Categorized | लखनऊ.

सरकार आम आदमी को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले सरोकारो के प्रति उदासीन हैं

Posted on 09 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मे बढ़ते अपराध व बिजली-पानी समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार आम आदमी को सर्वाधिक प्रभावित करने वाले सरोकारो के प्रति उदासीन हैं।
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा ने अपने घोषण पत्र मे वायदा किया था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को वह चुस्त-दुरूस्त करेगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक होना तो दूर की बात रही सरकार आने के बाद पूर प्रदेश में अपराध की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। गम्भीर बात तो यह है कि पिछले तीन माह मे दर्जन भर से अधिक पुलिस और जनता के बीच तकरार की घटनाएं घटी, जो इस बात का प्रमाण हैं कि जनता का विश्वास पुलिस की कार्यशैली से उठ गया है। प्रदेश मे कानून का इकबाल कम होता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप हत्या, अपहरण, लूट तथा बम विस्फोट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री लगातार कानून व्यवस्था ठीक किए जाने की बात हर रहे है। 15 दिनांे का समय दिया हालात यह है कि मुरादाबाद, इलाहाबाद नगरो मे विस्फोट की घटनायें होती हैं पुलिस बहाने तालाश कर घटनाओं से पीछा छुड़ा लेती हैं।
श्री पाठक ने सरकार पर जनता की रोजमर्रा की आवश्यक आवश्यकता बिजली पानी की आपूर्ति के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार मे आते ही प्रदेश मुखिया ने इसे प्राथमिकता पर लिया होता तो आज समूचे प्रदेश की जनता को बिजली, पानी का यह संकट न झेलना पड़ता जिसको लेकर नित्य नगरो व महानगरों मे जनता सड़क पर उतर रही है। यही आलम स्वास्थ सेवाओं का है। मस्तिक ज्वार से लोग कलकलवित हो रहे है और सरकार बयान देकर काम चला रही है। श्री पाठक ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेह सरकार को जनसरोकारों के विषयों के निदान हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in