस तरह महापर्व के रूप में दुर्गा पूजा यहां लगभग एक पखवारे तक मनायी जाती है। अपनी अनोखी और अलग परम्पराओं के कारण सुलतानपुर की दुर्गापूजा का स्थान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग है। यहां मूर्ति स्थापना भी सप्तमी व अष्टमी को शुरू होता है जबकि देश भर में यह नवरात्र के पहले दिन ही हो जाता है। सुलतानपुर जिले में दुर्गापूजा की शुरूआत ठठेरी बाजार में वर्ष 1959 से भिखारी लाल सोनी के नेतृत्व में हुई थी, और श्री दुर्गा माता पूजा समिति की स्थापना करायी गयी थी। जिसकी प्रतिस्पर्धा में अन्य स्थानों पर भी विभिन्न समितियां बन गयी। उस समय मूर्तियों के विसर्जन के लिए टैªक्टरों आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे मां की प्रतिमाओं को कहारो के कंधों से ले जाया जाता था। इस विसर्जन शोभायात्रा में दुर्गापूजा प्रतिमा को आठ से बारह कहार लगकर अपने कंधों पर रख शहर भ्रमण करते हुए गोमती नदी के सीताकुण्ड घाट तक ले जाते थे। वर्ष 1972 के बाद से देवी मां की प्रतिमाओं में काफी बढोत्तरी हुई। जिले में महापर्व के रूप में मनायी जाने वाली दुर्गापूजा अपने आप में अनूठी है क्योंकि देश के अन्य स्थानों पर नवरात्र के प्रथम दिन ही देवी माताओं की प्रतिमाओं की स्थापना कर विजयादशमी को विसर्जित कर दिये जाते हैं। जबकि सुलतानपुर जिले में विजयादशमी के पांच दिन बाद पूर्णिमा को सामूहिक रूप से सैकडों प्रतिमाओं की विशाल शोभायात्रा नगर के ठठेरी बाजार प्रथम दुर्गामाता पूजा समिति स्थल से निकाली जाती है। विसर्जन आदि गंगा गोमती के सीताकुण्ड घाट पर केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के द्वारा निर्धारित मार्ग से होकर करीब 48 घण्टे निरन्तर चलते रहने के बाद अगले दिन देर सायं से प्रारम्भ होती है जो अनवरत अगले दिन तक जारी रहती है। सुलतानपुर की दुर्गा पूजा अपने अनूठी परम्पराओं से ही प्रसिद्धि नहीं पायी है बल्कि यहां की कौमी एकता एवं सद्भाव भी नमन योग्य है। मां दुर्गा की अद्भुत छटा को देखने के लिए मुस्लिम महिलाएं एवं बच्चे बूढे भी शामिल होते हैं। महोत्सव में आकर्षक कई पूजा समितियांे में मुस्लिम समुदाय के युवक भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से रातभर जगकर सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं में सहयोग करते हैं। कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब मोहर्रम-बारावफात और दुर्गापूजा साथ-साथ पडे हैं पर दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों के आपसी सामांजस्य के कारण सुलतानपुर का साम्प्रदायिक माहौल कभी बिगडने नहीं पाया। इस बार बकरीद का पर्व भी दुर्गापूजा महोत्सव के बीच पड रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थितियों को देखते हुए आम लोगों में भय और आशंका जरूर बनी हुई है किन्तु महोत्सव के कर्ताधर्ताओ और मुस्लिम वर्ग के वे लोग जो रात जगकर पूरी तरह से सहयोग करते हैं उन्हें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष का दुर्गापूजा पहले की ही तरह साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2014
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in