Archive | April 9th, 2012

पानी के लिए तरस रहे शहर व गाॅव, खराब पड़े हैं हैण्डपम्प

Posted on 09 April 2012 by admin

जहां इस समय गर्मी अपनी तेवर दिखा रही है वही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैण्डपम्प इस भीषण गर्मी में निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हंै, जबकि जल निगम विभाग ने हैंडपम्प लगवाने के नाम पर लाखों रूपये खर्च कर डाले, लेकिन पेयजल संकट का निदान नहीं हुआ। ज्यादातर हैण्डपम्प अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के करीबियों के दरवाजों की शोभा बढ़ा रहे है।

सैकड़ों हैण्डपम्प खराब पड़े है। पाॅच हजार हैण्डपम्पों में मशीन बधी है। गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में पानी की किल्लत होना तय माना जा रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दलित बस्तियों के लोग शुद्ध पेयजल के आभाव में कुएं, नदी व तालाब का सहारा ले रहे है। जिले में मौजूदा समय में करीब 44 हजार इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगवाए गए है। इनमें करीब 900 सौ हैण्डपम्प नगर क्षेत्र में स्थापित है। विभागीय आॅकड़ों की मानें तो वर्ष 2010-11 में निर्धारित लक्ष्य 2,636 से कहीं भी अधिक 6,713 हैण्डपम्प लगाए गए। हालांकि इसमें पाॅच हजार हैण्डपम्पों में मशीन बंधी है। इस बात को विभाग भी तस्दीक कर रहा है। इन हैण्डपम्पों पर शासन का लाखों रूपया भी खर्च हो गया। बावजूद लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। बल्दीराय, सेमरी बाजार, कूरेभार, लम्भुआ, चाॅदा, कोइरीपुर क्षेत्र में स्थित तराई के दर्जनों गाॅव अभी सरकारी हैण्डपम्पों से महरूम है। कई विद्यालयों के परिसर में हैण्डपम्प लगवाए गए, लेकिन मानक के अनुरूप बोरिंग व पाइप न होने के कारण सभी स्थापित होने के छह माह बाद ही ठप हो गए। इन हैण्डपम्पों को रिबोर भी कराया गया तो उसमें भी मानकों की अनदेखी कर सहज खानापूर्ति हुई और नतीजा फिर वही हुआ। रिबोर के बाद भी हैण्डपम्पों के हालात नही सुधरे। नगरीय इलाकों में लगे ज्यादातर हैण्डपम्प चहेतों के घरों की शोभा बढ़ा रहे है। दलित बाहुल्य गाॅवों में लोग आज भी कुएं व नदी का प्रदूषित पानी पी रहे है। जल निगम विभाग कागजी कोरम पूरा कर जिले में पर्याप्त हैण्डपम्प  गलवाए जाने की बात कह रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग ने 14 सौ खराब पड़े हैण्डपम्पों के रिबोर का लक्ष्य रखा था। इसे पूरा कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अब देखना यह है कि विभाग का दावा ये कब तक सफल साबित होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ

Posted on 09 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 10अप्रैल,2012 को प्रदेश की सभी जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11बजे से प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में बुलाई गयी है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर विगत 06अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों की एक बैठक हो चुकी है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिला/शहर कंाग्रेस अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश कंाग्रेस द्वारा जिलावार नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस द्वारा नियुक्त जिलावार पर्यवेक्षक अपने  प्रभार वाले जनपदों का दौरा कर चुके हैं। उन्होने बताया कि बैठक में जिला/शहर अध्यक्षों के साथ ही पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में ठोस रणनीति बनाने हेतु विचार-विमर्श किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलों में संचालन समिति के गठन तथा नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलें के पर्यवेक्षक बनाये

Posted on 09 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जिलों में संचालन समिति के गठन तथा नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलें के पर्यवेक्षक बनाये है। जिनकी सूची संलग्न है।

नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के आगामी चुनाव हेतु पर्यवेक्षक

क्रम    नगर निगम/ नगर पालिका    पर्यवेक्षक
01    लखनऊ    श्री ओम प्रकाश सिंह/ डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी
02    कानपुर    श्री सत्यदेव सिंह / श्री संतोष गंगवार
03    इलाहाबाद    श्री अशोक प्रधान/ प्रो0 रामजी सिंह
04    आगरा    डाॅ0 रमापति राम त्रिपाठी/ श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त
05    मेरठ    श्री विन्ध्यवासिनी कुमार/श्री हरद्वार दुबे
06    गाजियाबाद    श्री शिव प्रताप शुक्ल/ श्री भूपेन्द्र सिंह
07    बरेली    श्री नरेन्द्र सिंह/ श्री विनोद पाण्डेय
08    अलीगढ़    श्रीमती प्रेमलता कटियार/ श्री राजेन्द्र कुमार
09    मुरादाबाद    डा0 दिनेश शर्मा/डा0 महेन्द्र सिंह
10    गोरखपुर    श्री लाल जी टण्डन/ श्री केदार नाथ सिंह
11    वाराणसी    श्री लाल जी टण्डन/ श्री रामनरेश अग्निहोत्री
12    सहारनपुर    श्री वरूण गांधी/ श्री स्वतंत्र देव सिंह
13    झांसी    श्री मुख्तार अब्बास नकवी/ डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
14    मुजफ्फरनगर    श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही/ श्री सुनील शर्मा
15    मथुरा    श्री सुरेश खन्ना/ श्री विजयदत्त पालीवाल
16    फैजाबाद    श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी/ श्रीमती कुसुम राय
17    फिरोजाबाद    श्री पंकज सिंह/ श्री नागेन्द्र प्रसाद दुबे(गामा दुबे)
18    रामपुर    श्रीमती लज्जारानी गर्ग/ श्री सुधीर बालियान
19    शाहजहाॅपुर    श्री अशोक धवन/ श्री अमर सिंह
20    इटावा    श्री सुशील कुमार शाक्य/ श्री रघुनन्दन भदौरिया
21    मिर्जापुर    श्री देवेन्द्र सिंह चैहान/ श्री लक्ष्मण आचार्य
22    फर्रूखाबाद    श्री धर्मपाल सिंह/ श्री राजेन्द्र सिंह चैहान

नगर पालिका परिषदों की सूची
क्रम    नगर पालिका परिषद    प्रभारी
01    मुजफ्फरनगर    श्री विभूति नारायण सिंह
02    मथुरा    श्री रामप्रताप सिंह
03    रामपुर    श्री धर्मपाल सिंह
04    फिरोजाबाद    श्री विजय दत्त पालीवाल
05    शाहजहाॅपुर    श्री अशोक धवन
06    इटावा    श्री सुशील कुमार शाक्य
07    फर्रूखाबाद    श्री हनुमान मिश्रा
08    फैजाबाद    श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी श्री अष्टभुजा शुक्ल
09    मिर्जापुर    श्री देवेन्द्र सिंह
10    लोनी    श्री अशोक तिवारी

अवध क्षेत्र
क्रम    जनपद    नाम
1    लखनऊ    श्री ओम प्रकाश सिंह
डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी
2    रायबरेली    श्री परशुराम कुशवाहा
श्री रमाकान्त तिवारी
3    उन्नाव    श्री गोपाल टण्डन
श्री हरीश श्रीवास्तव
4    सीतापुर      श्री राजेन्द्र तिवारी
कुं0 जितेन्द्र सिंह
5    लखीमपुर    श्रीमती अनुपमा जायसवाल
श्री संजीव सिंह
6    हरदोई    श्री रमापति शास्त्री
श्री रामाधीन सिंह
7    फैजाबाद     श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी
श्रीमती कुसुमराय
8    बाराबंकी    श्री दया शंकर सिंह
श्री जमुना प्रसाद चतुर्वेदी
9    अम्बेडकर नगर    श्री सुभाष त्रिपाठी
श्री दिवाकर सेठ
10    गोण्डा    श्री संतोष सिंह
श्री बांके बिहारी मणि त्रिपाठी
11    बलरामपुर    श्री भिखारी सिंह
श्री प्रेम सागर तिवारी
12    बहराइच    श्री लल्लू सिंह
श्री अजय मिश्रा टेनी
13    श्रावस्ती    श्री जटा शंकर सिंह
श्री शेष नारायण मिश्र

कानपुर क्षेत्र
क्रम    जिले का नाम    नाम
1    कानपुर नगर    श्री सत्यदेव सिंह
श्री संतोष गंगवार
2    कानपुर ग्रामीण    कुं0 मानवेन्द्र सिंह
श्री सुब्रत पाठक
3    कानपुर देहात    श्री अशोक दूबे
श्रीमती कृष्णा पासवान
4    फतेहपुर     श्री सत्यदेव पचैरी
श्री मूलचन्द्र निरंजन
5    कन्नौज    श्री दिनेश चन्द्र राय
श्री विजय बहादुर पाठक
6    चित्रकूट    श्री बालचन्द्र मिश्र
श्री करन सिंह पटेल
7    झांसी    श्री मुख्तार अब्बास नकवी
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
8    जालौन    मेजर सुनील दत्त द्विवेदी
श्री रवि शर्मा
9    फर्रूखाबाद    श्री धर्मपाल सिंह
श्री राजेन्द्र सिंह चैहान
10    बांदा    श्री राधेश्याम गुप्ता
श्री रामकृपाल सिंह
11    हमीरपुर    श्री सोम नरायण शुक्ल
श्री राजेश सचान
12    इटावा    श्री सुशील कुमार शाक्य
श्री रघुनन्दन भदौरिया
13    ललितपुर    श्री हनुमान मिश्रा
साध्वी निरंजन ज्योति
14    महोबा     श्री भानू प्रताप वर्मा
श्री तनवीर हैदर उस्मानी
15    औरैया    श्री सलिल विश्नोई
श्री मनोज मिश्र

पश्चिम क्षेत्र
क्रम    जिले का नाम    नाम
01    रामपुर    श्रीमती लज्जारानी गर्ग
श्री सुधीर बालियान
02    मुरादाबाद    डा0 दिनेश शर्मा
डा0 महेन्द्र सिंह
03    भीमनगर    श्री जशवंत सैनी
श्री ओम प्रकाश गोला ‘प्रजापति’
04    जे0पी0 नगर    श्री अशोक कटारिया
श्री सूर्य प्रकाश पाल
05    बिजनौर    श्री भूपेन्द्र सिंह
श्रीमती गुलाबो देवी
06    प्रबुद्ध नगर    श्री बालेश्वर त्यागी
श्री रूप चैधरी
07    मुजफ्फरनगर    श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही
श्री सुनील शर्मा
08    सहारनपुर    श्री वरूण गांधी
श्री स्वतंत्र देव सिंह
09    मेरठ    श्री विन्ध्यवासिनी कुमार
श्री हरद्वार दुबे
10    बागपत    श्री अश्विनी त्यागी
श्रीमती कविता चैधरी
11    गाजियाबाद     श्री शिवप्रताप शुक्ल
श्री भूपेन्द्र सिंह
12    पंचशील नगर    श्री गोपाल अंजान
श्री रवीन्द्र भड़ाना
13    गौतमबुद्ध नगर    श्री राजकुमार त्यागी
श्री अशोक गोयल
14    बुलंदशहर    श्री राजेन्द्र अग्रवाल
श्री देवव्रत त्यागी

बृज क्षेत्र
क्रम    जिले का नाम    नाम
01    आगरा     डाॅ0 रमापति राम त्रिपाठी
श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त
02    अलीगढ़    श्रीमती प्रेमलता कटियार
श्री राजेन्द्र कुमार
03    एटा    श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल
श्री शिव ओंकार पचैरी
04    बदायूं    श्री रविकान्त गर्ग
श्री महराज सिंह
05    मैनपुरी    श्री राम प्रताप सिंह चैहान
श्रीमती सुमन चतुर्वेदी
06    बरेली    श्री नरेन्द्र सिंह
श्री विनोद पाण्डेय
07    शाहजहांपुर    श्री अशोक धवन
श्री अमर सिंह
08    पीलीभीत    श्री सुभाष पटेल
श्री रजनी कान्त माहेश्वरी
09    फिरोजाबाद    श्री पंकज सिंह
श्री नागेन्द्र प्रसाद दुबे (गामा दुबे)
10    हाथरस    श्री राजेश अग्रवाल
श्री शिवशंकर शर्मा
11    मथुरा    श्री सुरेश खन्ना
श्री विजयदत्त पालीवाल
12    कंाशीराम नगर    श्री रघुराज प्रताप सिंह
श्री इन्द्रजीत आर्य

काशी क्षेत्र
क्र.    जिले का नाम    नाम
01    सोनभद्र    डा0 एम0 पी0 सिंह
श्री अशोक पाण्डे
02    भदोही    श्री रणजीत सिंह कुशवाहा
श्री लाल बहादुर सिंह
03    इलाहाबाद    श्री अशोक प्रधान
प्रो0 रामजी सिंह
04    गाजीपुर    श्री विभूति नारायण सिंह
श्रीमती सीमा द्विवेदी
05    प्रतापगढ़    श्री देवेन्द्र सिंह चैहान
श्री प्रभा शंकर पाण्डेय
06    वाराणसी    श्री लाल जी टण्डन
श्री रामनरेश अग्निहोत्री
07    चन्दौली    श्री संजय राय
श्री रमेश मिश्रा
08    कौशाम्बी    श्री प्रभुनाथ चैहान
श्री जगत नारायण दुबे
09    मीरजापुर    श्री शिवनाथ यादव
श्री लक्ष्मण आचार्य
10    जौनपुर    श्री गंगासागर दुबे
श्री राम लखन जी
11    सुल्तानपुर    श्री मुकुट बिहारी वर्मा
श्री राजेन्द्र सिंह ‘मोती सिंह’
12    छत्रपतिशाहूजी नगर (अमेठी)    श्री सुरेन्द्र सिंह (चन्दौली)
श्री विद्या सागर सोनकर

गोरखपुर क्षेत्र
क्रम    जिले का नाम    नाम
01    गोरखपुर     श्री लालजी टण्डन
श्री केदार नाथ सिंह
02    महराजगंज    श्री श्रीराम चैहान
श्री गंगा सिंह कुशवाहा
03    बस्ती    श्री लल्लन त्रिपाठी
श्री समीर सिंह
04    सन्तकबीर नगर    श्री संतराज यादव
श्री राकेश सिंह पहलवान
05    सिद्धार्थनगर    श्री हरीश दुबे
श्री राधेश्याम श्रीवास्तव
06    आजमगढ़    श्री दुर्गा राय
श्री बजरंग बहादुर सिंह
07    बलिया    श्री देवेन्द्र सिंह
श्री मारकण्डेय शाही
08    देवरिया    श्री अष्टभुजा शुक्ल
श्री ज्ञानेन्द्र सिंह
09    कुशीनगर    श्री उपेन्द्र शुक्ल
श्री मारकण्डेय राय
10    मऊ    श्री जय प्रकाश निषाद
श्री लाल जी त्रिपाठी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है

Posted on 09 April 2012 by admin

कैसरगंज - भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश में एक मात्र विकल्प है। पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है। भाजपा डाॅ0 श्यामा प्रवाद मुखर्जी के त्याग एवं बलिदान तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर काम करती है।    आज कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने यह विचार व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति की उन्नति खुशहाली और समृद्धि है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अत्योदय कार्यक्रम पार्टी की मूल विचार धारा है। इसी विचार धारा के बल पर हम भारत को गौरवशाली राष्ट्र बना सकते है। उन्होंने वर्ष 1967 के विधानसभा परिणामों का स्मरण करते हुए कहा कि बहराइच की धरती राष्ट्रवादी विचार धारा से आते प्रोत है। 1967 में यहाॅ से पार्टी सभी 9 विधानसभा एवं दो संसदीय सीट जीती थी। आज पार्टी ने सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटें कैसरगंज एवं बलहा जीती है। कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए श्री शाही ने कहा कि यह आपकी विजय है साथ ही उन्होंने यह भी आहवाहन किया कि स्थानीय निकाय एवं 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के अन्दर उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही घटनाओं से ऐसा प्रतीत होने लगा कि सपा का गुण्डाराज पुनः आ गया है। सपा सरकार द्वारा समाज को बाॅटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा केवल अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को 30 हजार रूपये दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण नीति है। श्री शाही ने कहा कि हम इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारी माॅग है कि सभी वर्ग की लड़कियों को समान रूप से यह लाभ दिया जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों का तांड़व शुरू हो गया। विधायक एवं मंत्रियों के स्वागत समारोह में सपाई आतंक से आम जनमानस भयभीत हो गया। सपा मुखिया की सख्ती भी ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। उन्होंने पथरदेवा विधायक शाकिर अली द्वारा नियम के विरूद्ध रेलवे स्टेशन पर घोड़ा दौड़ाने एवं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर की गयी जमकर मारपीट घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी तरह की अनेक घटनाएं प्रदेश के जनपदों में घट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोटालों पर घोटाले उजागर हो रहे है और घोटालों के आरोपियों को पुरूस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने लखनऊ एवं फैजाबाद की कचहरी में बम विस्फोट के आरोपियों पर राज्य सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने के प्रयास की निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा इस निर्णय का विरोध करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अछैवर गौड़, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, परशुराम कुशवाहा, अनुपमा जायसवाल, जटाशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्णदत्त तिवारी, संदीप शाही, हिम्मत बहादुर सिंह, श्रीनाथ शुक्ला, कैशलेन्द्र सिंह, संचित सिंह, गुलाबचन्द्र शुक्ल, गंगाधर मिश्र, रामकृपाल सिंह, प्रमोद कुमार गुप्त, नवनीत कौशल, परमानन्द गुप्त, पवन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री शाही का मसौली, रामनगर, घाघराघाट, जरवल रोड, जरवल आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2012
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in