Archive | November 29th, 2018

बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं

Posted on 29 November 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों की आज भारी भीड़ पार्टी कार्यालय, लखनऊ में थी। सैकड़ों लोग उनसे मिलने, अपनी समस्याएं बताने के लिए आए थे। इनमें महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग और वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल थे।
नौजवानों ने रोजगार और अपने भविष्य की चिंता जतायी। नोएडा से आए कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी कम्पनियों में ताला बंदी हो गई है जिसमें तमाम युवा कर्मी बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के बारे में भी बताया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है कि गरीब, बीमार, उत्पीड़न के शिकार राजधानी में सड़कों पर मारे-मारे धक्के खा रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान होकर 42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। बैंकों की स्थिति डांवांडोल है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा एवं 1090 वूमेन पावर लाइन सेवाएं शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें भी बर्बाद कर दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य लम्बे समय से ठप्प है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी मंत्री अपने राज्य की चिंता छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है। उत्तर प्रदेश के बजाय 2019 में केन्द्र में भाजपा को बचाए रखना उनकी प्राथमिकता में हैं।
श्री यादव ने कहा कि समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां है। हर कोई परेशान है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है जो विकास कार्य समाजवादी सरकार में चल रहे थे उन्हें भी अवरूद्ध कर दिया गया है। अब तक के पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसका उल्लेख किया जा सके। भाजपा सरकार से पीड़ित लोग इस सच्चाई से अवगत है। इंतजार सिर्फ 2019 का है।

Comments (0)

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर चल रहा हो वे लोग आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ईमानदारी पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा जो दिन-रात मेहनत कर देश को प्रगति के पथ पर लगातार आगे ले जाते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान, अगड़े, पिछले, शोषित, वंचित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर है माननीय नरेन्द्र मोदी जी रोकने के लिए सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दल गठबंधन कर रहे है। उन्होंने कहा देश-धर्म को बचाने में अनुसूचित वर्ग समाज की अग्रणी भूमिका रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा स्थानीय विश्वश्रैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।3
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा सिर्फ देश मंे ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। मा0 मोदी जी समाज के शोषित, वंचित, अनुसूचित, पिछड़े, अगड़े सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनकों लागू करने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना और आयुष्यमान भारत जैसी तमाम योजनाओं को लागू कर मोदी जी ने समाज के उस वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है जिससे कांग्रेस, सपा, बसपा जैसी सरकारों ने अपनी-अपनी सत्ता के दौरान मूलभूत सुविधाओं से भी महरूम रखा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है।
डा0 शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल लगातार ये कह रहे है कि मोदी जी की सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर मोदी जी की सरकार ने कुछ नहीं किया तो फिर इन दलांे को गठबंधन की आवश्यकता क्यों पड़ रही है ? उन्होंने कहा वास्तव में मोदी-योगी की सरकार में हुए जनकल्याणकारी कार्यो से जनता में बढ़ी लोकप्रियता से ये दल डरे-सहमेे है। समाज के सभी वर्गों के लोग यह जान चुके है कि परिवारवाद की राजनीति में फंसे सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दल कभी भी न देश का भला करेंगे और न ही देश में रहने वाले नागरिकों का।
उन्होंने संत कबीरदास जी को एक महान परम्परा का वाहक बताते हुए कहा कि आप सब देश की दशा व दिशा को बदलने की क्षमता रखते है। डा0 शर्मा ने आहवहन किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए अभी से अपने समाज के लोगों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों के लोगों में भी यह जागरूकता लाये कि मा0 मोदी जी ही भारत को विश्व में एक शक्तिशाली व समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा मा0 मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सब एक जुट होकर लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से पार्टी को 73$ सांसद विजयी बनाकर देंगे और मा0 मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाया जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर, सांसद भानुप्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री, मन्नू कोरी, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाकति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल जी, विधायक हरिशंकर कोरी, रामहेत पासवान, दल बहादुर कोरी, बिहारी लाला आर्य, गौरीशंकर वर्मा, मनीषा अनुरागी, राजकरण जी अजाय सिंह कोरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश पासवान, अशोक वर्मा गोपाल, विजस प्रताप गौतम, ओम प्रकाश जी भी उपस्थित थे।

Comments (0)

युवा संसद का आयोजन किया गया

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा आज राजधानी लखनऊ युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने पंचायती राज भवन में युवा संसद के विषय एक राष्ट्र एक भारत पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति और संस्कार किसी अन्य देश के युवा नहीं ले पाये क्यों कि जिस तरह भारत के नौजवानों ने देश की संस्कृति व संस्कार को स्वयं में आत्मसात किया है वह अद्भुत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है क्योंकि आज भारतीय राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा से निकले कई कार्यकर्ता देश व समाज को एक दिशा देने का काम कर रहे है। डा0 शर्मा ने कहा कि युवा ही परिवर्तन ला सकता है और युवा ही भविष्य में समाज की दिशा तय करता है।
उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ता तथा राष्ट्रवाद की बात करने वाले युवा है तो वहीं कुछ ऐसे भटके हुए नौजवान है जो भारत के टुकड़े करने की बात करते है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए 23 वर्ष की आयु में शहीद भगत सिंह जी व चन्द्रशेखर जी जैसे अनेकों क्रांतिकारी युवाओं ने अपनी जान दे दी आज उन्हीं को प्ररेणा मानकर देश के युवा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रके निर्माण के लिए काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने 2014 व 2017 में योगी जी को लोने का काम किया। जिसमें प्रधानमंत्री जी ने देश में स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया समेत कई योजनाओें के माध्यम से युवाओं की क्षमता व योग्यता को भारत के निर्माण में लगाने का मौका उपलब्ध कराकर उनकी अपेक्षाओं में खरे उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का नौजवान देश निर्माण के लिए मोदी जी-योगी जी के साथ चल रहा है और 2019 में फिर से युवा भारत ने मोदी जी व योगी जी का भारत निर्माण के लिए लाने का मन बना लिया है। इसी का डर सपा-बसपा-कांग्रेस को है कि अगर देश का आम नौजवान अगर राजनीति में आ गया। तो परिवारवाद की राजनीति करने वालों का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा।
दूसरे सत्र को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम एक राष्ट्र-एक विचार के समर्थन में हैं। इससे हम पांच साल विकास पर ध्यान दे सकेंगे। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार इस बात के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की कोशिश कर रही है कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव हों। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह बात कह चुके हैं।
आजादी के बाद शुरुआती सालों में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे। हालांकि, इसके लिए कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं थी। तकरीबन 15 साल तक विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ चले लेकिन बाद में यह चक्र गड़बड़ा गया। अब एक बार फिर से दोनों चुनाव एक साथ कराने की बात चल रही है तो इसके फायदों को समझना प्रासंगिक है। लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे राजनीतिक स्थिरता आएगी। क्योंकि अगर किसी राज्य में कार्यकाल खत्म होने के पहले भी कोई सरकार गिर जाती है या फिर चुनाव के बाद किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता तो वहां आनन-फानन में नहीं बल्कि पहले से तय समय पर ही चुनाव होगा। इससे वहां राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी।

Comments (0)

युवा संसद के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ने का प्रयास

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर क्लब में हुआ। युवा संसद को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि स्वतंत्र भारत के बाद का जेपी आंदोलन देश का सबसे बड़ा युवाओं के नेतृत्व वाला आंदोलन था। उससे भी बड़ा आंदोलन श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन रहा जिसमें भारत का हर युवा अग्रणी पँक्ति में खड़ा रहा, साथ ही में देश के हरेक गाँवो से आंदोलन चला और युवा जुड़ता गया। जब जब युवाओं के जनांदोलन में भागीदारी की बात होगी तब तब 2014 का आम चुनाव याद किया जाएगा क्योंकि युवाओं के सर पर नरेंद्र मोदी का जुनून था और उसी विश्वास ने ही उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया। भारत के विकास में चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत के विकास में मुख्य बाधा है जिसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद भारतीय सेना दे रही है। दो सत्रों में सम्पन्न हुए युवा संसद की चर्चा में उन्होंने संसदीय समिति, उसके कार्यों तथा संसद से संबंधित पूछे गए युवाओं के प्रश्न सहित अनेकानेक समसामयिक और राजनीतिक जिज्ञासा का समाधान ही नहीं किया अपितु खुलकर संवाद भी स्थापित किया।श्री पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार थी जिसमें जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले ही घोटाले हुए थे। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से किसी के अंदर इतना साहस नहीं है कि कोई घोटाला करने का सोच भी सके जिसका ही परिणाम है कि मोदी जी के कैबिनेट में या योगी जी के कैबिनेट में एक भी घोटाले नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को धकेलकर नेता बनाने में लगी हुई है,कांग्रेस व सपा केवल परिवार की पार्टी है जबकि बसपा पॉकेट की। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र कैडर वाली पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता भी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस सभी दलों में किसी कार्यकर्ता में इतना साहस नहीं है कि वह अपने आप को सपा या बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का दावा कर सकें।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिनमें क्षमता होगी निश्चित रूप से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के उच्च पदों पर संगठन के दायित्व का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त होगा। सुभाष यदुवंश ने कहा की जो आज भारतीय जनता युवा मोर्चा है वही आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी में तब्दील होगी और आप युवाओं पर ही भारत का भविष्य टिका हुआ है। सुभाष यदुवंश ने युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि जो युवा राजनीति को बुरा मान कर उससे दूर भागते हैं वह कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की भागीदारी में अपना सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने किया तथा संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर,क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, आलोक सिंह विशेन पार्षद, रमेश सिंह, विश्वजीत सिंह आशू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पवन यादव प्रदेश संयोजक संतोष जयसवाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता रितेश सिंह, मुकेश सिंह, अखिल देव, विद्यामणि, अमित राम त्रिपाठी, यज्ञ त्रिपाठी, मनमोहन सिंह,आशुतोष, कन्हैया, विवेकानंद, रानू शाही,हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Comments (0)

अहमदाबाद में होगा भाजपा महिला मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेंशन

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आगामी 21, 22 व 23 दिसम्बर को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक आज भाजपा मुख्यालय के माधव सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक को राष्ट्रीय एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी एवं महिला मोर्चा प्रभारी पूरा कपिल मिश्रा ने संबोधित किया। बैठक में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय भी उपस्थित थी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सुनीता बंसल ने बताया कि इस अधिवेशन में राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा संपूर्ण भारत के जिला स्तर तक नेतृत्व करने वाली बहनों को आमंत्रित किया गया है। आज इस बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को अंतिम प्रारूप दिया गया। पूजा कपिल ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महिला मोर्चा का पांचवा राष्ट्रीय अधिवेशन है, जो 10 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को सायं 4 बजे अधिवेशन का उद्घाटन सत्र होगा तथा 22 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बहनों से संवाद करेंगे। 23 दिसम्बर को बहनों को स्टेच्यू आॅफ यूनिटी स्थल को देखने का भी अवसर मिलेगा। जहां लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 597 फीट ऊँची मूर्ति का दर्शन सभी बहनें कर सकेंगी।
इस अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकरी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष, महिला जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत-नगर पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न बोड्र्स एवं आयोग के अध्यक्ष, भाजपा की महिला राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहंेगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री अर्चना मिश्रा, रश्मि रावल, कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, दीक्षा गंगवार, गिरिजा तिवारी, कमलेश कठेरिया, दुर्गेश नंदिनी, डा0 सीता राय, डा0 गोदावरी मिश्रा, नीरज वर्मा, प्रदेश मंत्री दिव्या पाण्डेय, नीतू सिंह, कृतिका अग्रवाल, मीना पाण्डेय, अरूणा यादव, विजय लक्ष्मी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, अनीता त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव एवं पूनम द्विवेदी आदि बहने उपस्थित थी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2018
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in