Categorized | लखनऊ.

गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 27 October 2017 by admin

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्मित हो जाने से गोरखपुर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ कलाकारों को भी अपने हुनर को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल सकेगा।
शासन द्वारा प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। यह प्रेक्षागृह उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाया जायेगा। कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
प्रेक्षागृह में उत्कृष्टकोटि की आडीटोरियम चेयर, ओडियो सिस्टम, स्टेज लाइटिंग, फर्नीशिंग, प्रोजेक्शन सिस्टम आदि सुविधाएं स्थापित की जायेगी। इस सम्बंध में सचिव संस्कृति की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। यह समिति कार्यमदों की आवश्यकता, औचित्य, स्पेसिफिकेशन तथा लागत के बारे में भी परीक्षण करेगी। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केन्द्रित करेगी। निर्माण की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं रूपबद्धता को सुनिश्चित करने हेतु किसी प्रतिष्ठित थर्ड पाटी पैनल से मूल्यांकन कराया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि यह प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर किया जायेगा। वर्तमान में उपलब्ध कराई गई भूमि पर सिंचाई विभाग का एक गेस्ट हाउस पहले से ही निर्मित है, जो जर्जर अवस्था में है। इस गेस्ट हाउस को तोड़कर इस प्रेक्षागृह का निर्माण का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in