Categorized | लखनऊ.

अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए सरकार संकल्पवद्ध - भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Posted on 24 June 2017 by admin

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनता की समस्याओं का समाधान

photo4भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सतत जनता के दरबार में प्रदेश सरकार के मंत्रियों की हाजिरी जारी रही। पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा हम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रहे है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश के सभी जिले खुले में शौच से मुक्त होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी समस्याओं के समाधान में जुटे।
श्री चौधरी ने जन सहयोग केन्द्र पर पत्रकारों द्वारा पूंछे प्रश्नों के जबाव देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि योगी सरकार में अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए संकल्पबद्ध है। आज सरकार में लोगों को सहज न्याय मिल रहा है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो रही है। तथा पीड़िता की राहत के लिए त्वारित कार्यवाही हो रही है।
राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होगी, हम बेहतरी के लिए काम कर रहे है। जन सहयोग केन्द्र पर जनता की एक-एक समस्या का निराकरण विधिक दायरे में किया जा रहा है। हम गरीब को न्याय के लिए सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल जी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in