Archive | June 9th, 2012

सरकार और जनता की आकांक्षाओं के बीच तालमेल बिठाना है

Posted on 09 June 2012 by admin

untitled-11समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है। यह जनता के हित में काम कर रही है। सरकार ने जनसापेक्ष बजट पेश किया है। समाजवादी पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। चुनावी वायदे अमल में लाए जा रहे है। सरकार और जनता की आकांक्षाओं के बीच तालमेल बिठाना है। इसमें  कार्यकर्ताओं को भी संयम और अनुशासन बरतना चाहिए।
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी एवं सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी इस मौके पर मौजूद थे। श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रखेगी। किसानों के पक्ष में 50 हजार रूपए तक की कर्ज माफी और सरकारी ट्यूबवेल तथा नहर से सिंचाई मुफ्त होगी। दवा-पढ़ाई मुफ्त है ही। हम अगले छह माह में सरकारी कामकाज की समीक्षा करेगें।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि हारे हुए दूसरे दलों के लोग अब समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर उसमें शामिल होकर हावी होने का प्रयास कर सकते है। वे समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार भी कर सकते हैं। हमें इनसे सावधान रहना है। अपनी सरकार के जनहित के कामों को गांव-गांव घर-‘घर तक पहुॅचाना है। किसानों को राहत, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, व्यापारियों को सुविधा, भ्रष्टाचार पर नकेल जैसे अच्छे कदमों की जानकारी जनसामान्य तक पहुॅचाने का काम कार्यकर्ता करें। अब वे अपने-अपने क्षेत्र में लगकर काम करें। उन्होने हंस कर चेताया कार्यकर्ता और नेता अपना दरबार और मैदान छोड़कर यहां आएगें तो विरोधी लूटेगें ही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान की हरसम्भव कोशिश होगी। उनके जो भी आवेदन पत्र आएगें, उन पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष तथा महासचिवों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे समय-समय पर जिले से एकत्र सभी आवेदन लेकर राजधानी आएं। इससे आम आदमी पर आर्थिक भार नहीं पड़ेगी। यहां मुसीबतें नहीं उठानी पड़ेगी। श्री यादव ने संगठन की जिला इकाइयों को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने फिर दोहराया कि यह सरकार आपकी है और मैं भी सदैव आपके साथ रहूॅगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को 04 लेन सड़क मार्गोे से जोड़ने तथा 250 से 500 आबादी वाले बसावटो को ग्रामीण सम्पर्क मार्गों से भी जोड़ने हेतु तत्काल कार्ययोजना बनाई जाय - मुख्य सचिव

Posted on 09 June 2012 by admin

  • निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को औचक स्थलीय निरीक्षण भी करना होगा- जावेद उस्मानी
  • बसावटो को ग्रामीण संपर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना को अन्तिम रूप देने हेतु आगामी 10 दिन के अन्दर मुख्य सचिव स्तर पर पुनः बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को 04 लेन सड़क मार्गों तथा 250 से 500 जनसंख्या आबादी वाले बसावटो को ग्रामीण सम्पर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना बनाकर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम्य विकास विभाग अपनी योजनान्तर्गत 500 से अधिक आबादी वाले बसावटो सहित नक्सल प्रभावित 03 जनपदों चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र के 250 से 500 जनसंख्या वाले बसावटो को भी ग्रामीण संपर्क मार्गों से जोड़ेगा। कार्य की महत्ता के चलते बसावटो को ग्रामीण संपर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना को अन्तिम रूप देने हेतु आगामी 10 दिन के अन्दर मुख्य सचिव स्तर पर पुनः बैठक होगी।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में संपर्क मार्गों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार तत्काल निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए औचक स्थलीय निरीक्षण भी वरिष्ठ अधिकारियों को करना होगा।
श्री उस्मानी ने ग्राम विकास विभाग के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग एवं मण्डी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 250 से 500 जनसंख्या आबादी वाले बसावटो को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु ग्रामीण संपर्क मार्ग बनाने हेतु तत्काल कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त ऐसे बसावटो को जनपद मुख्यालयों से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना है, जिसके लिए विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर बसावटो का चयन कर जिलाधिकारी से अनुमोदन कराने के उपरान्त निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दें।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री कुमार अरविन्द सिंह देव ने बताया कि 02 लेन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े 14 जिला मुख्यालयों को 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर किये जाने हेतु भारत सरकार की स्वीकृत योजना में सम्मिलित हंै, को उच्चीकृत कर 04 लेन में स्वीकृत किये जाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 05 जिला मुख्यालयों को 04 लेन अथवा 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर में उच्चीकृत कराये जाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। 28 जिला मुख्यालय 04 लेन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं तथा 10 जिला मुख्यालयों को 04 लेन अथवा 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर हेतु प्रस्ताव कर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अवशेष 11 जनपद मुख्यालय उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 04 लेन हेतु प्रस्तावित राज्य राजमार्गों पर स्थित हैं, जिसके लिए लगभग 2032 करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा ज्योतिबा फुले नगर, कौशाम्बी, फर्रूखाबाद, देवरिया, कांशीराम नगर, भीमनगर एवं श्रावस्ती सहित अन्य जनपदों में लगभग 187 किलोमीटर सड़क बनाकर 04 लेन सड़क मार्ग से जनपदों को जोड़ा जाएगा।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री आलोक रंजन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपसा, श्री मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास,
श्री राजीव कुमार, सचिव, लोक निर्माण, श्री संजीव कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार आम आदमी को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले सरोकारो के प्रति उदासीन हैं

Posted on 09 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मे बढ़ते अपराध व बिजली-पानी समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार आम आदमी को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले सरोकारो के प्रति उदासीन हैं।
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा ने अपने घोषण पत्र मे वायदा किया था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को वह चुस्त-दुरूस्त करेगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक होना तो दूर की बात रही सरकार आने के बाद पूर प्रदेश में अपराध की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। गम्भीर बात तो यह है कि पिछले तीन माह मे दर्जन भर से अधिक पुलिस और जनता के बीच तकरार की घटनाएं घटी, जो इस बात का प्रमाण हैं कि जनता का विश्वास पुलिस की कार्यशैली से उठ गया है। प्रदेश मे कानून का इकबाल कम होता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप हत्या, अपहरण, लूट तथा बम विस्फोट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री लगातार कानून व्यवस्था ठीक किए जाने की बात हर रहे है। 15 दिनांे का समय दिया हालात यह है कि मुरादाबाद, इलाहाबाद नगरो मे विस्फोट की घटनायें होती हैं पुलिस बहाने तालाश कर घटनाओं से पीछा छुड़ा लेती हैं।
श्री पाठक ने सरकार पर जनता की रोजमर्रा की आवश्यक आवश्यकता बिजली पानी की आपूर्ति के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार मे आते ही प्रदेश मुखिया ने इसे प्राथमिकता पर लिया होता तो आज समूचे प्रदेश की जनता को बिजली, पानी का यह संकट न झेलना पड़ता जिसको लेकर नित्य नगरो व महानगरों मे जनता सड़क पर उतर रही है। यही आलम स्वास्थ सेवाओं का है। मस्तिक ज्वार से लोग कलकलवित हो रहे है और सरकार बयान देकर काम चला रही है। श्री पाठक ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेह सरकार को जनसरोकारों के विषयों के निदान हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश का माहौल बदलने तथा निवेश का वातावरण बनाने हेतु राज्य सरकार शीघ्र नई औद्योगिक नीति लागू करेगी: मुख्यमंत्री

Posted on 09 June 2012 by admin

  • जनता से जुड़ी मदों में वर्तमान सरकार ने प्रस्तुत बजट में काफी बढ़ोत्तरी की
  • प्रदेश में भण्डारण क्षमता बढ़ाने तथा साइलोज स्टोर की स्थापना हेतु केन्द्र सरकार तथा नाबार्ड से मदद ली जायेगी
  • वर्तमान सरकार प्रस्तुत बजट के माध्यम से गत सरकार द्वारा व्यय किये गये तमाम अनाप-शनाप खर्चों की भरपाई कर रही है: मुख्यमंत्री

untitled-6उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का माहौल बदलने तथा निवेश के लिए वातावरण बनाने हेतु शीघ्र नई औद्योगिक नीति लागू करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि राज्य के नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री आज विधान सभा में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तुत बजट पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। प्रस्तुत बजट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। विपक्षी सदस्यों ने बजट में सरकार द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किये गये वायदों को अहमियत देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, दवाओं की अनुपलब्धता, खराब विद्युत आपूर्ति आदि का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को सत्ता में आए अभी तीन माह भी पूरे नहीं हुए हैं। इससे साफ जाहिर है कि बसपा सरकार ने प्रदेश के हित में कोई काम नहीं किया तथा उस दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था।
श्री यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रस्तुत बजट के माध्यम से गत सरकार द्वारा व्यय किये गये तमाम अनाप-शनाप खर्चों की भरपाई कर रही है। पिछली सरकार ने भूमि अधिग्रहण, विद्युत खरीदने में आये खर्च तथा उत्तराखण्ड सरकार की देनदारियों को बिना भुगतान किये छोड़ दिया था, जिसे वर्तमान सरकार को बजट के माध्यम से पूरा करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली सरकार की लम्बित देनदारियों को पूरा करने के बावजूद उनकी सरकार जनता से किये गये वायदो को पूरा करेगी। उन्होेंने कहा कि वर्तमान सरकार अनावश्यक खर्चों को रोक कर राज्य के विकास पर खर्च करने के लिए दृढ़ संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार ने हेलीकाॅप्टर खरीदने जैसी अनावश्यक मदों पर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया। बसपा सरकार ने पत्थर और मूर्तियों पर करोड़ों रुपये लगा दिये। इस प्रकार से काफी धन एवं संसाधन का दुरुपयोग किया गया। लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रस्तुत बजट में कई महत्वपूर्ण मदों के लिए धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, नगरीय विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा जैसे जनता से जुड़े मदों में वर्तमान सरकार ने काफी बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनकी सरकार ने तब किये हैं जब सरकार को राज्य का खजाना खाली मिला। उन्होंने कहा कि प्रयास किया गया है कि उपलब्ध संसाधनों के दायरे में ही जनता के कल्याण के लिये काम किये जाएं।
किसानों की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को विशेष महत्व देती है। विकसित देशों में भी किसानों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी सरकार किसानों को समय से उर्वरक, विद्युत तथा सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था करायेगी। राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों को मदद उपलब्ध कराने के लिए काम किया जायेगा। इसी प्रकार किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। वर्तमान समय में चल रही गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गेहूं खरीदने के लिए बोरों की आपूर्ति हेतु समय से केन्द्र सरकार से आग्रह नहीं किया। इसी प्रकार गत सरकार ने अन्न भण्डारण की क्षमता में वृद्धि के लिए भी प्रयास नहीं किया। अपनी सरकार द्वारा किसानों के हित में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट में खाद के पूर्व भण्डारण के लिये 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। अगले 6 माह में राज्य के कई क्षेत्रों में साइलोज स्टोर बनाने का काम शुरु कर दिया जायेगा। इसमें केन्द्र सरकार एवं नाबार्ड की मदद भी ली जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बालिकाओं के लिए कन्या विद्या धन योजना, बेराजगार नौजवानों के लिए भत्ते की व्यवस्था प्रस्तुत बजट के माध्यम से की है। राज्य में पिछली सरकार द्वारा कोई उद्योग स्थापित न कराने के कारण बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसीलिए उनकी सरकार राज्य का औद्योगिक वातावरण सुधारने का प्रयास कर रही है। पिछली सपा सरकार के दौरान चीनी मिलों की स्थापना के लिए किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि कई अन्य राज्यों की तरह उद्यमियों को छूट दी जा सके। इसीलिए उनकी सरकार एक ऐसी उद्योग नीति बनाने का प्रयास कर रही है, जिससे उद्यमियों को राज्य में उद्योग लगाने में हिचक न हो। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा छात्रों को टैबलेट एवं लैपटाप देने के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गांव के छात्रों के मन से कम्प्यूटर को लेकर भय समाप्त हो जायेगा और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की पर्याप्त जानकारी मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में विद्युत आपूर्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि गत सरकार ने 9 मेमोरेण्डम आॅफ अण्डरस्टैण्डिंग (एम0ओ0यू0) पर हस्ताक्षर किये लेकिन इनमें से किसी एक प्रस्ताव को मूर्त रूप नहीं दिला पाई। यहां तक कि इनके लिए कोल लिंकेज की व्यवस्था नहीं की गई। विद्युत वितरण में भी गत सरकार द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब इस दिशा में गम्भीर प्रयास कर रही है। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने हेतु 1800 करोड़ रुपये के माध्यम से राज्य के 29 जनपदों में घरेलू एवं कृषि हेतु अलग-अलग फीडर की व्यवस्था का कार्य शुरु हो गया है। नए विद्युत घर लगाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी कोयला आयात किया जायेगा। इसके अलावा उनकी सरकार शीघ्र ही सोलर पाॅलिसी लाने जा रही है, जिससे सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा की पिछली सरकार द्वारा की गई उपेक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार ने लोहिया चिकित्सा संस्थान, गोमती नगर में कैंसर के इलाज की व्यवस्था की थी। 100 करोड़ रुपये के सामान एवं उपकरण खरीदे गये थे लेकिन गत बसपा सरकार द्वारा जनता की भलाई के लिए कैंसर के इलाज की इस व्यवस्था का प्रयोग करना उचित नहीं समझा। यहां तक कि इनके संचालन के लिए चिकित्सकों की भी व्यवस्था नहीं की गई। पिछली सरकार द्वारा न तो कोई नया मेडिकल कालेज ही बनाया गया और न ही पैरामेडिकल कालेज की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में ऐवियेशन विश्वविद्यालय एवं 3 आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बनाने के लिए जमीन देने को तैयार है। इसके विपरीत बसपा सरकार द्वारा एम्स के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराई गई।
श्री यादव ने कहा कि उनकी सरकार कानून व्यवस्था को सर्वोच्च वरीयता देती है। उन्होंने कहा कि अधिक अपराध वाले स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जायेंगे तथा कानून व्यवस्था के मामले में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रजातंत्र में जन प्रतिनिधि का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने एक स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए कहा कि अभी बजट पर विभागवार चर्चा होना शेष है। उन्होंने कहा कि उचित समय पर विधायक क्षेत्रीय विकास निधि के सम्बन्ध में निर्णय लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है

Posted on 09 June 2012 by admin

उ0प्र0 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एम0एल0सी0 हाजी सिराज मेंहदी ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा वह बिचैलियों के हाथों ठगे जा रहे हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि किसान विद्युत आपूर्ति की दुव्र्यवस्था तथा गेहूँ क्रय सम्बन्धी अनियमितताओं को लेकर त्रस्त है। जौनपुर के दो दिवसयी प्रवास के दौरान किसानों ने मेंहदी को अवगत कराया कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमा गयी है, जिससे सिचांई के अभाव में फसलें सूखी जा रहीं है। कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार करने पर भी उनके कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। उनकी उदासीनता का ही परिणाम है कि किसानों के खून-पसीने से सींची गयी रवी की फसल का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है। बिना बिजली के न तो किसानों को खरीफ की फसल के लिए सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है न ही आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात मिल रही है। आम आदमी पेयजल की समस्या से त्राहि त्राहि कर रहा है।
श्री मेंहदी ने आगे बताया कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अनियमितताओं की वजह से किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कम तौल व बोरों की कमी के कारण किसान अपनी फसल सही समय पर विक्रय नहीं कर पा रहा है, जिससे किसानों को अपनी मेहनत का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान बहुत ही क्षुब्ध है।
श्री मेंहदी ने जनपद जौनपुर से लखनऊ आते समय कई स्थानों पर रास्तें में गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को देखा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कड़े निर्देशों के बावजूद भी अभी तक किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर समुचित तरीके से नहीं खरीदा जा रहा है जिसके चलते वह स्थानीय प्रशासन के कोप का भाजन बन रहे हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि यदि राज्य सरकार किसानों को बिजली मुहैया कराने, गेहूं क्रय केन्द्रों पर अनियमितताओं को रोक पाने में सफल नहीं हो पा रही है तो उसे सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस गंभीर मसले का समाधान खोजना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कहीं कन्नौज की तरह जनपद का हाल तो नहीं होना है

Posted on 09 June 2012 by admin

ऽ    मीटिंग -ईटिंग में ही व्यस्त रहे और नामांकन करने का समय बीत जाए

नगर निकाय के चुनाव में भाजपा फिर फिसड्डी साबित हो रही है। जहाॅ भाजपा की प्रतिद्ववन्दी पार्टी कांग्रेस ने अपना प्रत्याषी घोषित कर दिया वहीं भाजपा मीटिंग-ईटिंग में मस्त है। पार्टी  प्रत्याषी घोषित करने मे किन कारणों से देरी लगा रही है कार्यकर्ताओं में इस बात का छोभ है।  पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से जब इस बाबत बात की गई तो उनका कहना है कि कही कन्नौज की दषा यहाॅ भी न हो क्योंकि कन्नौज में संसदीय सीट के लिए जद्दो जहत ही करती रहे और कन्नौज की भाॅति सुलतानपुर में भी प्रत्याषी का चयन होता रहे और नामांकन का समय ही बीत जाय। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेष में अखिलेष यादव के मुख्य मंत्री बनने के बाद कन्नौज की संसदीय सीट रिक्त हो गई है। जहाॅ से उत्तर प्रदेष के मुख्य मंत्री की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। डिंपल यादव के विरोध में भाजपा प्रत्याषी के चयन में इतना समय लगा दिया कि नामांकन करने का समय ही बीत गया। और डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा अपनी मीटिंग-ईटिंग के बहु प्रचारित षैली में ही व्यस्त रही और चुनाव लड़ने से वंचित हो गई। भाजपाईयों में खास चर्चा है कि कहीं कन्नौज की दषा सुलतानपुर में ही न दोहरा दी जाय।  कुछ वरष्ठि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी प्रत्याषी के चयन में कोई कोताही बरतना नहीं चाहती, जिससें पार्टी को नगर निकाय के चुनाव में षिकस्त झेलनी पड़े। सुलतानपुर जनपद की नगर पालिका परिषद की सीट  पर अधिकतर भाजपा का ही कब्जा रहा। प्रत्याषी के चयन में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। विष्वस्त सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि नगर पालिका परिषद में  अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए तीन पूर्व चेयरमैन लाईन में हैं। निर्वतमान चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, भूतपूर्व चेयरमैन भोला नाथ अग्रवाल, षिव कुमार अग्रहरि भी अपनी दावेदारी कर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आने के इच्छुक हैं। वहीं जिला महिला अपाध्यक्ष भावना सिंह भी जनसम्पर्क कर नगर के अधिकतर मतदाता से समर्थन पाने की बात कह कर दावेदारी  पक्की करने में लगी हैं। विष्व हिन्दु परिषद  मीडिया प्रभारी आषीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू भी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं। दूसरी तरफ वैष्य समुदाय से अजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाष जायसवाल, सवणर््ा के तरफ से जसवन्त सिंह व महेन्द्र सिंह  ताल ठोक रहें है। कुल मिला कर यदि भाजपा हाई कमान कोई निर्णय लेने में देरी करता है तो सम्भवतः कन्नौज की कहानी यहाॅ पर भी दुहराई जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड नही अब अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूगर्भ जल स्त्रोत सूखने से भयावह होते हालात सुरेन्द्र अग्निहोत्री-

Posted on 09 June 2012 by admin

जल संकट के चलते लगातार हालात बद से बदत्तर हो रहे है।  रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून कहकर युगदृष्टा कवि रहीम ने भविष्य में पानी की उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों के प्रति भले ही चेतावनी दे दी लेकिन स्वार्थ और हबस के चलते गंगा, यमुना, गोमती की भूमि उत्तर प्रदेश भीषण जल संकट के मुहाने पर खड़ा है। गंगा और यमुना भीषण प्रदूषण के चलते गंदे नाले के रूप में तब्दील होने को विवश है। प्रदेश विधानसभा में लघु सिंचाई मंत्री पारस नाथ यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया है कि
प्रदेश के 25 जनपदों के 67 ब्लाॅक भूमिगत जल स्त्रोत नीचे खिसक जाने के कारण भूगर्भ जल स्तर की सबसे ज्यादा गिरावट रिकार्ड की गई है। आगरा, अम्बेडकर नगर, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायू, बुलन्दशहर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, महामायानगर, जीपीनगर, जौनपुर, कानपुर, कौसाम्बी, लखनऊ, मथुरा मेंरठ , मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्रनगर, सहारनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, वाराणसी है। भूजल वैज्ञानिकों का कहना है कि भूमिगत जल स्तर में कमी आने के कारण है। प्रतिवर्ष बरसात में कमी आना, वर्षा जल का ठहराव नहीं होना, सिंचाई कार्याे के लिए अंधाधुंध कुंओं तथा बोरिंग की खुदाई हो जाना, अनियंत्रित जल दोहन है। इन भयावह होते हालात पर प्रदेश के पूर्व भूगर्भ जल निदेशक से जब इस संवादताता ने बात की तो उन्होंने अपनी विवशता को स्पष्ट करते हुए कहा कि 10-12 वर्षों में पानी के लिए छीना-झपटी से लेकर गृह युद्ध तक के हालात को कोई रोक नहीं पाएगा।
जल स्तर के अत्याधिक दोहन और प्राकृतिक वर्षो में आ रही निरन्तर गिरावट ने स्थिति और बिगाड़ दी है
आज कुओं, तालाबों के सूखने और हैडपंपों का पानी प्रदूषित होने के कारण गांवो तक में बोतल बंद पानी पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में तालाब भूमाफिया के शिकार होकर समाप्त हो रहे हैं। लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर भूगर्भ जल रीर्चज सिस्टम के पाईप जगह-जगह से टूट गये है। राजधानी में लगातार गिरते भूगर्भ जल भंडार आने वाले दिनों की चेतावनी दे रहे है।
भूगर्भ जल के घटते स्तर को ध्यान में रखकर प्रदेश की सरकार सार्थक पहल करते हुऐ बूँद-बूँद पानी का हिसाब लेने की तैयारी कर कर रही है। गिरते हुए भूजल स्तर को राकने के लिये स्थानीय हाईड्रोजियोलाजिकल परिस्थितियों के अनुसार वर्षा जल संचयन एवं भूजल सवर्धन कार्यक्रम की प्लानिंग की जा रही है।  गौरतलब है कि बीते वर्षो में प्रदेश के 40 जनपद संकट ग्रस्त माने जाते थे लेकिन अब बुन्देलखण्ड के जनपदों का नाम इस सूची से हट गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्री 11 जून तक बैंक में धनराशि जमा करें

Posted on 09 June 2012 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आगरा दिलीप कुमार ने जनपद आगरा के चयनित
हज यात्रियों को सूचित किया है कि प्रत्येक चयनित हज यात्री को कोर बैंकिंग
के द्वारा हज कमेटी आॅफ इण्डिया के भारतीय स्टेट बैंक खाता सं0 थ्मम
ज्लचम.25 में दिनांक 11 जून 2012 तक अथवा पूर्ण रू0 5100/-जमा
करना है। बैंक में धनराशि जमा करने के पहले हज कमेटी आॅफ इण्डिया,
मुम्बई, की वेबसाइट  www.hajcommittee.com से डाउनलोड करके थ्मम
ज्लचम.25 धनराशि जमा करने का फार्म प्राप्त करना है अथवा हज कमेटी
आॅॅफ इण्डिया मुम्बई की किताब हिदायत बराये हज-2012 के आखरी में
संलग्न जमा करने के फार्म का प्रयोग करना है इसके अतिरिक्त उ0प्र0 राज्य हज
समिति की वेबसाइट  www.hajcommittee.com से भी धनराशि जमा करने का
फार्म डाउनलोड कर सकते है। प्रत्येक हज यात्री को उन्हें बैंक रिफरेन्स
नम्बर एलाट किया गया, धनराशि जमा करते समय पे-इन स्लिप फार्म में अंकित करना
है।
उन्होंने बताया कि समस्त चयनित हज यात्रियों को अपने इन्टरनेशनल

पासपोर्ट के कवर पेज पर अपना 3.5ग3.5 सफेद बैक ग्राउन्ड का कलर
फोटोग्राफ ऊपर कवर पेज पर दाहिने स्टैपल करना है। जमा धनराशि की रसीद
(हज कमेटी आॅफ इण्डिया की प्रति) तथा फोटो सहित पासपोर्ट कार्यालय
उ0प्र0 राज्य हज समिति 10ए,विधान सभा मार्ग, लखनऊ में रजिस्टर्ड डाक द्वारा
अथवा दस्ती दिनांक 11-6-12 तक अथवा पूर्व जमा कराकर रसीद प्राप्त करनी
है। अभिलेख दिनांक 11.6.12 तक उ0प्र0 राज्य हज समिति के लखनऊ कार्यालय
में प्राप्त हो जाने चाहिए। प्रत्येक इच्छुक हज यात्री हज कमेटी कार्यालय
लखनऊ में प्रत्येक कार्य दिवस में व्यक्तिगत सम्पर्क कर आवश्यकतानुसार जानकारी
प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित हेल्प नम्बर/दूरभाष संख्या
0522-2622458 ए 2617120 तथा मो0नं0 9235610681, 9235610683,
9235610690, 9235610692 एवं 9235610694 पर फोन करके भी जानकारी
प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Posted on 09 June 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज श्रीमती शबाना
खातून अंसारी को अलीगढ़ से से नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी
का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इसके पूर्व नगर निगम
बरेली से महापौर प्रत्याशी श्री अमजद सलीम एडवोकेट, लखनऊ से डाॅ0 नीरज बोरा,
गोरखपुर से डाॅ0 सुरहिता करीम, झांसी से श्रीमती निर्मला बिलहटिया, वाराणसी से
डाॅ0 अशोक सिंह, मेरठ से चै0 देवेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, डा0 सत्या पाण्डेय
को इलाहाबाद से, श्री पवन गुप्ता को कानपुर एवं श्री श्याम जरारी को आगरा से
कांग्रेस पार्टी के महापौर के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2012
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in