Archive | June 20th, 2017

मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं से अवगत हुए

Posted on 20 June 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं से अवगत हुए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री जी को दिए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
press-2-2जनपद संतकबीर नगर से आयीं सुश्री कमला देवी ने मुख्यमंत्री जी से अपने 05 वर्ष से लापता हुए पुत्र की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगायी। लखनऊ के आलमबाग से आये श्री के0एल0 भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र में नाली आदि की व्यवस्था न होने से जल भराव व गंदगी की समस्या रहती है। श्रावस्ती से आये श्री निरहु ने शादी अनुदान दिलाने का आग्रह मुख्यमंत्री जी सेे किया।
इनके अलावा, भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी समस्याओं को बताया। उन्होंने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Comments (0)

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान का निरीक्षण किया

Posted on 20 June 2017 by admin

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्वाभ्यास भी देखा
मुख्यमंत्री ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

up-yog-divasउत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान पर सम्पन्न होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों का आज निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 21 जून, 2017 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान में योग साधकों के साथ योग करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही, राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री जी ने पूर्वाभ्यास भी देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिए।
press-15निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर, स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार श्री सी0के0 मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री अनिल गर्ग, सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी

Posted on 20 June 2017 by admin

यह निर्णय उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता एवं देश के दलितों के लिए गौरव की बात है
ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री कोविंद जी को देश के सर्वाेच्च पद का प्रत्याशी बनाये जाने से ग्रामीण जनता का सम्मान बढ़ा है
प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से सामाजिक चेतना को और अधिक जागृत करने में मदद मिलेगी
प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियां दलीय राजनीति से ऊपर उठकर श्री कोविंद जी को समर्थन करें: योगी जी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद जी को एन०डी०ए० की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व भाजपा संसदीय दल का यह निर्णय उत्तर प्रदेश की करीब 22 करोड़ जनता एवं देश के दलितों के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर श्री कोविंद जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। पार्टी के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्री कोविंद जी दलित वर्ग से आते हैं। यह संतोष की बात है कि प्रधानमंत्री जी ने देश के सर्वाेच्च पद के लिए दलित समुदाय को प्राथमिकता देते हुए बिहार के वर्तमान राज्यपाल को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी मनोनीत किया है। श्री कोविंद जी का एक लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री कोविंद जी को देश के सर्वाेच्च पद का प्रत्याशी बनाये जाने से ग्रामीण जनता का सम्मान बढ़ा है।
योगी जी ने कहा कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए दलित वर्ग से प्रत्याशी के मनोनयन से जहां दलित वर्ग का सम्मान बढ़ा है, वहीं प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से सामाजिक चेतना को और अधिक जागृत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियों से दलीय राजनीति से ऊपर उठकर श्री कोविंद जी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Comments (0)

सामान्य किसान परिवार की पृष्ठिभूमि के श्री रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित करने पर नेतृत्व के प्रति आभार - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 20 June 2017 by admin

23भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित भाई शाह जी तथा समूचे पार्टी के नेतृत्व को उत्तर प्रदेश के गरीब किसान पारिवारिक पृष्ठभूमि के गरीब शोषित तथा वंचितों के लिए सदैव काम करने वाले बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है तथा उत्तर प्रदेश के समूचे विपक्ष को अपील किया है कि वह माननीय रामनाथ कोविंद को सर्व सममति से राष्ट्रपति पद पर आसीन करने के लिए अपील किया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनो शीर्ष पदों पर उत्तर प्रदेश से आसीन महनीय व्यक्ति उत्तर प्रदेश से है। उन्हने कहा पार्टी नेतृत्व को बधाई दी । उत्तर प्रदेश से प्रथम बार दलित वर्ग से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया।
16प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के बेटे पृष्ठि भूमि के व्यक्ति को राष्ट्रपति पद  का प्रत्याशी बनाया जाना हमारे लिए तथा करोडों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष उत्साह गौरव और प्रशन्नता की बात है। रामनाथ कोबिन्द गरीब शोषित के लिए कार्य किया।श्री कोविंद संविधान की गहरी समझ से देश को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय कोविंद जी दलित, पीडितों, शोषित मुखर आवाज बने रहेगें।
इसी खुशी के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा पटाखे छोडे़ गए, फूलझाड़ियां जलाई गई तथा अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने प्रमुख नेताओं मे बधाई देने वाले में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं अुनसूचित मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमापति शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह, प्रकाश शर्मा, आशुतोष टण्डन, सतपाल सिंह, अश्वनी त्यागी, श्रीमती कान्ताकर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, बाबूराम निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, पंकज सिंह, अनुपमा जायसवाल, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, श्रीमती गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह, गोबिन्द नारायण शुक्ला, श्रीमती रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेशचन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, सुभाष यदुवंश, श्रीमती मंजू दिलेर, शंकर गिरि, प्रदेश कोषाअध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश सह कोषाअध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्रा, डाॅ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, प्रदेश सह सम्पर्क प्रमुख तरूणकान्त त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि लोंगो ने बधाई दी।

Comments (0)

महामहिम राज्यपाल मा0 रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषणा

Posted on 20 June 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह जी ने विहार के महामहिम राज्यपाल मा0 रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषणा कि है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को उत्तर प्रदेश की ईकाई की ओर से मिष्ठान वितरण एवं ठोल नगाडे के साथ हर्ष व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की ओर से बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद अनुसूचित मोर्चा कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री दिवाकर सेठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कन्नौजिया, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा जितेन्द्र सोनकर, राम नरेश पासवान, संतोष सोनकर, राज किशोर वर्मा, लालू सोनकर, रमेश तुलसी, गीतारानी गौतम आदि लोगों ने बधाई दी।

Comments (0)

सड़क के किनारे कट रहे हजारों वृक्षों का प्लांटेशन कराएं

Posted on 20 June 2017 by admin

सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर कैथी  व चद्रावती के बीच बरगद के वृक्ष में रस्सी बांधकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक फांसी लगाया। प्रदेश और केंद्र सरकार को चेतावनी दिया कि सड़क के किनारे कट रहे हजारों वृक्षों का प्लांटेशन कराएं।
प्रतिकात्मक फांसी लगाने के साथ हुई सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी ब्रज भूषण दुबे ने कहा की उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्टल पर इस आशय का निवेदन किया गया था कि वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक सड़क के फोरलेन होने में जो वृक्ष बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उनकी हत्या न करते हुए उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाए इस प्रकार की मशीनें आंध्रा केरल सहित अन्य प्रांतों में मौजूद ह ब्रज भूषण दुबे की शिकायत को पीएमओ पोर्टल पर दर्ज कर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजा गया जहां से निस्तारण हेतु वाराणसी के डीएफओ  को  शिकायत  भेज दी गई।  वाराणसी के प्रभागीय वनाधिकारी ने शासन को लिखा कि वृक्षों को प्रत्येक दशा में बचाया जाना चाहिए किंतु हमारे पास इस प्रकार की मशीनें नहीं हैं। यह शासन का नीतिगत मामला है। मशीनें उपलब्ध होने पर प्लांटेशन करा दिया जाएगा।
बट वृक्ष को रोपित करने वाले मान बाबा ने कहा कि एक वृक्ष की हत्या 100 मनुष्यों की जान लेने जैसे अपराध के बराबर है। सरकार पर्यावरण का संरक्षक न कर प्रदूषक की भूमिका निभा रही है।
आज प्रतिकात्मक तो एक महीने बाद सत्य रूप में लगाएंगे फांसी-
सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 20 जुलाई तक NH 29 के पेड़ों का प्लांटेशन नहीं कराया जाता है तो वाराणसी व गोरखपुर के बीच कहीं भी किसी वृक्ष की  डाली के बीच लटककर फांसी लगाया जा सकता है। शायद हमारे इस कृत्य से प्रदेश व केंद्र सरकार की आंखें खुल जाए।
उक्त अवसर पर अंशु पांडे, मनोज तिवारी,  मान बाबा, शिवचरण यादव आदि लोग थे।

Comments (0)

गोमती रिवर फ्रन्ट की सीबीआई जांच का स्वागत- मनीष शुक्ला

Posted on 20 June 2017 by admin

भ्रष्टाचार का पर्याय बनी गोमती रिवर फ्रन्ट योजना की सीबीआई जांच का भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार की हर योजना में भ्रष्टाचार हुआ। जनता के हक के पैसों  में खूब बंदर बांट हुई योगी सरकार एक-2 करके सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को दण्डित करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जांच के लिए गठित आयोग ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में जांच आयोग की रिपोर्ट में योजना में क्रमवार भ्रष्टाचार की बात सामने आई है।सपा सरकार ने 1513 करोड़ रूपये परियोजना के लिए स्वीकृत किये थे। सरकार ने 1437 करोड़ रूपये ताबडतोड़ जारी कर दिये। 95 फीसदी भुगतान के सापेक्ष 60 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ।  परियोजना से जुडे़ रहे अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारी सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराए गए। इन सबके खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। निष्पक्ष जांच के लिए ही पहले जांच आयोग और साक्ष्य मिलने पर अब सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश की गई है।
श्री शुक्ल ने कहा कि गोमती रिवर फ्रन्ट योजना को हर हाल में पूरा किया जाएगा, गुणवत्ता से बिना समझौता किए उच्च मानको को पूरा किया जाएगा। अरबों खर्च होने के बाद भी सरकार योजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करवाएगी। गोमती में गिर रहे नालों के पानी का शोधन करने के लिए 350 करोड़ रूपये की संतुति की गई है, कम धन में परियोजना को पूरा करने के तकनीकी विशेषज्ञों की राय ली जायेगी। डिफाल्टर कम्पनियों को दण्डित  करते हुए एक नजीर पेश का जाएगी। सरकार के सख्त कदम से भ्रष्टाचारियों में हडकंप मचा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2017
M T W T F S S
« May   Jul »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in