Categorized | लखनऊ.

लोटो ने जीवंत एसएस14 अपैरल कलेक्शन का प्रदर्शन किया

Posted on 10 May 2014 by admin

स्पोर्ट्सवीयर के क्षेत्र में जानी-मानी, अग्रणी इटैलियन कंपनी, लोटो स्पोर्ट्स इटैलिया ने हाल में अपना एसएस14 अपैरल कलेक्शन पेश किया। इस कलेक्शन में कई डिजाइनें हैं जो जीवंत रंगों और रीफाइंड स्टाइलिंग में हैं। ये परिधान खेल क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के वार्डरोब में पहुंच चुके हैं। इनमें डेविड फेरर, अग्निस्जका रडवांस्का, लुसा टोनी, जोअन कैपडेविला, विटोरियो ब्रुमोची और कई अन्य शामिल हैं। उत्पाद की डिजाइन, इटैलियन स्टाइल और अभिनव टेक्नालॉजी के लिहाज से इस ब्रांड की शक्ति संपूर्ण एसएस14 अपैरल रेंज में देखी जाती है। इनकी दो श्रेणी है दृ दैनिक गतिविधियों के लिए लीजर वीयर और खेलने के समय के लिए परफॉर्मेंस वीयर।
परफॉर्मेंस लाइन में टेनिस कलेक्शन में प्रेरक ग्राफिकल पैटर्न हैं। इसके लिए पानी की दो स्थितियों दृ ठोस और वाष्प से प्रेरणा लेकर इनका नाम ‘स्लेड लाइन’ और ‘ब्लेंड लाइन’ रखा गया है। स्लेड लाइन ग्राफिक्स देखने में बहुत स्पष्ट और शार्प है तथा रोलैंड गैरॉस कप में लोटो खिलाड़ी इन्हें पहनते हैं। ‘ब्लेंड लाइन’ पिछली मियामी कप के दौरान दिखा था और यह उर्जा के मुक्त प्रवाह को प्रदर्शित करता है। इस रेंज के साथ लोटो की ओर से एक अभिनव, नवीनतम पीढ़ी का फैब्रिक दृ डीप ड्राई टेक पेश किया जा रहा है। यह इसके परफॉर्मेंस वीयर में है और फैब्रिक पर डायरेक्ट ट्रांसफर से तैयार किए गए जीवंत ग्राफिक पेशकश को खासतौर से समृद्ध और आकर्षक बनाते हैं तथा यह ग्राहकों की युवा पीढ़ी को पेश करते हैं।
दौड़ने के शौकीनों के लिए एक समर्पित लाइन ‘स्पीडराइड’ टीज पेश किए गए हैं। इसमें बेहद आवश्यक स्वेट एबजॉर्बिंग (पसीना सोखने वाले) और अल्ट्रा ब्रेदेबल फैब्रिक का उपयोग किया गया है।
सॉकर (फुटबॉल) के शौकीनों के लिए भी एक टी शर्ट की पेशकश की गई है। यह ब्राजील वर्ल्ड कप 2014 मनाने के लिए समर्पित है।
परफॉरमेंस वीयर रेंज की कीमत 999 रुपए से 1399 रुपए के बीच है और यह एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स तथा ूूूण्सवजजवेचवतजण्पदध्ेीवच पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in