Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 27 October 2017 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद आगरा के प्रमुख व्यवसायी एवं अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई व्यापारी संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े श्री विनय अग्रवाल ने अपने तमाम व्यवसायी साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री अग्रवाल केा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं एमएलसी श्री दीपक सिंह ने सदस्यता ग्रहण करायी।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने श्री विनय अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और वैश्य समाज का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है। इन्होने व्यापारी हितों के लिए जो संघर्ष किया है उस संघर्ष को कांग्रेस पार्टी और मजबूती प्रदान करेगी तथा पार्टी इनको पूरा सम्मान देगी। उन्होने उम्मीद जतायी है कि श्री अग्रवाल कांग्रेस पार्टी और राहुल जी के संघर्ष में अपना पूरा योगदान प्रदान करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री विनय अग्रवाल ने कहा कि आज के वर्तमान शासनकाल में व्यापारी वर्ग त्रस्त और हताश है। केन्द्र व प्रदेश की गलत नीतियों से जहां व्यापारी परेशान है वहीं मजदूर वर्ग पीडि़त है, ऐसे में देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करती रही है और कर रही है यही वजह है कि सभी वर्गों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हो रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री मुरारी लाल गोयल, श्री समीर चतुर्वेदी, श्री राजीव जैन, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री एस0के0 दरबारी, डा0 प्रमोद पाण्डेय, श्री श्रोत गुप्ता, श्री नदीम अशरफ जायसी, श्री शिव पाण्डेय, श्री इरशाद अली, श्री अमित त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री विनय अग्रवाल का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in