Archive | October 27th, 2017

50 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षित किया गया

Posted on 27 October 2017 by admin

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2017
राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदाराबाद द्वारा सहायतित मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ मण्डल के 50 मत्स्य पालकों को बू्रड स्टाॅक प्रबन्धन एवं गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज उत्पादन तकनीक विषय पर 24 अक्टूबर, 2017 से 26 अक्टूबर, 2017 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कौशल विकास हेतु संचालित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन, मत्स्य एवं लघु सिंचाई मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल ने 24 अक्टूबर, 2017 को किया था। प्रशिक्षण में मत्स्य बीज उत्पादन हेतु हैचरी निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन तकनीक, प्रजनकों के प्रबन्धन, मत्स्य बीज के पोषण व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, मत्स्य रोगों एवं निदान के साथ-साथ मत्स्य विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी श्री एस0के0 सिंह संयुक्त निदेशक मत्स्य द्वारा दी गई।
प्रशिक्षण में मत्स्य पालकों को उत्तम तकनीक की जानकारी डा0 एस0के0 सिंह, डा0 सी0एस0 चतुर्वेदी, प्रधान वैज्ञानिक एन.बी.एफ.जी.आर., डा0 ए0के0 यादव, वैज्ञानिक एन.बी.एफ.जी.आर., डा0 ए0के0 श्रीवास्तव मत्स्य (सेवानिवृत्त), डा0 सुषमा रानी शर्मा द्वारा दी गयी।
प्रशिक्षण शिविर श्रीमती मोनिशा सिंह, उप निदेशक मत्स्य, लखनऊ मण्डल के दिशा-निर्देश एवं श्री राम अवध, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण लखनऊ की देखरेख में संचालित हुआ।

Comments (0)

गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 27 October 2017 by admin

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्मित हो जाने से गोरखपुर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ कलाकारों को भी अपने हुनर को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल सकेगा।
शासन द्वारा प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। यह प्रेक्षागृह उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाया जायेगा। कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
प्रेक्षागृह में उत्कृष्टकोटि की आडीटोरियम चेयर, ओडियो सिस्टम, स्टेज लाइटिंग, फर्नीशिंग, प्रोजेक्शन सिस्टम आदि सुविधाएं स्थापित की जायेगी। इस सम्बंध में सचिव संस्कृति की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। यह समिति कार्यमदों की आवश्यकता, औचित्य, स्पेसिफिकेशन तथा लागत के बारे में भी परीक्षण करेगी। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केन्द्रित करेगी। निर्माण की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं रूपबद्धता को सुनिश्चित करने हेतु किसी प्रतिष्ठित थर्ड पाटी पैनल से मूल्यांकन कराया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि यह प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर किया जायेगा। वर्तमान में उपलब्ध कराई गई भूमि पर सिंचाई विभाग का एक गेस्ट हाउस पहले से ही निर्मित है, जो जर्जर अवस्था में है। इस गेस्ट हाउस को तोड़कर इस प्रेक्षागृह का निर्माण का कार्य किया जायेगा।

Comments (0)

तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु संगोष्ठी का आयोजन कल

Posted on 27 October 2017 by admin

श्री सुरेश कुमार खन्ना कार्यक्रम में शामिल होंगे
लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2017
प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना कल 27 अक्टूबर, 2017 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे होटल क्लार्क अवध, परिवर्तन चैक, हजरतगंज, लखनऊ में विनोबा सेवा आश्रम, शाहजहांपुर के सौजन्य से तम्बाकू नियंत्रण नियामक नीति विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस संगोष्ठी में तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गम्भीर बीमारियों आदि से बचाव व समाज में जागरूकता उत्पन्न करने से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही तम्बाकू के सेवन से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जायेगा।

Comments (0)

कार्यों की प्रगति की त्रैमासिक समीक्षा कर डेवलपमेन्ट पार्टनर्स द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों का निराकरण यथासमय सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 27 October 2017 by admin

देश एवं विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये इनोवेटिव एवं गुड प्रैक्टिस
का अध्ययन कर प्रदेश के विकास को और अधिक गति देने हेतु
उपर्युक्त माॅडल का उपयोग किया जाये: राजीव कुमार

dsc_6019_r2_c1डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं विभिन्न प्रशासकीय विभागों के साथ मुख्य सचिव की बैठक

लखनऊ: 26 अक्टूबर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने कहा कि देश एवं विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये इनोवेटिव एवं गुड प्रैक्टिस का अध्ययन कर प्रदेश के विकास को और अधिक गति देने हेतु उपर्युक्त माॅडल का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य हेतु डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं सम्बन्धित प्रशासकीय विभागों को एक साथ व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने समस्त डेवलपमेन्ट पार्टनर्स के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि और अधिक बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव आज योजना भवन के सभागार में डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं विभिन्न प्रशासकीय विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं सम्बन्धित प्रशासकीय विभागों के मध्य नियोजन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की त्रैमासिक समीक्षा की जाये ताकि डेवलपमेन्ट पार्टनर्स द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों का निराकरण यथासमय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विकास हेतु राज्य स्तर पर अनेक योजनाएं एवं अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार गुणवत्तापरक प्रशासन एवं प्रगति की ओर अभिमुख है।
कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री राज प्रताप सिंह ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के क्षमता वर्धन एवं बच्चों की कक्षा में उपस्थिति में अनुभव की जा रही चुनौतियों में सहयोग किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में अधिकतर धनराशि शिक्षकों के वेतन पर व्यय हो रही है, जिसके कारण विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं यथा-बिजली, पानी, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं का विकास किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, श्री संजय अग्रवाल द्वारा बच्चों के लिये स्मार्ट क्लासेस एवं लाइब्रेरी के विकास में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी है।
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी द्वारा ठपसस - डमसपदकं ळंजमे थ्वनदकंजपवद से नियमित टीकाकरण को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी है।
प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग, श्री नवनीत सहगल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों के विकास हेतु कौशल विकास एवं क्षमता सवंर्धन के क्षेत्रों में डेवलपमेन्ट पार्टनर्स से सहयोग की अपेक्षा की गयी।
यूएनडीपी की कन्ट्री डायरेक्टर सुश्री मरीना वाॅलटर्स द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश में यूएनडीपी द्वारा गत तीन वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यूएनडीपी बहुत बड़ा डोनर एजेन्सी तो नहीं है, परन्तु किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता की बढ़ोत्तरी हेतु माॅडल विकसित करने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।
यूनिसेफ की प्रदेश प्रमुख, सुश्री रूथ लिएनों द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, बाल संरक्षण, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य सम्बन्धित क्षेत्रों में राज्य, मण्डल एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागांे के साथ समन्वय कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
ठपसस - डमसपदकं ळंजमे थ्वनदकंजपवद की कन्ट्री डायरेक्टर सुश्री लिज़ क्लाइमा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा नियमित टीकाकरण कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सिस्टम के सुदृढ़ीकरण में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा।
बैठक में ॅभ्व्ए ैीपअ छंकंत थ्वनदकंजपवद - ज्ंजं ज्तनेजे के कन्ट्री डायरेक्टर सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

देश की जनता को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन्दौर माॅडल बसों का संचालन कराने हेतु बेहतर कार्ययोजना यथाशीघ्र बनाई जाये: मुख्य सचिव

Posted on 27 October 2017 by admin

लखनऊ एवं इलाहाबाद शहर में पायलट के रूप में आधुनिक सुविधाओं
से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाये: राजीव कुमार

नगरीय बस सेवा के संचालन हेतु निर्धारित बस स्टाॅपों में आम नागरिकों को
आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधायें
उपलब्ध कराने का विशेष ध्यान रखा जाये: मुख्य सचिव

लखनऊ: 26 अक्टूबर, 2017
dsc_6019_r2_c1
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की जनता को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन्दौर माॅडल बसों का संचालन कराने हेतु बेहतर कार्ययोजना यथाशीघ्र बनाई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लखनऊ एवं इलाहाबाद शहर में पायलट के रूप में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाये तदोपरान्त प्रदेश के अन्य शहरों में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाये। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन कराने हेतु सिटी मोबिलिटी प्लान पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि आम नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नगरीय परिवहन सेवा इन्दौर माॅडल पर चलाने के प्रस्तुतिकरण पर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर परिवहन सेवा प्रत्येक दशा में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाकर यह सुनिश्चित कराया जाये कि नगरीय बस सेवा अपने निर्धारित समय में निर्धारित बस स्टाॅपों पर अवश्य पहुंच जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर में नगरीय बस सेवा के संचालन हेतु बस स्टाॅपों के चयन के समय लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों का अवश्य ध्यान रखा जाये ताकि आम नागरिक अपनी सुविधानुसार नगरीय बस सेवा से लखनऊ मेट्रो अथवा लखनऊ मेट्रो से नगरीय बस सेवा की यात्रा हेतु आसानी से कम समय में पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये कि नगरीय बस सेवा की यात्रा हेतु अथवा लखनऊ मेट्रो की यात्रा हेतु निर्गत किया जाने वाला फेयर अथवा डिस्काउन्ट कार्ड दोनों प्रकार की परिवहन सेवा में मान्य हो ताकि नागरिकों को यात्रा हेतु बार-बार टिकट न खरीदना पड़े।
श्री राजीव कुमार ने यह भी निर्देश दिये कि नगरीय बस सेवा के संचालन हेतु निर्धारित बस स्टाॅपों में आम नागरिकों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि नगरीय बस सेवा के संचालन से आम नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधायें प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराते हुये निर्धारित समय में गन्तव्य स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, परिवहन श्रीमती अराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव, वित्त श्री संजीव मित्तल, प्रबन्ध निदेशक, यूपीएसआरटीसी श्री पी गुरू प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

सूर्यषष्ठी पर सूर्योपासना स्वास्थ्य, समृद्धि की मंगलकामना है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 October 2017 by admin

भोजपुरी समाज के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने मनाया छठ पर्व
लखनऊ 26 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने लक्ष्मण मेला ग्राउण्ड में छठ पर्व पर सूर्य को अध्र्य दिया तथा सभी के कल्याण की मंगलकामना की।
24प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि सूर्य षष्ठी का पर्व शास्त्र सम्मत होने के साथ ही परम्परा सम्मत भी है। सूर्य देव आरोग्य और यश के दाता है। सूर्य की उपासना में स्वस्थ्य और समृद्ध शरीर की मंगलकामना है। छठ पर्व की विशेषता है कि महिलाओं के द्वारा व्रत, पूजन किया जाता है लेकिन पूरा परिवार उसमें सहभागी होता है। देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य के साथ एक रूप में दिखता छठ पर्व वसुधैव कुटुम्बक की अवधारणा का साकार रूप है। 22
श्री पाण्डेय ने कहा कि सभी सांसद, विधायक छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन कर रहे है। सूर्यदेव देश प्रदेश को निरोगी और समृद्धशाली बनाए इसी शुभकामना के साथ पूरे प्रदेश को सूर्य षष्ठी की मंगलकामनाएं। 091
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सांसद जगदम्बिका पाल, विधानसभा सचिव प्रदीप दुबे, जगदीश चन्द्रा, विराज सागर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया

Posted on 27 October 2017 by admin

आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद से मिलकर उनके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पक्ष में समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके अराजनैतिक सामाजिक सरोकारों की मांगों के साथ है और पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
इस मौके पर आंगनबाड़ी पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आशा बौद्ध, बबिता सिंह, मालती कटियार, सीमा शुक्ला, ऊषा मौर्या, इन्दू वर्मा, नीलम सिंह एवं आंगनबाड़ी संघ के संरक्षक श्री सूरज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

Comments (0)

जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी

Posted on 27 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा किये जा रहे निकाय चुनाव के सम्बन्ध में प्रदेश भर के मण्डलवार सम्बन्धित जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। जिसके तहत आज श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा एवं सहारनपुर मंडल में पड़ने वाले सम्बन्धित जनपदों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने का निर्णय लिया।photo-joining-sh-vinay-agrwal-002
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती प्रतिमा सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों ने जिला स्तर पर बनी नगर निगम, नगर पालिका परिषद चुनाव समितियों जिसमें जिला/शहर अध्यक्ष, सम्बन्धित जिला/शहर से प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, एमएलसी, एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा एवं विधानसभा, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पूर्व मेयर, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद, फ्रन्टल संगठनों, युवा, महिला, छात्र, सेवादल व इण्टक के जिला प्रमुख, पूर्व जिला/शहर अध्यक्ष, अनु0जाति/पिछड़ा वर्ग,/अल्पसंख्यक विभाग के जिला/शहर अध्यक्ष शामिल रहेंगे, की अधिकतर स्थानों पर बैठकें हो चुकी हैं या शीघ्र ही सम्पन्न हो जायेंगी।
श्रीमती सिंह ने बताया कि इसी प्रकार नगर पंचायत(टाउन एरिया) की चुनाव समितियों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सम्बन्धित ब्लाक/टाउन एरिया से, सम्बन्धित क्षेत्र के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत, टाउन एरिया के गत चुनाव के प्रत्याशी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शामिल रहेंगे, जो नगर पंचायत के चेयरमैन/सदस्यों के तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार कराने में सहयोग करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि एक-दो दिन में तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के पैनल मेयर/चेयरमैन तथा पार्षद/सभासद के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थानीय निकाय चुनाव देख रही अजमानी कमेटी को जिला/शहर अध्यक्ष उपलब्ध करा देंगे।

Comments (0)

भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 27 October 2017 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद चित्रकूट के कई वर्तमान सभासदों एवं पूर्व सभासदों एवं प्रमुख सामाजिक लोगों ने बसपा एवं भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
चित्रकूट के भाजपा एवं बसपा छोड़कर कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से वर्तमान सभासद श्री सुशील नेता, श्रीमती जुबेदा एवं श्रीमती चुनवादी पटेल ने बसपा छोड़कर तथा भाजपा समर्थित सभासद पं0 लल्लूराम एवं पं0 दिनेश धतुरहा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा पूर्व सभासद श्री कमलेश कुमार बैरिया एवं शकुन्तला श्रीवास्तव, पासी समाज के अध्यक्ष श्री गया बौरिया एवं नारायण बौरिया तथा श्री सुनील श्रीवास्तव एवं श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, अभिनेत्री एवं अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव सुश्री नगमा, सुश्री अनुसुइया शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी प्रशासन श्री अभिमन्यु सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री पुष्पेन्द्र सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी है।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 27 October 2017 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद आगरा के प्रमुख व्यवसायी एवं अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई व्यापारी संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े श्री विनय अग्रवाल ने अपने तमाम व्यवसायी साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री अग्रवाल केा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं एमएलसी श्री दीपक सिंह ने सदस्यता ग्रहण करायी।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने श्री विनय अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और वैश्य समाज का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है। इन्होने व्यापारी हितों के लिए जो संघर्ष किया है उस संघर्ष को कांग्रेस पार्टी और मजबूती प्रदान करेगी तथा पार्टी इनको पूरा सम्मान देगी। उन्होने उम्मीद जतायी है कि श्री अग्रवाल कांग्रेस पार्टी और राहुल जी के संघर्ष में अपना पूरा योगदान प्रदान करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री विनय अग्रवाल ने कहा कि आज के वर्तमान शासनकाल में व्यापारी वर्ग त्रस्त और हताश है। केन्द्र व प्रदेश की गलत नीतियों से जहां व्यापारी परेशान है वहीं मजदूर वर्ग पीडि़त है, ऐसे में देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करती रही है और कर रही है यही वजह है कि सभी वर्गों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हो रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री मुरारी लाल गोयल, श्री समीर चतुर्वेदी, श्री राजीव जैन, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री एस0के0 दरबारी, डा0 प्रमोद पाण्डेय, श्री श्रोत गुप्ता, श्री नदीम अशरफ जायसी, श्री शिव पाण्डेय, श्री इरशाद अली, श्री अमित त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री विनय अग्रवाल का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in