Categorized | लखनऊ.

नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ

Posted on 09 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 10अप्रैल,2012 को प्रदेश की सभी जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11बजे से प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में बुलाई गयी है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर विगत 06अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों की एक बैठक हो चुकी है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिला/शहर कंाग्रेस अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश कंाग्रेस द्वारा जिलावार नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस द्वारा नियुक्त जिलावार पर्यवेक्षक अपने  प्रभार वाले जनपदों का दौरा कर चुके हैं। उन्होने बताया कि बैठक में जिला/शहर अध्यक्षों के साथ ही पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में ठोस रणनीति बनाने हेतु विचार-विमर्श किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in