Categorized | लखनऊ.

मुंबई में आयोजित ‘टाटा क्लास एज प्रधानाचार्य फोरम’ में आधुनिक शैक्षिक उपकरणों पर व्यापक विचार-विमर्श किया सी.एम.एस. दल ने

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन सदस्यीय दल ने मुंबई में आयोजित टाटा क्लास एज प्रधानाचार्य फोरम’ में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के समक्ष सी.एम.एस. की आधुनिक शिक्षा पद्धति पर विस्तृत चर्चा की एवं इससे सम्बन्धित आधुनिक शैक्षिक उपकरणों पर अपने अनुभवों से अवगत कराया। सी.एम.एस. के इस तीन सदस्यीय दल में सुश्री सुष्मिता बासु, हेड, सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट, श्रीमती अदिति शर्मा, एकेडमिक एडवाइजर, सी.एम.एस. एवं श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव, ई लर्निग आॅफीसर, सी.एम.एस., शामिल थी जिन्होंने दो दिवसीय सत्र के दौरान केस स्टडी प्रजेन्टेशन एवं वीडियो प्रजेन्टेशन के माध्यम से आधुनिक शिक्षा पद्धति के अपने अनुभवों को साझा किया तथापि आधुनिक शैक्षिक उपकरणों के संदर्भ में लाॅजिस्टिक्स प्रशिक्षण, तकनीकी समझदारी एवं अन्य संभावित कठिनाइयों पर व्यापक चर्चा की। टाटा क्लास एज के तत्वावधान में आयोजित इस फोरम में देश भर के प्रधानाचार्यो ने प्रतिभाग किया। फोरम की अध्यक्षता श्री नीरव खम्बाटी, सीईओ एवं श्री संजय राधाकृणन, वाइस-प्रेसीडेन्ट ने की तथापि टाटा क्लास एज की पूरी टीम इस अवसर पर उपस्थित थी। विदित हो कि शैक्षिक प्रक्रिया  को छात्रों के लिए उपयोगी व रुचिपूर्ण बनाने हेतु सी.एम.एस. सदैव तत्पर रहा है एवं इसी कड़ी में सी.एम.एस. ने वर्ष 2012 में ई. लर्निंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की जिसके अन्तर्गत सी.एम.एस. के सभी 20 कैम्पस के 560 कक्षाओं में स्टेट-आॅफ-द-आर्ट इण्टरएक्टिव व्हाइट बोर्डस लगाये गये हैं। अभी हाल ही में सी.एम.एस. ने टाटा क्लास एज से ई-कन्टेन्ट हेतु साझेदारी की है जिससे माध्यम से छात्रों को बहुस्तरीय अनुभव एवं आकर्षक तौर-तरीकों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन के मार्गदर्शन में चल रहे ई-लर्निंग प्रोजेक्ट ने कम समय में ही छात्रों व शिक्षकों के बीच अत्यन्त लोकप्रियत हासिल कर ली है।
प्रधानाचार्याओं के इस फोरम में सी.एम.एस. दल ने क्लासरूम में आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर व्यापक चर्चा की  एवं इस अवसर पर उपस्थित देश भर के प्रधानाचार्यो ने सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति व डिजिटल विजन के माध्यम से शिक्षा को आकर्षक, प्रभावशाली एवं प्रभावपूर्ण बनाने के तरीकों पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सी.एम.एस. दल ने एक वीडिया प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया जिसमें सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों व छात्रों  के टाटा क्लास एज के अनुभवों की झलक दिखाई गई थी। इस वीडियो प्रजेन्टेशन में मुख्यतः कक्षाओं को मल्टी-मीडिया प्रजेन्टेशन के अतिरेक से बचाते हुए संतुलित शिक्षा प्रदान करने के उपायों को दर्शाया गया। प्रजेन्टेशन की दूसरी खास बात रही कि इसमें प्रत्येक कक्षा में क्लास एज कन्टेन्ट को प्रोत्साहित करने एवं ‘लेसन प्लानिंग’ पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा सी.एम.एस. दल ने विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षाविदों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस फोरम में शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा सूचना जगत की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भी अपने प्रस्तुतिकरण दिये जिनमें गूगल एवं माइक्रोसाफ्ट ने शिक्षा में तकनीकी सहयोग के उभरते आयाम पर प्रस्तुतिकरण दिया जबकि मैकिन्से ने टीचर ट्रेनिंग, लर्निंग डिसएबिलिटी आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया। कुल मिलाकर यह फोरम के माध्यम से देश भर की प्रधानाचार्याओं को वर्तमान एवं भविष्य में होने वाले शिक्षात्मक बदलावों से रूबरू होने का अवसर मिला एवं सी.एम.एस. दल को भी विभिन्न प्रधानाचार्याओं से मिलने एवं अनुभवों के आदान प्रदान का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। सत्र का समापन टाटा क्लास एज के धन्यवद प्रस्ताव से हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in