Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 7 मई को

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं आगामी 7 मई को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च 7 मई को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक जायेगा। इस अवसर पर फादर जोश आइकारा, चेयरमैन, काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन, मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।
श्री शर्मा ने बताया कि इस विशाल चरित्र निर्माण मार्च के द्वारा सी.एम.एस. शिक्षक पारिवारिक एकता, विश्व एकता व विश्व शान्ति का अलख जगाने के साथ-साथ भीवी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षक हाथों में ग्लोब लेकर जन-मानस से अपील करेंगे कि चरित्र निर्माण की सद्शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मनुष्य को चरित्रवान, न्यायपूर्ण, सुखी और समृद्ध बनाने में सद्शिक्षा सहायक होती है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. शिक्षक विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज, महान अवतारों एवं महापुरूषों के चित्र, धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण से ओतप्रोत स्लोगन की ताख्तियां, बैनर्स आदि के द्वारा धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त विद्यालय के कर्तव्यपरायण व विद्वान शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन 7 मई को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in