Categorized | Latest news

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान का निरीक्षण किया

Posted on 20 June 2017 by admin

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्वाभ्यास भी देखा
मुख्यमंत्री ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

up-yog-divasउत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान पर सम्पन्न होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों का आज निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 21 जून, 2017 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान में योग साधकों के साथ योग करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही, राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री जी ने पूर्वाभ्यास भी देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिए।
press-15निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर, स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार श्री सी0के0 मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री अनिल गर्ग, सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in