Categorized | लखनऊ.

जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी

Posted on 27 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा किये जा रहे निकाय चुनाव के सम्बन्ध में प्रदेश भर के मण्डलवार सम्बन्धित जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। जिसके तहत आज श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा एवं सहारनपुर मंडल में पड़ने वाले सम्बन्धित जनपदों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने का निर्णय लिया।photo-joining-sh-vinay-agrwal-002
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती प्रतिमा सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों ने जिला स्तर पर बनी नगर निगम, नगर पालिका परिषद चुनाव समितियों जिसमें जिला/शहर अध्यक्ष, सम्बन्धित जिला/शहर से प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, एमएलसी, एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा एवं विधानसभा, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पूर्व मेयर, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद, फ्रन्टल संगठनों, युवा, महिला, छात्र, सेवादल व इण्टक के जिला प्रमुख, पूर्व जिला/शहर अध्यक्ष, अनु0जाति/पिछड़ा वर्ग,/अल्पसंख्यक विभाग के जिला/शहर अध्यक्ष शामिल रहेंगे, की अधिकतर स्थानों पर बैठकें हो चुकी हैं या शीघ्र ही सम्पन्न हो जायेंगी।
श्रीमती सिंह ने बताया कि इसी प्रकार नगर पंचायत(टाउन एरिया) की चुनाव समितियों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सम्बन्धित ब्लाक/टाउन एरिया से, सम्बन्धित क्षेत्र के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत, टाउन एरिया के गत चुनाव के प्रत्याशी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शामिल रहेंगे, जो नगर पंचायत के चेयरमैन/सदस्यों के तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार कराने में सहयोग करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि एक-दो दिन में तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के पैनल मेयर/चेयरमैन तथा पार्षद/सभासद के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थानीय निकाय चुनाव देख रही अजमानी कमेटी को जिला/शहर अध्यक्ष उपलब्ध करा देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in