दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन गुम रही बिजली

Posted on 06 October 2014 by admin

ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन बिजली कटौती ने जिला प्रशासन की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। मेला शुरू होते ही बिजली की कटौती को लेकर एक पूजा समिति ने बवाल कर दिया। शहर के पोस्टआफिस चैराहे को जाम कर शासन व स्थानीय विधायक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घण्टे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शान्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी प्रत्येक वर्ष मेला शुरू होने के साथ-साथ तैयारी चलती रहती थी। पूरी पूजा व्यवस्था की नियंत्रण कमेटी केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के साथ महीने भर पहले प्रशासन की तैयारी बैठके होती है किन्तु हर साल तैयारी ढ़ाख के तीन पात हो जाते हैं। जिले में जो भी जिलाधिकारी मौजूदा रहता है वह अपने अच्छी तैयारियों की दुहाई देता रहता है। दुर्गापूजा महोत्सव शुरू होते ही प्रशासन व नगर पालिका की तैयारियों की पोल खुलने लगती है। इस बार जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कई तैयारियाँ बेहतर करने का प्रयास किया।
दुर्गापूजा महोत्सव के पहले दिन कल रात केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति व जिला सुरक्षा संगठन मेला नियंत्रण कक्ष का शुभारम्भ इमरजेन्सी लालटेन की रोशनी में हुआ। इन दोनो शिविरों के शुभारम्भ के साथ ही दुर्गापूजा महोत्सव का शुभारम्भ माना जाता है। इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह की मौजूदगी में लोगों ने पहले दिन ही बिजली की कटौती से न सिर्फ कड़ी नाराजगी जताई बल्कि यह भी कहा कि बिजली विभाग जिन खराबियों की तैयारियों में आज लगा है उसे दो दिन पूर्व भी ठीक किया जा सकता था। बिजली विभाग की इस अव्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अपने सम्बोधन के दौरान व्यवस्था में शीघ्र सुधार का आश्वासन देकर बैठ गयी। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों की रात में क्लास भी ली। बिजली कटौती से समितियों की नाराजगी के चलते केन्द्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय व महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करके पूजा समिति के पक्ष में चले गये।
इधर जीएन रोड स्थित शारदा माता पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये और शहर के मूर्ति पण्डालों के पट को बंद करा दिया तथा पोस्ट आफिस चैराहे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घण्टे के बाद उपजिलाधिकारी सदर अमित सिंह के आश्वासन के बाद मामला शान्त हुआ। इस दौरान जाम लगा रहे पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने सरकार व स्थानीय विधायक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in