Archive | May 10th, 2014

शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 11 सदस्यों ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ग्रहण की

Posted on 10 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से नव-निर्वाचित 11 सदस्यों ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता की शपथ आज यहां विधान भवन, स्थित राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में सभापति, विधान परिषद श्री गणेश शंकर पाण्डेय के समक्ष ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने वालों में श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री जगवीर किशोर जैन, श्री हेम सिंह पुण्डीर, डा0 यज्ञ दत्त शर्मा, श्री केदार नाथ सिंह, श्री चेत नारायण सिंह, श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, श्री उमेश द्विवेदी, श्री संजय कुमार मिश्र, डा0 असीम यादव तथा श्रीमती कान्ति सिंह शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास एजेण्डा के अन्तर्गत चयनित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं: जावेद उस्मानी

Posted on 10 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने समस्त प्रमुख सचिवांे एवं सचिवों को निर्देश दिये हैं कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न होते ही विकास एजेण्डा के अन्तर्गत विभागवार चयनित विषयों पर कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराते हुए कार्यो में प्रगति लाई जाय। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए विकास एजेण्डा के अन्तर्गत चयनित विभागों के प्रमुख कार्यों को चिन्हित कर अन्तिम रूप दे दिया गया है अब संबंधित विभागों के प्रमुखों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य की प्रगति से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि विकास एजेण्डा के अन्तर्गत चयनित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्हांेने कहा कि आगामी 19 मई से 31 मई तक विभागवार कार्यांे की प्रगति की समीक्षा हेतु तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है।
श्री उस्मानी ने बताया कि आगामी 19 मई को पंचायती राज विभाग के पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (वी0आर0जी0एफ0), चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल विश्वविद्यालय - गे्रटर नोएडा, नोएडा बाल चिकित्सालय, मेडिकल कालेजों का उच्चीकरण तथा शताब्दी अस्पताल फेज प्प् की समीक्षा की जायेगी। दिनांक 21 मई को पशुधन एवं मत्स्य विभाग के कामधेनु डेयरी, कुक्कुट विकास, मत्स्य विकास नीति , समाजवादी पंेशन योजना, तथा ग्राम्य विकास के अन्तर्गत पाइप्ड पेयजल अनुरक्षण नीति एवं ग्रामीण पेयजल कार्यदायी संस्था प्रकरण की समीक्षा तथा दिनांक 22 मई को उद्योग विभाग के अन्तर्गत मेगा प्रोजेक्ट, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत ग्रामीण मार्ग अनुरक्षण नीति/ बजट व्यवस्था तथा नगर विकास के अन्तर्गत अर्बन ट्रांसपोर्ट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया कि 23 मई को पर्यटन विभाग के अन्तर्गत कुशीनगर हवाई अड्डा, ताजगंज परियोजना, आगरा हवाई अड्डा, एअरलाइन, प्रो-पुअर, लीज आॅफ यूपीएसटीसी होटल्स, संस्कृृति विभाग के अन्तर्गत छत्र मंजिल एवं मैत्रेय प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत भवनों के निर्माण के लिए  फिक्सड प्राइस कान्ट्रैक्ट सेल की समीक्षा होगी।
मुख्य सचिव ने बताया कि दिनांक 26 मई को आवास विकास के अन्तर्गत गाजियाबाद पेरीफेरल रोड, जे0पी0 सेन्टर, इनर रिंग रोड आगरा, समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत छात्रवृत्ति, पेंशन कम्प्यूटराइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा तथा दिनांक 28 मई को व्यवसायिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आई0टी0आई0 क्षमता विस्तार एवं रिक्त पदों पर तैनाती/ नियुक्ति की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। दिनांक 29 मई को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अन्तर्गत ई-स्टाम्पिंग, कम्पयूटर स्कैनिंग तथा कम्प्यूटराइजेशन उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा के चिन्हित 18 बिन्दुओं कार्यों की समीक्षा की जायेगी। उन्हांेने कहा कि इसी प्रकार 30 मई को परिवहन विभाग के अन्तर्गत ड्राइविंग लाइसेंस एवं आर0सी0 कम्पयूटराइजेशन व बस स्टेशनों का पी0पी0पी0 तथा लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत ग्रामीण सम्पर्क मार्गों, फोर लेन, अधूरे सेतुओं, उपशा  सड़क के कार्यों की प्रगति की समीक्षा और दिनांक 31 मई को समग्र ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना (2014-15) तथा राजस्व विभाग के अन्तर्गत लेखपाल भर्ती, मैप डिजिटाइजेशन तथा राजस्व न्यायालय कम्यूटरीकरण एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये

Posted on 10 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना (11वीं) के अन्तर्गत चयनित 22 जनपदों के 300 से अधिक आबादी वाले 32148 बसावटों में विद्युतीकरण का कार्य आगामी दिसम्बर 2015 तक अवश्य पूर्ण करा दिया जाय। इसी प्रकार 12वीं योजना के अन्तर्गत चयनित 64 जनपदों के 100 से अधिक आबादी वाले बसावटों/मजरों के विद्युतीकरण हेतु लगभग  7282 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। जिसके लिए टर्न-की आधार पर नियमानुसार निविदा आमंत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य सचिव आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के कार्यो की समीक्षा हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 10वीं योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 62 जनपदों के 27762 ग्रामों का विद्युतीकरण पूर्ण कराकर 613315 बीपीएल के संयोजन निर्गत कर दिये गये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विद्युतीकरण कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक उपलब्ध कराने हेतु निर्गत धनराशि एवं निर्धारित माइलस्टोन को विभागीय वेबसाइट पर अवश्य डाला जाय। उन्हांेने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों का दायित्व है कि ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्यांे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण कराना उनका दायित्व है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण 10वीं योजना के अन्तर्गत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 13 जनपदों में से 12 जनपदों - शाहजहाॅंपुर, लखनऊ, बलरामपुर, पीलीभीत, फैजाबाद, बदाॅंयू हरदोई,  लखीमपुर, बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच तथा बरेली  के क्लोजर प्रस्ताव, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 15 में से 14 जनपदों- फतेहपुर, कौशाम्बी, चन्दौली, गाजीपुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, बस्ती, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर के क्लोजर प्रस्ताव ,दक्षिणंाचल विद्युत वितरण निगम के सभी 22 जनपदों के क्लोजर तथा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के सभी 6 जनपदों के क्लोजर प्रस्ताव आर0ई0सी को प्रेषित कर दिये गये हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अरूण सिंघल, प्रमुख सचिव पंचायती राज श्री चंचल कुमार तिवारी सहित संबंधित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह ने आज डुमरियागंज में आयोजित चुनावनी जनासभा को सम्बोधित करते हुए कहा

Posted on 10 May 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह ने आज डुमरियागंज में आयोजित चुनावनी जनासभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मैं श्री जगदम्बिका पाल जी के लिए वोट मांगने आया हूं। मैं अपने लिए वोट मांगने आया हूं। भरत को महान बनाने के लिए समृद्धशाली बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। लोकतंत्र में सत्ता किसी एक दल की जागीर नहीं होता है। जनता हमेशा देश का मालिक होता है। मालिक कभी बिकता नहीं है और न ही डिगता है। आज की दुर्दशा के लिए हम खुद जिममेदार हैं। पर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी ने गरीबी हटाओ, गरीबी मिटाओ का नारा दिया था। गरीबी हटी क्या ? सपा और बसपा कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही कांग्रेस को समर्थन देने वाले हैं। प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम दोनों ही दल कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार और घोटाले अगर हुए हैं तो सपा और बसपा दोनों ही बराबर के भागीदार हैं। सब लोग विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास करने के लिए पैसा चाहिए जब भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा कांग्रेस के बड़े-बडे़ नेताओं के पास गया तो विकासोन्मुखी बातें करना जनता के साथ बेईमानी है। 385 लाख करोड़ रूपये केन्द्र सरकार ने घोटालों के माध्यम से पैसा खा गये हैं। 300 लाख करोड़ रूपये काला धन के रूप  में जो विदेशों में जमा है, उसे हम वापस लाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा और देश को समृद्धशाली बनाने के लिए इस पैसे को ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग करेंगे। 10 साल पहले 11 लाख करोड़ रूपये भारत कर्ज था लेकिन अब 45 लाख करोड़ रूपये है। पिछड़ी जाति की 54 जातियां हैं। कांग्रेस इसका शोषण कर रही है। संविधान में 50 प्रतिशत से ज्यादा का आरक्षण प्राविधान में नहीं है। जिसमें से 18 प्रतिशत आरक्षण को काटकर  मुसलिम को आरक्षण देने की बात करते हैं। इसलिए हम उनका विरोध करते हैं। मजहब के नाम पर आरक्षण देने का प्राविधान संविधान में नहींे हैं। आज देश की समस्या भ्रष्टाचार , बेरोजगारी एवं मंहगाई है। इसको दूर करने के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र स्पष्ट बहुतम की सरकार बने, इसके लिए सभी हिन्दुओं को आगे आकर नरेन्द्र मोदी के लिए जगदम्बिका पाल को चुनाव जीतायें और सरकार बनाने में डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र का सहयोग हो। एक बार केन्द्र में मोदी की सरकार बनी तो उ0प्र0 सरकार की खैर नहीं है। सपा के लोग प्रधानों और कोटेदारों को धमकी दे रहे हैं। ऐ नौजवानों खड़े हो जाओ और राज्य बदलो, समाज बदलो, समाज को बदल डालो। लोधी समाज ही नहीं बल्कि सभी वर्गो से अपील कर रहा हूं कि आप लोग सत्ता के साथ जुडे महान क्रान्तिकारी बेला में अपना योगदान दें। कांग्रेस , सपा-बसपा का आने वाले 12 मई को पूरे प्रदेश से सफाया कर दें। यही अपील मैं आप लोगों से करने आया हूं।
मंचासीन लोगों में प्रमुख रूप से नरेन्द्र मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री जगदम्बिका पाल जी प्रत्याशी डुमरियागंज, रामकुमार कुंवर, डा0 पंकज सिंह, राधारमण त्रिपाठी, रामनेवास यादव, दिलीप चतुर्वेदी, ब्रह्मप्रकाश चैधरी, लालजी त्रिपाठी, रीता पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, गोविन्द माधव, राजेश त्रिपाठी, बृजबिहारी मिश्रा, सच्चिदानन्द चतुर्वेदी, कन्हैया गौड़, श्यामधनी राही आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 7 मई को

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं आगामी 7 मई को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च 7 मई को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक जायेगा। इस अवसर पर फादर जोश आइकारा, चेयरमैन, काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन, मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।
श्री शर्मा ने बताया कि इस विशाल चरित्र निर्माण मार्च के द्वारा सी.एम.एस. शिक्षक पारिवारिक एकता, विश्व एकता व विश्व शान्ति का अलख जगाने के साथ-साथ भीवी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षक हाथों में ग्लोब लेकर जन-मानस से अपील करेंगे कि चरित्र निर्माण की सद्शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मनुष्य को चरित्रवान, न्यायपूर्ण, सुखी और समृद्ध बनाने में सद्शिक्षा सहायक होती है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. शिक्षक विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज, महान अवतारों एवं महापुरूषों के चित्र, धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण से ओतप्रोत स्लोगन की ताख्तियां, बैनर्स आदि के द्वारा धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त विद्यालय के कर्तव्यपरायण व विद्वान शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन 7 मई को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बहाईयों द्वारा रिज़वान का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Posted on 10 May 2014 by admin

स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा द्वारा रिज़वान का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बहाई इन्स्टीट्यूट, इन्दिरा नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बहाउल्लाह की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया तथापि समस्त मानव जाति की खुशहाली के लिए बच्चों तथा युवकों द्वारा भक्ति गीत, प्रार्थना नृत्य, लघु नटिकाओं के सुन्दर प्रस्तुतीकरण करके ईश्वरीय एकता का आलोक बिखेरा। विदित हो कि बहाई समुदाय द्वारा बारह दिनों के रिजवान पर्व को ईश्वरीय वसंतोत्सव के रूप में मनाया जाता है। रिजवान पर्व बहाइयों के लिए विशेष महत्वपूर्ण एवं पवित्र है क्योंकि इन्हीं बारह दिनों के रिजवान काल में बहाई धर्म के संस्थापक-अवतार बहाउल्लाह का प्रकटीकरण हुआ था और बहाउल्लाह ने अपने आपको वैश्विक इच्छा के विस्तार के रूप में इस दुनिया में अवतरित किया। बहाउल्लाह ने घोषणा की थी कि उनके अवतार का सम्पूर्ण उद्देश्य विश्व के मानव मात्र की भलाइ, शान्ति एवं सुरक्षा के अलावा और कुछ नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बहाई अनुयायी डा. (श्रीमती) भारती गांधी ने कहा कि रिजवान पर्व को पर्वो के राजा के रूप में स्थान प्राप्त है। रिज़वान का शाब्दिक अर्थ है स्वर्ग। बहाई लेखों में इस शब्द का प्रयोग उस बगीचे के लिये किया जाता है जिसमें 21 अप्रैल से 2 मई तक बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह ठहरे थे। इसी बगीचे में बहाउल्लाह ने धरती पर अपने अवतरित होने के उद्देश्य की घोषणा अपने अनुयायियों के सामने की थी। रिज़वान के पहले दिन बहाई आध्यात्मिक सभा का चुनाव भी सम्पन्न होता है। डा. गांधी ने बताया कि बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह ने तीन शिक्षायें दी हैं - पहला कभी म्यान से तलवार नही निकलेगी अर्थात बहाई सदैव अहिंसा का व्यवहार करेंगे।दूसरा वे एक हजार वर्ष के लिये अवतार के रूप में अपनी शिक्षाओं से प्रभावित करेंग तथा तीसरा - इस क्षण से धरती में जितनी भी ईश्वर की सृजित वस्तुयें है उनसे नई क्षमता उत्पन्न हो जायेगी, एक नई चेतना जाग्रत हो जायेगी और उसी दिन से विज्ञान के क्षेत्र में अविष्कार होने आरम्भ हो गये।
डा. गाँधी ने आगे कहा कि बहाई धर्म की आधारशिला मानव मात्र की एकता है। बहाई धर्म पूरे विश्व से मतभेद समाप्त कर एक शान्तिमय एवं खुशहाल विश्व समाज की परिकल्पना पर अवलम्बित है। बहाई धर्म आज विश्व का ऐसा धर्म है जो कि सारी दुनिया को प्रेम, एकता एवं आध्यात्मिकता के पवित्र सूत्र में बांधने के लिए कार्य कर रहा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, हाँगकाँग एवं सिंगापुर के टाॅप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु सी.एम.एस. के 10 छात्र चयनित

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के दस मेधावी छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, हाँगकाँग तथा सिंगापुर के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन 10 मेधावी छात्रों में से 3 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप के साथ अपना चयन सुनिश्चित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा हेतु चयनित सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों में सौभाग्य वरदान, तन्मय झा, शिविन गोयल, प्रणव मिश्रा, कौस्तभ कपूर, सर्वज्ञ वात्सल्य सिंह, हर्षिल कपूर, शम्भवी मेहरोत्रा, अपूर्व श्रीवास्तव तथा उज्जवल यादव शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की शानदार उपलब्धि पर सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, अपने विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल है जिसने प्रदेश के छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था।
सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से इस वर्ष 10 छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है।
श्री शर्मा ने बताया कि जहाँ एक ओर सौभाग्य वरदान, तन्मय झा एवं शेविन गोयल ने 100 प्रतिशत फ्री स्काॅलरशिप के साथ क्रमशः स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका, कार्नल यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क एवं वाटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा में दाखिले हेतु सफलता प्राप्त की है तो वहीं दूसरी ओर प्रणव मिश्रा ने प्रतिवर्ष 5000 डालर की स्काॅलरशिप के साथ जार्जिया इन्स्ट्टीयूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, यूएसए में एवं कौस्तभ कपूर ने 2000 डालर की स्काॅलरशिप के साथ यूनिवर्सिटी आॅफ वाटरलू, कनाडा के साथ ही यूनिवर्सिटी आॅफ केलिफोर्निया, लाॅस एन्जिल्स, बोस्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए तथा नार्थवेस्र्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए में दाखिले हेतु सफलतायें प्राप्त की हैं। इसी प्रकार सर्वज्ञ वात्सल्य सिंह को यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्निया, इरवीन, यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्निया, डेविस एवं यूनिवर्सिटी आॅफ कोलोराडो बोउलडर में दाखिले के लिए आमंत्रित किया है। हर्षिल कपूर को नान्यांग टेक्नोलाॅजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर में, शाम्भवी मेहरोत्रा को यूनिवर्सिटी आॅफ मेनचैस्टर, यूके, यूनिवर्सिटी आॅफ नाॅटिंघम, यूके, यूनिवर्सिटी आॅफ वारविक, यूके तथा लानकेस्टर यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला हैं। अपूर्व श्रीवास्तव को वर्जीनिया पालीटेक्निक इन्स्टीट्यूट तथा स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में तथा उज्जवल यादव को यूनिवर्सिटी आॅफ इलीनोइस, अर्बना कैम्पेन, यूएसए में दाखिले हेतु आमन्त्रित किया गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास  को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की 31 प्रतियोगिताएं आयोजित करता है, जिसके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा विकास हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा छात्रों ने दिखाई विश्व एकता की झलक

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के तत्वावधान में न्यू पैरेन्ट्स इवनिंग एवं दो दिवसीय सी.आई.एस.वी. मिनी कैम्प का ‘नेशनल प्रजेन्टेशन समारोह’ सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम मंे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय न्यायमूर्ति श्री ए. एन. वर्मा, पूर्व जज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया जबकि समारोह की अध्यक्षता श्री अजय गुप्ता, पी.सी.एस., डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसाइटीज, उ.प्र. ने की। इस रंगारंग समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा अद्भुद समाँ बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बने बच्चों ने विभिन्न देशों की पारम्परिक पोशाक में गीत, संगीत व लोकनृत्यों के माध्यम से विश्व एकता की शानदार मिसाल प्रस्तुत करते हुए हॅसते-गाते विश्व परिवार की भव्य झाँकी प्रस्तुत की। मैत्री, सद्भाव व भाईचारे की भावना से ओतप्रोत इस लघु विश्व की दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दो दिवसीय चिल्ड्रेन्स इन्टरनेशनल समर विलेज (सी.आई.एस.वी.) मिनी कैम्प में विद्यालय के छात्रों ने दो दिनों तक साथ-साथ रहकर विश्व शान्ति एवं विश्व बन्धुत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथापि इस शिविर का समापन ‘नेशनल प्रजेन्टेशन समारोह’ के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विश्व शान्ति एवं विश्व एकता से ओतप्रोत शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री ए. एन. वर्मा, पूर्व जज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अभिभावकों का आहवान किया कि बच्चों में समस्त मानवजाति के लिए प्रेम व भाईचारा की भावना का संचार करने हेतु उनमें प्रारम्भ से ही वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करें। ऐसे ही बच्चे आगे चलकर मानव जाति का गौरव बनेंगे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री अजय गुप्ता, पी.सी.एस., डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसाइटीज, उ.प्र. ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में विशेष सहायक हैं। नन्हें-मुन्हें बच्चों के ऐसे शिविरों में एक साथ मिलजुल कर रहने से सहयोग की भावना का विकास होता है एवं उनमें शान्ति, एकता एवं आपसी भाईचारे का प्रादुर्भाव होता है एवं यही भावना एक दिन विश्व एकता को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर अभिभावकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की
प्रधानाचार्या श्रीमती रीना सोटी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा धरती का प्रकाश बन सकता है। इसके लिए जरूरी है कि उसे उद्देश्यपूर्ण शिक्षा मिले और एक स्नेहमयी वातावरण में उसका बहुमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो आगे आने वाली पीढि़यों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करे। उन्होंने इस समारोह में अभिभावकों के अपार सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। सी.आई.एस.वी. (भारत) के यू.पी. चैप्टर के अध्यक्ष तथा प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. किताबी ज्ञान के साथ साथ मानवता की शिक्षा देकर बच्चों का सम्पूर्ण विकास करने को प्रतिबद्ध है और आज का यह कार्यक्रम इन्हीं विचारों का साकार रूप है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में ऐसे प्रयासों की जरूरत है जिससे प्रत्येक बालक को घर व विद्यालय दोनों जगह विश्व शान्ति एवं विश्व एकता के विचार मिल सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुंबई में आयोजित ‘टाटा क्लास एज प्रधानाचार्य फोरम’ में आधुनिक शैक्षिक उपकरणों पर व्यापक विचार-विमर्श किया सी.एम.एस. दल ने

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन सदस्यीय दल ने मुंबई में आयोजित टाटा क्लास एज प्रधानाचार्य फोरम’ में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के समक्ष सी.एम.एस. की आधुनिक शिक्षा पद्धति पर विस्तृत चर्चा की एवं इससे सम्बन्धित आधुनिक शैक्षिक उपकरणों पर अपने अनुभवों से अवगत कराया। सी.एम.एस. के इस तीन सदस्यीय दल में सुश्री सुष्मिता बासु, हेड, सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट, श्रीमती अदिति शर्मा, एकेडमिक एडवाइजर, सी.एम.एस. एवं श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव, ई लर्निग आॅफीसर, सी.एम.एस., शामिल थी जिन्होंने दो दिवसीय सत्र के दौरान केस स्टडी प्रजेन्टेशन एवं वीडियो प्रजेन्टेशन के माध्यम से आधुनिक शिक्षा पद्धति के अपने अनुभवों को साझा किया तथापि आधुनिक शैक्षिक उपकरणों के संदर्भ में लाॅजिस्टिक्स प्रशिक्षण, तकनीकी समझदारी एवं अन्य संभावित कठिनाइयों पर व्यापक चर्चा की। टाटा क्लास एज के तत्वावधान में आयोजित इस फोरम में देश भर के प्रधानाचार्यो ने प्रतिभाग किया। फोरम की अध्यक्षता श्री नीरव खम्बाटी, सीईओ एवं श्री संजय राधाकृणन, वाइस-प्रेसीडेन्ट ने की तथापि टाटा क्लास एज की पूरी टीम इस अवसर पर उपस्थित थी। विदित हो कि शैक्षिक प्रक्रिया  को छात्रों के लिए उपयोगी व रुचिपूर्ण बनाने हेतु सी.एम.एस. सदैव तत्पर रहा है एवं इसी कड़ी में सी.एम.एस. ने वर्ष 2012 में ई. लर्निंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की जिसके अन्तर्गत सी.एम.एस. के सभी 20 कैम्पस के 560 कक्षाओं में स्टेट-आॅफ-द-आर्ट इण्टरएक्टिव व्हाइट बोर्डस लगाये गये हैं। अभी हाल ही में सी.एम.एस. ने टाटा क्लास एज से ई-कन्टेन्ट हेतु साझेदारी की है जिससे माध्यम से छात्रों को बहुस्तरीय अनुभव एवं आकर्षक तौर-तरीकों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन के मार्गदर्शन में चल रहे ई-लर्निंग प्रोजेक्ट ने कम समय में ही छात्रों व शिक्षकों के बीच अत्यन्त लोकप्रियत हासिल कर ली है।
प्रधानाचार्याओं के इस फोरम में सी.एम.एस. दल ने क्लासरूम में आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर व्यापक चर्चा की  एवं इस अवसर पर उपस्थित देश भर के प्रधानाचार्यो ने सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति व डिजिटल विजन के माध्यम से शिक्षा को आकर्षक, प्रभावशाली एवं प्रभावपूर्ण बनाने के तरीकों पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सी.एम.एस. दल ने एक वीडिया प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया जिसमें सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों व छात्रों  के टाटा क्लास एज के अनुभवों की झलक दिखाई गई थी। इस वीडियो प्रजेन्टेशन में मुख्यतः कक्षाओं को मल्टी-मीडिया प्रजेन्टेशन के अतिरेक से बचाते हुए संतुलित शिक्षा प्रदान करने के उपायों को दर्शाया गया। प्रजेन्टेशन की दूसरी खास बात रही कि इसमें प्रत्येक कक्षा में क्लास एज कन्टेन्ट को प्रोत्साहित करने एवं ‘लेसन प्लानिंग’ पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा सी.एम.एस. दल ने विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षाविदों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस फोरम में शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा सूचना जगत की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भी अपने प्रस्तुतिकरण दिये जिनमें गूगल एवं माइक्रोसाफ्ट ने शिक्षा में तकनीकी सहयोग के उभरते आयाम पर प्रस्तुतिकरण दिया जबकि मैकिन्से ने टीचर ट्रेनिंग, लर्निंग डिसएबिलिटी आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया। कुल मिलाकर यह फोरम के माध्यम से देश भर की प्रधानाचार्याओं को वर्तमान एवं भविष्य में होने वाले शिक्षात्मक बदलावों से रूबरू होने का अवसर मिला एवं सी.एम.एस. दल को भी विभिन्न प्रधानाचार्याओं से मिलने एवं अनुभवों के आदान प्रदान का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। सत्र का समापन टाटा क्लास एज के धन्यवद प्रस्ताव से हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोटो ने जीवंत एसएस14 अपैरल कलेक्शन का प्रदर्शन किया

Posted on 10 May 2014 by admin

स्पोर्ट्सवीयर के क्षेत्र में जानी-मानी, अग्रणी इटैलियन कंपनी, लोटो स्पोर्ट्स इटैलिया ने हाल में अपना एसएस14 अपैरल कलेक्शन पेश किया। इस कलेक्शन में कई डिजाइनें हैं जो जीवंत रंगों और रीफाइंड स्टाइलिंग में हैं। ये परिधान खेल क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के वार्डरोब में पहुंच चुके हैं। इनमें डेविड फेरर, अग्निस्जका रडवांस्का, लुसा टोनी, जोअन कैपडेविला, विटोरियो ब्रुमोची और कई अन्य शामिल हैं। उत्पाद की डिजाइन, इटैलियन स्टाइल और अभिनव टेक्नालॉजी के लिहाज से इस ब्रांड की शक्ति संपूर्ण एसएस14 अपैरल रेंज में देखी जाती है। इनकी दो श्रेणी है दृ दैनिक गतिविधियों के लिए लीजर वीयर और खेलने के समय के लिए परफॉर्मेंस वीयर।
परफॉर्मेंस लाइन में टेनिस कलेक्शन में प्रेरक ग्राफिकल पैटर्न हैं। इसके लिए पानी की दो स्थितियों दृ ठोस और वाष्प से प्रेरणा लेकर इनका नाम ‘स्लेड लाइन’ और ‘ब्लेंड लाइन’ रखा गया है। स्लेड लाइन ग्राफिक्स देखने में बहुत स्पष्ट और शार्प है तथा रोलैंड गैरॉस कप में लोटो खिलाड़ी इन्हें पहनते हैं। ‘ब्लेंड लाइन’ पिछली मियामी कप के दौरान दिखा था और यह उर्जा के मुक्त प्रवाह को प्रदर्शित करता है। इस रेंज के साथ लोटो की ओर से एक अभिनव, नवीनतम पीढ़ी का फैब्रिक दृ डीप ड्राई टेक पेश किया जा रहा है। यह इसके परफॉर्मेंस वीयर में है और फैब्रिक पर डायरेक्ट ट्रांसफर से तैयार किए गए जीवंत ग्राफिक पेशकश को खासतौर से समृद्ध और आकर्षक बनाते हैं तथा यह ग्राहकों की युवा पीढ़ी को पेश करते हैं।
दौड़ने के शौकीनों के लिए एक समर्पित लाइन ‘स्पीडराइड’ टीज पेश किए गए हैं। इसमें बेहद आवश्यक स्वेट एबजॉर्बिंग (पसीना सोखने वाले) और अल्ट्रा ब्रेदेबल फैब्रिक का उपयोग किया गया है।
सॉकर (फुटबॉल) के शौकीनों के लिए भी एक टी शर्ट की पेशकश की गई है। यह ब्राजील वर्ल्ड कप 2014 मनाने के लिए समर्पित है।
परफॉरमेंस वीयर रेंज की कीमत 999 रुपए से 1399 रुपए के बीच है और यह एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स तथा ूूूण्सवजजवेचवतजण्पदध्ेीवच पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2014
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in