Categorized | लखनऊ.

गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है

Posted on 09 June 2012 by admin

उ0प्र0 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एम0एल0सी0 हाजी सिराज मेंहदी ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा वह बिचैलियों के हाथों ठगे जा रहे हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि किसान विद्युत आपूर्ति की दुव्र्यवस्था तथा गेहूँ क्रय सम्बन्धी अनियमितताओं को लेकर त्रस्त है। जौनपुर के दो दिवसयी प्रवास के दौरान किसानों ने मेंहदी को अवगत कराया कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमा गयी है, जिससे सिचांई के अभाव में फसलें सूखी जा रहीं है। कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार करने पर भी उनके कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। उनकी उदासीनता का ही परिणाम है कि किसानों के खून-पसीने से सींची गयी रवी की फसल का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है। बिना बिजली के न तो किसानों को खरीफ की फसल के लिए सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है न ही आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात मिल रही है। आम आदमी पेयजल की समस्या से त्राहि त्राहि कर रहा है।
श्री मेंहदी ने आगे बताया कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अनियमितताओं की वजह से किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कम तौल व बोरों की कमी के कारण किसान अपनी फसल सही समय पर विक्रय नहीं कर पा रहा है, जिससे किसानों को अपनी मेहनत का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान बहुत ही क्षुब्ध है।
श्री मेंहदी ने जनपद जौनपुर से लखनऊ आते समय कई स्थानों पर रास्तें में गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को देखा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कड़े निर्देशों के बावजूद भी अभी तक किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर समुचित तरीके से नहीं खरीदा जा रहा है जिसके चलते वह स्थानीय प्रशासन के कोप का भाजन बन रहे हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि यदि राज्य सरकार किसानों को बिजली मुहैया कराने, गेहूं क्रय केन्द्रों पर अनियमितताओं को रोक पाने में सफल नहीं हो पा रही है तो उसे सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस गंभीर मसले का समाधान खोजना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in