Categorized | लखनऊ.

अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, हाँगकाँग एवं सिंगापुर के टाॅप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु सी.एम.एस. के 10 छात्र चयनित

Posted on 10 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के दस मेधावी छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, हाँगकाँग तथा सिंगापुर के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन 10 मेधावी छात्रों में से 3 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप के साथ अपना चयन सुनिश्चित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा हेतु चयनित सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों में सौभाग्य वरदान, तन्मय झा, शिविन गोयल, प्रणव मिश्रा, कौस्तभ कपूर, सर्वज्ञ वात्सल्य सिंह, हर्षिल कपूर, शम्भवी मेहरोत्रा, अपूर्व श्रीवास्तव तथा उज्जवल यादव शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की शानदार उपलब्धि पर सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, अपने विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल है जिसने प्रदेश के छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था।
सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से इस वर्ष 10 छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है।
श्री शर्मा ने बताया कि जहाँ एक ओर सौभाग्य वरदान, तन्मय झा एवं शेविन गोयल ने 100 प्रतिशत फ्री स्काॅलरशिप के साथ क्रमशः स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका, कार्नल यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क एवं वाटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा में दाखिले हेतु सफलता प्राप्त की है तो वहीं दूसरी ओर प्रणव मिश्रा ने प्रतिवर्ष 5000 डालर की स्काॅलरशिप के साथ जार्जिया इन्स्ट्टीयूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, यूएसए में एवं कौस्तभ कपूर ने 2000 डालर की स्काॅलरशिप के साथ यूनिवर्सिटी आॅफ वाटरलू, कनाडा के साथ ही यूनिवर्सिटी आॅफ केलिफोर्निया, लाॅस एन्जिल्स, बोस्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए तथा नार्थवेस्र्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए में दाखिले हेतु सफलतायें प्राप्त की हैं। इसी प्रकार सर्वज्ञ वात्सल्य सिंह को यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्निया, इरवीन, यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्निया, डेविस एवं यूनिवर्सिटी आॅफ कोलोराडो बोउलडर में दाखिले के लिए आमंत्रित किया है। हर्षिल कपूर को नान्यांग टेक्नोलाॅजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर में, शाम्भवी मेहरोत्रा को यूनिवर्सिटी आॅफ मेनचैस्टर, यूके, यूनिवर्सिटी आॅफ नाॅटिंघम, यूके, यूनिवर्सिटी आॅफ वारविक, यूके तथा लानकेस्टर यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला हैं। अपूर्व श्रीवास्तव को वर्जीनिया पालीटेक्निक इन्स्टीट्यूट तथा स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में तथा उज्जवल यादव को यूनिवर्सिटी आॅफ इलीनोइस, अर्बना कैम्पेन, यूएसए में दाखिले हेतु आमन्त्रित किया गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास  को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की 31 प्रतियोगिताएं आयोजित करता है, जिसके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा विकास हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in