Archive | June 16th, 2017

प्रदेश को योग भूमि बनाने में जुटे योगी जी - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 16 June 2017 by admin

chandra-mohan-dubeyभारतीय जनता पार्टी ने 21 जून विश्वयोग दिवस पर मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ का जुड़ना उत्तर प्रदेश के लिए अविस्मरणीय बताया। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मा0 नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से पुरातन भारतीय सांस्कृतिक आधार की महत्वा को पूरे विश्व ने न सिर्फ मान्यता दी बल्कि उसे स्वीकार कर अंगीकार भी किया, लेकिन दुर्भाग्य कहे या दुर्भावना सैफई के युवराज का योग दिवस पर अलापा गया सुर बचकानी झुंझलाहट बन गया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि हजारों वर्ष प्राचीन महर्षि पतंजलि की योग परम्परा को विश्व क्षितिज पर दमकते हुए देखना किसी भी भारतीय के लिए गौरव की अनुभूति है। भारतीय संस्कृति का गौरव ही भारत का गौरव है और हर भारतीय का गौरव है। योग से निरोग के मूलमंत्र के साथ मा0 नरेन्द्र मोदी जी और मा0 योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 को योग भूमि बनाना चाहते है। योग दैहिक समृद्धि के साथ ही वैचारिक समृद्धि का भी स्रोत है। सभी को राजनीतिक, धार्मिक, साम्प्रदायकि दुराव से परे भारतीय सांस्कृतिक विश्व दिवस पर सामूहिक रूप से सम्मलित होना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव को दुराग्रह त्यागकर 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मलित होना चाहिए। साइकिल तो पांच साल चलाई ही है, नानी के घर से लौटने पर अपने दोस्त को बैठाकर साइकिल चलाईए। 21 जनू महज योग दिवस नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृतिक का विश्व के समक्ष प्रस्तुतीकरण है। पूरा भारत योग करे, देश-प्रदेश का हर पार्क, हर ग्राम योग कक्षा लगे यह हम सभी का प्रयास होना चाहिए। पारिवारिक विरासत की राजनीति करने वाले दोनों युवराज बचकाना हरकते छोड़ने का नाम नहीं ले रहे है। राजनीति तो चलती रहेगी, रैलियां भी निकलती रहेगी, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी चलते रहेंगे। लेकिन 21 जून को विश्व के समक्ष पूरा भारत योगमय दिखे, यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राज्यपाल से भेंट

Posted on 16 June 2017 by admin

rajendra-chaudharyसमाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बताया है कि आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राज्यपाल से भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौपनें वाले प्रतिनिधिमण्डल में सर्व श्री रामगोविंद चौधरी (नेता विरोधी दल, विधानसभा),  अहमद हसन (नेता विपक्ष विधान परिषद), नरेश उत्तम पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), राजेंद्र चौधरी (पूर्व कैबिनेट मंत्री/मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी) सहित श्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ (विधायक), शामिल थे। ज्ञापन में किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न का विरोध एवं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हरियाणा, राजस्थान, आदि राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया गया।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा गांवों में 18 घंटा बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, सिंचाई सुविधा बेहतर बनाये जाने जैसे जनहित के कार्यों से किसान सुखी थें लेकिन वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों की वजह अन्नदाता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किसानों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि कृषि लागत के डेढ़ गुने मूल्य व कर्ज माफी के झूठे वायदे किसानों की जान ले रहे हैं।

Comments (0)

हक मांगो अभियान

Posted on 16 June 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में किसानों एवं नौजवानों की समस्याओं से जमीनी स्तर पर रूबरू होने और उनके समाधान के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राज बब्बर- सांसद ने आज से समस्त उत्तर प्रदेश में ‘हक मांगो अभियान’ के अन्तर्गत ‘न कर्ज माफी-न रोजगार का मौका-प्रचण्ड बहुमत-फिर भी प्रचण्ड धोखा, के नारे के साथ प्रदेश भर में जाने के लिए अलीगढ़ से शुरुआत की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राज बब्बर ने अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं नौजवानों के मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि आज मैं कोई भाषण करने नहीं आया हूूं- बल्कि आपकी समस्याओं को सुनने आया हूँ।

संवाद में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं- जिसमंे आलू 450 रुपया प्रति कुन्तल बिक रहा है- जबकि लागत 700 से 800 रुपया प्रति कुन्तल आती है, किसान दूध 20 रुपये लीटर सब्जियां, मूंग और दूसरी दालें औने-पौने दामों में लागत मूल्य से कम में बेंचने को मजबूर हैं। किसानों ने मांग की उपरोक्त फसलों के लिए सरकार कोई कारगर खरीद नीति बनाये। किसानों ने प्रदेश के चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी के वादों को आज तक प्रदेश सरकार द्वारा न पूरा किये जाने की बात को भी पुरजोर तरीके से रखा और यह भी कहा कि बिना ब्याज के कर्जा भी नहीं मिल रहा है- सरकार के सारे दावे झूठे हैं। नौजवानों ने बताया कि वे बेरोजगारी से परेशान हैं, माँ-बाप हमारी शिक्षा-दीक्षा पर लाखों रुपया खर्च करते हैं और हम बेरोजगार हैं- ऐसे में शिक्षा पर पैसे की बर्बादी क्यों की जाय, बेरोजगारी चरम पर है- जबकि देश युवाओं का है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना राज्य मंत्री ने जनता की समस्याएं सुनीं

Posted on 16 June 2017 by admin

अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

upउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में आज सूचना राज्य मंत्री डाॅ० नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री जी के सरकारी आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए और इस सम्बन्ध में उनका फीडबैक भी लिया जाए।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र सूचना राज्य मंत्री को स्वयं दिए। अधिकांश प्रार्थना पत्र आर्थिक सहायता, कृषि पट्टे, विद्युत आपूर्ति, आवास आवंटन, पेयजल, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व, भू-अभिलेखों में अनियमितता, शादी अनुदान, नौकरी तथा निजी इलाज आदि से सम्बन्धित थे।
कानपुर से आये श्री वीरेन्द्र कुमार ने सूचना राज्य मंत्री डाॅ० नीलकंठ तिवारी से किडनी के इलाज के लिए निवेदन किया। फिरोजाबाद से आये श्री शैलेन्द्र कुमार ने शौचालय बनवाने का आग्रह किया। बहराइच से श्री अरशद ने  विकलांगता से निपटने के लिए कैलिपर्स की आवश्यकता जतायी। लखनऊ से आयीं सुश्री शशि ने नगर निगम द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र न देने की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगायी। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी सूचना राज्य मंत्री को अपनी समस्याओं की जानकारी दी। डाॅ० तिवारी ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुना और इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2017
M T W T F S S
« May   Jul »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in