Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी

Posted on 20 June 2017 by admin

यह निर्णय उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता एवं देश के दलितों के लिए गौरव की बात है
ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री कोविंद जी को देश के सर्वाेच्च पद का प्रत्याशी बनाये जाने से ग्रामीण जनता का सम्मान बढ़ा है
प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से सामाजिक चेतना को और अधिक जागृत करने में मदद मिलेगी
प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियां दलीय राजनीति से ऊपर उठकर श्री कोविंद जी को समर्थन करें: योगी जी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद जी को एन०डी०ए० की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व भाजपा संसदीय दल का यह निर्णय उत्तर प्रदेश की करीब 22 करोड़ जनता एवं देश के दलितों के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर श्री कोविंद जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। पार्टी के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्री कोविंद जी दलित वर्ग से आते हैं। यह संतोष की बात है कि प्रधानमंत्री जी ने देश के सर्वाेच्च पद के लिए दलित समुदाय को प्राथमिकता देते हुए बिहार के वर्तमान राज्यपाल को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी मनोनीत किया है। श्री कोविंद जी का एक लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री कोविंद जी को देश के सर्वाेच्च पद का प्रत्याशी बनाये जाने से ग्रामीण जनता का सम्मान बढ़ा है।
योगी जी ने कहा कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए दलित वर्ग से प्रत्याशी के मनोनयन से जहां दलित वर्ग का सम्मान बढ़ा है, वहीं प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से सामाजिक चेतना को और अधिक जागृत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियों से दलीय राजनीति से ऊपर उठकर श्री कोविंद जी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in