जिलाधिकारी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Posted on 06 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समाधान दिवस पर आज थाना कोतवाली देहात तथा कोतवाली लम्भुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी तथा थानाध्यक्ष लम्भुआ को लम्बित शिकायतों को तीन दिन के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने थाना कोतवाली देहात के निरीक्षण के दौरान पाया कि समाधान दिवस पर अब तक कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। निरीक्षण के समय मुरारपुर निवासी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि उनका नाली विवाद का मामला जो उन्होनें तहसील दिवस में दिया था अभी तक लम्बित है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लम्भुआ/प्रभारी अधिकारी तथा थानाध्यक्ष कोतवाली देहात को निर्देशित किया कि वे इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने लम्भुआ थाना कोतवाली में निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर अब तक कुल 168 शिकायतें प्राप्त हुयी थी जिसमें 163 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होनें अवशेष 5 शिकायतों को दो से तीन दिन के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं को भी सुना तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर निस्तारण के निर्देश दिये। थाना कोतवाली देहात में निरीक्षण के दौरान एस0डी0एम0 लम्भुआ राम विलास तथा एस0ओ0 आर0पी0शाही एवं लम्भुआ में तहसीलदार लम्भुआ महात्मा सिंह एवं थानाध्यक्ष पी0एन0 सक्सेना उपस्थित थे।
समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने थाना कोतवाली नगर तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी ने थाना कोतवाली कूरेभार का निरीक्षण किया तथा निस्तारण की समीक्षा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in