Archive | June, 2012

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 02 जून, 2012 को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उद्योगपति श्री अदि गोदरेज से भंेट की।

Posted on 03 June 2012 by admin

cm-photo-02-june-2012_r2_c1

Comments (0)

पुरानी रंजिष के चलते वृद्ध को किया मरणासन्न

Posted on 03 June 2012 by admin

ऽ    इलाज के दौरान हुई मौत
ऽ    चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

थाना कूरेभार ग्राम पिपरी, साॅईनाथपुर निवासी छोटे लाल पुत्र स्व0 सुदीन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कूरेभार पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसे पिता की हत्या करने का आरोप लगा रही है। न्याय एवं निष्पक्ष जाॅच कराने की मांग करते हुए कहा कि थाना कूरेभार पुलिस ने एक सादे कागज पर जबरजस्ती हस्ताक्षर करवा लिया मना करने पर गाली भी दिया। षिकायती पत्र के जरिये छोटे लाल ने कथनानुसार 30 मई  को उसके पट्टीदार  पुरीनी रंजिष के कारएा पिता को अकेला पाकर  घर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डण्डों से मारने लगे। जिससें उसके तिा को गम्भीर चोटों आई। जिसे धनपतगंज के सामुदायिक केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाया गया। जहाॅ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहाॅ इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना थाना कूरेभार  को दी गई। जहाॅ मामले को गम्भीरता से न लेकर हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। षिकायत कर्ता छोेटे लाल ने पोस्ट मार्टम किसी विषेष चिकित्सक दल से करवाने तथा मामले की निष्पक्ष जाॅच करवा कर न्याय दिलाने की मांग की है। उकत सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कूरेभार आर0 बी0 सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध गम्भीर रूप घायल कर देने का मुकदमा दर्जं किया गया था जिसे वृद्ध की मौत हो जाने के बाद हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिष दी जा रही है।षीघ्र ही हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूॅ खरीद के नाम पर किसानों का तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है

Posted on 03 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अपना गेहूॅ न बिकने से परेशान होकर किसान के द्वारा खुद ही आग लगा देने की घटना पर प्रदेश की सपा सरकार को आडे़ हाथो लिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के साढ़ गेहूॅ खरीद केन्द्र पर तीन दिनेां से ट्राली लेकर लौट रहे किसान द्वारा प्रभारी सचिव से तंग आकर अपने ही गेहूॅ के बोरो मे आग लगा देने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण मात्र दिखावा साबित हुए। पूरे प्रदेश मे गेहूॅ खरीद के नाम पर किसानों का तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। बोरो की कमी का बहाना, घटतौली, घूस तथा कई -कई दिनों तक इन्तजार करने के बाद किसान मजबूर होकर औने-पौने दामों में गेहूॅ बिचैलियों को बेचने को मजबूर हो रहे हैं। गेहूं बेचने के लिए कई-कई दिनों किसानों को भूखों तक रहना पड़ता है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि पीडि़त किसान का यह कहना कि ’कोई सुनने वाला नही है , किसान घुट-घुट कर मर रहा है’ किसानों की बदहाली और बेबसी की कहानी बयाॅ कर रहा है। प्रदेश की सपा सरकार इस समय खुद अपनी पीठ भले ही थपथपा ले परन्तु इस ढ़ाई महीने के सपा शासन में किसानेा के उत्पीड़न की पराकाष्ठा हो गई है। डा0 मिश्र ने एक और उदाहरण देकर बताया कि कानपुर के सरसौल मे भी इसीतरह की घटना की पुरावृत्ति होते-होते बची।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी भलें ही अपने बजट को किसानो और नौजवानों का बजट कहें परन्तु प्रदेश के किसानो की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा हैं। प्रदेश के पूर्वान्चल और बुन्देलखण्ड के किसान तिल-तिल कर मर रहे है। डा0 मिश्र ने कहा कि बुन्देलखण्ड के किसान एक तरफ सूखे की मार , कर्ज की रकम पर उगाही तथा पानी की किल्लत के कारण बेहाली और बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है। बुन्देलखण्ड मे मात्र मई माह में 14 किसानों द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की अनदखी का प्रमाण है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताया कि हरहाल में प्रदेश के अन्नदाता को उसके उत्पादन के उचित मूल्य के साथ-साथ आर्थिक तथा समाजिक सुरक्षा उपलब्ध करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ’दूसरी हरित क्रांति’ की आवश्यकता हैं जिसका इस बजट में पूर्ण अभाव हैं। प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण किसानों का जीना मुहाल हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सहारावन के बाल हनुमान बने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार

Posted on 03 June 2012 by admin

‘द इंडियन टेली अवार्ड्स-12’ की घोषणा

jai-jai-jai-bajrangbali-3सहारावन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘जय जय जय बजरंगबली’ के बाल हनुमान का किरदार निभा रहे मास्टर राज भानुशाली ने, जिनकी उम्र महज 6 वर्ष है, इतनी कम उम्र में ही भारतीय टेलीविजन पर अपना मुकाम हासिल कर लिया है। अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा के दम पर बेहद सहजता के साथ बाल हनुमान का किरदार निभाते हुए वह ‘आई टी ए - 2012’ के सर्वश्रेष्ठ कलाकार बन गए हैं।
ज्ञातव्य है कि टेलीविजन उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह - ‘‘द इंडियन टेली अवार्ड्स‘‘ - का आयोजन हाल ही में किया गया था, जिसमें राज भानुशाली को इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय कौशल, मासूमियत, जुनून और सहारावन पर बाल हनुमान के किरदार के लिए दैवीय शक्ति के साथ लाखों दर्शकों के दिल में जगह बनायी है। इन सबकी बदौलत ही वह इस पुरस्कार को जीतने में सफल रहे। यही नहीं, वह अन्य नन्हें सितारों के बीच सबसे चमकदार सितारा बनकर उभरे।
उल्लेखनीय है कि सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार की होड़ में राज के अलावा भव्य गांधी (तिपेन्द्र -तारक मेहता का उलटा चश्मा-सब टीवी), पारस अरोड़ा (शिवाजी महाराज-वीर शिवाजी-कलर्स), आर्यन शर्मा (छोटू-दिया और बाती हम-स्टार प्लस) और रूषिराज पवार (चंद्रगुप्त मौर्य-चंद्रगुप्त मौर्य-इमैजिन टीवी) शामिल थे।
बाल हनुमान के रूप में राज भानुशाली के पुरस्कार विजेता प्रदर्शन को देखते रहिये ‘जय जय जय बजरंगबली’ में सहारावन पर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याषी डा. नीरज बोरा ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

Posted on 03 June 2012 by admin

नामांकन के लिए निकाले गए काफिले में काफी तादाद में षामिल हुए बोरा समर्थक

photo-2कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोषी के नेतृत्व में लखनऊ से मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याषी डा. नीरज बोरा ने षनिवार के अपराह्न 12 बजे नगर निगम कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन पर्चा सौंपा। डा. नीरज बोरा के प्रस्ताव के रूप में ष्याम किषोर षुक्ल, डा. रमेष श्रीवास्तव, अमित त्यागी, फाकिर सिद्धीकी एवं देवी प्रसाद बाल्मीकि ने नामांकन सेट दाखिल किये।
इससे पूर्व सुबह 10 से स्थानीय कैपिटल हाल पर लखनऊ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। यहां से करीब 11ः30 बजे प्रदेष अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोषी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समर्थक हाथों में कांग्रेस के झंडे़ लिये पदयात्रा करते हुए नगर निगम की ओर रवाना हुए। काफिले में षामिल समर्थकों का जोष देखने लायक था। समर्थक लगातार डा. बोरा जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रहे थे। काफिला करीब 12 बजे नगर निगम पहंुचा। यहां पर मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याषी डा. नीरज बोरा अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के दफ्तर पहंुचे। डा. बोरा दो सेट में अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी को सौंपे। पर्चा दाखिल करने के दौरान निर्वाची पदाधिकारी का दफ्तर समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था।
कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोषी ने कहा कि डा. बोरा एक जुझारू एवं कर्मठ उम्मीदवार हैं। इनके नेतृत्व में लखनऊ नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। बीते विधान सभा चुनाव में वह अपनी मजबूत दावेदारी पहले ही पेष कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से डा. बोरा के चुनाव प्रचार में अभी से ही लग जाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधे संकर्प करने की भी सलाह दी।
photo-1दूसरी ओर नामांकन पर्चा दाखिल करने बाद डा. बोरा जैसे ही नगर निगम दफ्तर के बाहर निकले बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस क्रम में समर्थकों ने नारे भी लगाये। वहां से जुलूस कैपिटल हाल पहंुचकर समाप्त हुआ। चुनाव कार्यालय पहंुंचने के बाद डा. बोरा ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब नारे लगाने के बजाय काम करने का समय है। उन्होंने अपने समर्थकों से 24 जून को मेयर पद के लिए होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। षहर के विभिन्न वार्डों से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्ड में जनसमर्थन जुटाने को कहा। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग के बिना सफलता नामुमकिन है। नामांकन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक, सभी विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। लखनऊ महानगर के समाजसेवी संस्थाओं व नगर से जनसैलाव भी जुलूस में षमिल था। व्यापारियों ने जनपद मार्केट पर डा. नीरज बोरा को बधाई व जीत के लिए षुभकामनायें दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सदैव सम्मान दिया है

Posted on 03 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सदैव सम्मान दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने स्वयं आपातकाल के विरोध में 19 महीनों तक जेल यंत्रणा बर्दाश्त की थी। वे जानते हैं कि स्व0 जयप्रकाश नारायण के आव्हान पर शुरू हुई आजादी की दूसरी जंग में कितनी दुश्वारियां उठानी पड़ी थी। इसलिए समाजवादी पार्टी की सरकार में लोकतंत्र की लड़ाई लड़नेवालों का अभिनन्दन किया गया। श्री मुलायम सिंह यादव ने उनको स्वयं अपने हाथों सम्मानित किया।
श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में श्री मुलायम सिंह यादव की परम्परा का सम्मान करते हुए विधान सभा में पेश अपने पहले ही बजट में लोकतंत्र सेनानियों की सुविधाएं पुनः शुरू करने की घोषणा की है। उन्होने 01 जून,2012 को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने हेतु ग्यारह करोड़ रूपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है। यह राशि श्री मुलायम सिंह यादव जी के मुख्यमंत्रित्वकाल से 8Û80 करोड़ रूपए अधिक है।
बीच में जब बसपा राज शुरू हुआ तो लोकतंत्र पर ही ऐसा प्रहार किया गया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना होने लगी। भ्रष्टाचार का ऐसा परनाला बहा कि जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों  पर लुटाई जाने लगी। लोकतंत्र सेनानियों को मिल रही सुविधाएं समाप्त कर दी गई। मायाराज में अघेाषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई।
इस देश के इतिहास में सन् 1942 और 1974 का विशेष महत्व है। 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए “करो या मरो“ के आव्हान के साथ आजादी की पहली जंग लड़ी गई थी। आजाद भारत में 1974 ई0 में जब संविधान की आत्मा को कुचलने और देश में आपातकाल लगाने का कुचक्र चला तो स्वतंत्रता संग्राम के पुराने सेनापति स्व0 जयप्रकाश नारायण ने 1942 के बलिदानों से प्राप्त आजादी को बचाने का संग्राम छेड़ा था।
आजादी बचाने के दूसरे महाभियान में उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों ने भागीदारी की थी। उनके घर बर्बाद हो गए। तमाम लोग असमय काल के गाल में समा गए। कईयों का भारी उत्पीड़न हुआ। लेकिन उनका बलिदान और त्याग व्यर्थ नहीं गया। देश मंे पुनः लोकतंत्र की स्थापना हुई। श्री मुलायम सिंह यादव ने उनकी पीड़ा को समझा था तभी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने की उन्होने पहल की थी। श्री अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर उनके त्याग, बलिदान के प्रति नई पीढ़़ी की कृतज्ञता जताई है। इसके लिए वे प्रशंसा और धन्यवाद के पात्र हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी के महापौर के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Posted on 03 June 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी स्थानीय निकाय चुनाव समिति की आज हुई बैठक के उपरान्त उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज वाराणसी नगर निगम से महापौर पद के लिए डाॅ0 अशोक सिंह एवं मेरठ के लिए चै0 देवेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसके पूर्व नगर निगम बरेली से महापौर प्रत्याशी श्री अमजद सलीम एडवोकेट, लखनऊ से डाॅ0 नीरज बोरा, गोरखपुर से डाॅ0 सुरहिता करीम तथा झांसी से श्रीमती निर्मला बिलहटिया कांग्रेस पार्टी के महापौर के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सफाईकर्मी लापरवाह, गंदगी से पटा नाला

Posted on 03 June 2012 by admin

2 त्र्ािवेणी नगर में तुलसी पार्क से सटे नाले के किनारे व नाले में फैली हुई गंदगी के प्रति अफसर संजीदा नहीं हैं। त्र्ािवेणी नगर के कई ऐसे नाले हैं जिनकी सफाई महीनों से नहीं कराई गई। फैली हुई गंदगी से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल है। नागरिक संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका में दहशतजदा हैं। बस्ती का पानी निकालने के लिए त्र्ािवेणी नगर  में कई नाले बनाए गए हैं। मोहल्ले के लोग कूडा करकट इन्हीं नालों में डाल देते हैं। इससे नाला क्षतिग्रस्त व जाम हो गया है। नाले में फैली हुई गंदगी के चलते स्थानीय लोगों व राहगीरों को फजीहत का सामना करना पडता है। त्र्ािवेणी नगर के हरिओम षर्मा ज्ञानी जी का कहना है कि इस नाले की सफाई के लिये नगर अयुक्त को दो बार लिखत षिकायत की तथा जोन -3 केे स्वास्थ अधिकारी को भी लिखत षिकायत की मुख्यालय के कन्ट्रोल रुम को भी षिकायत की लेकिन नाले की सफाई अभी तक नहीं हुई तैनात कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाह नहीं करते हैं। इसकी वजह से नालियां गंदगी से जाम हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव एवं राजनैतिक सुधार पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय विचार गोष्ठी

Posted on 03 June 2012 by admin

आयोजक-ए डी आर/ उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच

चुनाव एवं राजनैतिक सुधार पर होटल गोमती में आयोजित राज्यस्तरीय विचार गोष्ठी के उद्घाटन सत्र में-
न्यायमूर्ति हैदर अब्बास रजा आई सी द्विवेदी उमेश सिन्हा उच्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रोफेसर रमेश दीक्षित ने अपने विचार ब्यक्त किये।
उमेश सिन्हा जी ने कहा मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए रखना आवश्यक है। मजबूत लोकतंत्र के लिए एक मजबूत नागरिक समाज, स्वतंत्र मीडिया एवं जागरूक मतदाता का होना जरूरी है। इसके साथ ही साथ यह आवश्यक है कि जिला स्तर पर भी चुनाव निगरानी की व्यवस्था की जाये तथा इसके लिए डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन वाच स्थापित किया जाना चाहिए। ए डी आर के प्र्रयासों की सराहना करते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश चुनाव मे मीडिया तथा नागर समाज की सकारात्मक भूमिका के लिए बधाई दी। साथ ही साथ राजनैतिक दलों के प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
आई सी द्विवेदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पिछले चुनाव के दौरान मॅाडल कोड आॅफ कन्डक्ट के उल्ंलघन करने पर प्रत्याशियों को क्या सजा दी गई इस बात का खुलासा चुनाव आयोग को करना चाहिए।
प्रोफेसर रमेश दीक्षित ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भ्रष्टाचार व अपराधीकरण चुनावी दलों तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज के हर तबके मे व्याप्त हो गया है अतः आवश्यक है कि इस विषय पर भी बात की जाए। चुनाव के समय पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर धनबल के आधार पर टिकट देती हैं जो चिन्ताजनक है। चुनाव प्रचार के पारम्परिक तरीकों को समाप्त नहीं करना चाहिए अन्यथा धन का प्रभाव बढ़ेगा।
न्यायमूर्ति हैदर अब्बास ने कहा कि राजनैकि दलों को जातीय एवं सामप्रदायिक मुद्दों से ऊपर उठकर आम जनमानस के मुद्दों के आधार पर सभी को जोड़ते हुए चुनाव में उतरना चाहिए। चुनाव के अपराधीकरण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि बेहतर होगा कि सरकारी खर्च पर ही च्रुनाव कराया जाये तथा चुनाव में मतदान को अनिवार्य करने की भी बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं

Posted on 01 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार का पहला बजट आज मुख्यमंत्री/वित्तमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विधान सभा में पेश किया। एक ऐतिहासिक जनादेश के माध्यम से जनांकाक्षाओं को पूरा करने का जो दायित्व मिला है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का यह प्रयास है। विगत पांच वर्षो में प्रदेश की प्रगति का पहिया जाम हो गया था, बजट की धनराशि अनुत्पादक मदों पर खर्च हो रही थी, इसे पुनः पटरी पर लाने का एक साहसिक और प्रशंसनीय कदम श्री अखिलेश यादव ने उठाया है। सबसे बढ़कर यह कि चुनाव के समय के वायदों को निभाने की ओर कदम बढ़ाकर मुख्यमंत्री जी ने फिर इस विश्वास को बल दिया है कि समाजवादी जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं।
अपनी प्रतिबद्धताओं को मूर्तरूप देने के लिए प्रदेश के बजट में 446Û35 करोड़ रू0 कन्या विद्याधन के लिए 1100 करोड़ रू0 बेरोजगारी भत्ता देने के लिए, 350 करोड़ रूपए कृषक दुर्घटना बीमा के लिए, कक्षा 10 एवं 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटाप एवं टेबलेट दिए जाने के मद में 2721Û24 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
पिछली बसपा सरकार ने संसाधनों का भारी दुरूपयोग किया था और ऊलजलूल खर्चो में खजाना खाली कर दिया था, प्रदेश पर कर्ज की भारी गठरी लाद दी थी। नई सरकार को विरासत में अस्त व्यस्त अर्थव्यवस्था मिली है तो भी बड़े साहस के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2 लाख एक सौ दस करोड़ इकसठ लाख रूपए का बजट पेश किया जो वर्ष 2011-12 के बजट के सापेक्ष 18 प्रतिशत अधिक है। विशेष बात यह कि राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण के लिए कर वसूली में वृद्धि तथा अन्य उपाय भी किए गए है। यह पूरी तरह जन पक्षधर बजट है।
समाजवादी पार्टी की सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अल्पसंख्यकों, किसानों और नौजवानों के साथ ही प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास पर खासा जोर है। 280 नई योजनाएं शुरू की जाएगी। सड़क, सेतु, सिंचाई एवं ऊर्जा क्षेत्र पर 23,591Û52 करोड़ रूपए खर्च होगें। कृषि एवं सम्बद्ध सेवाओं पर 5,432Û37 करोड़ खर्च होगें। किसानों के 50 हजार तक कर्ज माफी के लिए 500 करोड़ रू0 की व्यवस्था है। गन्ना किसानों का अवशेष बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु 400 करोड़ रू0 रखे गए हंै। पिछली सरकार में किसान उर्वरक के लिए परेशान रहा था इस बार सरकार पहले से ही व्यवस्था में लगी है। खाद भण्डारण एवं बीज वितरण का उचित प्रबंध होगा। चुनावी वायदों की पूर्ति में 27 हजार करोड़ रू0 खर्च होगें।
प्रदेश की सरकार ने कमजोर वर्ग की महिलाओ को 2-2 साड़ी तथा वृद्धों को एक-एक कंबल देने का प्रशंसनीय निर्णय लिया है। गरीब रिक्शा चालको को अत्याधुनिक रिक्शे देने के लिए 100 करोड़ रूपए रखे गए है। वर्ष 2012-13 के बजट में अल्पसंख्यकों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बुनकरों के बिजली बकाया की माफी के लिए 127 करोड़ रूपए, कब्रिस्तानों में चहारदीवारी बनाने के लिए 200 करोड़ रू0, अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए 2,074Û11 करोड़ रूपए, गरीब दसवीं पास मुस्लिम छात्राओं को आगे पढ़ाई या विवाह के लिए अनुदान हेतु 100 करोड़ रूपए का प्राविधान बजट में है।
राज्य सरकार के इस पहले बजट में पैसों की बर्बादी का एक भी उदाहरण नहीं मिलेगा। पिछली बसपा सरकार ने मूर्तियों, स्मारकों, पार्को पर खूब धन लुटाया था। इस सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया है, यह बजट उस दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसमें समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग के लिए एक सुखद संकेत है। प्रदेश को पहला वास्तविक विकासोन्मुखी, जन सरोकारो वाला बजट हासिल हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2012
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in