Categorized | लखनऊ.

युवा संसद के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ने का प्रयास

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर क्लब में हुआ। युवा संसद को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि स्वतंत्र भारत के बाद का जेपी आंदोलन देश का सबसे बड़ा युवाओं के नेतृत्व वाला आंदोलन था। उससे भी बड़ा आंदोलन श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन रहा जिसमें भारत का हर युवा अग्रणी पँक्ति में खड़ा रहा, साथ ही में देश के हरेक गाँवो से आंदोलन चला और युवा जुड़ता गया। जब जब युवाओं के जनांदोलन में भागीदारी की बात होगी तब तब 2014 का आम चुनाव याद किया जाएगा क्योंकि युवाओं के सर पर नरेंद्र मोदी का जुनून था और उसी विश्वास ने ही उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया। भारत के विकास में चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत के विकास में मुख्य बाधा है जिसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद भारतीय सेना दे रही है। दो सत्रों में सम्पन्न हुए युवा संसद की चर्चा में उन्होंने संसदीय समिति, उसके कार्यों तथा संसद से संबंधित पूछे गए युवाओं के प्रश्न सहित अनेकानेक समसामयिक और राजनीतिक जिज्ञासा का समाधान ही नहीं किया अपितु खुलकर संवाद भी स्थापित किया।श्री पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार थी जिसमें जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले ही घोटाले हुए थे। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से किसी के अंदर इतना साहस नहीं है कि कोई घोटाला करने का सोच भी सके जिसका ही परिणाम है कि मोदी जी के कैबिनेट में या योगी जी के कैबिनेट में एक भी घोटाले नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को धकेलकर नेता बनाने में लगी हुई है,कांग्रेस व सपा केवल परिवार की पार्टी है जबकि बसपा पॉकेट की। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र कैडर वाली पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता भी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस सभी दलों में किसी कार्यकर्ता में इतना साहस नहीं है कि वह अपने आप को सपा या बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का दावा कर सकें।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिनमें क्षमता होगी निश्चित रूप से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के उच्च पदों पर संगठन के दायित्व का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त होगा। सुभाष यदुवंश ने कहा की जो आज भारतीय जनता युवा मोर्चा है वही आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी में तब्दील होगी और आप युवाओं पर ही भारत का भविष्य टिका हुआ है। सुभाष यदुवंश ने युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि जो युवा राजनीति को बुरा मान कर उससे दूर भागते हैं वह कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की भागीदारी में अपना सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने किया तथा संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर,क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, आलोक सिंह विशेन पार्षद, रमेश सिंह, विश्वजीत सिंह आशू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पवन यादव प्रदेश संयोजक संतोष जयसवाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता रितेश सिंह, मुकेश सिंह, अखिल देव, विद्यामणि, अमित राम त्रिपाठी, यज्ञ त्रिपाठी, मनमोहन सिंह,आशुतोष, कन्हैया, विवेकानंद, रानू शाही,हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in