Archive | June, 2017

उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध राज्य है: मुख्यमंत्री

Posted on 26 June 2017 by admin

पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित कर बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है
भारत को विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुखता के साथ स्थापित करने में उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका होगी
वर्ष 2019 में प्रयाग अर्द्धकुम्भ से पहले हुगली से प्रयाग तक पानी के जहाज से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास
उड़ान योजना के तहत जेवर में स्थापित किए जा रहे हवाई अड्डे से पर्यटकों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित किया
मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर केन्द्रित सेमिनार अन्य शहरों में भी आयोजित करने के निर्देश दिए

press-011मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध राज्य है, परन्तु अभी तक इसकी पूर्ण क्षमता का दोहन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में यह राज्य यह मुकाम हासिल कर लेगा। आधारभूत सुविधओं और अर्थव्यवस्था के विकास से पर्यटन की गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, जो पर्यटन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने पर बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां होटल रेनेसां में पर्यटन विकास पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही भारतवर्ष में तीर्थाटन पर्यटन का अभिन्न अंग रहा है। अयोध्या, काशी, मथुरा, विंध्याचल, चित्रकूट, नैमिषारण्य इत्यादि धार्मिक स्थलों पर लोग तीर्थाटन के लिए निरन्तर आते-जाते रहते हैं। इसी प्रकार शारदीय और ग्रीष्म नवरात्रि के दौरान लोग बड़ी सख्या में विंध्याचल पहुंचते हैं। चित्रकूट का अपना एक अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट का इतिहास लगभग आठ हजार वर्ष पुराना है। धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोग चित्रकूट की यात्रा करते हैं। स्पष्ट है कि धार्मिक पर्यटन इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसे और प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की पहल सत्ता में आते ही कर दी गई थी, ताकि तीर्थाटन के लिए आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। साथ ही, इन स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जनसुविधाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए गये हैं।
योगी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। ऐसे में, भारत को विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुखता के साथ स्थापित करना होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल हैं, जहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगातार बना रहता है। प्रदेश में अनेक वन्य जीव अभ्यारण्य मौजूद हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्हांेने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए इनका और अधिक विकास किया जाना चाहिए। इसी प्रकार ऐतिहासिक स्थलों पर जनसुविधाओं इत्यादि के विकास पर भी कार्य किया जाना चाहिए।press-02
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन के विकास के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित की हैं। नई योजनाओं में केन्द्रीय योजना के अन्तर्गत प्रासाद स्कीम तथा स्वदेश दर्शन स्कीम के अलावा अन्य चालू योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुरूप अयोध्या, गोरखपुर, इलाहाबाद, नैमिषारण्य, वाराणसी आदि स्थलों के लिए वृहद योजना तैयार की जा रही है। पर्यटक स्थलों पर विभिन्न जन सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।
योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक पर्यटन सर्किटों जैसे राम सर्किट, कृष्ण सर्किट, बुद्ध सर्किट आदि का विकास करके इनकी अवस्थापना सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी आदि में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में मौजूद बौद्ध धर्म स्थलों का विकास किया जाएगा, ताकि बौद्ध अनुयायियों के अलावा अन्य पर्यटक भी इन स्थलों की ओर आकर्षित हो सकें।
योगी जी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत जेवर में स्थापित किए जा रहे हवाई अड्डे से पर्यटकों को बहुत सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा कुशीनगर हवाई अड्डे को भी अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। इसके अलावा हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू करने के भी प्रयास हो रहे हैं। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वर्ष 2019 में प्रयाग में होने वाले अर्द्धकुम्भ से पहले हुगली से प्रयाग तक पानी के जहाज से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रयाग मंे एक अच्छे होटल की आवश्यकता महसूस की गई है। राज्य सरकार यह कोशिश करेगी कि यह अर्द्धकुम्भ से पहले निर्मित हो जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यटन विभाग को राज्य में पर्यटन के विकास के लिए और योजनाएं बनाने के लिए कहा। उन्हांेने पर्यटन पर केन्द्रित ऐसे ही सेमिनार अन्य शहरों में भी आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीनतम है। प्रदेश में पर्यटन की बड़ी सम्पदा और सम्भावनाएं मौजूद हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश का आर्थिक विकास किया जा सकता है। विगत सरकारों ने पर्यटन के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। वर्तमान सरकार प्रदेश का पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष पर स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। पर्यटन विकास के लिए सरकार और निजी क्षेत्र की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छे टूर पैकेजों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रयाग में आयोजित होने वाले अर्द्धकुम्भ 2019 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसे स्थान दिलाया जाए इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुन्देलखण्ड पर्यटन का उभरता हुआ क्षेत्र बनेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यटन के विस्तार और विकास से 10 लाख रोजगार निर्मित होंगे।
इससे पूर्व प्रमुख सचिव पर्यटन श्री अवनीश अवस्थी ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए पर्यटन विभाग द्वारा इसके विकास और विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का यह सेमिनार राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। पर्यटन के क्षेत्र मंे उत्तर प्रदेश देश में इस समय दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों द्वारा उत्तर प्रदेश आने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। रामायण सर्किट, बद्धिस्ट सर्किट, नैमिषारण्य, वन्य जीव स्थल इत्यादि पर्यटकों के प्रिय गन्तव्य हैं। राज्य का पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटन के विकास और विस्तार के लिए कार्य कर रहा है और नई योजनाओं पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास में सरकार के अलावा पर्यटन से जुड़ी निजी संस्थाओं जैसे, टूर आॅपरेटर्स इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम को पर्यटन निगम के प्रबन्ध निदेशक ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व सेमिनार का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘वन स्टाॅप ट्रैवेल साॅल्यूशन पोर्टल’ का भी शुभारम्भ किया। पर्यटकों के लिए यह पोर्टल आठ भाषाआंे में उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में पर्यटन से जुड़े निजी क्षेत्र के लोग तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने आज से शुरू हो रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

Posted on 26 June 2017 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज से शुरू भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्हांेने जगन्नाथपुरी में इसके भव्य आयोजन पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न शहरों में इसके आयोजन के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

Comments (0)

राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

Posted on 25 June 2017 by admin

महिलाआंे को सम्मान देने वाला समाज ही प्रगति कर सकता है

महिलाआंे को सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह गम्भीर

समाज की एक ज्वलन्त समस्या है घटता लिंगानुपात

मुख्यमंत्री ने ‘181’ महिला हेल्पलाइन के ‘64 रेस्क्यू वाहनों के फ्लैग आॅफ’ तथा ‘मुखबिर योजना’ के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

64 जनपदों हेतु रेस्क्यू वैन सेवा के विस्तारीकरण से
अब प्रदेश के सभी जनपद इस सेवा से आच्छादित हो गयेpress-52
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृतसंकल्प है। कोई भी समाज बिना महिलाओं के योगदान के विकास नहीं कर सकता। इसके दृष्टिगत सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार द्वारा एण्टी रोमिया स्क्वायड जैसे कई प्रभावी कदम उठाये गये हैं। महिलाआंे को सम्मान देने वाला समाज ही प्रगति कर सकता है। महिलाआंे को सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से गम्भीर है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘181’ महिला हेल्पलाइन के ‘64 रेस्क्यू वाहनों के फ्लैग आॅफ’ तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु ‘मुखबिर योजना’ के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी समृद्ध हो सकता है, जब समाज में स्त्री और पुरुष दोनों की भागीदारी सुनिश्चित हो। राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में स्थित केन्द्रीकृत काॅल सेण्टर के माध्यम से महिला हेल्पलाइन ‘181’ का संचालन किया जा रहा है। यह एक टोल-फ्री नम्बर है, जिस पर 24 घण्टे काॅल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला अथवा बालिका इससे सहायता प्राप्त कर सकती है। ‘181’ महिला हेल्पलाइन पर फोन करने वाली पीड़िता को काॅल रिसीव होते ही तत्काल आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।press-9
योगी जी ने कहा कि काॅल करने वाली पीड़ित महिला के सबसे नजदीक उपलब्ध जी०पी०एस० युक्त रेस्क्यू वैन के माध्यम से ‘181’ हेल्पलाइन की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है। इस वैन में एक प्रशिक्षित महिला परामर्शदाता के साथ-साथ एक महिला पुलिस आरक्षी भी तैनात रहती है, जो पीड़ित महिलाओं को विषम परिस्थितियों से बचाने व परामर्श देने का कार्य भी करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 11 जनपदों में ‘181’ महिला हेल्पलाइन एवं रेस्क्यू वैन का संचालन हो रहा है। आज प्रदेश के शेष 64 जनपदों हेतु रेस्क्यू वैन सेवा का विस्तारीकरण किया गया है। अब इस सेवा से प्रदेश के सभी जनपद आच्छादित हो गये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस सेवा का सम्पूर्ण प्रदेश में विस्तारीकरण के दृष्टिगत लखनऊ में संचालित केन्द्रीकृत काॅल सेण्टर की क्षमता 6 सीटर से बढ़ाकर 30 सीटर कर दी गयी है, जिसकी सहायता से सम्पूर्ण प्रदेश से आने वाली टेलीफोन काॅल्स के आधार पर तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जा सकेगी।
योगी जी ने कहा कि घटता हुआ लिंगानुपात आज समाज की एक ज्वलन्त समस्या है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा ‘मुखबिर योजना’ का शुभारम्भ किया गया है। घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए जनजागरूकता व कानून की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटियों पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने तथा बेटियों को उनका हक दिलाने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना संचालित की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लिंग परीक्षण करके बालिका भ्रूण हत्या रोकने का कार्य जन सहयोग के बिना सम्भव नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार ने ‘मुखबिर योजना’ शुरू की है। लिंग चयन एवं लिंग चयन के पश्चात विशेष लिंग की भ्रूण हत्या के अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों, केन्द्रों, संस्थाओं की गोपनीय रूप से जांच की जाए तथा ऐसे व्यक्तियों, केन्द्रों, संस्थाओं को डिक्वाॅय आॅपरेशन के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दण्डित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से भ्रूण हत्या के सम्बन्ध में जनता से गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई करके उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा, जो तकनीक का दुरुपयोग भ्रूण का लिंग पता करके बेटियों को जन्म लेने से रोक रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘मुखबिर योजना’ में आम जनता का सहयोग प्राप्त होने से उन चिकित्सकों में भय पैदा होगा, जो बेटी के जन्म लेने से पहले ही भ्रूण हत्या करते हैं। इस योजना के कार्यान्वयन होने से घटते लिंगानुपात पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जनपदों में लिंगानुपात बहुत कम है वहां पर लघु फिल्म, लघु नाटक, गोष्ठियों आदि कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
महिला कल्याण एवं परिवार कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लिंगानुपात की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा भ्रूण हत्या के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से आम जनता से भी सूचना प्राप्त की जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। मुखबिर योजना से पी०सी०पी०एन०डी०टी० अधिनियम को और प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। साथ ही, सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति बेहद गम्भीर है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री बलदेव ओलख, महिला कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह व प्रमुख सचिव महिला कल्याण सुश्री रेणुका कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश के 03 नये नगरों को शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केन्द्र सरकार के प्रति आभार जताया

Posted on 24 June 2017 by admin

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का शहर झांसी, क्राॅफ्ट नगरी अलीगढ़ एवं संगम नगरी इलाहाबाद स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल
नये नगरों को सम्मिलित करते हुए प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शामिल शहरों की संख्या 07
मेरठ, रायबरेली, गाजियाबाद, सहारनपुर व रामपुर को स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में शामिल कराने के लिए राज्य सरकार गम्भीरता से प्रयास करेगी: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश के 03 नये नगरों को शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री एम० वेंकैया नायडू जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केन्द्र सरकार के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चयनित नगरों के विकास के लिए तत्परता से काम शुरू कर उन्हें समय से पूरा कराने का हर सम्भव प्रयास करेगी। आज प्रदेश के जिन 03 नगरों को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है, उनमें वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का शहर झांसी, क्राफ्ट नगरी अलीगढ़ एवं संगम नगरी इलाहाबाद शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, कानपुर व आगरा को पहले ही सूचीबद्ध किया जा चुका है। मिशन के अनुरूप इन नगरों में कई परियोजनाओं को अन्तिम रूप देने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। 5 मई, 2017 को लखनऊ में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री के साथ सम्पन्न बैठक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश के अन्य नगरों को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आच्छादित कराने के लिए सम्भावित नगरों में तैयारी शुरू करने की बात कही गयी थी। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि श्री वेंकैया जी ने अपने आश्वासन के अनुरूप मिशन के तहत चयनित किये जाने वाले सम्भावित नगरों पर गम्भीरता से विचार करते हुए इन्हें स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आच्छादित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नये नगरों को सम्मिलित करते हुए उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब नगरों की संख्या 07 हो गयी है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शेष 05 नगरों-मेरठ, रायबरेली, गाजियाबाद, सहारनपुर व रामपुर को स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में शामिल कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा गम्भीरता से प्रयास किये जाएंगे।
योगी जी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आच्छादित नगरों में आधारभूत सुविधाओं एवं सेवाओं का विकास मानक के अनुरूप कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन नगरों के विकास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने में कतई नहीं हिचकेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराये गये कार्याें एवं उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के फलस्वरूप नगरों की स्थिति में पर्याप्त सुधार होगा, जिससे यहां के निवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक को किफायती घर, प्रत्येक तरह की आधारभूत सुविधा, 24 घण्टे पानी एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, शिक्षा के पर्याप्त विकल्प, सुरक्षा की आधुनिक सुविधा, मनोरंजन और खेल-कूद के साधन सहित अच्छे स्कूल और अस्पताल के अलावा, आसपास के क्षेत्रों से अच्छी और तेज कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनायी गयी है।

Comments (0)

सांस्कृरतिक राष्ट्रीवाद पर संगोष्ठीा तथा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

Posted on 24 June 2017 by admin

कल पं दीनदयाल उपाध्याोय जन्मग शताब्दीक वर्ष के अवसर पर विचार पाक्षिक पत्रिका कमल ज्यो ति द्वारा आयोजित दूसरा संगोष्ठी  कार्यक्रम 24 जून को आयोजित किया जा रहा है। पत्रिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में प्रातरू 10ण्30 बजे से आयोजित होगा। संगोष्ठीा का विषय दीनदयाल जी का सांस्कृततिक राष्ट्रीवाद और आज का भारत है। इस समारोह में मुख्‍य भाषण पंण् दीनदयाल जी के अनन्यक सहयोगी रहे लाल जी टंडन जी करने वाले हैं। कार्यक्रम के विशिष्टभ अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन जी रहेंगे। समारोह के कार्यक्रम अध्य्क्ष एकेटीयू कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक होंगे।
कमल ज्योरति के प्रबंध संपादक राजकुमार ने बताया किए कमल ज्योयति का यह कार्यक्रम आपातकाल के एक दिन पूर्व आयोजित हो रहा है लिहाजा इस अवसर पर आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहे लखनऊ के कुछ चुने हुए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मापन किया जा रहा है। गौरतलब है किए आपातकाल के दौरान कांग्रेस की तत्कांलीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार ने जुल्मी की इंतहा कर दी थी। उनकी सरकार के खिलाफ सत्यांग्रह में शामिल निरीह लोगों पर भी सरकार ने गोलियां चलवाईं थीं।
इस दूसरे कार्यक्रम के संयोजक आलोक सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्री य कार्यपरिषद सदस्यर रानीलक्ष्मीहबाई स्कूकल समूहके प्रबंधक जयपाल सिंहए महानगर अध्यरक्ष मुकेश शर्मा एवं जिला अध्यसक्ष भाजपा राम निवास यादव भी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम स्थसल
संगीत नाटक अकादमी संत गाडगे प्रेक्षगृह फन मॉल के सामने गोमती नगर लखनऊ
समय रू 10ण्30 बजे प्रातरू
दिनांक रू 24 जून 2017 शनिवार
विषय रू दीनदयाल जी का सांस्कृ0तिक राष्ट्ररवाद एवं आज का भारत
लोकतंत्र सेनानी सम्मयन समारोह

Comments (0)

अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए सरकार संकल्पवद्ध - भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Posted on 24 June 2017 by admin

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनता की समस्याओं का समाधान

photo4भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सतत जनता के दरबार में प्रदेश सरकार के मंत्रियों की हाजिरी जारी रही। पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा हम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रहे है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश के सभी जिले खुले में शौच से मुक्त होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी समस्याओं के समाधान में जुटे।
श्री चौधरी ने जन सहयोग केन्द्र पर पत्रकारों द्वारा पूंछे प्रश्नों के जबाव देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि योगी सरकार में अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए संकल्पबद्ध है। आज सरकार में लोगों को सहज न्याय मिल रहा है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो रही है। तथा पीड़िता की राहत के लिए त्वारित कार्यवाही हो रही है।
राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होगी, हम बेहतरी के लिए काम कर रहे है। जन सहयोग केन्द्र पर जनता की एक-एक समस्या का निराकरण विधिक दायरे में किया जा रहा है। हम गरीब को न्याय के लिए सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल जी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

आनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेले हेतु अपना आवेदन वेबपोर्टल पर 24 जून तक कर सकते

Posted on 24 June 2017 by admin

सहायक निदेशक सेवायोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (एल0डी0ए0 कैम्पस) लालबाग लखनऊ में प्रातः 10.30 बजे से विभाग के पोर्टल के माध्यम से आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें लखनऊ जनपद के विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेले हेतु अपना आवेदन इस वेबपोर्टल पर 24 जून 2017 को सायं 4 बजे तक कर सकते है।
उन्होने बताया कि पोर्टल  पर पंजीकृत अभ्यर्थियो का आवेदन पत्र स्वीकार्य किये जाने की दशा में उन्हे रोजगार मेले में भाग  लेने हेतु उनके पंजीकृत मोबाइल पर एक एम0एम0एस0 कार्यालय द्वारा भेजा जायेगा। जिन अभ्यर्थियों के मोबाइल पर कार्यालय द्वारा एम0एम0एस0 प्राप्त होगा वे उक्त दिनांक में रोजगार मेले में भाग ले सकते है। एस0एम0एस0 प्राप्त होने वाले अभ्यथियों को आपने साथ शैक्षिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र एक फोटो एवं रोजगार कार्यालय द्वारा प्राप्त एक्स-10 के साथ उपस्थित होना है। इस हेतु उन्हे काई मार्ग व्यय देय नही होगा।

Comments (0)

“ओ“ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण व संस्थाओं के चयन हेतु आवेदन पत्र 15 जुलाई तक आमंत्रित

Posted on 24 June 2017 by admin

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री आर0 डी0 यादव ने बताया कि पिछडे वर्ग के ऐसे युवक, युवती जिनके अभिभावक/माता पिता की समस्त श्रोतो से आय रू0 1,00,000=00 (एक लाख )तक है को वर्ष 2017-18 में “ओ“ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण जुलाई सत्र 2017 से प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र 15 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है।
उन्होने  प्रशिक्षण के लिए नियम व शर्तो की जानकारी देते हुए बताया कि  कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीण होना आवश्यक है, बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो, अधिकतम् आयु 35 वर्ष हो, तहसील से जारी आय, जाति प्रमाण पत्र जो राजस्व विभाग की बेवसाइट पर प्रदर्शित हो, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट का प्रमाण पत्र व अंक पत्र, अभिभावकों की वार्षिक आय रू0 एक लाख तक हो।
उन्होने संस्थाओं के चयन के सम्बन्ध में बताया कि  इण्टरमीडिएट पास युवक युवतियों को “ओ“ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु डोयक ( NIELIT) से मान्यता प्राप्त लखनऊ की संस्थाओं से प्र्र्र्र्र्स्ताव मांगे गये है, जनपद लखनऊ में स्थित डोयेक( NIELIT)  से मान्यता प्राप्त संस्थाएं 15 जुलाई तक कार्यालय समय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपना प्रस्ताव समस्त अभ्ज्ञिलेखों जिसमे मान्यता आधारभूत ढाॅंचा व प्रशिक्षकों का विवरण अनुभव सम्मिलित हो जमा कर सकते है संस्था के पास कम से कम तीन वर्ष का ओ लेवल प्रशिक्षण का अनुभव आवश्यक है।

Comments (0)

इण्डिया इन्टरनेशनल मेगो टेªड फेयर हेतु आवेदन पत्र 27 तक आमंत्रित

Posted on 24 June 2017 by admin

उपायुक्त उद्योग श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि 04 अगस्त 2017 से 15 अगस्त 2017 तक उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट काउन्सिन एवं इण्डिया एक्सोपेशनस मार्ट लि0 एय0 मार्केटिंग एसोसिएशन एवं बंगाल चैम्बर आफ कार्मस एण्ड इण्डस्ट्रीज देहली के तत्वाधान में 400.000 स्कवायर फिट में हैण्डलूम एण्ड हैण्डीक्राफ्ट, एम0एस0एन0ई0 प्रोडेक्ट्स, इन्टीरियरस, फूड हेल्थ एण्ड ब्यूटी इजूकेशन, लाइफ स्टाइल, इलेक्ट्रानिकस, इलेक्ट्रिकल एण्ड एपलाइन्सेज, चिलरेन रिलेटेड, प्रोडेक्टस, फाइनेन्श, खिलौना,स्पेर्टस गुडस आदि का इण्डिया इन्टरनेशनल मेगो टेªड फेयर का आयोजन ग्रेटर नोयडा में किया जा रहा है।इस प्रदर्शनी में देशी व विदेशी उत्पादक सहभागिता हेतु आमंत्रित किये जा रहे है। मेगा मार्ट में स्टाल का किराया ( 3MX3M) का किराया रू01,26,500=00 निर्धारित किया गया है।
उन्होने कहा कि जनपद के उत्पादक/निर्यातक इस कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित है उक्त मेगा मार्ट में सहभगिता  हेतु इच्छुक उद्यमी/निर्यातक अपनी इकाई का विवरण अंकित करते हुए 1,26,500=00 का डिमांड ड्राफ्ट/ चेक उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के पक्ष में तैयार कराकर कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र 8 कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ से किसी भी कार्य दिवस में 27 जून 2017 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उ0प्र0निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो के फोन नम्बर 0522-2202893 या ई मेल- upepblko@gmail.com, upepc2016@gmail.com पर प्राप्त किया जा सकता है।

Comments (0)

राज्यपाल ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 24 June 2017 by admin

dsc_5633उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) प्रागंण स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश की मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री श्री बृजेश पाठक, मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, राज्यमंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, विधायक श्री पंकज सिंह सहित अन्य अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रेरणामयी था। उनमें अद्रभुत विद्वता थी तथा उनकी भाषा शैली की विशेषता थी कि बड़ी सहजता से वे अपनी बात दूसरों तक पहुँचा सकते थे। महज 33 वर्ष की आयु में वे कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे, जो अपने आप में एक उदाहरण है। वे हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमण्डल में कांग्रेस के बाहर से डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डाॅ0 बी0आर0 अम्बेडकर को सदस्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि डाॅ0 मुखर्जी ने मंत्रिपरिषद में रहते हुए उन्होंने अविस्मरणीय कार्य किये।dsc_5646
श्री नाईक ने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में डाॅ0 मुखर्जी ने देश में औद्योगिक विकास की नींव डाली। वे देश के औद्योगिकीकरण के जनक थे। कश्मीर को लेकर वैचारिक मतभेद होने के कारण उन्होंने मंत्रिमण्डल से त्याग पत्र दे दिया तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना की। लोकसभा में जनसंघ के मात्र तीन सदस्य होने के बावजूद भी विपक्ष के लोगों ने एकजुट होकर डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नेता विपक्ष के रूप में मान्यता दी। विपक्ष में रहते हुए वे संसदीय परम्पराओं का सम्मान करते थे तथा प्रतिरोध भी बड़ी शालीनता से करते थे। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा के लिए डाॅ0 मुखर्जी ने अपने जीवन का बलिदान दिया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2017
M T W T F S S
« May   Jul »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in