Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को 04 लेन सड़क मार्गोे से जोड़ने तथा 250 से 500 आबादी वाले बसावटो को ग्रामीण सम्पर्क मार्गों से भी जोड़ने हेतु तत्काल कार्ययोजना बनाई जाय - मुख्य सचिव

Posted on 09 June 2012 by admin

  • निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को औचक स्थलीय निरीक्षण भी करना होगा- जावेद उस्मानी
  • बसावटो को ग्रामीण संपर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना को अन्तिम रूप देने हेतु आगामी 10 दिन के अन्दर मुख्य सचिव स्तर पर पुनः बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को 04 लेन सड़क मार्गों तथा 250 से 500 जनसंख्या आबादी वाले बसावटो को ग्रामीण सम्पर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना बनाकर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम्य विकास विभाग अपनी योजनान्तर्गत 500 से अधिक आबादी वाले बसावटो सहित नक्सल प्रभावित 03 जनपदों चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र के 250 से 500 जनसंख्या वाले बसावटो को भी ग्रामीण संपर्क मार्गों से जोड़ेगा। कार्य की महत्ता के चलते बसावटो को ग्रामीण संपर्क मार्गों को जोड़ने हेतु कार्य योजना को अन्तिम रूप देने हेतु आगामी 10 दिन के अन्दर मुख्य सचिव स्तर पर पुनः बैठक होगी।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में संपर्क मार्गों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार तत्काल निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए औचक स्थलीय निरीक्षण भी वरिष्ठ अधिकारियों को करना होगा।
श्री उस्मानी ने ग्राम विकास विभाग के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग एवं मण्डी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 250 से 500 जनसंख्या आबादी वाले बसावटो को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु ग्रामीण संपर्क मार्ग बनाने हेतु तत्काल कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त ऐसे बसावटो को जनपद मुख्यालयों से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना है, जिसके लिए विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर बसावटो का चयन कर जिलाधिकारी से अनुमोदन कराने के उपरान्त निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दें।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री कुमार अरविन्द सिंह देव ने बताया कि 02 लेन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े 14 जिला मुख्यालयों को 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर किये जाने हेतु भारत सरकार की स्वीकृत योजना में सम्मिलित हंै, को उच्चीकृत कर 04 लेन में स्वीकृत किये जाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 05 जिला मुख्यालयों को 04 लेन अथवा 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर में उच्चीकृत कराये जाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। 28 जिला मुख्यालय 04 लेन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं तथा 10 जिला मुख्यालयों को 04 लेन अथवा 02 लेन विद पेव्ड शोल्डर हेतु प्रस्ताव कर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अवशेष 11 जनपद मुख्यालय उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 04 लेन हेतु प्रस्तावित राज्य राजमार्गों पर स्थित हैं, जिसके लिए लगभग 2032 करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा ज्योतिबा फुले नगर, कौशाम्बी, फर्रूखाबाद, देवरिया, कांशीराम नगर, भीमनगर एवं श्रावस्ती सहित अन्य जनपदों में लगभग 187 किलोमीटर सड़क बनाकर 04 लेन सड़क मार्ग से जनपदों को जोड़ा जाएगा।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री आलोक रंजन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपसा, श्री मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास,
श्री राजीव कुमार, सचिव, लोक निर्माण, श्री संजीव कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in