Archive | June 5th, 2012

उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के कार्याें हेतु विश्व बैंक पांच वर्षाें में 152 मिलीयन यू0एस0 डाॅलर देगा

Posted on 05 June 2012 by admin

मरीजों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के चिकित्सालयों में गुणवत्तापरक सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित करायी जाए-मुख्य सचिव
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के गवर्निंग बोर्ड की प्रथम बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि विश्व बैंक पोषित उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के अन्तर्गत गुणवत्ता आश्वासन सेल का गठन किया जायेगा। यह सेल प्रदेश के चिकित्सालयों में गुणवत्तापरक सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित करेगा, ताकि मरीजों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इस परियोजना के तहत प्रदेश के 40 चिकित्सालयों में एन0ए0बी0एच0 एक्रेडिटेशन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि औषधियों की आपूर्ति एवं वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए परियोजना द्वारा साॅफटवेयर का निर्माण कराकर कम्प्यूटरीकृत भी कराया जाए। इस कार्य के लिए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाए।
मुख्य सचिव आज उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के गवर्निंग बोर्ड की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पी0पी0 सेल के माध्यम से निजी क्षेत्र के भागीदारी द्वारा प्रदेश के चिकित्सालयों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने हेतु मार्ग तलाशे जायें। उन्होंने कहा कि इन्वायरमेंट मैनेजमेन्ट सेल के माध्यम से प्रदेश के चिकित्सालयों में पर्यावरण प्रबन्धन के तहत मुख्य रूप से अस्पताली कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण तथा इंफैक्शन कन्ट्रोल एवं सफाई इत्यादि का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि ई0डी0पी0 सेल के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न चिकित्सीय सूचनाओं के आंकड़ों का इन्टीग्रेटेड कम्प्यूटरीकृत साॅफटवेयर तैयार कराया जाए, ताकि आंकड़ों का संकलन कर डाटा रिसोर्स सेण्टर में सूचनाओं का संकलन कराया जा सके।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना के कार्याें हेतु पांच वर्षाें में विश्व बैंक द्वारा 152 मिलियन यू0एस0 डाॅलर का वित्त पोषण किया जायेगा, जिसके लिए विधिक अनुबन्ध भारत सरकार, विश्व बैंक तथा राज्य सरकार के बीच मार्च में हस्ताक्षरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक द्वारा 01 करोड़ यू0एस0 डाॅलर राज्य सरकार को अग्रिम धनराशि के रूप में अवमुक्त भी कर दी गयी है।
परियोजना निदेशक, यू0पी0 हेल्थ सिस्टम परियोजना श्री मुकेश मेश्राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संस्थागत ढंाचे तथा जवाबदेही व्यवस्था को सुदृढ़ कर उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग कराना है।  उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट गवर्निंग बोर्ड ने परियोजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी, अध्यक्ष एवं परियोजना निदेशक को अधिकारों का प्रतिनिधायन प्रदान किया गया है। महानिदेशालय में सृजित किए जाने वाले प्रकोष्ठों एवं परियोजना सहयोग इकाई के स्वरूप पर भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधान परिषद में हृदयनारायण दीक्षित सदस्य विधान परिषद भाजपा ने नियम 115 के अन्तर्गत अविलम्बनीय लोकमहत्व के तीन विषय उठाये

Posted on 05 June 2012 by admin

विषय पर ध्यानाकर्षण सूचना
उत्तर प्रदेश में पशु वधशालाओं की बाढ़ आ गयी है। पशु वधशालाओं के लायसेंस अंधाधुंध जारी हो रहे हैं। राज्य में हजारों पशु प्रतिदिन कट रहे हैं। गोतस्करी जारी है। गोहत्याएं बढ़ी हैं। उन्नाव, मेरठ आदि जिलो की पशु वधशालाएं तमाम सुस्थापित मानकों के विपरीत चल रही हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। पशु सम्पदा लगातार घट रही है। दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
भारतीय संविधान के भाग 4-“राज्य के नीति निर्देशक तत्व” के अन्तर्गत अनुच्छेद 48 में राज्य से अपेक्षा की गई है कि “राज्य विशिष्ट तथा गायों बछड़ों व अन्य दुधारू और वाहक पशुओं की नस्लों के परिरक्षण, सुधार और उनके वध का प्रतिषेध करने के लिए कदम उठाएगा।” लेकिन उ0प्र0 में संविधान के इस नीति निर्देशक तत्व की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संविधान निर्माता पशुवध निषेध चाहते थे। सरकार वधशालाएं खोल रही है। राज्य के आमजनों में गुस्सा है। पशु वधशालाएं बंद होनी चाहिए।
मा0 सभापति ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।
——————————————————-
नियम 111 के अधीन वक्तव्य की मांग
जापानी बुखार के नाम से चर्चित बीमारी ने हजारों जीवन छीने हैं। राज्य के पूर्वांचल में इस बीमारी का हमला भयानक महामारी की तरह आता है। साल के कुछेक महीनों के दौरान गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अस्पतालों में मरीज भर्ती की जगह भी नहीं रहती। तमाम अध्ययनों में पाया गया है कि पूर्वांचल के तमाम जिलों के भूगर्भ जल स्तर की ऊपरी सतह का पानी प्रदूषित है। गहरे बोर के हैण्डपम्प लगाकर शुद्ध पानी की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। लेकिन सरकार ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दायित्व नहीं निभाया। 2007-08, 2008-09, 2010-11 व 2011-12 के वर्ष में उक्त बीमारी के संक्रमण व इससे हुई मौतों में लगातार इजाफा हुआ है। पूरे तथ्यों से सरकार अवगत है। लेकिन सरकार की ओर से इस बीमारी की रोकथाम व उपचार के प्रयास शून्य रहे हैं। बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है।
मा0 सभापति ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।
—————————————————-
विधान परिषद प्रक्रिया नियमावली के नियम 39क के अधीन औचित्य प्रश्न की सूचना
बजट भाषण सहित अनेक अन्य अवसरों पर सत्तापक्ष सहित अन्य अनेक महानुभावों द्वारा ‘अल्पसंख्यक वर्ग/समुदाय’ शब्दावली का प्रयोग होता है। बजट भाषण (पृष्ठ 14) में भी “अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए 2,074.11 करोड़ रूपये की योजनाएं बजट में प्रस्तावित करने” की बात मा0 नेता सदन ने इसी आदरणीय सदन में कही है। मा0 नेता सदन का यह वक्तव्य मा0 सदन की कार्यवाही का भाग है। सदन की प्रक्रिया नियमावली की धारा 2 में सदन के कामकाज की धारा 2 में सदन के कामकाज में आने वाले अनेक शब्दों की परिभाषाएं हैं लेकिन ‘अल्पसंख्यक’ शब्द की परिभाषा नहीं है।
भारत के संविधान के अनु0 366 में “परिभाषाएं” शीर्षक से 30 प्रमुख शब्दों की परिभाषाएं हैं। यहां आंग्ल भारतीय समुदाय की परिभाषा है लेकिन अल्पसंख्यक शब्द की परिभाषा नहीं है। अनु0 29 में अल्पसंख्यक वर्ग का नाम आया है लेकिन परिभाषा नहीं है। आदरणीय सदन में इस ‘शब्द पद’ का बहुधा प्रयोग होता है लेकिन अर्थ स्पष्ट नहीं होता। सब अपने-अपने अर्थ लगाते हैं। सत्ता दल की ओर से प्रायः इसका अर्थ एक आस्था विशेष मानने वाले सम्प्रदाय से लिया जाता है। मा0 सभापति ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Posted on 05 June 2012 by admin

5-06-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के निर्णय एवं निर्देश पर आज कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से रिक्त हुआ है।
एस0एन0 कालेज, कन्नौज के मैदान पर आज विशाल जनसंख्या में आए लोगों ने श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और श्रीमती डिम्पल यादव के अतिरिक्त वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने सम्बोधित किया। किरनमय नन्दा (राष्ट्रीय महासचिव), अहमद हसन (स्वास्थ्य मंत्री) बलराम यादव (पंचायती राजमंत्री), डा0 अशोक बाजपेयी (राष्ट्रीय महासचिव), राम आसरे कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), विशम्भर प्रसाद निषाद (राष्ट्रीय महासचिव),श्री शिव कुमार बेरिया (वस्त्र एवं रेशम उद्योगमंत्री),बृजभूषण शरण सिंह, साॅसद, विनोद सिंह उर्फ पंडित (राजस्व राज्यमंत्री) पूर्व विधान सभाध्यक्ष धनीराम वर्मा एवं युवा नेता आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राजपाल कश्यप, निर्भय सिंह पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आए हजारों क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि कन्नौज से डा0 राम मनोहर लोहिया, नेता जी, श्री मुलायम सिंह यादव जीते और उन्हें भी तीन बार जनता ने भारी मतों से जिताया है। पूरे प्रदेश में यही उपचुनाव हो रहा है। पूरे देश की निगाहें इस पर हैं। सभी धर्म, जाति  के लोग समाजवादी पार्टी की मदद करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर श्रीमती डिम्पल यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।
5-06-aमुख्यमंत्री जी ने कन्नौज के विकास में तेजी लाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यहां मेडिकल कालेज नाम बदलकर इसी वर्ष चालू होगा। कन्या विद्याधन से मुस्लिम परिवारों के साथ गरीब घर की लड़कियां भी लाभान्वित होगी। रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करेगें। कन्नौज के इत्र व्यापारियों की मांगे पूरी की गई हैं। उन्होने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने चुनावी घोषणा पत्र को बजट लाकर जनता के बीच उतार दिया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें क्योंकि पता नहीं कौन सी साजिश रची जा रही हो। श्रीमती डिम्पल यादव के चुनाव को क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपना चुनाव बताते हुए श्री यादव ने उनसे भारी जीत के लिए जुट जाने का आगह किया।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कन्नौज की महान जनता ने डा0 लोहिया जैसे नेता को लोकसभा में भेजकर संसद को गौरवान्वित होने का मौका दिया था। इसी जनता ने वोट की ताकत से भ्रष्ट और जालिम सरकार को उखाड़ फेंका था। मुख्यमंत्री जी यहां से साॅसद थे। आपके अनुरोध पर मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। मैं आपकी बहू, बेटी और बहुतों की भाभी हूॅ। आपका भरोसा कायम रखूॅगी।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता से श्रीमती डिम्पल यादव को जिताकर एक और इतिहास बनाने का आग्रह किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कपड़ा रोटी सस्ती होगी, दवा-पढ़ाई मुफ्ती होगी

Posted on 05 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि  “कपड़ा रोटी सस्ती होगी, दवा-पढ़ाई मुफ्ती होगी“ समाजवादियों का यह पुराना नारा रहा है। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी पिछली सरकार में गरीबों को सस्ते इलाज की सुविधा देने की पहल की थी। उन्होने अस्पताली पर्चा सिर्फ एक रूपया में बनाने का आदेश दिया था। विधान सभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने चिकित्सा संबंधी जो वायदे किए थे, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के पहले बजट में ही उनको पूरा करने की दिषा में ठोस कदम उठाए हैं।
समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में असाध्य रोगों के निःशुल्क इलाज का वचन दिया गया  था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश के समस्त राजकीय मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सा विश्वविद्यालय मंें गम्भीर रोगों जैसे कैंसर, हृदयरोग, गुर्दा रोग के निःशुल्क इलाज के लिए 25 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। लखनऊ में उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान की स्थापना हेतु 20 करोड़ रूपए की योजना प्रस्तावित है।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मण्डल में मेडिकल कालेज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का इरादा कर लिया है। नए निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों और सैफई के पैरा मेडिकल संस्थान के लिए बजट में 249Û81 करोड़ रूपए रखे गए है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई इटावा के विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु 60 करोड़ रूपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश विगत कई दषकों से जापानी इन्सेफलाईटिस की बीमारी से पीडि़त है। इस अभिशाप से प्रदेश को मुक्ति दिलाने हेतु मेडिकल कालेज, गोरखपुर एवं प्रभावित जनपदों के जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत चिकित्सा व्यवस्था हेतु तैयार किया जाएगा। एलोपैथी चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य हेतु 4,719Û87 करोड़ रूपए रखे गए है। जिला अस्पतालों में आवश्यक मशीनों तथा सीटी स्कैन, एक्सरे मशीन, ईसीजी तथा अल्ट्रासाउण्ड मशीनों की खरीद होगी ताकि जिला स्तर पर ही आम जनता को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
प्रदेश की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार एवं विस्तार हेतु बजट में 7,033Û86 करोड़ रूपयों की व्यवस्था की है जो गत वर्ष की व्यवस्था से 21 प्रतिशत अधिक है तथा कुल बजट का 3Û7 प्रतिशत है। यह मुख्यमंत्री जी की जन सामान्य के प्रति संवेदनशीलता है अन्यथा पिछली बसपा सरकार ने तो स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को लूट और वसूली का अड्डा ही बना दिया था। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में तो इतनी लूट मची कि उसके फेर में 6 अधिकारियों की मौतें हो गई। घोटाले की सीबीआई जांच में मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी फंसे हैं। स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य बिगाड़ने वाले अधिकारियों, मंत्रियों और उनके संरक्षकों की अब सही चिकित्सा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण की रक्षा और उसके सम्ंवर्धन हेतु शपथ

Posted on 05 June 2012 by admin

‘‘ मैं प्राकृतिक पर्यावरण, जिसके अन्तर्गत वन,झील, नदी और वन्य जीव हैं, की रक्षा करूंगा और उसका संम्बर्धन करूॅगा तथा प्राणि मात्र के प्रति दयाभाव रखंूगा।‘‘ यह शपथ जिलाधिकारी अजय चैहान ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
श्री चैहान ने बताया कि पर्यावरण सुधार सरकार की प्राथमिकता के कार्यक्रमों में मुख्य बिन्दु है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए मुख्य विचार बिन्दु ‘‘ पर्यावरण-मित्र , अर्थ व्यवस्था: इसमें सहभागी बनें ‘‘ (Green Economy : Does it include you) नियत किया है। उन्होंने पर्यावरण मित्र अर्थ व्यवस्था में सहभागी बनने की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) सी0पी0 सिंह, सहित सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त द्वारा गंेहू खरीद की जिलेवार समीक्षा

Posted on 05 June 2012 by admin

क्रय केन्दंांे पर प्लास्टिक बैग सुलभ करायें, किसानो के बोरांे का भी उपयोग करें

commissioner-agra-ajay-chauhan-reviewing-purchase-under-wheat-support-price-schemeप्रभारी मण्डलायुक्त अजय चैहान ने आयुक्त सभागार में आहूत बैठक  में मूल्य समर्थन योजना के अन्र्तगत मण्डल में जनपदवार गेहॅू खरीद एवं डिलीवरी तथा कृषकों को देय भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र वार आकंलन कर प्लास्टिक बैग अविलम्ब सुलभ करा दें। किसान यदि बोरों में गेहॅू लेकर आ रहे हैं तो उनके बोंरों  का भी उपयोग करें । बैठक में अवगत कराया गया कि दो रूपया प्रति बोरा हैण्डलिंग की धनराशि भुगतान सबंधी शासनादेश प्राप्त हो गया है। श्री चैहान ने सचेत किया कि उनके निरीक्षण के दौरान इंगित कमियों में तत्परता से सुधार करें शासनादेश तथा विभागीय निर्देशों की हर स्तर पर सुस्पष्ट जानकारी रखें, किसी भी प्रकार की संवाद हीनता की स्थिति न रहे। उन्होंने किसानों का भी मोबाइल नम्बर रखने के निर्देश दिये।
क्षेत्रीय प्रबन्धक पी.सी.एफ. पूरनमल ने एफ.सी.आई. द्वारा इन्सीडेन्टल चार्ज का भुगतान न प्राप्त होने की समस्या से अवगत कराया । मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि 6 जून को प्रातः 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट आगरा की उपस्थिति में एफ.सी.आई. के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में मैनेजर कामर्शियल सुरेश चन्द्र तथा पी.सी.एफ. के क्षेत्रीय प्रबन्धक की समन्वय बैठक में समाधान सुनिश्चित करायें और यह भी जांच करें कि भुगतान में किस स्तर पर विलम्ब हुआ है।

आर0एफ0सी0 नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि आगरा सम्भाग में विभिन्न एजेन्सियों द्वारा 221 क्रय केन्द्र कार्यरत हंै और मण्डल के चारों जिलों में अब तक कुल 117832 मी0टन गेहॅू खरीदा गया है। इसमें से 102933 मी0टन की केन्द्रीय पूल में डिलीवरी हो चुकी है। मण्डल में 23472 कृषक लाभान्वित हुए हंै। श्री नागेन्द्र प्रताप ने जनपद वार प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि आगरा में 46 क्रय केन्द्रों पर 18403 मी0टन, फिरोजाबाद में 56 क्रय केन्द्रों पर 20394 मी0टन, मैनपुरी में 70 केन्द्रो पर 23480 मी0टन, मथुरा में 51 केन्द्रों पर 55554 मी0टन गेहॅू  की खरीद हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मण्डल में खाद्य विभाग (विपणन शाखा) द्वारा 25 केन्द्र,उ0प्र0 सहकारी संघ (पी0सी0एफ0) द्वारा 140 केन्द्र, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 07 केन्द्र, उ0प्र0 राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा 24, उ0प्र0 स्टेट एग्रो द्वारा 25 क्रय केन्द्र संचालित किये जा रहे है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, आर.एफ.सी0 नागेन्द्र प्रताप, उपायुक्त खाद्य अनूप शंकर , जनपदों के जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा क्रय एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2012
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in